Blog

  • जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधरः हाईवोल्टेज तारों में फंसी पुलिस बस, बाल-बाल बचे जवान

    जालंधर/हर्षः महानगर के पॉश इलाके (मॉडल टाउन) में पुलिस की बस फंसने का मामला सामने आया है। हालांकि चालक की सूझबूझ से सभी जवान सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए है। बताया जा रहा है कि बस में 25 पुलिसकर्मी सवार थे। बस के ड्राइवर दिलबाग सिंह ने बताया कि वह पीेएपी से सवार होकर माडल टाउन जा रही थे।

    माडल के शिवानी पार्क के पास बिजली की तार नीचे होने के कारण बस तारों के साथ लग गई। दिलबाग ने बताया कि बिजली की तारों से आग निकलने से पुलिसकर्मी घबरा गए और आनन-फानन में बस से बाहर निकल गए। इस हादसे में बिजली का एक पोल भी गिर गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने इस मामले को लेकर बिजली विभाग को सूचित किया। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से लाइन को बंद कर दिया है। बचाव का कार्य अभी भी जारी है।

  • जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधरः प्रताप बाजवा ने कैप्टन अमरिंदर को बताया चला कारतूस, सीएम मान 7 महीनों के है मेहमान

    जालंधर/वरुणः कांग्रेस पार्टी के विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा आज जालंधर के प्रेस क्लब में पहुंचे। प्रेस वार्ता दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर चला हुआ कारतूस है अगर वह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं तो उनको इस बात की खुशी है। इसी के साथ उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा लिकर पॉलिसी के तहत ईडी द्वारा जो रेड की गई है उसे स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब में भी लिकर पालिसी के तहत बड़ा घोटाला किया जा रहा है। आप नेताओं को करोड़ों रुपए की खरीदने वाली बात पर बोले यह महज आप पार्टी द्वारा अफवाह फैला कर ध्यान कहीं और भटका रहे हैं और बीजेपी इन के विधायकों को क्यों खरीदेगी जिनका कोई अस्तित्व नहीं है।

    प्रताप सिंह बाजवा ने आप पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कई सवाल उठाए हैं।बाजवा का कहना है कल दिल्ली में आपके विधायकों के साथ केजरीवाल ने मीटिंग की, जिसमें अमृतसर के विधायक कुंवर विजय प्रताप नहीं पहुंचे। आरोप लगाते कहा चुनाव से पहले कुंवर विजय प्रताप को स्टार बना कर प्रचार किया और जब उनकी पार्टी आए तो उन्हें दरकिनार कर दिया। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते कहा की खबरों के माध्यम से उन्हें यह पता चला है की जहाज में चढ़ने से उन्हें रोका गया उनकी हालत सही नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान छह-सात महीनों के मेहमान हैं।

    हालांकि लोगो ने पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान को बनाया है लेकिन सरकार को राघव चढ़ा चला रहे हैं। बाजवा ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के तहत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और एक्साइज पॉलिसी तैयार करने वाले कमिश्नर के घरों में ईडी ने रेड की है जिससे यह साफ हो जाता है कि आप पार्टी के भ्रष्ट नेता कितना बड़ा घपला कर रहे हैं। इस बात पर उन्होंने पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह सीमा पर निशाना साधा और कहा कि पंजाब में भी दिल्ली वाली एक्साइज पॉलिसी बनाई गई है जिस पर हरपाल सिंह चीमा चुप क्यों है।

  • नाबालिग को बंधक बनाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

    नाबालिग को बंधक बनाकर 6 लोगों ने किया गैंगरेप

    रीवाः मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ 6 लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रीवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर 17 सितंबर को हुई। पीड़िता के अनुसार वह अपने एक दोस्त के साथ मंदिर गई थी। दर्शन करने के बाद दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़की और उसके दोस्त को धमकाया।

    एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे घसीटकर पास के ही एक जलप्रपात की तरफ ले गए और वहां उसके साथ रेप किया। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने लड़की के दोस्त के साथ मारपीट की और उसके सामने ही नाबालिग के साथ दरिंदगी की। दोनों का मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता और उसके दोस्त के परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की की हालत खराब थी, इसलिए उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376-D (सामूहिक दुष्कर्म), 395 (डकैती), 506 (धमकाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (Pocso) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहें हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। अनिल सोनकर ने बताया कि आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

  • जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधरः बुकियो से परेशान होकर युवक ने की CP की कोठी के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश

    जालंधर/वरुणः महानगर में आप सरकार द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना किए जाने को लेकर पकंज सोनी नामक युवक ने सुसाइड करने की कोशश की। पुलिस द्वारा बुकियो पर कार्रवाई ना करने से परेशान पकंज देर रात पेट्रोल और लाइटर लेकर पुलिस कमिश्नर की कोठी के बाहर पहुंच गया और पंकज ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पुलिस ने उससे आग लगाने से पहले बचा लिया और उससे लाइटर छीन लिया। पंकज ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की है।

    जिसमें उसने शहर के कुछ बुकियो ने नाम भी लिखे है, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। पकंज की ओर से जारी किए गए नामों में पाली, बाबा, अंकुश, वीएम नाम का जिक्र किया है और उसने कहा है कि कई और भी नाम शामिल है।

    बता दें कि इससे पहले शहर के सेंट्रल हल्के से कुछ दिनों पहले लाटरी शुरू किए जाने को लेकर वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें कहा जा रहा था 85 हजार एक दुकान का दिया जा रहा है। हैरानी की बात है कि आप सरकार आने के बाद बुकियो और सट्टेबाजों के खिलाफ पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके चलते देर रात पकंज नामक युवक सुसाइड करने पर मजबूर हो गया। 

  • पंजाबः रेत के अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 6 ट्रक किए काबू

    पंजाबः रेत के अवैध खनन पर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, 6 ट्रक किए काबू

    अजनालाः पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर एक बार फिर से राज्य में मुद्दा गरमा गया है। सरकार द्वारा अवैध माइनिंग रोकने के निर्देश जारी किए गए है। इसी के तहत अजनाला पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित बल्लारवाल गांव के पास अवैध बालू खनन पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 ट्रक जब्त किए हैं। अजनाला थाने के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह सोही ने बताया कि बालू का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    पंजाबः फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसी कार, खुले एयरबैग, दोनों युवकों की टांगे और बाजू टूटी

    लुधियानाः शहर में ओवस्पीड कार ड्राइविंग के कारण सोमवार तड़के हादसा होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने कार फाउंटेन चौक पर राउंड अबाउट में घुसा दी। कार की स्पीड तेज होने के कारण कार के एयर बैग तक खुल गए, लेकिन एयर बैग खुलने के कारण कार सवार लोगों को बचाव हो पाया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे।

    दोनों की टांग और बाजू टूटी है, दुगरी के किसी अस्पताल में दाखिल हैं। घायल दुगरी के ही रहने वाले हैं, लेकिन अभी नाम पता नहीं चला पाया है। कार की स्पीड कितनी थी और हादसा कैसे हुआ, इसके लिए पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे देख रही है। मौके पर जांच पड़ताल करने थाना डिविजन नंबर 8 की पुलिस पहुंची।

    जांच अधिकारी सुखविंदर ने बताया कि पोलो कार है। कार का फ्रंट बिल्कुल खत्म हो चुका है। कार के अंदर शराब आदि का बोतलें पड़ी थीं। अब पुलिस इस मामले की जांच करेगी कि क्या कार ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। कार को क्रेन की मदद से टो करवाकर थाने लाया गया है। कार चालकों की पहचान करके ही मामले में बनती अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में SHO जसविंदर सिंह Suspended

    पंजाबः SSP की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में SHO जसविंदर सिंह Suspended

    अमृतसरः पुलिस जिला अमृतसर देहात के अंतर्गत भिंडीसैदां के विभिन्न गांवों में अवैध खनन को रोकने में विफल रहने वाले भिंडीसैदां थाने के मुख्य अधिकारी जसविंदर सिंह के सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। एसएसपी रूरल स्वप्न शर्मा ने एसएचओ जसविंदर सिंह को अवैध माइनिंग पर कार्रवाई में विफल रहने के कारण सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के कहने पर बॉर्डर बेल्ट एरिया में हो रही अवैध माइनिंग बड़ा मुद्दा बन चुकी है। वहीं, बीते दिनों प्रदेश के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भी अवैध माइनिंग पर सवाल खड़े किए थे।

    गाज अमृतसर रूरल के अंतर्गत आते थाना भिंडीसैदा के एसएचओ जसविंदर सिंह पर गिरी है। एसएसपी रूरल स्वप्न शर्मा के आदेशों पर जसविंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप लगाए हैं कि वह अपने इलाके में हो रही अवैध माइनिंग को रोक पाने में असफल रहे। जिसके बाद रविवार को ही यह आदेश एसएसपी रूरल द्वारा जारी किए गए। भिंडीसैदा एरिया में लगातार अवैध माइनिंग हो रही थी। बीते दिनों करवाई गई जांच में स्पष्ट हुआ कि गांव कोट सिद्धू और उसके आसपास के एरिया में लगातार अवैध माइनिंग की जा रही थी। जिसे रोकने में जसविंदर सिंह असफल रहे।

  • मनीष सिसोदिया के बाद अब इस नेता को ED ने भेजा समन

    मनीष सिसोदिया के बाद अब इस नेता को ED ने भेजा समन

    नई दिल्लीः शराब नीति को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब पार्टी विधायक और नगर निगम चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक को तलब किया है। इसकी जानकारी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पूछा है कि इनका मकसद शराब नीति है या निगम चुनाव। सिसोदिया ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘आज ईडी ने ‘आप’ के एमसीडी के चुनाव इंचार्ज दुर्गेश पाठक को समन किया है। दिल्ली सरकार की शराब नीति से हमारे एमसीडी चुनाव इंचार्ज का क्या लेना देना? इनका टारगेट शराब नीति है या एमसीडी चुनाव?’

    झूठे केस में फंसाने की कोशिश

    एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। पार्टी के पहला राष्ट्रीय जनप्रतिनिधि सम्मेलन में दिल्ली के सीएम ने कहा था कि केंद्र सरकार उनकी पार्टी के मंत्रियों और नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। इसकी वजह बीजेपी का आप की बढ़ती लोकप्रियता को नहीं पचा पाना है। उन्होंने कहा था कि हमारे विधायकों पर अबतक 169 केस हो चुके हैं और उन्हें एक भी केस में सजा नहीं हुई है।

    पार्टी मे बनाया एमसीडी इंचार्ज

    दुर्गेश पाठक आप के उभरते हुए नेता हैं। राघव चढ्डा के पंजाब से राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से पार्टी ने दुर्गेश को चुनाव मैदान में उतारा था। उपचुनाव में उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों को भारी मतों से हराकर पार्टी की साख बनाए रखी थी। अब पार्टी ने उन्हें नगर निगम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है।

    इससे पहले 40 जगह हुई थी छापेमारी

    इससे पहले बीते शुक्रवार को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले को लेकर हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई समेत देशभर में 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अकेले हैदराबाद में ही 25 जगहों पर रेड डाली थी। इसके अलावा जेल में बंद दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से भी पूछताछ की गई थी। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की छापेमारी हो चुकी है। शराब घोटाले को लेकर बीजेपी और आप के बीच बयानबाजी का दौर जारी है।

  • जालंधर: पिटबुल ने 9 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह नोचा, घायल

    जालंधर: पिटबुल ने 9 वर्षीय बच्ची को बुरी तरह नोचा, घायल

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर की के गांधी कैंप में नौ वर्षीय बच्ची देर शाम सात बजे अपने घर से दुकान पर कोई सामान लेने गई। जब वह वापिस घर लौट रही थी तो गली में किसी के रखे पिटबुल कुत्ते ने उसे दबोच लिया। पिटबुल के  काटने से घायल बच्ची बुरी तरह से डर गई और रो रो बचाने के लिए कुछ ऊंची आवाज आवाज मारती रही और बच्ची को एक महिला ने बड़ी मुश्किल से छुड़वाया।

    घायल बच्ची को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। बच्ची के पिता गांधी कैंप निवासी राज कुमार उर्फ बोबी ने बताया कि उनकी गली में किसी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है, जो कि पहले भी कईं लोगों को अपना शिकार बना चुका है। जाहनवी के पिता राज कुमार ने बताया कि उनकी बेटी दुकान पर कोई सामन लेने गई थी और जब वह वापिस आ रही थी तो उनकी गली में रखे पिटबुल ने उसे बुरी तरंह काट लिया। इस सबंध में पीड़ित परिवार ने थाना दो में सूचित किया। जिस पर थाना दो के एसआई बलविंदर सिंह सिविल अस्पताल पहुंचे। इस सबंधी बच्ची के परिजनों की तरफ से थाना दो में शिकायत दी जा रही है।

    मालिक दरवाजा बंद कर चला गया, अंदर बोला घबराने की बात नहीं कुत्ते के टीके है लगे

    पीड़ित परिवार ने कुत्ते के मालिक ऊपर आरोप लगाया हुए कहा कि कुत्ते के काटने के बाद बच्ची के परिवारिक सदस्यों ने जब इस संबंधी कुत्ते के मालिक से बात की तो मालिक की तरफ से कहा गया घबराने की बात नहीं कुत्ते के टीके लगे हुए हैं। आरोप था कि पिटबुल का मालिक बच्ची को अस्पताल ले जाने की बजाय दरवाजा बंद कर अंदर चला गया।

    पहले भी कई मामले आ चुके हैं सामने

    पिटबुल कुत्ते के काटने के मामले इससे पहले बस्ती शेख, नागरा फाटक और बस्ती दानिश्मांडा में सामने आ चुके हैं। लेकिन इन सभी घटनाओं को भी गंभीरता से नहीं लिया गया और ना ही कभी किसी पर कोई कार्रवाई हुई है।

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में 2 वार्डन सस्पेंड

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामले में 2 वार्डन सस्पेंड

    पांच सदस्यीय कमेटी की गठित

    चंडीगढ़ः यूनिवर्सिटी ने अश्लील वीडियो मामले के बाद लापरवाही के आरोप में दो वार्डन सस्पेंड कर दिए हैं। विवि प्रशासन ने पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया है, जो विवि प्रशासन को सारे घटनाक्रम पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यह कमेटी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी सुनेगी। इसी बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने किसी भी बाहरी शख्स के कैंपस में एंट्री पर रोक लगा दी है और मीडिया को भी कैंपस में दाखिल होने की इजाजत नहीं है।

    देर रात तक चले प्रदर्शन के दौरान छात्र इस बात की मांग करे थे कि हॉस्टल के वार्डन सस्पेंड किए जाने चाहिए। जिसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि हॉस्टल का बेहतर प्रबंधन करने के लिए कई वार्डन विभागों में भी शिफ्ट किए जा सकते हैं। छात्राओं ने हॉस्टल के वार्डनों और स्टाफ की भी विवि प्रशासन से शिकायत की थी और कहा था कि वे छात्राओं के कपड़ों पर तंज कसते हैं। जिस पर विवि प्रशासन ने कहा था कि छात्राएं कैसे कपड़े पहनती हैं इस पर प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी।

    वे अपने माता-पिता के निर्देशें के मुताबिक हॉस्टल में कपड़े पहन सकती हैं। प्रदर्शन के दौरान छात्रों की आक्रामकता को देखकर अब विवि प्रशासन अपनी कमियों को दूर करने में जुटा हुआ है और छात्रों की उन सब मांगों की सूची पर गौर कर रहा है, जो देर रात उन्होंने प्रो. चांसलर को सौंपी है। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद विवि प्रशासन ने एक सर्कुलर जारी कर 19 से 24 सितंबर तक क्लासेज सस्पेंड करने का ऐलान किया है। इस दौरान टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को आम दिनों की तरह कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में खराब माहौल के बीच छात्र-छात्राएं अपने घरों को वापस लौट रहे हैं। कुछ अभिभावक रविवार देर रात ही अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए पहुंचे थे।