Blog

  • Punjab News: PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिवार ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिवार ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के तलवाड़ा में देर शाम PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। वह गांव धर में बारिश के चलते बंद हुई बिजली की कंप्लेंट ठीक करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। वह PSPCL में सहायक लाइन मैन के तौर पर तैनात था।

    मृतक के परिवार ने बताया कि सर्वजीत सिंह को अभी PSPCL में सहायक लाइन मैन के पद पर भर्ती हुए 4 माह ही हुई थे और देर शाम बारिश के कारण बिजली बंद होने के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी होने के चलते सर्वजीत को उसके लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया गया जबकि सहायक लाइनमैन का कार्य ट्रांसफार्मर पर चढ़ना नहीं है उसका कार्य अपने लाइनमैन की सहायता करना होता है, लेकिन सर्वजीत को किस कारण ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया गया यह बड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने उनके बेटे को जानबूझकर उपर चढ़ाया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी लाइनमैन अशोक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनको इंसाफ मिलना चाहिए।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सर्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी के सरकारी अस्पताल में रखा दिया है ओर परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करने की बात कही जा रही है। पूरे मामले में लाइनमैन पर जिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे है वो अस्पताल से गायब दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके के पुलिस स्टेशन पर परिजनों का हंगामा, बेटे से मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके के पुलिस स्टेशन पर परिजनों का हंगामा, बेटे से मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

    MLA जीवन जोत कौर ने मामले का लिया कड़ा संज्ञान

    अमृतसरः जिले के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन के बाहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे और रिश्तेदारों को कोर्ट में पेश करने के बाद भी उन्हें वापिस पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित हरपिंदर कौर ने बताया कि एएसआई बलदेव सिंह ने नशे की हालत में उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे की भी मांग की। पुलिसकर्मी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह उसे और भी ज्यादा पीटेगा। दूसरी ओर, कुलदीप कौर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को कपड़े देने पुलिस स्टेशन गई थीं, जहां उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि एक युवक को बाहर खड़े होकर बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के हाथ-पैर सूज गए थे और उसे घायल हालत में रखा गया था। नवनीत कौर ने भी बताया कि उनके पति और चाचा को भी हिरासत में लिया गया था और पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जबकि कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उनसे सरेआम रिश्वत की मांग भी की। परिवार ने मांग की है कि पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। इस बीच, MLA जीवन जोत कौर ने मामले का संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। उनके पीए ने बताया कि अगर जांच के दौरान मारपीट या हिंसा साबित होती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ितों की मेडिकल जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
  • Whatsapp पर Two Step Verification अकाउंट को बनाएगा Secure, इस तरह करें Activate

    Whatsapp पर Two Step Verification अकाउंट को बनाएगा Secure, इस तरह करें Activate

    टेक्नोलॉजी: हाल ही में खबर आई थी कि इटली में Fake Whatsapp App के जरिए लोगों के फोन में स्पाईवेयर इंस्टॉल किया जा रहा है। खुद व्हाट्सऐप ने भी इसे लेकर अलर्ट जारी किया था। इस घटना ने व्हाट्सऐप अकाउंट सिक्योरिटी को लेकर चिंता पैदा कर दी है। व्हाट्सऐप ने इस फर्जी ऐप के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है। साथ ही एक जरुरी फीचर को भी हाईलाइट किया है। कंपनी का कहना है कि Whatsapp Two-Step Verification आपके अकाउंट को और सिक्योर बनाता है।

    आखिर क्या होता है व्हाट्सऐप टू स्टेप वेरिफिकेशन?

    यदि आप व्हाट्सऐप पर Two-Step-Verification एक्टिव कर लेते हैं तो जब भी आप नए डिवाइस पर अपना नंबर रजिस्टर करेंगे तो यह आपसे एसएमएस ओटीपी के साथ-साथ 6 डिजिट का पिन नंबर भी मांगेगी। इसका अर्थ है कि यदि कोई आपके ओटीपी को एक्सेस कर भी लेते हैं तो पिन नंबर के बिना आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में यदि कोई सिम स्वैप या डिवाइस चोरी के बाद आपके नंबर से व्हाट्सऐप पर रजिस्टर करना चाहेगा तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। हालिया स्पाईवेयर वाली घटना जैसे मामलों में सिक्योरिटी की यह एक्स्ट्रा लेयर काफी फायदेमंद हो सकती है।

    ऐसे एक्टिवेट करें

    . व्हाट्सऐप पर टू-स्पेट वेरिफिकेशन ऑन करने के लिए सबसे पहले ऐप ओपन करे। . अब सेटिंग आइकन पर टैप कर अकाउंट में जाएं। . अकाउंट में टू-स्टैप वेरिफिकेशन का ऑप्शन दिखेगा। इसे टर्न ऑन कर लें। . इसके लिए आपसे 6 डिजिट का पिन नंबर मांगा जाएगा। पिन एंटर करके कंफर्म कर दें। . आप चाहें तो इसमें ईमेल-एड्रेस भी एंटर कर सकते हैं। यदि आप ईमेल एंटर करते हैं तो इसे वेरिफाई किया जाएगा। . आखिर में डन कर सेव कर दें। यदि आप व्हाट्सऐप पर Two-Step Verification एक्टिव कर लेते हैं जब भी आप नए डिवाइस पर अपना नंबर रजिस्टर करेंगे तो यह आपसे यह आपसे SMS OTP के साथ-साथ 6 डिजिट का पिन नंबर भी मांगेगी। इसका अर्थ है कि यदि कोई आपके ओटीपी को एक्सेस कर भी लेते हैं तो पिन नंबर के बिना आपके अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाएंगे। ऐसे में यदि कोई सिम स्वैप या डिवाइस चोरी के बाद आपके नंबर से व्हाट्स ऐप पर रजिस्टर करना चाहेगा तो उसे कामयाबी नहीं मिलेगी। हालिया स्पाईवेयर वाली घटना जैसी मामलों में सिक्योरिटी की यह एक्स्ट्रा लेयर काफी फायदेमंद हो सकती है।  
  • पत्नी की Suicide से आहत पत्नी भी ट्रेन के आगे कूदा, Instagram पर लिखा आखिरी पैगाम

    पत्नी की Suicide से आहत पत्नी भी ट्रेन के आगे कूदा, Instagram पर लिखा आखिरी पैगाम

    झुंझुनूः जिले के पदमपुरा गांव में प्यार का एक हैरान कर देने वाला उदाहरण सामने आया है जहां, पत्नी की मौत से आहत पति ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। दोनों की 2 साल पहले शादी हुई थी। 2 दिन पहले बेटे का जन्मदिन मनाया था। सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पति जयपुर के लिए रवाना हो गया। तो वहीं पत्नी ने घर में जाकर फंदा लगा लिया। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही जयपुर जा रहे पति ने रास्ते में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मैं तेरे बिना नहीं रह सकता, मैं भी आ रहा हूं।

    मृतक जोड़ा।
    मृतक जोड़ा।

    जानकारी देते मृतक सचिन के पिता सुभाष दूधवाल ने बताया कि बेटे की शादी 2024 में खींवसर निवासी भारती से की थी। दोनों का एक साल का बेटा है। दो दिन पहले ही पोते का जन्मदिन मनाया था। शादी के बाद से ही बेटे-बहू के बीच अनबन चल रही थी। भारती की मां की तबीयत खराब थी और वह पति को लेकर पीहर जाना चाहती थी, लेकिन किसी वजह से दोनों नहीं जा पाए। बहू लगातार ही झगड़ा कर रही थी, इस पर उन्होंने भारती के पिता और भाई से बात की। भारती के भाई चमन प्रकाश और चाचा से आकर समझाने के लिए कहा। आज सुबह 8:00 बजे सचिन जयपुर के लिए रवाना हुआ और मैं भी घर से निकल गया। सुबह 10:00 बजे भारती का भाई और चाचा पदमपुरा पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांक कर देखा तो भारती फंदे पर लटकी हुई थी। दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

    भारती के पिता ओमप्रकाश खारिया ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। ओमप्रकाश ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बेटी के ससुर ने फोन पर बताया कि कमरा अंदर से बंद है। दोनों घर से निकल गए हैं। मैंने अपने बेटे और भाई को भेजा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी झुंझुनूं जिले की रेस में गोल्ड मेडलिस्ट रही है, होनहार थी। वो ऐसा नहीं कर सकती। मेरी बच्ची के साथ इन लोगों ने मारपीट की है। मेरी बच्ची जब भी पीहर से लौटती ये लोग उसे गहने-पैसे नहीं लाने का ताना देते थे। हम बच्ची के लिए इंसाफ चाहते हैं।

    सुभाष ने कहा कि सचिन जयपुर में मजदूरी करता था। दो-तीन दिन पहले ही गांव आया था। पत्नी भारती के सुसाइड की खबर जब सचिन को मिली तो उसने इंस्टाग्राम पर लिखा- “मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिना, आ रहा हूं।” कुछ देर बाद सचिन ने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा के पास ट्रेन के आगे आकर सुसाइड कर लिया। सचिन का बायां हाथ कटकर ट्रैक के एक तरफ गिर गया।

  • Scotland की लड़की बन दोस्त को ठगा, Business खोलने के नाम पर वकील से 3 करोड़ रुपए ऐंठे

    Scotland की लड़की बन दोस्त को ठगा, Business खोलने के नाम पर वकील से 3 करोड़ रुपए ऐंठे

    बिलासपुरः कैंसर अस्पताल और लॉ कॉलेज खोलने के नाम पर वकील से करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़ित को स्कॉटलैंड से 103 करोड़ रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भेजने का झांसा दिया। इस रकम को क्लियर कराने के नाम पर अलग-अलग प्रोसेसिंग फीस और टैक्स के बहाने 3 करोड़ रुपए वसूल लिए गए। काफी समय तक डिमांड ड्राफ्ट क्लियर नहीं होने पर पीड़ित को संदेह हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पीड़ित ने बैंक कर्मी दोस्त पर ठगी के आरोप लगाए थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित वकील का नाम अरुण मिश्रा है। उन्होंने थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई कि जनवरी-फरवरी 2024 में उसे एक विदेशी नंबर से वॉट्सएफ मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को ग्रेट ब्रिटेन का ‘डॉ. लोव्हीत’ बताया और बाद में उसे अपनी कथित सहयोगी ‘ग्रेस डेविड’ (स्कॉटलैंड निवासी) से जोड़ दिया। ग्रेस डेविड ने भारत में कैंसर अस्पताल, ब्लाइंड इंस्टिट्यूट, रियल एस्टेट और लॉ कॉलेज में करीब 500 करोड़ रुपए निवेश करने का झांसा दिया और पीड़ित को पार्टनर बनाने की बात कही। इस झांसे में आकर पीड़ित ने प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कराई और लगातार संपर्क में रहा।

    10 जून 2024 को महिला के भारत आने और उसके नाम पर 103 करोड़ रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के क्लियरेंस के नाम पर पीड़ित से पैसे मांगे जाने लगे। शुरुआत में होटल, खर्च और औपचारिकताओं के नाम पर रकम ली गई, फिर एंबेसी, बैंक, आरबीआई, ईडी और कस्टम की कार्रवाई का हवाला देकर लगातार पैसे मांगे गए। इस तरह प्रार्थी ने 31 जुलाई 2024 तक अलग-अलग खातों से करीब 11.5 लाख रुपए और बाद में आरोपी नवीन जून के खाते में किस्तों में कुल 3 करोड़ 13 लाख 13 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।

    जांच में सामने आया कि आरोपी नवीन जून ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर खुद को बैंक और एंबेसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को गुमराह किया। आरोपी पहले बैंक में डायरेक्ट सेलिंग एजेंट रह चुका है और उसने अपनी बैंकिंग जानकारी का गलत इस्तेमाल कर साथियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मामले में ओर भी व्यक्ति शामिल होने की उम्मीद है।

  • अलग Level पर पहुंची Iran-America की लड़ाई, और भी ज्यादा गहरा हुआ तनाव

    अलग Level पर पहुंची Iran-America की लड़ाई, और भी ज्यादा गहरा हुआ तनाव

    नई दिल्ली: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब इस समय नए लेवल पर पहुंच गई है। अमेरिका ने जितना सोचा हुआ था उससे भी भयंकर तरीके से ईरान सऊदी दूतावास को डैमेज कर गया है। इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच जो तनाव पहले से बना हुआ था वो अब और भी ज्यादा गहरा हो गया है।

    इस पूरी घटना का सच वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावास पर 3 मार्च को जो ड्रोन हमला हुआ था। उसमें पहले बताए गए नुकसान से कहीं ज्यादा तबाही हुई थी। यह हमला रात के करीब 1:30 बजे हुआ था। जब दो ईरानी ड्रोन दूतावास के सबसे सुरक्षित इलाके में जा घुसे हैं।

    निशाना इतना सटीक था कि पहले ड्रोन ने दीवार से टकराकर जो छेद बनाया। दूसरा ड्रोन ठीक उसी रास्ते से अंदर घुस गया। इसके बाद वहां ऐसी भीषण आग लगी जो कुछ मिनटों नहीं बल्कि कई घंटों तक धधकती रही। इस हमले में दूतावास की तीन मंजिलों को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इसमें एक CIA स्टेशन भी शामिल बताया गया है। अधिकारियों का तो यहां तक कहना है कि दूतावास के कुछ हिस्से अब ऐसे हो गए हैं जिन्हें दोबारा ठीक करना भी मुश्किल है।

    राहत की बात बस इतनी रही है कि हमला रात के समय हुआ जब वहां कम लोग थे। वरना यही हमला दिन के समय होता तो बहुत बड़ी तबाही हो सकती है। उस समय वहां सैंकड़ों कर्मचारी काम कर रहे होते और यह एक बड़ी जान-माल की हानि वाली घटना बन सकती थी। हैरानी की बात यह है कि शुरुआत में इस हमले को बहुत मामूली बताया गया था। कहा गया था कि बस छोटी मोटी आग लगी है लेकिन अब सामने आई जानकारी पूरी तरह अलग तस्वीर पेश करती है।

    असल में बहुत सी बातें अब भी इस खबर के अनुसार, जो धीरे-धीरे सामने आ रही है। देखा जाए तो पिछले कुछ समय में मिडिल ईस्ट के अलग-अलग इलाकों में अमेरिका के कई दूतावासों और मिशनों को इसी तरह निशाना बनाया गया है। ईरान की ओर से बढ़ रहे ये खतरे अब वाशिंगटन के लिए बहुत बड़ी सिरदर्दी बन चुके हैं। कुल मिलाकर सऊदी अरब में जो हुआ वो सिर्फ एक धमाका नहीं था बल्कि अमेरिका की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी सेंध थी। अब जैसे-जैसे इस खबर की परतें खुल रही है। अमेरिकी की चिंताएं भी बढ़ती जा रही है। आने वाली दिनों में देखना होगा कि इस बड़े डैमेज के बाद अमेरिका अपनी सुरक्षा रणनीति में क्या बदलाव करता है। मिडिल ईस्ट की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

  • Special 26 Film तर्ज पर दुकानों से वसूली करते महिला सहित 7 फर्जी GST और IT अफसर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Special 26 Film तर्ज पर दुकानों से वसूली करते महिला सहित 7 फर्जी GST और IT अफसर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के शादियाबाद कस्बा में स्पेशल–26 फिल्म की तरह फर्जी जीएसटी और आईटी ऑफिसर बनकर 7 व्यक्ति दुकानों पर पहुंच गए। इस दौरान कार्रवाई का डर दिखाकर व्यापारियों को धमकाने लगे। जिसके बाद दुकानदार को फर्जी जीएसटी की टीम के अधिकारियों को लेकर शक हुआ और पुलिस को सूचना दी। इस दौरान व्यापारियों ने फर्जी अधिकारियों को पकड़ लिया। व्यापारियों ने फर्जी अधिकारियों की टीम में शामिल महिला सहित कुल 7 लोगों को पड़कर पुलिस के हवाले किया। इस टीम का सरगना सरस गुप्ता मौका देखकर फरार हो गया।

    पुलिस ने कार चालक वाराणसी के चोलापुर के रहने वाले अनिल कुमार, 2 बाउंसर, वाराणसी के लहरतारा के रहने वाले रवि पटेल, सुल्तानपुर शिवपुरी के रहने वाले देवा पटेल, गाजीपुर के सादात के रहने वाले सदानंद प्रसाद, यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के रहने वाले प्रमोद कुमार, संकेत गुप्ता और सुशीला गुप्ता को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि इनोवा क्रिस्टा से कुल 8 लोग कस्बे में पहुंचे। यह सभी गाड़ी से नीचे आने के बाद खुद को जीएसटी और इनकम टैक्स के अधिकारी बताने लगे। उन्होंने बताया कि वह लोग लखनऊ से आए हैं। सबसे पहले कस्बा के सीताराम के किराना स्टोर पर पहुंचे। वहां डरा धमका कर 50 हजार रुपये की इन्होंने मांग की। दुकानदार ने किसी तरीके से 10 हजार रुपये दिए। इसके बाद यह लोग सूरज प्रजापति की दुकान पर पहुंचे।

    वहां से 3000 रुपए वसूल किए। इसके बाद श्रीनिवास के किराना स्टोर से 30 हजार रुपये की मांग की। वहां रुपये को लेकर दुकानदार और टीम के बीच कहासुनी भी हुई। इन सब गतिविधियों को देखकर दुकानदारों को शक हुआ। इस प्रकरण की जानकारी स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस से दी। इसके बाद तथाकथित जीएसटी टीम के सदस्यों को घेर लिया। इस पर फर्जी जीएसटी टीम के लोगों ने ऊपर के अधिकारियों को फोन करने की धमकी देना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख फर्जी टीम का मुख्य सरगना सरस गुप्ता मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को थाने बुलाकर पूछता शुरू कर दी। पुलिस ने आजमगढ़ नंबर के इनोवा गाड़ी को भी पकड़ा है।

  • गैस सिलेंडर का धमाका होने से 4 की मौत, उड़ी गोदाम की छत और दीवारें, देखें वीडियो

    गैस सिलेंडर का धमाका होने से 4 की मौत, उड़ी गोदाम की छत और दीवारें, देखें वीडियो

    सिलवासा: केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव के सिलवासा में भीषण हादसा हो गया। दरअसल, डेमानी रोड स्थित गोदाम में नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस गोदाम में सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विस्फोट के बाद पूरे इलाके में धुआं और धूल का गुबार छा गया। आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर दहशत में भागने लगे।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बचाव कार्य शुरू किया। चश्मदीदों के अनुसार, धमाका इतना शक्तिशाली था कि गोदाम की छत और दीवारें उड़ गईं। धमाके की गूंज 30 मीटर के दायरे में सुनी गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ। वहीं सड़क पर उड़कर गिरे मलबे और तेज आवाज के कारण पास के स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों में चीख-पुकार मच गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास मौजूद मशीनरी और संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि 10-15 मिनट तक कुछ भी दिखाई नहीं दिया। धमाके के कारण हमारे घर पर खड़ी गाड़ी का शीशा टूट गया।

    दादरा नगर हवेली पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विस्फोट का कारण सिलेंडर में गैस का रिसाव या उसकी अनुचित हैंडलिंग हो सकता है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक और सुपरवाइजर से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सिलेंडर की सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को तत्काल मुआवजा देने और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। पुलिस ने कहा कि विस्फोट सही कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

  • Jalandhar News: गजब चोरी, पहले बनाया चिकन, पी चाय, फिर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो 

    Jalandhar News: गजब चोरी, पहले बनाया चिकन, पी चाय, फिर नगदी और सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल इलाके में चोरी की अजीबोगरीब वारदात हुई। यहां की तारा सिंह एवेन्यू स्थित एक बंद कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने घर के ताले तोड़ 10 हजार रुपए, 2 गैस सिलेंडर, बाथरूम की टोंटिया और बिजली का सामान चुरा लिया। यही नहीं, वे इस घर में काफी समय तक बिना किसी डर के रहे। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल होते देखा गया है। परिवार के मुताबिक, चोर घर में 2 दिन तक रहे और यहीं चिकन बनाकर खाया। इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोरों ने घर के अंदर बकायदा अपना ठिकाना बना लिया था। पीड़ित परिवार जब मौके पर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि चोरों ने यहां चाय बनाकर भी पी।

    चोरों की बेखौफियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खाना खाने के बाद उन्होंने बर्तनों को भी धोकर रखा था। हालांकि, चिकन के लिफाफे और सिंक में चायपत्ती पड़ी छोड़ गए, जिससे उनकी करतूतों का पता चला। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार डेढ़ महीने से चंडीगढ़ के पास खरड़ में रह रहा था। पड़ोसी का फोन जाने पर परिवार 4 अप्रैल को जालंधर लौटा। इस दौरान ही उन्हें वारदात का पता चला। परिवार ने बताया कि अभी पुलिस को शिकायत नहीं दी है।

    केवल फोन पर जानकारी दी है। परिवार के मुताबिक, चोरों ने घर का कोना-कोना खंगालते हुए अलमारियों के ताले तोड़ दिए और लगभग 10 रुपए की नकदी, 2 गैस सिलेंडर, बिजली के तार, बाथरूम की महंगी टोंटियां और यहां तक कि दीवार पर लगे फोटो फ्रेम भी ले गए। सामान चुराने और टोंटियां खोलने के लिए चोर हथौड़े और पेंचकस लेकर आए थे जो सामान वारदात के बाद घर में ही छोड़ गए। चोरों ने घर के बिजली के सिस्टम को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। पड़ोसियों ने दावा किया कि चोर उनके घर में भी घुसे थे।

    इस दौरान एक संदिग्ध को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस घर में कितने दिनों से रह रहा था और उसके साथ और कौन-कौन शामिल था ? पीड़ित परिवार ने थाना बस्ती बावा खेल पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें आश्वासन देने के बजाय यह कह दिया कि चोरी हुआ कैश और मोटर तो शायद मिल जाए, लेकिन घर में हुई तोड़फोड़ और बिजली के नुकसान का खर्च उन्हें खुद ही उठाना पड़ेगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि जिस तरह से चोरों ने घर में घुसकर रहने और खाना बनाने की जुर्रत की है, उससे इलाके में डर पैदा हो गया है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

  • आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2026

    आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2026

    आज ग्रहों का गोचर आपके सामाजिक आकर्षण और गहरे मानसिक बदलावों के बीच एक सुंदर कहानी लिख रहा है। चंद्रदेव आज तुला राशि से निकलकर शाम को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, जो डिप्लोमेसी से गहरी भावनाओं की ओर जाने का संकेत है। मीन राशि में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव एक साथ विराजमान हैं, जो आपको अपनी छिपी हुई चिंताओं और काम के दबाव को संभालने की प्रेरणा दे रहे हैं। मेष राशि में शुक्रदेव का गोचर आपके व्यक्तिगत आकर्षण को बेहद शानदार बना रहा है। कुंभ राशि में बुधदेव और राहु उपस्थित हैं, जबकि मिथुन राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपके लिए एक ढाल का काम कर रहे हैं। सिंह राशि के केतु आपको दिखावे से दूर रहने की सलाह देते हैं।

    मेष राशि: टैक्स मामलों में सावधान रहें। आज की शुरुआत में चंद्रदेव तुला राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपसी रिश्तों में शांति ला रहा है। देखा जाए तो प्रथम भाव में शुक्रदेव आपके आकर्षण को बेहद प्रभावशाली बना रहे हैं। हालांकि, शाम को चंद्रदेव के वृश्चिक राशि (आठवें भाव) में जाते ही ऊर्जा बदल जाएगी और आपका ध्यान शेयर्ड रिसोर्सेज पर जाएगा। बारहवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपको काम के दबाव के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं।

    वृषभ राशि: रोजमर्रा की जिम्मेदारियों में तालमेल बिठाएं। आज सुबह चंद्रदेव आपके छठे भाव (तुला राशि) में गोचर कर रहे हैं, जो आपके कार्यक्षेत्र में शानदार तालमेल बढ़ा रहा है। दूसरे भाव में बृहस्पतिदेव लगातार एक वित्तीय ढाल बनकर आपके रिसोर्सेज का विस्तार कर रहे हैं। शाम के समय जब चंद्रदेव सातवें भाव (वृश्चिक राशि) में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान दूसरों के साथ गहरे रिश्तों पर जाएगा। ग्यारहवें भाव में बैठे सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव सामाजिक सफलता और निजी भावनाओं के बीच संतुलन मांग रहे हैं।

    मिथुन राशि: रचनात्मक खुशी और काम के बीच संतुलन बनाएं। आज चंद्रदेव आपके पांचवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके क्रिएटिव पक्ष को बहुत खूबसूरती से उभार रहा है। प्रथम भाव में विराजमान बृहस्पतिदेव आपके आत्मविश्वास को बढ़ा रहे हैं, जिससे आप सामाजिक पहलों में आगे रहेंगे। शाम को जब चंद्रदेव वृश्चिक राशि के छठे भाव में जाएंगे, तो ऊर्जा गहरी समस्या-समाधान की ओर मुड़ जाएगी। दसवें भाव में सूर्यदेव, मंगलदेव और शनिदेव आपसे पेशेवर ड्राइव और कार्यस्थल के लॉजिस्टिक्स के बीच तालमेल बिठाने की उम्मीद करते हैं।

    कर्क राशि: जोखिम भरे खर्चों से सतर्क रहें। आज सुबह चंद्रदेव आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो आपके घर और व्यक्तिगत नींव के बीच सुंदर तालमेल ला रहा है। दसवें भाव में शुक्रदेव आपकी पेशेवर प्रतिष्ठा को शानदार तरीके से बढ़ा रहे हैं। शाम को चंद्रदेव जब पांचवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान गहरे रोमांटिक रिश्तों या रचनात्मक कार्यों पर चला जाएगा। नौवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपको उच्च उद्देश्य तय करने और भावनात्मक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा दे रहे हैं।

    सिंह राशि: प्रॉपर्टी के खर्चों को बेहद सावधानी से संभालें। देखा जाए तो, आज चंद्रदेव आपके तीसरे भाव में रहकर आपके आस-पास के लोगों और बातचीत में सुंदर तालमेल ला रहे हैं। नौवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपके ऊंचे विज़न को बहुत ही उज्ज्वल बनाए रख रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव वृश्चिक राशि के चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान पारिवारिक मामलों की ओर जाएगा। आठवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपको हल्की-फुल्की बातचीत और छिपी चिंताओं को संभालने के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने में मदद कर रहे हैं।

    कन्या राशि: खर्चों को सावधानी से संभालें। आज की शुरुआत में चंद्रदेव आपके दूसरे भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके वित्तीय संतुलन पर जोर दे रहा है। दसवें भाव में बृहस्पतिदेव लगातार एक करियर ढाल के रूप में आपकीराशि्वजनिक प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान गहरी रिसर्च की ओर चला जाएगा। सातवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपसे निजी स्थिरता और जटिल रिश्तों के बीच तालमेल बिठाने की उम्मीद कर रहे हैं।

    तुला राशि: खर्चों को सावधानी से संभालें। आज चंद्रदेव आपकी अपनी राशि यानी प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपका व्यक्तिगत आकर्षण बहुत ही सहज हो गया है। सातवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपकी पार्टनरशिप में नई ऊर्जा भर रहे हैं। शाम को चंद्रदेव जब दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान अपनी संपत्ति और गहरे मूल्यों की ओर जाएगा। छठे भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपको निजी शांति और कार्यस्थल की जिम्मेदारियों के बीच बेहतरीन तालमेल बनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    वृश्चिक राशि: रचनात्मक कार्यों के दबाव के बीच संतुलन बना रहे हैं। आज सुबह चंद्रदेव आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो एकांत में हीलिंग और चिंतन पर जोर दे रहा है। छठे भाव में शुक्रदेव आपके दैनिक कामकाज को बहुत ही ऊर्जावान बना रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव आपकी अपनी राशि (प्रथम भाव) में प्रवेश करेंगे, तो ऊर्जा पूरी तरह बदल जाएगी और आपका ध्यान अपनी पहचान पर होगा। पांचवें भाव में मंगलदेव और शनिदेव आंतरिक शांति और रचनात्मक कार्यों के दबाव के बीच संतुलन बना रहे हैं।

    धनु राशि: देखा जाए तो, आज चंद्रदेव आपके ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो नेटवर्किंग और भविष्य के लक्ष्यों पर जोर दे रहा है। पांचवें भाव में बैठे शुक्रदेव आपके रचनात्मक और रोमांटिक उत्साह को बहुत ही उज्ज्वल बनाए रख रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव बारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान एकांत और गुप्त मामलों की ओर चला जाएगा। चौथे भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपसेराशि्वजनिक लोकप्रियता और पारिवारिक कर्तव्यों के बीच बेहतरीन तालमेल की मांग कर रहे हैं।

    मकर राशि: आपका ध्यान लंबे समय के लक्ष्यों और गठबंधनों पर होगा। आज चंद्रदेव आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर के संतुलन पर विशेष जोर रहेगा। चौथे भाव में शुक्रदेव आपके घरेलू माहौल को बहुत ही सुखद और मजबूत बनाए रख रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव वृश्चिक राशि के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान लंबे समय के लक्ष्यों और गठबंधनों पर होगा। तीसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव आपकोराशि्वजनिक पूर्णता और प्रशासनिक कार्यों के दबाव के बीच बेहतरीन तालमेल बनाने में मदद कर रहे हैं।

    कुंभ राशि: अपने विज़न का दायरा बढ़ाएं। आज की शुरुआत में चंद्रदेव आपके नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके बौद्धिक संपर्कों पर बहुत ही सुंदर जोर दे रहा है। तीसरे भाव में शुक्रदेव आपकी दैनिक बातचीत को बहुत ही आकर्षक बना रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव दसवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान अपने करियर औरराशि्वजनिक छवि पर गहराई से केंद्रित होगा। दूसरे भाव में मंगलदेव और शनिदेव उच्च सत्य और निजी संपत्ति के भारी दबाव के बीच बेहतरीन तालमेल बना रहे हैं।

    मीन राशि: आर्थिक मामलो में आपकी सक्रियता बढेगी। आज सुबह चंद्रदेव आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो मनोवैज्ञानिक हीलिंग में तालमेल पर जोर दे रहा है। दूसरे भाव में शुक्रदेव आपकी निजी संपत्ति बढ़ाने की इच्छा को सक्रिय रख रहे हैं। शाम को जब चंद्रदेव वृश्चिक राशि के नौवें भाव में प्रवेश करेंगे, तो आपका ध्यान उच्च शिक्षा या सत्य की खोज पर केंद्रित होगा। प्रथम भाव में मंगलदेव और शनिदेव गहरे सहयोगात्मक शांति और अपनी सीमाओं को तय करने के बीच संतुलन बना रहे हैं।