Blog

  • पंजाब : 1.5 किलो हेरोइन और 3 लाख रुपए की नगदी सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में नशे के मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में नशा खरीदने और बेचने की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सरकार और पुलिस नशे की वारदातों की रोकथाम को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई काफी डरावनी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने आज एक और प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने अमेरिका स्थित एक और नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इसमें सीपी ने बताया कि 36 वर्षीय हरप्रीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह गांव रामा बधनीकला, जिला मोगा का रहने वाला है।

    खाना हरमंदिर साहिब के पास मोची बाजार से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से 3 लाख रुपए ड्रग मनी और डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की गई है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यह एक नया नेटवर्क है। जिसमें मनदीप सिंह नाम का तस्कर है, जो गांव रामा बदनी कलां का रहने वाला है। वह कंबाइन ड्राइवर का काम करता है। गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पहले अमेरिका स्थित मनु महावा के सदस्यों को पकड़ा गया था। जिनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई थी और अब एक और नए अमेरिकी तस्कर नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार 10 जनवरी को जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बुधवार को प्रातः 10 बजे गोंदपुर में लालूवा-गोंदपुर रोड़ पर निर्मित रेन शेल्टर, 10.30 बजे पोलिस स्टेशन टाहलीवाल, 11 बजे न्यू राजकीय कॉलेज कैंटीन बीटन, 11.30 बजे पूवोबाल में जलापूर्ति योजना के ऑग्मेंटेशन कार्य, 11.45 बजे आईटीआई भवन पूवोबाल व दोहपर 12.15 बजे सामुदायिक केंद्र हीरां का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 2.45 बजे हरोली से शिमला वाया नंगल-कीरतपुर फोर लेन मंडी भराड़ी एएमस(बिलासपुर-भरतगढ़) चलने वाली न्यू बस सर्विस को हरी झंडी देखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत सांय 3.15 बजे नव निर्मित आईटीआई भवन पंडोगा का व 3.45 बजे भदसाली टयूबवैल का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 4.30 बजे जल शक्ति विभाग सर्कल कार्यालय भवन ऊना की आधारशिला रखेंगे।

  • पंजाबः अवैध खनन चालकों ने पुलिस पर किया हमला, होमगार्ड की फाड़ी वर्दी, तोड़ी नेम प्लेट 

    अमृतसरः पंजाब सरकार द्वारा लगातार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत थाना कंबो के अधीन आते अशोक विहार रामतीर्थ रोड माहल के नजदीक अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई करने को लेकर नाका लगाया गया। लेकिन खनन माफिया के हौंसले इतने बुलंद है कि उन्होंने पुलिस पार्टी पर रेत से भरा टिपर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस होमगार्ड के जवान ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। बतया जा रहा है कि बेखौफ खनन माफिया के कारिदों ने नाका तोड़ने के बाद पुलिस होमगार्ड के साथ हाथापाई की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इस दौरान पुलिस होमगार्ड की नेम प्लेट भी तोड़ दी। इस घटना को लेकर पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जिनकी पहचान कुलदीप सिंह निवासी शाहपुर और हरजीत सिंह निवासी कोट सिद्धू के रूप में हुई है। हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी के साथ अशोक विहार रामतीर्थ रोड माहल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सूचना देने वाले व्यक्ति ने बताया था कि श्री रामतीर्थ साइड से अवैध रेत के भरे टिप्पर अमृतसर की तरफ आ रहे है, जिनके साथ एक बोलैरो (पीबी-02-ईई-3577) में कुलदीप सिंह और हरजीत सिंह सवार होकर इन टिप्परों की निगरानी करते हुए साथ-साथ आ रहे है। अगर गाड़ियों की बारीकी से जांच की जाए तो नाजायज रेत से भरे टिप्पर काबू आ सकते है। इसके पश्चात उनकी टीम ने सड़क पर बेरिकेडिंग करके रामतीर्थ की तरफ से आ रहे व्हीकलों की चेकिंग करनी शुरु कर दी।

    थोड़ी देर बाद कुछ टिप्पर आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें शक होने पर रुकने का इशारा किया गया। टिप्पर चालक ने टिप्पर को रोकने की बजाय उसने अपना टिप्पर (पीबी-05-एपी-8234) पुलिस पार्टी पर मार देने की नीयत से चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान टिप्पर चालक बेरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क से कच्चे रास्ते की तरफ अपना टिप्पर ले गया। इस दौरान बेरिगेट के नजदीक नाके पर खड़े पुलिस होमगार्ड बलबीर सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई। इतने में ही बोलैरो गाड़ी में सवार उक्त दोनों युवक आए। इन लोगों को वह पहले से ही जानता था। यह दोनों ही आकर पुलिस होमगार्ड बलबीर सिंह के साथ हाथापाई करने लगे और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। उसकी शर्ट पर लगी नेम प्लेट और लोगो भी तोड़ दिया। दोनों ही आरोपियों ने टिप्पर चालक को भी भगा दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

  • पंजाबः मोस्ट वांटेड गैंगस्टर 19 वर्षीय टाइगर साथियों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कस्बा धारीवाल में  28 दिसंबर को दो गुटों की पुरानी रंजिश को लेकर झगड़े का मामला सामने आया था। इस दौरान धारीवाल की मिल ग्राउंड में खड़े एक युवक शैली को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। इस मामले में धारीवाल पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले में गुरदासपुर पुलिस ने मोस्ट वांटेड गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ टाईगर उम्र 19 साल समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इनका एक दिल्ली का साथी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

    जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। आरोपियों की पहचान नवदीप सिंह उर्फ टाइगर पुत्र गोपाल सिंह वासी रंगीलपुर,करण पुत्र सुखदेव सिंह वासी खुंडा, मुनीश कुमार पुत्र सुधीर कुमार वासी मॉडल टाउन धारीवाल,मनदीप मसीह उर्फ एमपी पुत्र प्रेम मसीह वासी सुजानपुर, मनप्रीत मसीह उर्फ मंगू पुत्र सूखा मसीह वासी तेजा कला, चरनजीत सिंह उर्फ महेंद्र पुत्र परमजीत सिंह दिल्ली के रूप में हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसएसपी गुरदासपुर हरीश कुमार दयामा ने बताया कि गैंगस्टर नवदीप सिंह उर्फ 19 वर्षीय टाईगर पर 20 के क़रीब अपराधिक मामले दर्ज है।

    गैंगस्टर हैपी जट्ट के संपर्क में था और उससे हथियार मंगवाए थे। उसने यह हथियार गैंगस्टर हैपी जट्ट से मंगवाए थे और जेल में ही वह इस गैंगस्टर के संपर्क में आया था। पुलिस ने 2 पिस्टल, कारतूस, एक गाड़ी और एक मोटरसाइकल बरामद किया है। इनका एक साथी चरणजीत सिंह अभी फरार बताया जा रहा है जो कि दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उसने नवदीप सिंह उर्फ टाइगर को अपने घर में छुपा कर रखा था, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी गुरदासपुर ने बताया कि यह युवक छोटी उम्र में ही जुर्म की दुनिया में दाखिल हो गया था। इसने ही 2 पिस्टलों के साथ नौजवान पर फायरिंग की थी। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर इनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।

  • शराब तस्करी पर नकेल की तैयारी, लागू होगा ‘ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम’

    चंडीगढ़ः शराब तस्करी के मामले चंडीगढ़ से लगातार बढ़ रहे है। हाल ही में पंजाब की तरफ से आरोप लगाए गए थे कि चंडीगढ़ से शराब तस्करी ज्यादा हो रही है, लेकिन उसे रोकने के लिए सही इंतजाम नहीं किए जा रहे। इसके चलते अब इसी साल से शराब के लिए ‘ट्रैक एंड ट्रेस’ सिस्टम को प्रशासन लागू करने जा रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने आईटी डिपार्टमेंट और एनआईसी के साथ ​मिलकर ये सिस्टम डेवलप करवा लिया है। अफसरों के मुताबिक 15 फरवरी के आसपास इस सिस्टम को शुरू करवा दिया जाएगा। अगले साल के लिए तैयार की जा रही एक्साइज पॉलिसी में भी इसका प्रावधान रहेगा। सिस्टम से शराब की हर बोतल को को रीयल टाइम पर ट्रैक करना आसान हो जाएगा।

    चंडीगढ़ से पहले पंजाब और दिल्ली में भी इसी तरह के सिस्टम लागू किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ की जनसंख्या करीब 12.50 लाख है, लेकिन यहां शराब का कोटा हर फाइनेंशियल ईयर के लिए काफी ज्यादा रखा जाता है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर का इंडियन मेड फॉरेन लिकर, इंपॉर्टेड शराब और देसी शराब का कोटा मिलाकर 2.71 करोड़ बोतलों का है। इसके अलावा करीब 70 लाख से ज्यादा बोतलें बीयर की सेल यहां रहती है।

    चंडीगढ़ में शराब साथ लगते राज्यों के मुकाबले सस्ती रहती है, जिसके चलते ज्यादा तस्करी के मामले हिमाचल, पंजाब, हरियाणा से सामने आते हैं। ऐसे में हर बोतल पर बार कोडिंग के साथ बैच नंबर भी लिखे होंगे। इससे किस ठेके से कितनी शराब सप्लाई हो रही है, इसे ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। होल सेलर के पास से शराब ठेकेदार और अगर कहीं पर इसकी तस्करी होती है तो उसके पूरे चैनल का पता चल जाएगा। चंडीगढ़ के शराब ठेकों में करीब 1500 से ज्यादा बोतलें एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने जब्त की हैं, जिनमें से लेबल तक मंजूर नहीं थे, यानी इन ब्रांड की शराब को चंडीगढ़ में बेचा ही नहीं जा सकता।

  • आग लगे तो डायल करें 101 नंबर

    चढ़तगढ़ के स्टूडेंट्स ने सीखा आग से लड़ने का गुन
    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के अग्निशमन केंद्र में विजिट करके स्कूली छात्रों ने आग बुझाने के गुन सीखे। जागरूकता अभियान की मुहिम में मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल चढ़तगढ़ के स्टूडेंट्स सहित स्टाफ ने केंद्र में विजिट किया। और आग के बारे मे विस्तार से जानकारी हासिल की । मॉक ड्रिल में आग के प्रकार व प्रयोग होने वाले अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने के तरीके वताए गए । घायलों के एक स्थान से सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रैक्टिकल करवाया गया । वताया गया की आग की घटना घटित होने पर टोल फ्री नंबर 101 डायल करें।ओर अग्निशमन विभाग की सेवाए लें। इस दौरान ये भी बताया कि आग आपदा के समय अपना बचाव करते हुए अन्य लोगों की अनमोल जानों को बचाने का जिम्मा हम सभी का होता है। ऐसी स्थिति में हमें अपनी आत्मरक्षा करने व जान माल को बचाने का हूनर होना सबके लिए जरूरी है। केंद्र के अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान ने आग के बर्गीकरण के अनुसार आग को बुझाने के तरीके विस्तार से बताएं । प्रेक्टिकल करके दिखाए गए । उन्होंने  स्टूडेंट्स से आग के प्रति जागरूकता को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया । इस मौके पर स्टाफ में वोकेशनल टीचर आरती भी उपस्थित रही।
  • अवैध माइनिंग मामले में ED ने दी दबिश

    हरियाणा :  यमुनानगर जिले में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED)की टीम ने दस्तक दी है। ईडी की टीम ने खनन कारोबारी गुरप्रीत सबरवाल के निवास स्थान पर रेड की है। टीम आज सुबह खनन कारोबारी के सेक्टर 17 की कोठी नंबर 1049 में पहुंची। यह रेड जठलाना के घाट नंबर 14 से जारी हुए फर्जी ई-रवाना से जोड़कर देखी जा रही है। गुरप्रीत सबरवाल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। मगर लंबे समय से यमुनानगर में ही रह रहे हैं। गुरप्रीत सरबवाल का नाम जाने माने खनन कारोबारियों में शामिल हैं।

    छापेमारी खत्म होने के बाद ईडी ने दिलबाग सिंह और इसके सहयोगी को गिरफ्तार किया गया। दिलबाग के घर ईडी की टीम ने 100 घंटे से ज्यादा समय तक प्रॉपर्टी और बैंक डिटेल्स की पड़ताल की। दिलबाग और उनके सहयोगियों पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने विदेशी हथियार, 300 कारतूस, 5 करोड़ नकद और 100 से ज्यादा शराब की बोतलें बरामद की थी। यमुनानगर में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट में 2 केस दर्ज किए गए थे।

    अवैध माइनिंग मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने पंचकूला में दबिश दी। माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर के घर पर सुबह से रेड चल रही है। ईडी टीम माइनिंग कॉन्ट्रैक्टर के सेक्टर 4 स्थित घर और माइनिंग साइट दोनों जगह टीम सुबह-सुबह पहुंच गई थी।

  • प्रदेश सरकार के सहयोग से बसाल में स्थापित हुआ टफंड ग्लास उद्योग, लगभग 40 लोगों को मिला रोजगार

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग के सहयोग व मार्गदर्शन से जिला ऊना के तीन युवा उद्यमियों ने गांव बसाल में एक टफंड ग्लास का उद्योग स्थापित किया है। देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से लगभग 15 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस उद्योग में लगभग 40 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें 80 प्रतिशत कर्मचारी मूलतः हिमाचलवासी हैं। युवा उद्यमियों में से एक युवक तनवीर ठाकुर ने बताया कि इससे पूर्व वह निजी क्षेत्र में सिविल इंजीनियर के रूप में नौकरी करता था।  फिर उन्हें एक दिन कुछ ऐसा करने का ख्याल आया, जिसकी बदौलत वे कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें। इसके पश्चात् उन्होंने अपने दो युवा उद्यमी मित्रों राहुल सैनी तथा सुखबिंदर सिंह के साथ मिलकर जिला ऊना के गांव बसाल में टफंड ग्लास की उत्पादन इकाई स्थापित करने का निर्णय लिया। तनवीर ठाकुर ने बताया कि औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए उद्योग विभाग द्वारा दिए गए 1000 वर्ग मीटर के औद्योगिक प्लॉट पर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें लगभग 7 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि दी गई। उन्होंने बताया कि उद्योग में उत्पादन आरंभ हुए अभी केवल 2 महीने हुए हैं तथा इस दौरान उत्पादन अपेक्षा के अनुरूप बेहतर है।


    देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला उद्योग केंद्र ऊना के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि उद्योग विभाग के औद्योगिक क्षेत्र बसाल में जिला के तीन युवा उद्यमियों द्वारा टफंड ग्लास के उत्पादन की इकाई स्थापित की गई है, जिसमें आधुनिक प्रौद्योगिकी की मशीनरी व उपकरण स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस इकाई की स्थापना के लिए उद्योग विभाग द्वारा लगभग 1000 वर्ग मीटर का औद्योगिक प्लॉट उद्योग विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया गया है, जिसमें उन्हें लगभग साढे सात लाख रुपए की बचत हुई है। इसके अलावा उद्योग विभाग द्वारा देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड को प्रदेश सरकार की ओर से रियायती दरों पर बिजली, इकाई द्वारा सरकार को दिए गए वस्तु एवं सेवा कर के 80 प्रतिशत हिस्से की वापसी के साथ-साथ अन्य प्रोत्साहन भी समय-समय पर प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस इकाई में उत्पादन शुरू हो चुका है तथा यहां पर अति उत्तम गुणवत्ता का टफंड ग्लास निर्मित किया जा रहा है। अंशुल धीमान ने क्षेत्र के शिक्षित व रोजगार युवाओं का आह्वान किया है कि वे उद्योग विभाग के माध्यम से अपना उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आएं तथा आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार सृजन का माध्यम बनें, जिसके लिए विभाग की ओर से कई प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सहायता भी दी जा रही है।  


    उद्योग में कार्यरत स्थानीय लालसिंगी निवासी नरेश कुमार, तलवाड़ा निवासी विवेक शर्मा तथा प्रागपुर निवासी प्रदीप राणा ने प्रसन्नतापूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि इस उद्योग के खुलने से उनके जैसे अनेक हिमाचलियों को अपने घर के समीप तथा प्रदेश के भीतर रोजगार प्राप्त हुआ है।


    लालसिंगी निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है तथा इससे पूर्व वह दिल्ली में एक उद्योग में नौकरी करता था। दिल्ली में नौकरी के दौरान वेतन कम मिलता था जिसका अधिकतर हिस्सा वहां पर रहने तथा घर आने-जाने में ही खर्च हो जाता था। इसके अलावा आर्थिक तंगी के साथ-साथ समय का भी अभाव रहता था क्योंकि दिल्ली से घर आने-जाने में ही 2 दिन लग जाते थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय युवाओं के प्रयासों व प्रदेश सरकार के सहयोग से उन्हें घर के नजदीक ही अच्छे वेतन के साथ रोजगार हासिल हुआ है जिसके लिए वह प्रदेश सरकार तथा उद्योग विभाग का धन्यवाद करते हैं।


    तलवाड़ा निवासी विवेक शर्मा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से गलास इंडस्ट्रीज में नौकरी कर रहा है। इससे पहले वह जालंधर में नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि करीब दो महीने पहले ही उन्हें देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में रोजगार हासिल हुआ है और घर के समीप निजी रोजगार प्राप्त कर बेहद प्रसन्नता हो रही है। इसके लिए वह प्रदेश सरकार के आभारी हैं।


    जिला कांगड़ा के प्रागपुर निवासी प्रदीप राणा ने बताया कि देवभूमि ग्लास प्राइवेट लिमिटेड में काम करने से पहले वह जालंधर में एक निजी संस्था में नौकरी करते थे जहां उन्हें 17 हजार रुपए मासिक पगार मिलती थी। उन्होंने बताया कि इस नए रोजगार में उन्हें 20 हजार रूपये प्रतिमाह तनख्वाह मिल रही है तथा जालन्धर की तुलना में यहां उसका खर्च भी कम हो रहा है।

  • पंजाबः Bal Bharati Public School में शिक्षा विभाग और पुलिस की दबिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक तरह कोहरे और ठंड के चलते सरकार ने 14 तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दूसरी ओर कुछ स्कूल अभी भी मनमर्जी करने से नहीं रूक रहे है। आज ही हलका दक्षिणी इलाके में स्कूल खुलने की सूचना विधायक राजिंदर कौर छीना को मिली और उन्होंने स्कूल में दबिश देकर उसे बंद करवाया था। वहीं अब एक ओर स्कूल खुलने का मामला सामने आया है। यह मामला बाल भारती पब्लिक स्कूल का है।

    दरअसल, पुलिस और शिक्षा विभाग को बाल भारती पब्लिक स्कूल के खुलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्कूल में दबिश दी। इस दौरान देखा गया कि सरकार के छुट्टियों के आदेश के बावजूद प्रबंधक द्वारा स्कूल खोला गया था। बताया जा रहा है कि विधायक कुलवंत सिद्धू को बच्चों के पेरेंट्स ने स्कूल खुले होने की शिकायत दी थी। जिसके चलते स्कूल में पुलिस और शिक्षा विभाग की ओर से दबिश दी गई। इस दौरान वहां पर काफी हंगामा देखा गया। हंगामे के बाद स्कूल के प्रिंसीपल का कहना था कि स्कूल में होने वाले प्रोग्राम को लेकर बच्चों को बुलाया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्कूल के लीगल एडवाइजर हरीश राय ने विधायक पर धमकियां देने के आरोप लगाए।

    बता देंकि बढ़ी रही ठंड को लेकर सीएम भगंवत की ओर से 14 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया गया है, लेकिन उसके बावजूद कई जगहों पर स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहे है और स्कूल में बच्चों को बुला रहे है। जब विभाग द्वारा दबिश दी जाती है तो स्कूल प्रबंधक द्वारा होमवर्क देने या प्रोग्राम को लेकर बच्चों को बुलाने का कहा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर अमृतसर में कुछ दिन पहले ठंड लगने से बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं आज कोहरे के कारण सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। 

  • टायर फटने से हुआ हादसा, 4 की मौ’त, 5 घायल

    नई दिल्ली : ऋषिकेश में एक सड़क दुर्घटना में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर के वाहन का टायर फटने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ऋषिकेश में चिल्ला नहर के पास एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने से दो वन अधिकारियों सहित 4 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता हो गया। थाना प्रभारी रवि कुमार सैनी ने कहा कि पीड़ितों में वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल और प्रमोद ध्यानी शामिल हैं, जबकि राजाजी टाइगर रिजर्व की वन्यजीव वार्डन आलोकी देवी नहर में गिर गईं और लापता हैं। इस घटना में 5 अन्य लोग भी घायल हुए थे जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की सूची में PMO में तैनात एक वरिष्ठ अफसर के भाई भी शामिल है।

    पुलिस जानकारी के मुताबिक चीला रेंज में हुए इस दुर्घटना में 10 लोग इंटरसेप्टर वाहन सवार थे। सैनी ने कहा कि चिल्ला वन कॉलोनी के ड्राइवर सैफ अली खान और एक अन्य व्यक्ति, कुलराज सिंह, अन्य दो लोग थे जिनकी इस घटना में मृत्यु हो गई। उन्होंने आगे कहा, SDRF, अग्निशमन सेवाएं, जल पुलिस और स्थानीय लोग आलोकी देवी की तलाश में नावों पर नहर की खाक छान रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए और  अस्पताल में ले जाया गया।