Blog
-

महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को नामचीन कम्पनियों में मिले रोज़गार के नियुक्ति पत्र
महाविद्यालय ऊना के कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा नियुक्ति उत्सव मनायाऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के कैरियर एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा नियुक्ति उत्सव मनाया गया। इस उत्सव के मुख्यातिथि ऊना विधानसभा के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा रहे। इस उत्सव में महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों को विभिन्न नामचीन कम्पनियों में रोज़गार के नियुक्ति पत्र माननीय मुख्यातिथि ने अपने कर-कमलों द्वारा प्रदान किया।इस मौके पर मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, जब भी मौका मिले उसे मेहनत से करें। सभी छात्रों का मकसद नौकरी प्राप्त कर अपने तथा परिवार के सपने को साकार करना होता है। आप जिंदगी की दौड़ में इस तरीके से चलें कि अपने जीवन में एक मुकाम हासिल कर सकें। आज आप सभी के मेहनत का नतीजा है कि आपको देश की नामचीन कम्पनियों में नियुक्ति प्राप्त हो रही है।इस नौकरी उत्सव में मुनीश कुमार, विशाल, नवीन, रोमारियो और आकाश को श्रीराम फायनांस, अमन शर्मा, विनय कुमार और अमित सैनी को एवन साईकिल,सुश्री रितिकक्षा को एलडीटी टैक्नोलॉजी,पलक ठाकुर, हिना, संजना धीमान, प्रियंका, पार्थ घई, आशा रानी की नियुक्ति आइ.आइ.एफ.एल. में हुई है। मनीष, निखिल उपमन्यु, साक्षी, रमन, पंकज और शुभम् का चयन विभिन्न नामचीन कम्पनियों में हुआ। माननीय मुख्य अतिथि से नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के खुशी का ठिकाना नहीं था।इस मौके पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट कोर के *सी* प्रमाण पत्र उत्तीर्ण करने वाले कैडेटों को भी मुख्यातिथि ने उनके प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यातिथि ने विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स की परिक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एमसीए प्रथम सैमेस्टर विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सुश्री नेहा, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर गुरजोत सिंह, सातवें स्थान पर रही सुश्री पायल तथा नोंवें स्थान पर रही सुश्री श्वेता। एमसीए तृतीय सैमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सुश्री श्वेता, चतुर्थ स्थान पर रहे रोहित ढिल्लन तथा सुश्री पलक गोस्वामी को पांचवां स्थान प्राप्त करने पर। एमबीए की सुश्री रितिकक्षा को विश्वविद्यालय परीक्षा में पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने सभी अतिथि का स्वागत किया। कैरियर प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर पुनीत कंवर प्रेम ने सेल की विभिन्न उपलब्धियों तथा गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राज कुमार ने भाग लेने वाले सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को तालियां बजाने को मजबूर कर दिया।इस मौके पर कांग्रेस बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पितांबर जसवाल, महाविद्यालय पुरातन छात्रसंघ के अध्यक्ष विपिन पुरी, उपाध्यक्ष विक्की सैनी, सचिव चन्द्र मोहन चौहान तथा युवा कांग्रेस के सदस्य मनी सूरी, चांद ठाकुर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। -

ਪੰਜਾਬ : “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਪੋਰੋਗ੍ਰਾਮ ‘ਚ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸੁਣਿਆ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਮਸਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਉਲੀਕੇ ਵਿਸੇਸ਼ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਤਹਿਤ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਨੇੜੇ ਤੋ ਜਾਨਣ ਅਤੇ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਅਵਸਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ। ਸਾਝੀਆ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾ ਤੋ ਇਲਾਵਾ ਲੋਕ ਆਪਣੀਆਂ ਨਿੱਜੀ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਵੀ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਲੈ ਕੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ, ਸਾਨੂੰ ਜੋ ਇਹ ਸਮੱਸਿਆਵਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦਾ ਵੱਲ ਸਾਡੇ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਉਸ ਫਰਜ਼ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰਨਾ ਸਾਡੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਹੈ।
87ਵੇਂ “ਸਾਡਾ.ਐਮ.ਐਲ.ਏ.ਸਾਡੇ.ਵਿੱਚ” ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦੌਰਾਨ ਗਰਦਲੇ ਵਿੱਚ ਜਨਤਕ ਮਿਲਣੀ ਮੌਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਕਸਰ ਹੀ ਦੂਰ ਦੂਰਾਂਡੇ ਪੇਂਡੂ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿਚ ਰਹਿ ਰਹੇ ਲੋਕ ਆਉਣ ਜਾਣ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਅਤੇ ਸਮੇਂ ਦੀ ਘਾਟ ਕਾਰਨ ਆਪਣੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕਰਵਾਉਣ ਵਿੱਚ ਬੇਲੋੜੀ ਦੇਰੀ ਕਰਦੇ ਹਨ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਅਸੀ ਪਿਛਲੇ 17 ਮਹੀਨੇ ਤੋਂ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਵਿਸ਼ੇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਉਲੀਕਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਘਰਾਂ ਨੇੜੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ ।
ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕਰਕੇ ਵਾਜਬ ਹੱਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਦੇ ਲਈ ਜਨਤਕ ਬੈਠਕਾਂ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਸਾਡੇ ਵਰਕਰ, ਪਾਰਟੀ ਮੈਂਬਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਬੈਠਕਾਂ ਵਿੱਚ ਲੋੜਵੰਦ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਹਰ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੱਲ ਹੋ ਸਕੇ। ਕੈਬਿਨਟ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਚੁਣੀ ਹੋਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਾਅਦੇ ਤੇ ਗ੍ਰੰਟੀਆਂ ਪੂਰੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾ ਦਾ ਲਾਭ ਪਹੁੰਚਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਲੋਕਪੱਖੀ ਫੈਸਲੇ ਅਸਰਦਾਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਦੀ ਹਰ ਵਰਗ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।
-

मतदान केंद्रों के भवनों के नामकरण में किया संशोधन
ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान केंद्रों के भवनों के नाम पाठशाओं का दर्जा बढ़ने के कारण उनके नामकरण में संशोधन किया गया है। उन्होंने बताया कि 41-चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय उच्च पाठशाला किन्नु का दर्जा बढ़ने के कारण रावमापा किन्नु किया गया है। 42-गगरेट विस के तहत मतदान केंद्र राजकीय माध्यमिक पाठशाला बबेहड़ का दर्जा बढ़ने के कारण राजकीय उच्च पाठशाला बबेहड़ किया गया है। इसके अतिरिक्त 45-कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र राजकीय उच्च पाठशाला त्युड़ी के भवन का नाम रावमापा त्युड़ी किया गया है। -

अरलू पँचायत के गांव दगडूह को बहुत जल्द मिलेगी सड़क सुविधा: देवेन्द्र भुट्टो
जन सम्पर्क अभियान के तहत जाना उक्त गांव के लोगों का दर्दऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने ग्राम पंचायत अरलू के वार्ड दगडूह में जन सम्पर्क अभियान के तहत भारी बारिश से हुए नुक्सान का जायज़ा लिया। और प्रशासन को नुक्सान की रिपार्ट तैयार करने के आदेश दिए। वहीं विधायक ने जनसमस्याएं भी सुनीं। उक्त वार्ड में करीव 40 से ज्यादा परिवार है, लेकिन आज़ादी के 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी उक्त गांव दगडूह आज भी सड़क सुविधा से वंचित है, गांव वासियों को 500 मीटर पैदल सफर करके सड़क सुविधा उपलब्ध होती है। सभी गांव वासियों ने विधायक के पास सड़क सुविधा न होने की समस्या रखी। विधायक ने कहा कि उक्त गांव को सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने लोकनिवि अधिकारी बंगाणा से बात की ओर उन्हें उक्त गांव को जल्द सड़क बनाने के आदेश भी दिए।उन्होंने कहा कि हमने 7 माह के कार्यकाल में आधा दर्जन से ज्यादा सड़कों का कार्य शुरू करवाया है जो कई वर्षों में जनता के आपसी डिस्प्यूट के कारण कार्य बन्द पड़ा था। हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र को बिकास का मॉडल बनाना एवं कुटलैहड़ विस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को खत्म करना है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के चलते जनता का नुक्सान हुआ है उसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जायेगी।इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा, उपप्रधान भूषण शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। -

पंजाब : सिविल अस्पताल में भरा पानी, कैबिनेट मंत्री ने किया दौरा, देखें वीडियो
पठानकोट : इस साल पहाड़ों के हो रही तेज बरसात मैदानी इलाकों के लिए आफत बनी हुई है। जिस वजह से पंजाब भर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बरसात की वजह से पिछले दिनों सिविल अस्पताल पठानकोट में पानी भर गया था। जिस वजह से मरीजों को ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया था। उसी को लेकर कैबिनेट मंत्री लालचन्द कटारूचक द्वारा सिविल अस्पताल का दौरा किया गया और स्थिति का जायजा लिया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार ज्यादा बरसात होने की वजह पंजाब भर के बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है ।
इस बरसात की वजह से सिविल अस्पताल पठानकोट के अंदर भी पानी आ गया था और उसी को लेकर आज उनके द्वारा सिविल अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया गया है और जो नुकसान हुआ है उस की जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पठानकोट में सिर्फ पठानकोट के लोग ही इलाज के नही आते बल्कि हमारे पड़ोसी राज्य हिमाचल एंव जम्मू कश्मीर के लोग भी इलाज करवाने के लिए आते है। जिस वजह से यह अस्पताल अपनी सेवाओं के लिए काफी अहम हो जाता है और आने वाले दिनों में इस कि बेहतरी के लिए ओर भी कदम उठाए जाएंगे।
-

अब इस मंदिर ने ड्रेस कोड किया लागू
नई दिल्ली : मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में ड्रेस कोड लागू किया गया है। अब छोटे वस्त्र, हाफ पेंट, बरमूडा, नाइट सूट, मिनी स्कर्ट, कटी-फटी जींस व क्रॉप टॉप जैसे आधे अधूरे अभद्र कपड़े पहन कर मंदिर में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिसका नोटिस बोर्ड भी नर्मदा मंदिर के बाहर लगा दिया गया है जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि महिलाएं विशेषतः आदर्श जनक कपड़ों का उपयोग करें जैसे साड़ी, सलवार सूट।अमरकंटक नर्मदा मंदिर में अब पारंपरिक परिधान में ही आना होगा तभी मंदिर में दर्शन, पूजन प्राप्त कर सकेंगे। नर्मदा मंदिर पुजारी से चर्चा पर उन्होंने बताया कि नर्मदा मंदिर में आने वाले सभी यात्रियों से अनुरोध है पूजन स्थल की मर्यादा के अनुरूप वस्त्र धारण करके ही मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें। मंदिर तथा तीर्थ की मर्यादा का पालन करें अन्यथा प्रवेश न करें -

लंबित पडे़ कर निर्धारण मामले व अतिरिक्त मांगों को निपटाने की अंतिम तिथि 3 सितम्बर: विनोद डोगरा
ऊना/सुशील पंडित: उप आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर अधिनियम तथ अन्य अधिनियमों के तहत लंबित पडे़ कर निर्धारण मामलों और लंबित पड़ी अतिरिक्त मांगों के निपटारे हेतु लाई गई योजना 3 सितम्बर, 2023 को समाप्त हो रही है।उन्होंने बताया कि इस योजना में ऐसे मामले जिसमें कर निर्धारण कर दिया गया है, किन्तु मांग वसूली हेतु लंबित है। साथ ही ऐसे मामले जिसमें कर निर्धारण होना है, का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, व्यापार मंडलों से आहवान किया कि वे अपने लंबित पडे़ कर निर्धारण मामलों व लंबित पड़ी अतिरिक्त मांगों के निपटारे हेतू इसका लाभ 3 सितम्बर तक उठा सकते हैं। -

हरोली महाविद्यालय की नव कार्यकारणी गठित
तनु मनकोटिया को अध्यक्ष एवं नमन को इकाई सचिव का दायित्व सौंपाऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष अपने 75 बर्ष पुर्ण कर लिए हैं एवं बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। इस बर्ष भी ऊना में विद्यालयों एवम महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हरोली की नव कार्यकारणी गठित की गई, जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन राणा उपस्थित रहे।इकाई अध्यक्ष के रूप में तनु मनकोटिया को चुना गया, नमन को इकाई सचिव एवं अनीश जसवाल को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में नितिन, अंकुश एवं युवराज को बनाया गया। विनय, रमन एवम विशाल को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया। साहिल, प्रदीप, अभिषेक व दीपक इकाई कार्यकारणी के सदस्य होंगे। -

ਪੰਜਾਬ : ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਲਈ 7 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਹੋਈ ਮਨਜ਼ੂਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਕੋਟਕਪੂਰਾ : ਜਿਲੇ ਵਿਖੇ ਵਿਕਾਸ ਕੰਮਾਂ ਲਈ ਲਗਭਗ 7 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਮਨਜ਼ੂਰ ਹੋਈ ਹੈ। ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਸਬੰਧਤ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਕੇ ਇਸ ਦੇ ਜਲਦੀ ਹੱਲ ਲਈ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਗੇ ਵੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਸਪੀਕਰ ਸ. ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੌਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਹਰ ਸੰਭਵ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ।
ਸਪੀਕਰ ਸ. ਸੰਧਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਲਕਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੀ ਦਸ਼ਾ ਸੁਧਾਰਨ ਲਈ ਲਗਭਗ 7 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਮਨਜ਼ੂਰ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਲਦੀ ਹੀ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੀਆਂ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਵੇਗਾ।
-

जालंधर से दिल्ली जाने वालों के लिए अहम खबर, 3 दिन रहेंगे Lockdown जैसे हालात, जाने मामला
जालंधर, ENS: अगर आप भी किसी जरूरी काम से दिल्ली जा रहे है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली एक बार फिर 3 दिन के लिए पूरी तरह से बंद होने वाली हैं। दिल्ली में सितंबर में जी-20 सम्मेलन होगा। इसको देखते हुए सभी स्कूलों को 8 से 10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। स्कूली छात्रों को स्कूलों की तरफ से भी जानकारी साझा कर दी गई है। फिलहाल मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद प्रस्ताव को उपराज्यपाल के पास भेजा जाएगा।
बताया जा रहा है कि जी 20 समिट के कारण दिल्ली में 3 तक एमसीडी कार्यालयों से लेकर स्कूल, सरकारी कार्यालय आदि भी बंद रहेंगे। इसके अलावा वाहनों के आने-जाने पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या ना हो। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को दिल्ली की सीमा में तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह के मालवाहक राजधानी में प्रवेश ना कर पाए। नई दिल्ली जिले में सबसे अधिक पाबंदी रहेगी। बता दें कि दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त मधुप तिवारी ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा था, जिसमें जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश का सुझाव दिया गया था।
ये हैं नियम
- दिल्ली पुलिस इस दौरान एक हेल्पडेस्क बनाएगी जिस पर उपलब्ध यातायात साधनों की जानकारी होगी और पास के मेडिकल सुविधा की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इस दौरान एंबुलेंस के आने-जाने और आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं रहेगी।
- नई दिल्ली इलाके में किसी भी तरह की बस के चलने पर मनाही होगी। हालांकि लोग मेट्रो का इस्तेमाल पूरी तरह से कर सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने भी मेट्रो इस्तेमाल करने की ही सलाह दी है।
- जो लोग लुटियंस दिल्ली इलाके में रहते हैं या वो पर्यटक जो इलाकों के होटलों में रुके हैं उन्हें टैक्सी या ऑटोरिक्शा से आने-जाने की इजाजत होगी।
- दिल्ली एयरपोर्ट से लुटियंस दिल्ली इलाके में आने वाले लोगों को आईडी कार्ड के प्रॉपर वेरिफिकेशन के बाद ही प्रवेश मिलेगा।
- अधिकारियों का कहना है कि इंटर-स्टेट बसें दिल्ली में प्रवेश तो कर सकेंगी लेकिन इंटर-स्टेट बस टर्मिनल पर रुक नहीं सकेंगी।
- एंबुलेंस सहायता सेवा के लिए लोग 6828400604 पर कॉल कर सकेंगे। इस सेवा को सात सितंबर की रात्रि में लॉन्च किया जाएगा।
- प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय कंवेन्शन सेंटर में 9 और 10 तारीख को होने वाले समिट के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे, जो यातायात को सुचारू बनाने का काम करेंगे।
क्या खुलेगा, क्या होगा बंद
- इस दौरान स्कूल, सरकारी कार्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठान आदि बंद करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
- दूध, सब्जियां, फल व चिकित्सा आपूर्ति हेतू वाहनों को प्रवेश करने की इजाजत मिलेगी।
- सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगेगी।
- खान मार्केट, जनपथ, कनाट प्लेस व बंगाली मार्केट समेत सभी तरह के निजी व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व माल को बंद रखा जाएगा।