हरोली महाविद्यालय की नव कार्यकारणी गठित

तनु मनकोटिया को अध्यक्ष एवं नमन को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा
ऊना/सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष अपने 75 बर्ष पुर्ण कर लिए हैं एवं बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। इस बर्ष भी ऊना में विद्यालयों एवम महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई हरोली की नव कार्यकारणी गठित की गई, जिसमे मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन राणा उपस्थित रहे।
इकाई अध्यक्ष के रूप में तनु मनकोटिया को चुना गया, नमन को इकाई सचिव एवं अनीश जसवाल को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में नितिन, अंकुश एवं युवराज को बनाया गया। विनय, रमन एवम विशाल को सह सचिव का दायित्व सौंपा गया। साहिल, प्रदीप, अभिषेक व दीपक इकाई कार्यकारणी के सदस्य होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *