Blog

  • पंजाब दौरे पर आज आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

    पंजाब दौरे पर आज आएंगी बसपा सुप्रीमो मायावती

    नवांशहरः पंजाब में लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं, अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पंजाब में बड़े दिग्गजों की तांता लगा हुआ है, पीएम मोदी से लेकर बड़े नेता कर प्रचार रहे हैं। वहीं आज बसपा सुप्रीमो मायावती भी पंजाब आ रही हैं। वह श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी एवं पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। आज दोपहर 12 बजे वह नवांशहर के बग्गा रोड स्थित महलां ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उनकी रैली को लेकर पार्टी की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। 

    बसपा राज्य में लोकसभा चुनाव अपने दम पर लड़ रही है। पार्टी का किसी भी दल से कोई गठबंधन नहीं है। बसपा ने सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। रैली में सभी उम्मीदवार भी शामिल होंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में बसपा का अच्छा जनाधार है। इसकी वजह यह है कि पार्टी के संस्थापक स्व. काशीराम का जन्म भी इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपनगर जिले के एक गांव में हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने इसी सीट से लोकसभा चुनाव भी जीता था। हालाँकि, उस समय यह निर्वाचन क्षेत्र होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता था।

  • पंजाबः नाके पर बस में सवार व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    पंजाबः नाके पर बस में सवार व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख की नगदी बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः लोकसभा चुनाव को लेकर थाना संगत की तरफ से डूमवाली बैरियर के पास लगाए नाके के दौरान एक वाहन की तलाशी के दौरान एक व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख रुपए की नगदी जब्त की गई है। मोगा वासी बिट्टू सिंह कार में उक्त राशि लेकर आ रहा था। डीएसपी देहाती मंजीत सिंह ने बताया कि डूमवाली बैरियर के पास पंजाब पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ इंटरस्टेट नाका लगा रखा है। पुलिस टीम ने बिट्टू सिंह वासी मोगा की गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो उसकी गाड़ी में 1.20 करोड़ रुपए बरामद किए गए।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    बिट्टू सिंह ने बताया कि वो राज कुमार उर्फ लक्की वासी संत नगर मोगा की गणपति मनी एक्सचेंज पर नौकर लगा हुआ है। वो वीरवार को लक्की के कहने पर डबवाली से करनैल सिंह नामक व्यक्ति से ये राशि लेकर मोगा की ओर जा रहा था। उक्त व्यक्ति रा​शि के संबंध में पुख्ता सबूत नहीं दिखा सका जिसके चलते उक्त राशि को अगली कार्रवाई के लिए इनकम टैक्स विभाग को सौंप दी गई है। मामले में अगर व्यक्ति 7 दिन के अंदर वैध दस्तावेज दिखाता है तो उसे राशि वापिस कर दी जाएगी।

  • पंजाबः इलाके में मनचले प्रेमी को लोगों ने जूतों से पिटा, वीडियो वायरल 

    पंजाबः इलाके में मनचले प्रेमी को लोगों ने जूतों से पिटा, वीडियो वायरल 

    लुधियानाः जिले के वार्ड नंबर 2 गोबिंदपुरी बहादुरके रोड से वीडियो सामने आई है। एक युवक की कुछ लोग जमकर छित्तर परेड कर रहे है। युवक पर लड़की से छेड़छाड़ की। लोगों ने मौके पर थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस को बुलाया और उनके सुपुर्द युवक को कर दिया। इस इलाके में लड़कियों से छेड़छाड़ का ये कोई पहला मामला नहीं। अक्सर इन इलाकों में महिलाओं और लड़कियों से मनचले छेड़छाड़ या कमेंट्बाजी करते है। जानकारी मुताबिक इलाका निवासी दीपक ने बताया कि उक्त युवत ने लड़की से बदतमीजी करते हुए उससे छेड़छाड़ की। इलाके में कुछ युवक लड़ रहे थे।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

    जिस युवक ने लड़की छेड़ा उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। किसी तरह उसे बातों में उलझा कर कमरे से बाहर निकाला। उससे जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने माना कि लड़की को उसने छेड़ा है। युवक ने खुद का नाम राहुल बताया। युवक ने कहा कि वह मूलरुप से बिहार कटिहार का रहने वाला है। पिछले 8 साल से लुधियाना में रह रहा है। इलाका निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंच पीसीआर दस्ते ने उक्त युवक को काबू किया। फिलहाल थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर बातचीत कर रही है।

  • पूर्व सीएम का बॉडीगार्ड सस्पेंड

    पूर्व सीएम का बॉडीगार्ड सस्पेंड

    नई दिल्ली: बिहार के सारण से चुनाव लड़ रही लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षाकर्मी के दुरुपयोग के मामले में बॉडीगार्ड जितेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकारी सुरक्षाकर्मी जितेंद्र सिंह को राबड़ी देवी की बेटी और सारण से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के साथ चुनाव के दिन सारण जाने के मामले में सस्पेंड किया गया है। सारण के एसपी से रिपोर्ट मिलने के बाद पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

    बता दें कि इस मामले में रोहिणी आचार्य पर अपनी मां राबड़ी देवी के बॉडीगार्ड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। इस मामले में बिहार पुलिस की एक स्पेशल टीम गुरुवार को राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पहुंचकर जानकारी ली थी। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम ने आवास के बाहर पुलिस बैरक में ही राबड़ी देवी की सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड्स के रोस्टर की जानकारी ली थी। इस दौरान वीडियो फुटेज के आधार पर उन बॉडीगार्ड्स की पहचान की गई जो सारण चुनाव के दिन रोहिणी आचार्य के साथ वहां घूम रहे थे। पुलिस की विशेष टीम राबड़ी आवास पहुंची थी लेकिन अंदर नहीं गई थी। बाहर ही पुलिस बैरक से जानकारी लेकर वापस लौट गई थी। 

    बता दें कि रोहिणी आचार्य के खिलाफ पहले ही पुलिस ने एक केस दर्ज कर रखा है। सारण में 20 मई को नगर थाना क्षेत्र के बूथ नंबर 318, 319 पर बवाल हुआ था। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता मनोज सिंह ने नगर थाना में राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, दंगा फैलाने, आचार संहिता के उल्लंघन और रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था. इस मामले में नगर थाना में केस नंबर 349/2024 दर्ज हुआ है।

    पुलिस ने रोहिणी आचार्य के खिलाफ धारा 307, 171C, 188, ROP Act लगाया है। आरजेडी के पूर्व विधायक भोला यादव समेत 8 लोगों के खिलाफ छपरा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड किए जाने को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी ने लालू परिवार पर हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि बॉडीगार्ड मां को मिला और शक्ति प्रदर्शन के लिए बेटी लेकर घूम रही थीं, लालू परिवार का यही आचरण है, नियमों को ताक पर रखना और ठेंगा दिखाना लालू परिवार की फितरत है। 

  • भाजपा का एक्शनः 2 पार्षदों पर की कार्रवाई, किया अयोग्य करार 

    नई दिल्लीः गुजरात में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के दो पार्षदों से पद छीन लिए गए और उन्हें अयोग्य करार दे दिए गए। उन्होंने गुजरात नगर पालिका अधिनियम 1963 का उल्लंघन किया है। इस पर जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से पार्षदों को पदमुक्त कर दिया। तीन बच्चे पैदा करने पर भाजपा पार्षदों पर यह कार्रवाई की गई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

    गुजरात के अमरेली जिले में दामनगर नगर पालिका स्थित है। दामनगर नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 से खिमा कासोटिया और वार्ड नंबर 3 से मेघना बोखा पार्षद हैं। दोनों पहली बार पार्षद बने थे। दोनों भाजपा पार्षदों ने 2021 के निकाय चुनाव में अपने हफलनामे में बताया कि उनके पास दो बच्चे हैं। तीसरे बच्चे पैदा करने पर अमरेली जिला कलेक्टर अजय दहिया के कार्यालय ने दोनों पार्षदों को अयोग्य घोषित कर दिया।

    अयोग्य घोषित होने के बाद खिमा कासोटिया ने बताया कि मुझे दो-बच्चों के नियम कानून के बारे में नहीं पता था। अगर पार्षद बनने के बाद तीसरा बच्चा पैदा होता है तो अयोग्य घोषित करने वाली कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कलेक्टर द्वारा अयोग्य ठहराए गए फैसले का अध्ययन करेंगे और फिर आगे का रास्ता तय करेंगे।

    अयोग्य पार्षद मेघना बोखा के पति अरविंद ने कहा कि वे कलेक्टर के आदेश को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कलेक्टर के आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर नगर पालिका के सदस्य के रूप में सेवा करते समय तीसरा बच्चा पैदा होता है तो इसका पार्षदी पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। अगर तीसरे बच्चे के माता-पिता बनने के लिए किसी को अयोग्य ठहराने वाला कोई नियम है तो उसके खिलाफ कोर्ट नहीं जाएंगे।

  • पंजाबः सरकारी अस्पताल में  एंबुलेंस को लगी आग, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी अस्पताल में  एंबुलेंस को लगी आग, देखें वीडियो

    मोगाः सरकारी अस्पताल में देर रात खड़ी कंडम गाड़ियों में से एक एंबुलेंस को आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी। वहीं गाड़ी को आग लगी देख अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड अधिकारियों और सरकारी अस्पताल के एसएमओ सुखप्रीत बरार को दी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने तुरंत मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड के कर्मियों ने काफी मशक्त् के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही की पास में खड़ी और कई कंडम गाड़ियों का बचाव हो गया। वहीं हादसे में एबुलेंस गाड़ी जलकर राख हो गई।

    वीडियो देखने के लिए link पर Click करें

  • वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    वैष्णो देवी जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौ+त, देखें वीडियो

    अंबालाः हरियाणा के अंबाला में वीरवार देर रात एक ट्रक और मिनी बस की आपस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में करीब सात लोगों की मौत हो गई, जो एक ही परिवार के थे। इसके अलावा हादसे में करीब 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइवे पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस में बैठे लोग माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे।

    रास्ते में श्रृद्धालुओं से भरी बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई और मिनी बस चकनाचूर हो गई। बस में सफर करने वाली शिवानी ने कहा कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, हादसा होने के बाद सबसे पहले निकलकर भाग गया। बस के अंदर 30 से 35 लोग थे और वैष्णो देवी जा रहे थे। हम लोग की आंख लग गई, पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ।

  • आज का राशिफल, 24 मई 2024

    आज का राशिफल, 24 मई 2024

    Aaj Ka Rashifal : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक शिव योग रहेगा, उसके बाद सिद्ध योग लग जाएगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज करवीर व्रत है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

    वृष राशि-

    आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

    मिथुन राशि-

    आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे।

    कर्क राशि-

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें।

    सिंह राशि-

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि-

    आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

    तुला राशि-

    आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि-

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    धनु राशि-

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

    मकर राशि-

    आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।

    कुंभ राशि-

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

    मीन राशि-

    आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद कर सकता है। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे।

  • Jalandhar News: Yummy Delicious Till Last Bite के Chowmein (Noodle) में निकली सुंडी, देखे वीडियो

    Jalandhar News: Yummy Delicious Till Last Bite के Chowmein (Noodle) में निकली सुंडी, देखे वीडियो

    ग्राहक ने लगाए गंभीर आरोप, Bouncer ने धक्के देकर निकला बाहर

    जालंधर, ENS: रविदास चौक के पास स्थित Yummy Delicious Till Last Bite के chowmean (Noodle) से सूंडी निकलने के आरोप लगे है। रेस्टोरेंट में पहुँचे पीड़ित सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाने के लिए आया था। 

    ऑर्डर करने के बाद वह चाऊमीन खा रहे थे कि प्लेट मे सुंडी दिखी। जिसके बाद उसने वहां मौजूद आर्डर ले रहे स्टाफ के साथ बात की तो उसने  बाउंसर को आगे कर दिया। पीड़ित ग्राहक ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब उसने बाउंसर को चाऊमीन से सुंडी दिखाते हुए वीडियो बनाना शुरू किया। तो बाउंसर ने प्लेट को उठाकर उसे धक्के मारकर रेस्टोरेंट से बाहर निकाल दिया। 

    जिसके बाद रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा होना शुरू हो गया और ग्राहक ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी। मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पीसीआर टीम मामले की जांच में जुट गई। रेस्टोरेंट के संचालक से इस मामले में पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला अगर रेस्टोरेंट के संचालक अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

    एनकाउंटर न्यूज़ सुन्डि निकलने की पुष्टि नहीं करता, ये ग्राहक द्वारा आरोप लगाया गया हैं 

  • हरोली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर, बाइक भी वरामद

    हरोली पुलिस ने पकड़े बाइक चोर, बाइक भी वरामद

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली में 21 मई 24 को शिकायतकर्ता हरिकृष्ण निवासी वढ़ेड़ा ने  शिकायत दर्ज करवाई कि 20 मई रात को यह गांव वालीवाल में दहाजा प्रोग्राम देखने गया था  तो रात  समय करीब तीन बजे वहां से इसका मोटरसाईकल चोरी  हो  गया जिस पर हरोली पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। दौराने तफ्तीश पुलिस  टीम द्वारा शक के आधार पर गांव पुवोवाल तथा पालकवाह के दो युवकों से पूछताछ की गई व जुर्म कवूल करने पर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अदालत  से तीन  दिन पुलिस रिमान्ड हासिल  किया गया है । पुलिस पुछताछ में आरोपी युवकों ने चोरीशुदा मोटरसाईकल तथा नम्बर प्लेटों को अलग  अलग स्थानों से रिकवर करवा दिया है ।आरोपी युवकों की पहचान विशाल कुमार निवासी पालकवाह तथा  रमन कुमार निवासी पुवोवाल के रुप में हुई है । कल फिर दोनों युवकों को अदालत में पेश किया जायेगा।