Blog

  • Punjab News: लापता नौजवान का शव बरामद, 5 दिन पहले हुआ बेटी का जन्म, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता नौजवान का शव बरामद, 5 दिन पहले हुआ बेटी का जन्म, देखें वीडियो

    अमृतसरः जंडियाला गुरु इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब जीटी रोड के पास मल्लियां गांव में ‘दाना पानी’ ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर के कमरे में व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव थोथिया के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह 13 जुलाई की शाम अपने मोटरसाइकिल से किसी निजी काम के लिए जंडियाला गुरु गया था, लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।

    परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर दो दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। बुधवार को जीटी रोड के पास गांव मल्लियां स्थित दाना-पानी ढाबे के सामने खेतों में बने मोटर कमरे से गुरप्रीत सिंह का शव बरामद हुआ। मृतक की मां सुखविंदर कौर, जो गांव थोथिया की वर्तमान पंचायत सदस्य हैं, ने बताया कि गुरप्रीत पेंट का काम करता था। वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था और नशे का आदी भी बताया जा रहा था। गुरप्रीत अपने पीछे पत्नी और तीन बेटियों को छोड़ गया है। परिवार के अनुसार, उसकी सबसे छोटी बेटी का जन्म महज 5 दिन पहले ही हुआ था। युवक की मौत से परिवार सदमे में है।

    घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे थे। उन्होंने आशंका जताई कि किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल अमृतसर भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले के हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यदि जांच या पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या या किसी आपराधिक साजिश के संकेत मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News घर में घुसकर महिला ने चुराया पर्स, मालकिन ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    Punjab News घर में घुसकर महिला ने चुराया पर्स, मालकिन ने दिखाई बहादुरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः चूरपुर रोड बड़ी हैबोवाल इलाके में दिनदहाड़े एक महिला द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। जहां घर का मुख्य दरवाजा खुला पाकर महिला अंदर दाखिल हुई और वहां रखा पर्स चुरा लिया। हालांकि घर वालों की मुस्तैदी से वह भागने में सफल नहीं हो सकी और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए है सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात साफ तौर पर कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला ने घर का दरवाजा खुला देखा। चालाकी दिखाते हुए उसने घर के बाहर अपनी चप्पलें उतारीं और बिना आवाज किए दबे पांव अंदर दाखिल हो गई।

    इसके बाद उसने वहां रखा एक पर्स उठाया और भागने की फिराक में बाहर निकली। जैसे ही महिला पर्स लेकर बाहर निकलने लगी, घर की मालकिन की नजर उस पर पड़ गई। महिला को संदिग्ध हालत में भागते देख मालकिन ने तुरंत शोर मचाया और उसका पीछा किया। मालकिन ने फुर्ती दिखाते हुए भागती हुई महिला को गली में ही धर दबोचा। मौके पर ही जब उसकी तलाशी ली गई,तो उसके पास से घर से चोरी किया गया पर्स बरामद हो गया।

    इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भारत कपूर ने बताया कि महिला घर से पर्स लेकर भागी थी। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद घर वालों ने सख्ती दिखाई और आरोपी महिला के पति को तुरंत मौके पर बुलवाया। पकड़े जाने और पति के सामने आने के बाद महिला पूरी तरह से घबरा गई। उसने अपनी चोरी की बात को सबके सामने कबूल कर लिया। महिला ने हाथ जोड़कर अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी और आगे से ऐसा न करने की बात कही।

  • 150 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर बेटे ने पिता की गोलियां मारकर की हत्या

    150 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर बेटे ने पिता की गोलियां मारकर की हत्या

    गाजियाबादः गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी को लेकर एक बेटे ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया है। मामला बुधवार देर रात का है, जहां बेटा रात को नशे में धुत्त होकर घर पहुंचता है, पिता के डाटने पर आरोपी बेटा पहले हमला करता है फिर अवैध पिस्तौल निकाल फायरिंग कर देता है। जिससे पिता की मौत हो जाती है।

    वहीं बीते दिनों राजस्थान में एक बेटी ने अपनी मां को सुपारी देकर मरवा देने का मामला सामने आया था, वजह पिता की नौकरी मां को मिलना था। एक बार फिर ऐसा ही मामला गाजियाबाद से सामने आया है, जहां बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता को मार दिया है।

    पति का शव देखकर पत्नी चीख पड़ी। बेटे से कहा- तूने पूरा घर उजाड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। आरोपी बेटा निखिल (32) प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए पिता हरिओम चौधरी (52) पर दबाव बना रहा था। हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि बेटा जमीन बेचकर शराब पी जाएगा। रात को भी जब पिता ने डांटा तो विवाद बढ़ा और निखिल ने पिता की हत्या कर दी।

    आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई है। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है। हरिओम बुदाना गांव के संपन्न किसान थे। मोदीनगर में उनके नाम पर 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। परिवार में पत्नी अनीता, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं। दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है।

    एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बड़ा बेटा निखिल शराब का आदी है। इसी वजह से पिता से उसका अक्सर विवाद होता था। उन्होंने निखिल को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन दे रखी थी, लेकिन वह बाकी संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहता था।

    एसीपी ने बताया कि बुधवार रात हरिओम चौधरी ने पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया। उस समय बड़ा बेटा निखिल घर पर नहीं था। वह देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने शराब पीकर आने पर उसे डांट दिया। इस पर निखिल ने अवैध पिस्टल निकाल ली और पिता से गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

    शोर सुनकर हरिओम की पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान हाथापाई हुई और निखिल ने पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हरिओम फर्श पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

  • Punjab News: व्यक्ति की पिटाई करके नई एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की पिटाई करके नई एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः डाबा थाना इलाके से रात लूट की घटना सामने आई। जहां अंधेरे में एक्टिवा छीनकर लुटेरे फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, स्टार रोड पर वर्मा बर्तन स्टोर के ठीक सामने 3 बाइक सवार बदमाशों ने अकेले शख्स को घेरकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जिसके बाद लुटेरे पीड़ित से नई एक्टिवा छीनकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी सामने आने के बाद पीड़ित 44 वर्षीय प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस मामले में पीड़ित प्रवीण कुमार ने डाबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। प्रवीण ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि जब वह अपनी एक्टिवा से घर लौट रहा था, तब बिना नंबर प्लेट की एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आए तीन अज्ञात लड़कों ने उसे रोका, उसके साथ जबरदस्ती की और उसका स्कूटर छीन लिया। स्कूटर के अंदर उसके कई जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। पुलिस ने सब-इंस्पेक्टर राज गोपाल के पास धारा 304(2) और 3(5) BNS के तहत मामला (FIR No. 153) दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस लाइव CCTV फुटेज की मदद से उन तीन अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रात के सन्नाटे में एक शख्स (लाल शर्ट में) अपनी स्कूटर रोके सड़क किनारे खड़ा दिखाई देता है तभी सामने से एक बाइक पर तीन लड़के आते हैं और ठीक शख्स के पास आकर बाइक रोक देते हैं। बाइक रुकते ही पीछे बैठे दोनों बदमाश तुरंत उतरते हैं और लाल शर्ट वाले शख्स पर अचानक हमला कर देते हैं। तीनों बदमाश शख्स के साथ हाथापाई शुरू कर देते हैं। शख्स को पीछे की तरफ धक्का दिया जाता है जिससे उसकी एक्टिवा जमीन पर गिर जाती है। वीडियो में बदमाशों की आवाज साफ सुनाई दे रही है जहां वे गाली-गलौज करते हुए चिल्ला रहे हैं भाग ले ले जा यार! इसके बाद एक बदमाश उस शख्स को डरा कर सड़क के अंधेरे वाले हिस्से की तरफ भागा देता है। शख्स के चिल्लाने की आवाजें पीछे से आ रही हैं। आखिर में एक बदमाश जमीन पर गिरी हुई भारी एक्टिवा को उठाता है, उसे स्टार्ट करता है और वहां से तेजी से भाग निकलता है।
  • Jalandhar News: श्रद्धालुओं को राहत, मां वैष्णो देवी जाने के लिए जालंधर-कटरा वोल्वो बस हुई शुरू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: श्रद्धालुओं को राहत, मां वैष्णो देवी जाने के लिए जालंधर-कटरा वोल्वो बस हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जालंधर से कटरा के लिए नई वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे जालंधर से रवाना होगी और शाम 5:00 बजे कटरा पहुंचेगी।

    काफी समय से जालंधर से कटरा जाने वाले यात्रियों को सीधी और आरामदायक बस सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की इसी मांग और सुविधा को देखते हुए पंजाब सरकार ने यह पहल की है। नई वोल्वो बस सेवा शुरू होने से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इस सेवा का किराया 945 रुपये निर्धारित किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इस नई सुविधा से बड़ी संख्या में यात्रियों को लाभ मिलेगा।

    जालंधर बस स्टैंड के जीएम ने मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से यात्रियों की डिमांड थी कि जालंधर से कटरा जाने के लिए वॉल्वो बस चलाई जाए, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार की ओर से यह सुविधा यात्रियों के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि बस रोजाना सुबह 9.15 बजे जालंधर से कटरा माता वैष्णो देवी के लिए रवाना होगी, जिसका किराया 945 रुपया रखा गया हैं उन्होंने कहा कि अगर बढ़िया रिस्पॉन्स मिलेगा तो पंजाब सरकार की ओर से और बसें भी चलाई जाएंगी।

     

  • Punjab News: प्रेमिका से नाराज होकर सिरफिरे आशिक ने खुद को लगाई आग, मौत, युवती और भाई झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रेमिका से नाराज होकर सिरफिरे आशिक ने खुद को लगाई आग, मौत, युवती और भाई झुलसे, देखें वीडियो

    अमृतसरः कस्बा मजीठा में एक युवक ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय संदीप सिंह निवासी गांव बल खुर्द के रूप में हुई है। मृतक ने पहले खुद को आग लगा ली और फिर युवती को भी आग की चपेट में लेने की कोशिश की। इस दौरान युवक जिंदा जल गया, जबकि युवती और उसे बचाने आया उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों की मदद से घायल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदीप सिंह पहले से शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसके एक युवती के साथ प्रेम संबंध थे। हाल के दिनों में युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से नाराज होकर संदीप सिंह मजीठा में युवती से मिलने पहुंचा। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी बीच संदीप सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली।

    आग लगने के बाद उसने युवती को भी पकड़ लिया, जिससे वह भी आग की चपेट में आ गई। युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि युवती और उसका चचेरा भाई भर्ती हैं। उनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती और अन्य प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Canada सरकार का लोगों को झटका, फैमिली स्पॉन्सरशिप पर लगाई रोक

    Canada सरकार का लोगों को झटका, फैमिली स्पॉन्सरशिप पर लगाई रोक

    ओटावाः कनाडा सरकार ने फैमिली री-यूनिफिकेशन कार्यक्रम को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आव्रजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2026 के दौरान कनाडा में रहने वाले स्थायी निवासी और पात्र नागरिक अपने माता-पिता तथा दादा-दादी को स्थायी रूप से बुलाने के लिए नई स्पॉन्सरशिप आवेदन नहीं कर सकेंगे।

    सरकार के अनुसार यह फैसला इमीग्रेशन प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और लंबित आवेदनों के निपटारे में तेजी लाने के उद्देश्य से लिया गया है। वर्तमान में इस योजना के तहत करीब 60,500 आवेदन प्रक्रिया में हैं। इनमें क्यूबेक प्रांत में औसतन साढ़े पांच वर्ष और अन्य प्रांतों में करीब तीन वर्ष का इंतजार करना पड़ रहा है।

    आव्रजन विभाग ने बताया कि पहले से लंबित आवेदनों का निपटारा होने के बाद ही आने वाले वर्षों के लिए नई नीतियां और आवेदन प्रक्रिया तय की जाएगी। वर्ष 2020 में इस योजना के लिए लॉटरी सिस्टम शुरू किया गया था, जिसमें दो लाख से अधिक पात्र लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से ड्रॉ के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को ही आगे की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाता है।

    विभाग के अनुसार चालू वर्ष में केवल 15,000 पुराने आवेदकों को ही आवेदन आगे बढ़ाने का निमंत्रण भेजा जाएगा। भविष्य में भी निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, सरकार ने माता-पिता और दादा-दादी के साथ रहने के इच्छुक लोगों के लिए सुपर वीजा को बेहतर विकल्प बताया है। इस योजना के तहत कनाडा के नागरिक और स्थायी निवासी अपने माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी को लगातार पांच वर्ष तक अपने साथ कनाडा में रहने की अनुमति दिला सकते हैं।

  • Jalandhar News: आज निकलेगी 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

    Jalandhar News: आज निकलेगी 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

    जालंधर, ENS: शहर में आज भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 22वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुरूआत शाम 5 बजे कोट किशन चंद, नजदीक किशनपुरा चौक से शुरू होगी। जिसको लेकर बीते दिन ही श्री रामचरित मानस पाठ रखा गया। जिसका आगाज पंडित दीन दयाल शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान उन्होंने नवग्रह पूजन, गणपति पूजन तथा रामायण जी का पूजन करवाया। इसके उपरांत भक्तों ने श्री हनुमान चालीसा के पाठ का सामूहिक उच्चारण किया।

    भगवान जगन्नाथ सोसायटी के प्रधान केदार राय ने बताया कि वीरवार को सुबह रामायण के पाठ को विश्राम दिया जाएगा। उसके उपरांत भजन संकीर्तन किया जाएगा। वहीं, शाम 5 बजे भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। जो कोट किशन चंद से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों की परिक्रमा करते हुए संपन्न होगी। उन्होंने रथयात्रा को विशेष रूप से तैयार किया गया है। जिसके तहत अधिक हाइट में परेशानी होने पर इसे साइज में छोटा करने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा लंगर लगाकर व पुष्पवर्षा करके रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा।

    इसी तरह तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति की तरफ से 24 जुलाई को भी शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर साईं दास स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगी। उत्सव की शुरुआत दोपहर तीन बजे भगवान जगन्नाथ के भव्य स्वागत के साथ होगी। शाम चार बजे वैदिक मंत्रोच्चारण व पाठ होगा, जिसके बाद रथ यात्रा शुरू होगी। रात 8 बजे क्रेन के माध्यम से भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। रात नौ बजे महाआरती व संकीर्तन किया जाएगा। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए रथयात्रा के मार्ग में व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।

     

     

  • Jalandhar News: भीषण हादसा, बेकाबू होकर 15 फीट नीचे खेतों में पलटी कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण हादसा, बेकाबू होकर 15 फीट नीचे खेतों में पलटी कार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गोरायां इलाके में समराड़ी नहर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और 15 फीट नीचे खेतों में पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क में बने गड्ढे के कारण स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ गया और वह मुख्य मार्ग से फिसलते हुए खेतों में गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, दुर्घटना के बावजूद कार चला रहे बुजुर्ग चालक की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आईं।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पास के गांव धुलैता के पंच पवित्र सिंह ने बताया कि सफेद स्विफ्ट कार धुलैता गांव के रास्ते से होते हुए समराड़ी रोड के जरिए अपरा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार समराड़ी नहर के पास पहुंची, चालक का अचानक वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके बाद कार तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए सड़क से करीब 15 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

    पंच पवित्र सिंह ने बताया कि कार में केवल एक बुजुर्ग व्यक्ति सवार थे। हादसे के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात रही कि चालक को गंभीर चोट नहीं लगी। कार चालक होशियारपुर के रहने वाले हैं और अपरा गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, घटना स्थल से हथौड़ा बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गुरू नानक पुरा वेस्ट में इलाके में स्थित एक घर की छत पर बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध हालातों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बुजुर्ग के सिर पर चोट के कारण सिर खून से लथपथ था और शव के पास एक हथौड़ा पड़ा था। बुजुर्ग के बेटी किसी शादी समारोह में गई थी और उसे मौत का पता घर लौटने के दौरान चला। मृतक की पहचान गुरू नानक पुरा वेस्ट अशोक कुमार के रूप में हुई हैं। परिवार घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

    गुरु नानक वेस्ट की रहने वाली खुशबू ने बताया कि उसके पिता शटरिंग का काम करते थे। वह सुबह किसी रिश्तेदार के घर प्रोग्राम में जाने के लिए सुबह घर से चली गई थी। वह रात को वापस घर लौटी तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।वह छत पर गई तो पिता वहां गिरे हुए थे और उनके सिर पर खून लगा हुआ था। उसने पिता को उठाने की कोशिश की लेकिन तब तक पिता का मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि शव के पास एक हथौड़ा पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने आस पास के लोगों व पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची थाना रामामंडी की पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

    वहीं थाना रामामंडी के जाँच अधिकारी प्रेम पाल ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि गुरुनानक पुरा वेस्ट इलाके में स्थित एक घर की छत पर शव पड़ा हुआ है। वह टीम सहित मौके पर पहुँचे तो प्राथमिक जांच में सिर पर चोट का निशान और उस खून लगा हुई दिखाई दिया। परिवार को घटनास्थल से एक हथौड़ा मिला लेकिन उस पर कोई खून का निशान नही था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और वह पीड़ित परिवार की बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।