Blog

  • सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर को इस गैंगस्टर से जान का खतरा

    सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर को इस गैंगस्टर से जान का खतरा

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत को जान खतरा है। इसके लिए उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी दायर की है। शगनप्रीत पर पिछले साल मोहाली में विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल होने का आरोप है। दरअसल, शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दाखिल की है।

    शगनप्रीत ने हाईकोर्ट में दो याचिकाएं की दायर

    एक याचिका तो विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या में शामिल होने के मामले को लेकर अग्रिम जमानत की है और दूसरी याचिका में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोली बराड़ से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। यह दोनों याचिकाएं आज हाई कोर्ट में दाखिल कर दी गई हैं जिस पर हाईकोर्ट एक दो दिनों में सुनवाई कर सकता है।

  • पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    पंजाबः सासंद सिमरनजीत मान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

    संगरूरः पंजाब में संगरूर से नए सासंद बने शिरोमणि अकाली दल (अ) के सिमरनजीत मान को लेकर अहम खबर सामने आई है। हाल ही में सिमरनजीत मान की तबीयत खराब हुई थी। लेकिन अब ख़बर सामने आ रही है कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते मान ने आइसोलेट कर लिया है। इसकी जानकारी सिमरनजीत मान ने खुद ट्वीट करके दी है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

  • पंजाब: मुख्तार अंसारी को लेकर विधानसभा में छिड़ा विवाद, जेल मंत्री का दावा- अंसारी की पत्नी जेल में रहती थीं साथ

    पंजाब: मुख्तार अंसारी को लेकर विधानसभा में छिड़ा विवाद, जेल मंत्री का दावा- अंसारी की पत्नी जेल में रहती थीं साथ

    चंडीगढ़ः पंजाब विधानसभा में आज गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को लेकर नया मामला सामने आया है। दरअसल, गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को जेल मंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि अंसारी को फर्जी एफआईआर दर्ज कर 2 साल 3 महीने पंजाब की जेल में रखा गया। जिसका चालान तक पेश नहीं किया गया। उन्होंने कहा जेल में मुख्तार अंसारी पत्नी के साथ रहता था। 

    अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को देना होगा इस्तीफाः प्रताप बाजवा 

    अंसारी को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। मैंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। जेल मंत्री के इस खुलासे से जमकर हंगामा शुरू हो गया। विपक्षी दल कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि जेल मंत्री ने यह बात विधानसभा में कही है। अगर यह बात साबित न हुई तो मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा।

    पूर्व जेल रंधावा मंत्री का चैलेंज, साबित करके दिखाओ

    जेल मंत्री हरजोत बैंस के दावे के बाद पूर्व कांग्रेसी जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अंसारी की पत्नी जेल में रहती थी, मंत्री इसे साबित करके दिखाएं। इस पर मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। जल्द सच पंजाब के सामने आएगा।

    जेल मंत्री हरजोत बैंस के खुलासे

    • कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी को 2 साल और 3 महीने तक पंजाब की रोपड़ जेल में रखा गया।
    • अंसारी के खिलाफ फर्जी FIR की गई थी। उसने जानबूझकर उस केस में जमानत नहीं ली।
    • जिस बैरक में 25 कैदी आने चाहिए थे वहां उसकी पत्नी रहती थी।
    • UP सरकार ने 26 बार प्रोडक्शन वारंट निकाले, लेकिन उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश नहीं भेजा गया।
    • यूपी सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। इसके विरोध में पंजाब सरकार ने 11 लाख रुपए फीस वाले सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील को हायर किया। अब इसका 55 लाख का बिल आया है। यह बिल हम क्यों दें?।
    • इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
  • 80 साल की दादी का हैरतअंगेज स्टंट! देखें कैसे लगाई गंगा में छलांग

    80 साल की दादी का हैरतअंगेज स्टंट! देखें कैसे लगाई गंगा में छलांग

    हरिद्वारः हर की पैड़ी पर ऊंचे पुल से छलांग लगाने वाली एक तैराक दादी का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 80 साल की उम्र की एक वृद्धा ऊंचे पुल की रेलिंग से गंगा में छलांग लगाती नज़र आ रही है। यही नहीं वह गंगा की छलछलाती लहरों में गिरती है और तैरते हुए दूर निकल जाती है। वीडियो हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड का है, लेकिन यह हैरतअंगेज़ करतब दिखाने वाली तैराक दादी कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

    तैराक दादी का करतब देखकर लोग हैरान

    जिस उम्र में कई वृद्धों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं तैराक दादी का करतब देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कई लोग इस करतब को अच्छे स्वास्थ्य की पहचान बता रहे हैं तो कई लोग इसे जान से खिलवाड़ भी बता रहे हैं।

    पुलिस ने ऐसे स्टंट करने से लोगों को किया मना

    सिटी एसपी स्वतंत्र कुमार का कहना है कि इस तरह के स्टंट करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। समय-समय पर लोगों से हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्टंट न करने और सुरक्षित गंगा स्नान करने की अपील की जाती है। कुमार ने कहा कि लोग सुरक्षित ढंग से गंगा स्नान करें, इसको लेकर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है।

    मौसम की चेतावनी के बावजूद तीर्थ यात्रियों की भीड़

    मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के बावजूद भी भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में भी तीर्थ यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है। श्रद्धालु लाइन में लगकर धामों में दर्शन को इंतजार में खड़े हो रहे हैं।  

  • ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

    नयी दिल्लीः ओएनजीसी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। इसमें दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे। मंगलवार को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में कंपनी के एक रिग के पास उतरा। कंपनी ने यह जानकारी दी। ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ में से 6 लोगों को बचाया गया है, और अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

    बचे लोगों को भी निकालने में जुटी ओएनजीसी की टीम

    तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने ट्वीट कर बताया कि हेलिकॉप्टर बॉम्बे हाई स्थित उसके तेल खनन क्षेत्र के समीप आपात स्थितियों में उतरा। ओएनजीसी की टीम बचे लोगों को भी निकालने में जुटी हुई है। 

    भारतीय तट रक्षक बल के अनुसार यह हेलिकॉप्टर ओएनजीसी का है। यह सागर किरण के पास एक खाई में गिरा है। बचाव व राहत कार्य के लिए मुंबई तट से एक जहाज घटना स्थल पर रवाना किया गया है। 

    तटरक्षक बल के विमान ने गिराए सुरक्षा जाल 

    तटरक्षक बल के विमान ने हेलिकॉप्टर सवारों के बचाव के लिए जीवन रक्षक राफ्ट गिराए। ये एमआरसीसी द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा जाल हैं। बचाव प्रयासों में तटरक्षक बल नौसेना और ओएनजीसी के साथ समन्वय कर रहा है। अब तक 6 लोगों को बचा लिया गया है। ओएसवी मालवीय 16 को भी तटरक्षक बल ने मौके पर भेजा है।

  • मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता वरिंदर सिंह का निधन

    मेजर ध्यानचंद पुरस्कार विजेता वरिंदर सिंह का निधन

    जालंधरः ओलंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया। वर्ष 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर 75 साल के थे।

    1975 में हॉकी विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे वरिंदर

    वरिंदर 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।  यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

    वरिंदर एशियाई खेलों में भी रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे

    वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक और एम्सटरडम में 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी रजत पदक जीता। वह 1975 मांट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे।

    ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजे जा चुके वरिंदर

    वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था। हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया है। हॉकी ओलंपियन वरिंदर सिंह के निधन पर हॉकी इंडिया ने शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।’’ जालंधर में खेल प्रेमियों के साथ-साथ सुरजीत हॉकी सोसायटी शोक जताया है। सोसायटी ने कहा कि ओलंपियन वरिंदर सिंह जा जाना हॉकी जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। ह़ॉकी के क्षेत्र में उनके दिए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

  • जालंधरः बर्गर किंग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिनों तक मृतक ने जाना था कनाडा

    जालंधरः बर्गर किंग के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, कुछ दिनों तक मृतक ने जाना था कनाडा

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): जालंधर शहर में ओल्ड होशियारपुर रोड पर लम्मा से आगे जंडु सिंगा सड़क मार्ग पर बर्गर किंग में नौकरी करने वाले एक शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान हरजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी गांव मदारा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पठानकोट चौक  बर्गर किंग में काम करने वाला पीड़ित अपनी ड्यूटी समाप्त करके घर जा रहा था कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

    वाहन चालक मौके से फरार

    हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। यह हादसा सुबह-सुबह हुआ है। हरजीत की बर्गर किंग में नाइट शिफ्ट लगाकर घर वापिस लौट रहा था। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गई औऱ अपनी जांच में जुट गई है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

    पुलिस लम्मा पिंड-जंडु सिंगा मार्ग पर हादसा स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हरजीत की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया जाएगा। 

    थोड़े दिनों में कनाडा जाने वाला था मृतक

    हरजीत के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि हरजीत बहुत मेहनती था। वह अब थोड़े ही दिनों में कनाडा जाने वाला था। हरजीत बर्गर किंग में नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है।

  • पंजाब में शराब के ठेकों की अलॉटमेंट पर लगी रोक, सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को लगा झटका 

    पंजाब में शराब के ठेकों की अलॉटमेंट पर लगी रोक, सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को लगा झटका 

    चंडीगढः पंजाब सरकार की सस्ती शराब वाली एक्साइज पॉलिसी को झटका लगा है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने शराब ठेकों की अलॉटमेंट पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पंजाब सरकार को भी नोटिस जारी करते हुए मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई एक्साइज पॉलिसी 2022-2023 को 4 लोगों ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर चुनौती दी है।

    याचिकाओं में आरोप लगाए गए हैं कि नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए पंजाब में शराब कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा दिया गया है, जिससे छोटे शराब कारोबारियों को नुक्सान होगा। इसलिए इस नीति को रद्द किया जाए। अगर पॉलिसी पर रोक लगी तो फिर पंजाब के लोगों को सस्ती शराब की उम्मीद खटाई में पड़ जाएगी। यह पॉलिसी 1 जुलाई से लागू हो रही है। जिसके बाद पंजाब में चंडीगढ़ से सस्ती बीयर और हरियाणा से सस्ती शराब मिलेगी।

    यह है नई पॉलिसी

    नई पॉलिसी में सरकार ने पंजाब में शराब के ग्रुप 750 से घटाकर 177 कर दिए हैं। अब एक ग्रुप 30 करोड़ का कर दिया गया है। पहले यह 4 करोड़ का था। ऐसे में छोटे कारोबारी रेस से बाहर हो गए। पहले ड्रॉ के जरिए ठेके मिलते थे लेकिन अब इसका टेंडर ऑक्शन होगा। सरकार ने इससे पिछले साल 6158 करोड़ के मुकाबले 9647 करोड़ रुपए की कमाई का टारगेट रखा है।

    पंजाब आबकारी एक्ट और लाइसेंस एक्ट का उल्लंघन

    पिटीशन की पैरवी कर रहे एडवोकेट मोहन जैन के मुताबिक नई एक्साइज पॉलिसी में पंजाब एक्साइज एक्ट 1914 और पंजाब लिकर लाइसेंस एक्ट 1956 का उल्लंघन किया गया है। वहीं नई नीति से शराब कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा मिलेगा।

  • पंजाबः युवक को गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी Suspended

    पंजाबः युवक को गोली मारने वाला पुलिस अधिकारी Suspended

    चंडीगढ़: डेराबस्सी के हैबतपुर गांव में एक चेक पोस्ट पर एक महिला के बैग की तलाशी लेने से इनकार करने के बाद पुलिस द्वारा एक युवक की टांग में गोली मारने के मामले में एएसआई बलविंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। युवक को सेक्टर 32, चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

    मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन 

    घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस के एएसआई के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने इस मामले में जांच के लिए एक एसआईटी का भी गठन किया है। पीड़ित हितेश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन और उसका देवर हेबतपुर रोड पर खड़े थे, तभी एक पुलिस दल वहां पहुंचा और उनके साथ बदसलूकी की।

    पीड़ित हितेश का आरोपः नशे की हालत में था पुलिस अधिकारी

    पुलिस उसकी बहन के बैग की जांच करना चाहती थी। इस डर से कि पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसा सकती है, उसकी बहन ने उसे मौके पर बुलाया। वह अपनी अन्य बहन के साथ मौके पर पहुंचे। उसकी दो बहनों पर भी पुलिस ने हमला किया था। हितेश ने आरोप लगाया कि जिस पुलिस अधिकारी ने उस पर गोलियां चलाईं, वह नशे की हालत में था, जबकि पुलिस ने कहा कि घटना रात रविवार 10:45 बजे हुई जब मुबारकपुर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई बलविंदर सिंह हैबतपुर में चेक पोस्ट की देखरेख कर रहे थे। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सवार एक दंपत्ति को रोका और अपने बैग की जांच कराने को कहा। उन्होंने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और बैग की जांच कराने से इनकार कर दिया।

    एएसआई बलविंदर का आरोपः पीड़ित हितेश ने दोस्तों को बुलाकर किया हमला

    बलविंदर ने कहा कि उस व्यक्ति ने हितेश सहित अपने दोस्तों को बुलाया और उन्होंने पुलिस पार्टी का घेराव किया। उन्होंने पुलिस पर लाठियों और ईंटों से हमला किया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन समूह ने उनका पीछा किया और पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बलविंदर ने कहा कि इस डर से कि हमलावर उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं, उसने उन्हें डराने के लिए हवा में एक गोली चलाई, लेकिन उन्होंने फिर भी उन पर आरोप लगाए। उसने आत्मरक्षा में मुख्य आरोपी की कमर के नीचे एक और गोली चला दी।

  • Weather Update : पंजाब में आज गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    Weather Update : पंजाब में आज गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    चंडीगढ़ः पंजाब में लोगों को आज गर्मी से राहत मिल सकती है। दरअसल, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर, लुधियाना सहित आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 

    30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आज दोपहर में मौसम बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान है। इसलिए आज लोगों को इस उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।