Blog

  • पंजाबः आप विधायक अमित रत्न और रशिम गर्ग की बढ़ी मुश्किलें

    पंजाबः आप विधायक अमित रत्न और रशिम गर्ग की बढ़ी मुश्किलें

    चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बठिंडा ग्रामीण के विधायक अमित रत्न कोटफत्ता और उसके पीए रशिम गर्ग की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, आज विजिलेंस ने विधायक अमित रत्न कोटफत्ता और उसके पीए रशिम गर्ग के खिलाफ बठिंडा अदालत में चालान पेश कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस के प्रवक्ता ने बताया कि 16 फरवरी को बठिंडा रेंज विजिलेंस टीम ने बठिंडा ग्रामीण के विधायक के उक्त निजी सहायक को चार लाख रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू करने के उपरांत भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उक्त विधायक को भी 20- 02-2023 को इस मामले में गिरफ़्तार कर लिया गया था क्योंकि उसके पीए ने विधायक के नाम पर ही यह रिश्वत वसूल की थी।

    इस मामले सम्बन्धी और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि सरकार की तरफ से साल 2022-23 के दौरान 15वें वित्त आयोग के अधीन गाँव घुद्दा, ज़िला बठिंडा को 25 लाख रुपए की ग्रांट जारी की गई थी, जो अभी पंचायत को देनी थी परन्तु उक्त प्राईवेट पीए रशिम गर्ग ने गाँव घुद्दा के सरपंच से इस ख़ातिर 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। परन्तु विजीलैंस ने 16. 02. 2023 को उसको उक्त ग्रांट जारी करने के एवज़ में 4 लाख की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। उक्त सरपंच ने उनकी तरफ से माँगे 50,000 रुपए पहले ही दे दिए थे।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उक्त रिश्वत कथित दोषी रशिम गर्ग ने विधायक अमित रत्न के निर्देशों पर वसूली थी। इसके इलावा उसने गाँव घुद्दा के गुरदास सिंह से उसके गांव की नंबरदारी दिलाने के बदले 2,50,000 रुपए की रिश्वत ली थी। जांच के दौरान हुए खुलासे के आधार पर विजीलैंस ने उक्त मामले में आइपीसी की 120-बी की एक और धारा जोड़ दी थी और मौजूदा केस में विधायक अमित रत्न को भी नामज़द करके 22- 02- 2023 को उसे शंभू से गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों मुलजिम न्यायिक हिरासत में और जेल में है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

  • पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने के मामले का CCTV फुटेज में आया सच सामने

    पंजाबः दरबार साहिब में लड़की को रोकने के मामले का CCTV फुटेज में आया सच सामने

    अमृतसरः दरबार साहिब में युवती को जाने से रोकने के मामले में एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ था। जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने घटना पर माफी मांगी और कहा कि महिला के चेहरे पर चित्रित झंडा तिरंगा नहीं था। वहीं आज एसजीपीसी के द्वारा इस मामले को लेकर सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है और दावा किया है कि सेवादार ने उसे प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कहा था। लेकिन वह चिंतित हो गई और अपने परिवार को वापस आने के लिए कहा। कुछ ही मिनटों में वह फिर आई और सेवादार से बहस करने लग गई।

    बता दें कि इस मामले को लेकर आज सुबह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा था कि यह एक सिख तीर्थस्थल है। प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है … हम सभी का स्वागत करते हैं … यदि कोई अधिकारी दुर्व्यवहार करता है तो हम क्षमा चाहते हैं … उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था। बताया जा रहा है कि सेवादार सर्बजीत सिंह का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। 

    गौरतलब है कि इस मामले में आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए युवती को बाहर निकालने वाले सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। आतंकी पन्नू ने कहा कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है, यह संदेश स्वर्ण मंदिर से आ गया है। सेवादार सर्बजीत सिंह को 5 लाख रुपए का भेंट की घोषणा की गई। यह वे सिख है, जिसने ऐलान कर दिया है कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। वे तिरंगा जिस भारतीय हुकूमत ने 1984 में स्वर्ण मंदिर के ऊपर चढ़ाया था, अब वे गोल्डन टेंपल के अंदर नहीं आ सकता।

  • पंजाबः बस स्टैंड के पास होटल में बदमाशों ने की तोड़फोड़, मैनेजर और सफाई कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

    पंजाबः बस स्टैंड के पास होटल में बदमाशों ने की तोड़फोड़, मैनेजर और सफाई कर्मचारी को पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के पास एक होटल में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त बदमाशों ने होटल के मैनेजर और सफाई कर्मचारियों पर भी हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उन पर कई वार किए। बचाव में उन्होंने शोर मचाया तो उक्त हमलावार मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने 3 लोगों को नामजद कर 4 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को पकड़ लिया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल अशोक ने बताया कि वह होटल में सफाई कर्मचारी है। यादी नाम का युवक और उसके साथी हमेशा होटल पर जबरदस्ती खाना खाते हैं और बीयर पीते हैं। एक दिन पहले ही मैनेजर ने उन्हें खाना खाने से मना किया था। बीती रात करीब 12 बजे के पास होटल मैनेजर अमित के पास यादी का फोन आया और गाली गलौज करने लगा।

    कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ होटल पर आया और शीशे तोड़ दिए। उन्होंने तेजधार हथियारों से अशोक पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच बचाव करने आए मैनेजर अमित पर भी उन्होंने हमला कर घायल कर दिया। बचाव में शोर मचाए जाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। हमले की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने शिकायत के आधार पर अजय कुमार उर्फ यादी, संदीप तंवर और सुशील भगत सहित 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। मौके पर ही पुलिस ने अजय और संदीप को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस को 2 मोबाइल भी बरामद किए है।

  • प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत 187 बच्चों को 93.97 लाख रूपये का दिया गया वित्तीय लाभ 

    प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत 187 बच्चों को 93.97 लाख रूपये का दिया गया वित्तीय लाभ 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत 187 बच्चों को 93 लाख 97 हजार चार सौ अठारह रुपए के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं तथा चालू वित्त वर्ष की प्रथम छमाही के दौरान 192 बच्चों को 50 लाख 83 हजार 651 रुपए का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने प्रयोजन पालक देखभाल योजना के तहत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

    अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अनाथ बच्चों के संपत्ति से संबंधित मालिकाना हक की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने बताया कि गत 2 वर्षों के दौरान जिला ऊना में कुल 221 अनाथ बच्चों को चिन्हित किया गया था जिनमें से 40 अनाथ बच्चों के मालिकाना संपत्ति संबंधी मालिकाना हक उनके नाम स्थानांतरित किए जा चुके हैं जबकि 80 अनाथ बच्चों के संपत्ति के मालिकाना हक उनके दादा दादी या नाना नानी के पास सुरक्षित हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना में 84 बच्चे प्रयोजन पालक देखभाल योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं जिनमें से 39 लड़के तथा 45 लड़कियां शामिल हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रयोजन पालक देखभाल योजना के प्रत्येक बच्चे को सरकार की ओर से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक 4500 रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रायोजन पालक देखभाल योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा तथा परित्यक्त महिलाओं के बच्चों, विस्तृत परिवारों में रह रहे अनाथ बच्चों, गंभीर व लाइलाज बीमारी से ग्रस्त माता-पिता के बच्चों, वित्तीय तथा शारीरिक रूप से अक्षम माता-पिता के बच्चों, पीएम केयर योजना के लाभार्थी बच्चों, के अलावा प्राकृतिक आपदा के प्रभावितों, बाल मजदूरों, एचआईवी एड्स प्रभावित बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए व्यक्ति को जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा।

  • बिना शादी के मां बनेगी यह फेमस अभिनेत्री!

    बिना शादी के मां बनेगी यह फेमस अभिनेत्री!

    मुबंईः इलियाना डिक्रूज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका फैन बेस बहुत बड़ा है। अपने काम के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं। अब उनकी एक पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात का ऐलान किया है कि वह मां बनने वाली हैं। कुछ दिनों पहले अफवाह थी कि इलियाना, कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं। करण ने ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ में इस पर कमेंट किया था। लेकिन इलियाना ने अब तक उनसे शादी नहीं की है। इसके बाद जब इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया तो उनके फैंस हैरान रह गए।

    इलियाना ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली फोटो में बच्चे के कपड़े नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में ‘मामा’ शब्द के साथ एक चेन नजर आ रही है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जल्द ही आ रहा है… मेरी नन्ही जान मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।’ लेकिन इस पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने अपने बच्चे के पिता की पहचान गुप्त रखी है। इलियाना का ये पोस्ट वायरल हो गया है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि उनके गर्भ में पल रहे बच्चे का पिता कौन है। अब उनके पोस्ट पर कमेंट कर उनके फैंस, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके दोस्त उन्हें बधाई दे रहे हैं।

  • द हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    द हंस फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

    बद्दी/ सचिन बैसल: हाउसिंग बोर्ड फेस दो चककां रोड  बद्दी स्थित हेलपेज इंडिया डे केअर सेंटर में मंगलवार को द हंस फाउंडेशन ब्लाक नालागढ़ की मोबाइल मेडिकल  यूनिट 4 की टीम  के द्वारा बद्दी के सीनियर सिटीजनस के लिए विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सेंटर की प्रभारी निशा शर्मा ने बताया कि इस शिविर में बजुर्ग लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई व साथ ही उनके बी पी व शुगर के टेस्ट भी किए गए।  इस स्वास्थ्य शिविर में 30 से अधिक लोग शामिल हुए। यह शिविर मोबाइल  मेडिकल यूनिट 4 जिसमें मेडिकल अधिकारी डॉ तरुण वर्मा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी रिंचन शर्मा,  फार्मासिस्ट अंकित,  लैब टेक्नीशियन नरेंदर सिंह व पायलट अरुण कुमार द्वारा आयोजित किया गया।  प्रभारी ने बताया कि इस सेंटर द्वारा अभी तक तीस हजार से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जा चुकी है। भविष्य में इस तरह के और शिविर लगाने की भी योजना है।

  • जालंधरः बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए मोंटी सहगल, देखें वीडियो

    जालंधरः बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए मोंटी सहगल, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण : जालंधर में एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी की रैली में केंद्र से लेकर पंजाब तक सभी मौजूद है। वही दूसरी और भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह मोंटी सहगल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिसे पंजाब के प्रधान राजा वड़िंग ने ज्वाइन करवाया। 

    वहीं दूसरी और वड़िंग ने पंजाब सरकार की बात करते हुए कहा कि पंजाब के लोगो को उम्मीद थी इस नई सरकार से, आम आदमी पार्टी के 92 विधायकों ने जीत कर यह सरकार बनाई। लेकिन सरकार ने जो भी चुनावो से पहले वादे किए थे। उसको लेकर यह सरकार बिल्कुल ही फेल साबित हुई है। सरकार बनने के तीन महीने बाद ही यह संगरूर की सीट को हार गए थे। अब यह जालंधर लोकसभा की सीट भी हारने के लिए तैयार है। इन्होंने  कहा था कि अपने सभी कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही उम्मीदवार को घोषित करेंगे।लेकिन इन्होंने बिना किसी से पूछे अपने उम्मीदवार घोषित कर लिया। इनके पास तो कोई ऐसा चेहरा भी नही था जो इस चुनाव में उम्मीदवार के लिए, जिसके चलते बाद इन्होंने कांग्रेस से सुशील रिंकू को लाकर खड़ा कर दिया। पंजाब में लोगो को और पूरे पंजाब को इस सरकार ने बदनाम किया है। यहां पर पेरामिल्ट्री फोर्स को पंजाब सरकार लेकर आई है। 

    सिंद्धू मूसे वाले के कत्ल को लेकर वड़िंग ने कहा कि जब उसके कत्ल के बाद वहां पहुंचे तो लोगो ने कहा था कि यह सारा घटनाक्रम एक साजिश के तहत हुआ था। अभी तक उसका परिवार इंसाफ के लिए लड़ रहा है। मुससेवाले की बरसी पर इस पंजाब सरकार ने सभी इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया,या फिर बसों को बंद करना यह सब साजिश के तहत हो रहा है। 

    सरकार ने आने से पहले जो महिलाओं को 1 हजार रुपये देने का जो वादा किया था। अभी तक यह वादा तो पूरा हुआ नही है। अभी तक 12 हजार रुपये हो गया है। न ही शगुन स्कीम दी गई है। जो बाबा साहिब अम्बेडकर की प्रतिमा बनाने का कहा था।वह प्रतिमा कहाँ है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने जो डेरा बल्ला को 25 करोड़ रुपये दिए थे। उसको सरकार बदलने के बाद आप सरकार ने रोक दिया था।लेकिन लोक सभा उपचुनाव आने पर वही 25 करोड़ रुपये यह खुद जाकर दे आये। यह सरकार तो मीडिया को भी दबा रही है। जो कि देश का चौथा सितम्भ है। 800 करोड़ रुपये से यह अपना प्रचार कर रही है। पंजाब से बाहर भी यह अपने इश्तिहार लगवा रहे है। मोहल्ला क्लिनिक को लेकर कहा कि यह जो क्लिनिक बनाये गए है। उसमे सब डिवीजन से डॉक्टरों को हटाकर मोहल्ला क्लिनिक में लगा दिया गया है। जबकि अब वहां सब डिवीजन क्लिनिकों में कबूतर ही अपना डेरा बनाकर बैठे हुए है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਊਮੀਦਵਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੁੱਖੀ ਨੇ ਨਾਮੀਨੇਸ਼ਨ ਪੱਤਰ ਭਰਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਊਮੀਦਵਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੁੱਖੀ ਨੇ ਨਾਮੀਨੇਸ਼ਨ ਪੱਤਰ ਭਰਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ : ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਚ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਊਮੀਦਵਾਰ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ ਸੁੱਖੀ ਨੇ ਨਾਮੀਨੇਸ਼ਨ ਪੱਤਰ ਭਰਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਗੂ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੀਮਾ ਅਤੇ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਸਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੜ੍ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹੇ ਹਾਲਾਕਿ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਆਪਣੇ ਪਿਤਾ ਦੀ ਤਬੀਅਤ ਖਰਾਬ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਨਾਮਾਂਕਨ ਪੱਤਰ ਭਰਨ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ। 

    ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਵੇਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾ ਆਪ, ਕਾਂਗਰਸ ਤੋ ਅੱਕੀ ਪਈ ਹੈ ਅਤੇ ਕਿਵੇਂ ਆਪ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਲਾਲਚ ਦੇਕੇ ਆਪਣਾ ਉੱਲੂ ਸਿੱਧਾ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਕਿਵੇਂ ਹੁਣ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮੂਰਖ ਬਣਾਉਣ ਚ ਲੱਗੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਜਲੰਧਰ ਹੈ ਇਥੇ ਦੇ ਲੋਕਾ ਇਕ ਵਾਰ ਮੂਰਖ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਨੇ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਮੂਰਖ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਨਹੀਂ ਹਨ।

    ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਦਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਜਲੰਧਰ ਚ ਜਿੰਨਾ ਵੀ ਕੰਮ ਹੋਇਆ ਹੈ ਸਿਰਫ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਦਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤੇ ਹੁਣ ਵੀ ਜੇਕਰ ਕੰਮ ਹੋਣਾ ਹੈ ਤਾਂ ਅਕਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਹੀ ਕਰ ਸਕਦੀ ਹੈ ਕਿਉੰਕਿ ਸਿਰਫ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਹੀ ਇਕੋ ਇਕ ਅਜਿਹੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਹੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾ ਦੀ ਸੁਣਦੀ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾ ਨੇ ਮਨ ਬਣਾ ਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਲੀ ਦਲ ਤੇ ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਨੂੰ ਹੀ ਜਿੱਤ ਦਾ ਸਹਿਰਾ ਪਹਿਨਾਉਣਾ ਹੈ। 

  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਲਈ ਤਿੰਨ-ਦਿਨਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠ ਰਕਬਾ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਡਾ. ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ, ਆਈ.ਏ.ਐੱਸ ਦੇ ਪ੍ਰਗਤੀਸ਼ੀਲ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚ 323 ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 17 ਤੋਂ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੱਕ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾ ਕੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠੋਂ ਰਕਬਾ ਘਟਾ ਕੇ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਸ: ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨੀ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸੋਚ ਦੇ ਸਨਮੁੱਖ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠ ਰਕਬਾ ਵਧਾਉਣ ਅਤੇ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਈ ਚੱਲੇਗਾ। ਇਸ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 120 ਦੇ ਕਰੀਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਡਾ. ਰਣਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਰਾਈਸ ਬਰੀਡਰ, ਪੀ.ਐੱਸ ਸਰਾਓ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕੀਟ ਵਿਗਿਆਨੀ, ਡਾ. ਜੇ.ਐੱਸ. ਲੋਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪੌਦਾ ਬਿਮਾਰੀ ਵਿਗਿਆਨੀ, ਡਾ. ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਸਥਾਰ ਮਾਹਿਰ, ਸ੍ਰੀ ਨੀਰਜ ਬਾਸਮਤੀ ਨਿਰਯਾਤ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਇਹ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਚਰਨਗੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਗੇ।

  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਲਈ ਤਿੰਨ-ਦਿਨਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

    ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਲਈ ਤਿੰਨ-ਦਿਨਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

    ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ :  ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠ ਰਕਬਾ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਹਿਤ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਪੰਜਾਬ ਡਾ. ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਸ੍ਰੀ ਰਾਜੇਸ਼ ਧੀਮਾਨ, ਆਈ.ਏ.ਐੱਸ ਦੇ ਪ੍ਰਗਤੀਸ਼ੀਲ ਯਤਨਾਂ ਸਦਕਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਬਲਾਕਾਂ ਵਿੱਚ 323 ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 17 ਤੋਂ 19 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੱਕ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਿਖਲਾਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾ ਕੇ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ੍ਰੀ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਵਿਕਾਸ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵਜੋਂ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਰੁਣ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠੋਂ ਰਕਬਾ ਘਟਾ ਕੇ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਤਰਜੀਹ ਦੇਣ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਡਿੱਗਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਵਿਭਾਗ ਦਾ ਸਾਥ ਦੇਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਸ: ਕੁਲਦੀਪ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਕਿਸਾਨੀ ਨੂੰ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਸੋਚ ਦੇ ਸਨਮੁੱਖ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿੱਚ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਹੇਠ ਰਕਬਾ ਵਧਾਉਣ ਅਤੇ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਤੇਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਲਈ ਚੱਲੇਗਾ। ਇਸ ਤਿੰਨ ਦਿਨਾਂ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ 120 ਦੇ ਕਰੀਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਰੱਖੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰਾਂ ਨੂੰ ਇਹ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਡਾ. ਰਣਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਰਾਈਸ ਬਰੀਡਰ, ਪੀ.ਐੱਸ ਸਰਾਓ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਕੀਟ ਵਿਗਿਆਨੀ, ਡਾ. ਜੇ.ਐੱਸ. ਲੋਰ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪੌਦਾ ਬਿਮਾਰੀ ਵਿਗਿਆਨੀ, ਡਾ. ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਵਿਸਥਾਰ ਮਾਹਿਰ, ਸ੍ਰੀ ਨੀਰਜ ਬਾਸਮਤੀ ਨਿਰਯਾਤ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਇਹ ਕਿਸਾਨ ਮਿੱਤਰ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵਿਚਰਨਗੇ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਾਸਮਤੀ ਦੀ ਫਸਲ ਦੀ ਕਾਸ਼ਤ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਗੇ।