Blog

  • पंजाबः हमलावारों ने दिव्यांग पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    पंजाबः हमलावारों ने दिव्यांग पर तेजधार हथियारों से किया हमला

    अबोहरः शहर में धर्म नगरी निवासी एक दिव्यांग मजदूर पर देर रात करीब 10 से 12 हमलावारों ने रुपयों के लेनदेन के चलते कापों से हमला कर दिया। हमलावारों ने दिव्यांग को बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान पवनदीप सिंह उर्फ पम्मा पुत्र मंगल सिंह निवासी धर्मनगरी गली नंबर 7 के रूप में हुई है। पीड़ित पवनदीप ने बताया कि वह मंडी में मजदूरी करता है। गत दिवस उनके मोहल्ले का बिट्टू उससे 1200 रुपए उधार ले गया था।

    जिससे उसने अपने रुपए लेने थे। गत रात्रि बिट्‌टू ने उसे फोन कर पंजपीर टिब्बे पर बुलाया। जब वह रुपए लेने गया तो वहां बिट्‌टू के और साथ पहुंच गए। जिन्होंने उस पर कापों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। गनीमत यह रही कि इस हमले में उसकी आंख बच गई। जबकी, उसके सिर और हाथ पर काफी चोटें आई हैं। इसके बाद सूचना मिलने पर उसकी पत्नी प्रीत कौर ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

  • पंजाबः बजुर्ग महिला से हुई ठग्गी, सोने की बालियां लेकर चोर हुआ फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः बजुर्ग महिला से हुई ठग्गी, सोने की बालियां लेकर चोर हुआ फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः पठानकोट के सिविल अस्पताल में एक बजुर्ग महिला के साथ ठग्गी होने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्धी बजुर्ग महिला जिस ने अपना नाम पुरो देवी बताया है, वह सुजानपुर की रहने वाली है। वह अपना इलाज करवाने के लिये अस्पताल में आई , जिसके बाद डॉक्टरों ने कुछ टेस्ट करवाने को कहा, टेस्ट की रिपोर्ट का इंताजर कर ही बजुर्ग महिला के पास एक ठग्ग आया और उसे बिल्कुल ठीक ओर तन्दरूस्त करने की बात कहने लगा।

    बजुर्ग माता उसकी बातों में आ गई और उसे अपने कानों की वालियां खोल कर दे दी, उसके बाद उसने माता को फलियों के प्रशाद में वालियां बांध कर वापिस कर दी, परन्तु जब कुछ समय के बाद माता ने प्रशाद की पोटली खोल कर देखी तो उसमें वालियां नही थी। जिस के बाद माता ने रोना ओर चिलाना शुरू दिया। वहीं इस सम्बंध में जब अस्पताल स्थित चौकी इंचार्ज गुलशन कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि बजुर्ग महिला ने ठग्ग की चिकनी चुपड़ी बातों में आकर खुद अपनी वालियां खोल कर उसे दे दी। उन्होंने लोगो से भी अपील करते हुए कहा कि अस्पताल में आकर अपने सामान का ध्यान रखे और किसी पर भी शक पड़ने पर पुलिस को जरूर सूचित करें। पुलिस पूरी कोशिश करेगी कि उस ठग्ग को पकड़ कर माता की वालियां बापिस करवाई जाए।

  • पंजाब: बेअदबी मामले में सड़कों पर उतरे लोग, शहर किया बंद

    पंजाब: बेअदबी मामले में सड़कों पर उतरे लोग, शहर किया बंद

    रोपड़ः मोरिंडा में हुई बेअदबी के मामले को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। जिसके बाद लोग धरने पर बैठ गए है और शहर को बंद कर दिया गया है। संगत विरोध स्वरूप सड़कों पर उतर आई है। इस दौरान बेअदबी के आरोपी के घर में तोडफ़ोड़ की गई है। गौरतलब हो कि गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में पाठ कर रहे पाठी सिंह को गुरुद्वारा साहिब में घुसे सिख युवकों ने पीटा था। ईशनिंदा के बाद आक्रोशित लोगों ने मोरिंडा के कनोर चौक पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी जमीन पर बैठ गए और सतनाम-वाहीगुरू के नारे लगाने लगे। मौके पर एसएचओ हर्ष गौतम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी अड़े रहे। बेअदबी करने वाले ने पहले गुरुद्वारा साहिब में पाठ कर रहे पाठी की पिटाई की और फिर गुरु साहिब के पवित्र अंगों से छेड़छाड़ की।

    लोगों का कहना है कि उक्त नौजवान ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की और ग्रंथी सिंह के साथ मारपीट की। इसके बाद संगत ने उसे काबू किया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। गौर हो कि आज दोपहर के समय मोरिंडा के गुरुद्वारा कोतवाली साहिब में एक नौजवान ने गुरु घर में प्रवेश किया और पाठ कर रहे ग्रंथी सिंह को पीटना शुरू कर दिया। युवकों ने गुरु ग्रंथ साहिब की भी बेअदबी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

  • इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    इंडस्ट्री में शोक की लहर, फेमस अभिनेता ने की आत्महत्या

    मुबंईः कन्नड़ इंडस्ट्री के टीवी अभिनेता संपत जे राम का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत ने 35 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है। उन्होंने 22 अप्रैल को नेलमंगला स्थित अपने घर पर आत्महत्या की थी। अभिनेता के निधन के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि अभिनेता कुछ समय से तनाव में थे।

    आर्थिक तंगी से थे परेशान

    रिपोर्ट्स के अनुसार, संपत को काफी समय से काम नहीं मिल रहा था, जिस वजह से वह परेशान चल रहे थे और वह तनाव का शिकार होने लगे। इस कारण उन्होंने आत्महत्या का कदम उठाया। हालांकि, इस मामले में अभी तक अभिनेता के परिवार या दोस्तों की ओर से किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    कई सितारों ने जताया दुख

    अभिनेता के निधन के बाद कन्नड़ इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया और संपत जे राम को श्रद्धांजलि दी। कहा जा रहा है कि अभिनेता काफी समय से पैसे की तंगी से भी जूझ रहे थे। अभिनेता को टीवी सीरियल ‘अग्निसाक्षी’ से घर-घर में पहचान मिली थी। इस सीरियल के जरिए उन्होंने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    काम की तलाश में थे अभिनेता

    ‘अग्निसाक्षी’ में संपत के सह-कलाकार रहे विजय सूर्या ने बताया कि अभिनेता काफी समय से अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे थे। वहीं, अभिनेता के को-स्टार रहे राजेंद्र ध्रुव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर संपत की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘इतनी सारी फिल्में हैं। इतना संघर्ष बाकी है और इस मंच पर देखने के लिए बहुत कुछ है। कृपया वापस आए और अपने सपनों को साकार करें।’

  • पंजाबः गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले में एक्शन में आए सीएम मान, जाने क्या कहा

    पंजाबः गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले में एक्शन में आए सीएम मान, जाने क्या कहा

    मोरिंडाः जिले के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कोतवाली साहिब में हुई बेअदबी के मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर सीएम मान ने कहा कि गुरुद्वारा कोतवाली में हुई घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी को भी इस घटना के लिए बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई भी हो उसे सख्त सजा दी जाएगी। सीएम मान ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी का सम्मान सबसे पहले है। 

  • मशहूर लेखक तारिक फ़तेह का निधन

    मशहूर लेखक तारिक फ़तेह का निधन

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के मशहूर लेखक तारिक फ़तेह जो भारत में एक लंबे वक्त से रह रहे थे। उनका आज निधन हो गया है। उनकी बेटी नताशा फतह ने इसकी जानकारी ट्विटर पर साझा की है। बता दें कि तारिक फ़तेह बीते कई दिनों से कैंसर की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। जानकरी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान के मशहूर लेखक तारेक फतह 20 नवंबर 1949 को आजादी के बाद बने पाकिस्तान के कराची में पैदा हुए थे। वह 1960 और 1970 के दशक के अंत में वामपंथी छात्र आंदोलन के नेता बने रहे। यही वो समय था जब उन्हें पाकिस्तान के लगातारसरकार द्वारा 2 बार गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जनरल जिया-उल हक ने 1977 में उन पर राजद्रोह का आरोप लगाया और उन्हें देश में एक पत्रकार के रूप में काम करने से रोका। वह 1987 में कनाडा गए और तब से एक पत्रकार के रूप में काम में जुटे रहे।

    तारेक फतह के बारे में सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने हमेशा अपने भारतीय मूल से संबंधित होने पर गर्व किया।उन्होंने अक्सर अपने साक्षात्कारों में बताया कि वह एक राजपूत परिवार से थे, जिसे 1840 के दशक में जबरन इस्लाम में कन्वर्ट कर दिया गया था। उन्होंने हमेशा ही खुद को पाकिस्तान में पैदा हुए हिंदुस्तानी के रूप में पहचाना। वे इस्लामी कट्टरता के घोर आलोचक थे। इसलिए, वह अक्सर दुनिया भर के मुसलमानों द्वारा हमला किया गया था। हालांकि, उन्होंने निडर होकर अपने विचारों को विभिन्न मीडिया, ब्लॉग और पुस्तकों के लिए अपने लेखन के माध्यम से रखा। जिसके चलते देश में वो तमाम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।

  • ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में

    ऊना के किसान की बेटी खेलेगी गोवा के चर्चिल ब्रदर्स क्लब में

    किसी पेशेवर क्लब में खेलने वाली प्रदेश की इकलौती लडकी

    ऊना/ सुशील पंडित : गुजरात में होने वाली 6 वीं भारतीय राष्ट्रीय वूमेन लीग में ऊना के किसान की बेटी अपना दमखम दिखाएगी। जिला ऊना के खड्ड स्थित वूमेन फुटबॉल अकादमी की पौध में से निकली रिया शर्मा का करार गोवा के मशहूर चर्चिल ब्रदर्स फुटबॉल क्लब के साथ हुआ है। इस क्लब की ओर से खेलने वाली रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की इकलौती बेटी है, जिसने यह मुकाम हासिल किया है। रिया ने अब तक चार सीनियर तथा तीन सब जूनियर फुटबॉल प्रतियोगिताएं खेली हैं। जिला ऊना के हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की मूल निवासी रिया शर्मा के माता-पिता को आंखों से कम दिखाई देता है। गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर रिया ने अपनी मेहनत और कठिन परिश्रम से आज यह मुकाम हासिल किया है। रिया फुटबॉल खेलने के साथ-साथ बीए फाइनल में पढ़ाई भी कर रही है। रिया शर्मा ने ग्रामीण परिवेश से बाहर निकल खड्ड स्थित फुटबॉल अकादमी को ज्वाइन किया। जहां फुटबॉल कोच दीपक शर्मा ने रिया शर्मा की प्रतिभा को निखारते हुए उसे राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनाया।

    अभी हाल ही में गोवा में हुई वूमेन सीनियर नेशनल के हर मैच में रिया शर्मा ने गोल किया। इस प्रतियोगिता में रिया ने कुल पांच गोल किए। इससे पहले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में जब हिमाचल की लड़कियों की टीम ने सब जूनियर में गोल्ड मेडल जीता में तब भी यह टीम में थी। रिया के फुटबॉल कोच और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि रिया शर्मा में फुटबॉल प्रतिभा को देखते हुए इसे यह खेल चुनने को प्रेरित किया गया। धीरे-धीरे रिया ने अपनी प्रतिभा और तकनीक के जरिये फुटबॉल के मक्का गोवा जैसे प्रदेश को एक छोटे से प्रदेश हिमाचल की इस लडक़ी को अपने बहुचर्चित चर्चिल ब्रर्दस् क्लब में चुनने का निर्णय लिया। रिया एक प्रतिभावान खिलाड़ी है। रिया मेहनती, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ खिलाड़ी है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील कुमार बिट्टू ने रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रिया शर्मा को आगे खेलने के लिए फुटबॉल संघ पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण इलाकों में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए फुटबॉल संघ एक नई योजना तैयार कर रहा है। इस योजना के तहत ग्रामीण स्तर की फुटबॉल प्रतिभाओं को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए साल भर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। 

    खेतीबाड़ी करता है रिया का परिवार

    जिला ऊना के हरोली उपमंडल के पंडित मोहन दत्ता सीनियर सेकेंडरी स्कूल खड्ड से ही रिया शर्मा ने बारहवीं की शिक्षा ग्रहण की। रिया के पिता नाम विजय शर्मा और माता सुनीता शर्मा अपनी बच्ची की इस उपलब्धि पर काफी खुश हैं। एक बेहद साधारण परिवार में जन्मी रिया शर्मा हिमाचल प्रदेश की एकमात्र महिला खिलाड़ी है जो किसी पेशेवर क्लब के साथ खेलेगी। यह परिवार पारंपरिक खेती बाड़ी करके अपना गुजर बसर कर रहा है।

    डिप्टी सीएम ने दी बधाई

    हरोली उपमंडल के गांव खड्ड की रहने वाली रिया शर्मा की इस उपलब्धि पर प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा हल्के से ताल्लुक रखने वाली फुटबॉल खिलाड़ी रिया शर्मा ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलने में प्रदेश सरकार पूरी मदद करेगी। रिया ने ऊना जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा किया है। उसकी इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार उन्हें शीघ्र ही सम्मानित भी करेगी।

  • पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, 3 गिरफ्तार, देखें CCTV 

    पंजाबः इस जिले में गुटका साहिब की बेअदबी, 3 गिरफ्तार, देखें CCTV 

    फरीदकोटः जिले के गोलेवाला गांव में गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है। गोलेवाला कस्बे में कुछ शरारती तत्वों द्वारा गुटका साहिब के पवित्र अंगों को गलियों में फाड़ कर बिखेर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फरीदकोट जिला हेडक्वार्टर से मौके पर पहुंचे। वहीं इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश दिखाई दे रहा है और वे कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

    पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की  तो उसमें एक कार दिखाई दी, जिसमें कंडक्टर साइड में बैठा शख्स गुटका साहिब के अंग बाहर फेंकते हुए दिख रहा है, परंतु कार का नंबर फुटेज में ट्रेस नहीं हो पाया। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने 3 संदिग्धों को पकड़ा है, जिसमें 2 बेगूवाला के रहने वाले हैं। आरोपियों को 27 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

    वहीं कौमी किसान यूनियन के प्रधान बिंदर सिंह, दर्शन सिंह नंबरदार और जगमीत सिंह खालसा ने कहा कि बेअदबी करने वाले शरारती तत्वों की जल्द से जल्द पड़ताल करके उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाएं बर्दाश्त करने के योग्य नहीं हैं। 8 साल पहले 2015 में भी बरगाड़ी बेअदबी कांड और इससे जुड़े कोटकपूरा और बहबल कलां गोलीकांड हुए थे, जिनकी आग अभी पूरी तरह से ठंडी भी नहीं हुई है। एसएसपी हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा पड़ताल की जा रही है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • विश्व रेडक्रास दिवस पर बंगाणा में लगेगा जिला स्तरीय रेडक्रास मेला : सुरिंदर ठाकुर 

    विश्व रेडक्रास दिवस पर बंगाणा में लगेगा जिला स्तरीय रेडक्रास मेला : सुरिंदर ठाकुर 

    कुटलेहड़ के विधायक दविंदर भुट्टो होंगे मुख्य अतिथि  

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक एवं कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने मीडिया के रूबरू होते हुए कहा कि जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा आठ मई को लोक निर्माण विभाग के बंगाणा स्थित विश्राम गृह में जिलास्तरीय रेडक्रास मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ डाक्टर निशुल्क मेडिकल कैंप में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे जबकि शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को निशुल्क एड उपलब्ध करवाने के साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। राज्य रेडक्रास सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस रेडक्रास मेले का तमाम जिले के लोग लाभ उठा सकते हैं। इसमें सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जहां स्वेच्छा से लोग रक्तदान कर सकते हैं।

    इसके साथ ही विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डाक्टर भी कैंप में आयोजित होने वाले निशुल्क चैकअप कैंप में अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकते हैं। इस कैंप में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों को व्हील चेयर, हैंड स्टिक, ट्राई साइकिल व हीयरिंग एड भी निशुल्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष उपायुक्त राघव शर्मा के नेतृत्व में रेडक्रास सोसायटी पीड़ित मानवता की सेवा के लिए तन-मन के साथ समर्पित है और जरूरतमंद लोगों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही है। आठ मई को विश्व रेडक्रास दिवस पर इस बार बंगाणा में जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है ताकि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी निशुल्क चैकअप कैंप का लाभ उठा सकें। इस दौरान दवाएं भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी। उन्होंने जिला के लोगों से इस कैंप का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की अपील की है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਕੋਟਕਪੁੂਰਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾੜਾ ਦਰਾਕਾ ਤੋਂ ਕਣਕ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਠੇਕੇ ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਦੋ ਕਿੱਲੇ ਜ਼ਮੀਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀ ਕਣਕ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਗਿਆ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਸਾਨ ਅੰਗਰੇਜ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ 40 ਕਿਲ੍ਹੇ ਠੇਕੇ ਤੇ ਜਮੀਨ ਲਿੱਤੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਅਸੀਂ ਕਣਕ ਵੱਡ ਰਹੇ ਸੀ ਖੇਤ ਵਿਚੋਂ ਲੰਗਦੀਆਂ ਨੀਵੀਆਂ ਤਾਰਾ ਵਿਚੋਂ ਸਪਾਰਕ ਵੱਜਿਆ ਤੇ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ ਜਿਸ ਨਾਲ 2 ਕਿੱਲਿਆਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ।

    ਫਾਈਰ ਬਿਰਗੇਡ ਇੰਚਾਰਜ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਸਾਨੂੰ ਫੋਨ ਆਈਆ ਤੇ ਮੈਂ ਅਤੇ ਮੇਰੀ ਟੀਮ ਤੁਰੰਤ ਪਿੰਡ ਵਾੜਾ ਦਰਾਕਾ ਪੁਜੇ ਅਤੇ ਅੱਗ ਤੇ  ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਸਾਡਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਵੀ ਸਾਥ ਦਿੱਤਾ ।