Home Himachal>Una पार्टी के हर कार्यकर्ता की आवाज बनकर काम करूंगा-: विवेक मिंका

पार्टी के हर कार्यकर्ता की आवाज बनकर काम करूंगा-: विवेक मिंका

0
पार्टी के हर कार्यकर्ता की आवाज बनकर काम करूंगा-: विवेक मिंका
ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस कमेटी कुटलैहड़ के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक मिंका ने कहा की पार्टी के हर कार्य कर्ता का सम्मान और उनकी आवाज बनकर कार्य करूंगा उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी हाई कमान का आभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताकर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उसकी पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाऊंगा और लगातार 28 वर्ष तक पार्टी में अलग-अलग ओहदों पर रहकर सेवा करने का मुझे जो मौका मिला और कार्यकारी अध्यक्ष बने के बाद कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लगातार दो बार चुनावो में पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत का परचम  लहराया गया । उसको आगे भी इसी तरह पार्टी की लगातार जीत को बढ़ाना उनका प्रथम लक्ष्य है । उन्होंने कहा की पार्टी की जिम्मेदारी देने पर राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष विनय कुमार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह विधायक विवेक शर्मा विक्कू संगठन महासचिव विनोद जिंटा उपाध्यक्ष बंबर ठाकुर महासचिव धर्मेंद्र धामी अमित भरमौरी विकास ठाकुर का आभार भी बताया । खासकर विवेक शर्मा विक्कू का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा की जो विश्वास विधायक महोदय ने जाताया उस विश्वास को पूरा करने के लिए पार्टी के कार्य कर्ताओं के साथ मिलकर विधायक महोदय के साथ चट्टान की तरह खड़े होकर हर समस्याओं का समाधान कर करके क्षेत्र में लोगों की और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा ।
विधायक द्वारा किए गए अभूतपूर्व विकास के लिए और जन कल्याण की नीतियों का प्रचार प्रसार क्षेत्र में किया जाएगा और आपसी सद्भाव सद्भाव और सौहार्द का माहौल कायम करके क्षेत्र के विकास की एक नई गाथा को लिखा जाएगा। कार्य कर्ताओं के साथ मिलकर एक मजबूत संगठन की रूपरेखा तैयार करके संगठन में वफादार कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जाएगा।
विधायक विवेक शर्मा की की देश देश में हो रही राज्य विधानसभाओं चुनावों के मध्य नजर चुनावी व्यवस्थाओं के के बाद एक जल्दी ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बुलाकर अगली रणनीति तय की जाएगी। आने वाले पंचायती राज चुनावों के लिए भी पार्टी की रूपरेखा तय की जाएगी।
 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here