Home Himachal>Una आग लगे तो डायल करें 101 नंबर, खड्ड कॉलेज में आग पर जागरूकता शिवर

आग लगे तो डायल करें 101 नंबर, खड्ड कॉलेज में आग पर जागरूकता शिवर

0
आग लगे तो डायल करें 101 नंबर, खड्ड कॉलेज में आग पर जागरूकता शिवर
ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन विभाग ऊना द्वारा पंडित  मोहन लाल दत्त राजकीय खड्ड कॉलेज के एन एस एस छात्रों को अग्निशमन यंत्रों व आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया ।  अग्निशमन अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि विभाग की टीम में शामिल फायरमैन मुकेश कुमार,सतीश कुमार व चालक सतनाम सिंह व आधारित टीम ने खड्ड कॉलेज में छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन यंत्रों का जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने के तरीके बताए। आग के प्रकार, किस आग पर कौन सा यंत्र प्रयोग करना है प्रैक्टिकल करके बताया गया। छात्रों से अभ्यास करवाया गया। स्टूडेंट्स को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि वे ये सब जानकारियां  अपने गांव, शहर व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ साझा करें तथा आग लगने की स्थिति में  फायर स्टेशन के टोल फ्री नंबर 101 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि जब तक अग्निशमन विभाग की  टीम घटनास्थल पर पहुंच नहीं जाते तब तक अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए सीमित संस्थानों का प्रयोग करते हुए आग को रोकने के प्रयास जारी रखें। कॉलेज संस्थान की ओर से प्रोफेसर  वीरेंद्र सिंह व आरती ने फायर स्टेशन ऊना  के फायर टीम  का आभार जताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here