Blog

  • पंजाबः सवारियों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग, देखें वीडियो 

    लुधियानाः जिले के लुधियाना और जालंधर के बॉर्डर सतलुज दरिया पुल पर चलती हुई मिनी स्कूल बस में बीती रात को अचानक आग लग गई। ड्राइवर बस को इंदौर से मॉडिफाई करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। आग लगने के बाद ड्राइवर और उसके साथी ने चलती बस से छलांग लगाकर जान बचाई। ड्राइवर ने टोल प्लाजा पर जाकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। आग बुझाने तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी।

    बस के ड्राइवर अरविंदर हरवाल ने कहा कि वह अपने मामा के बेटे अजय के साथ इंदौर से मिनी स्कूल बस तैयार करवाकर श्रीनगर लेकर जा रहा था। लंबा सफर होने के कारण लगातार बस चल रही थी। इस कारण बस की तारें और बेरिंग गर्म हो गया। अचानक बस की खिड़कियों से पटाखे चलने लगे। चिंगारी अचानक बस की सीट पर जा गिरी और इसके बाद आग भड़क गई। आग लगने के बाद अरविंदर और उसके भाई अजय ने बस से छलांग लगा दी। उधर, थाना लाडोवाल के एसएचओ लवदीप सिंह ने कहा कि मामला फिल्लौर का है। इस कारण जिला जालंधर की पुलिस मामले की पड़ताल करेगी।

  • पंजाब : भारी मात्रा हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    फिरोजपुर : CIA स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रुपए की हेरोइन नशा, कंप्यूटर कांटा व बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपियों के पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

    CIA स्टाफ के एएसआई गुरचरन सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ बत्ती वाला चौक से बस स्टैंड की ओर से जा रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने बताया कि आरोपी मनजीत सिंह, जोगिंदर सिंह व ओम प्रकाश आपस मिलकर हेरोइन बेचने का काम करते है।

    इस समय आरोपी चुंगी नंबर सात के पास श्मशान घाट रोड़ पर रुके कर हेरोइन नशा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 105 ग्राम हेरोइन, एक कंप्यूटर कंड़ा व एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः Brune & Bareskin Showroom से लाखों की नगदी और सामान लेकर चोर फरार

    लुधियानाः मल्हार रोड पर बने ब्रून एंड बेयरस्किन शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात घने कोहरे में चोरों ने शोरूम से डेढ़ लाख रुपए कैश व स्टॉक रूम से लाखों का सामान चोरी कर लिया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो चोर दिखाई दे रहे है। घटना की सूचना थाना डिवीजन नं. 5 की पुलिस को दे दी गई है। शोरूम के टीमलीडर अय्याली निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि सुबह जब वह शोरूम पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गल्ला टूटा हुआ था और शोरूम में सामान बिखरा हुआ था।

    इसके बाद उन्होंने देखा कि गल्ले में से लगभग डेढ लाख रुपए कैश एवं स्टॉक रूम से लाखों की कीमत के जूते, जैकेट्स, बैग आदि सामान चोरी हो चुका था। उन्होंने शोरूम में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की। तब पता चला कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने शोरूम की बाइक साइड से छत के रास्ते से टीन को काटकर अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जिसकी सूचना उन्होंने थाना डिवीजन न.5 की पुलिस को देकर शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाब: पूर्व विधायक को विदेश में एयरपोर्ट पर रोककर की गई 7 घंटे पूछताछ

    रूपनगरः पंजाब के रूपनगर से पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक को कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट पर रोककर 7 घंटे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि उनसे नाबालिग बच्चे से मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद रूपनगर के एसएसपी की ओर से पत्र भेजने के बाद उन्हें कनाडा में प्रवेश की अनुमति दी गई। संदोआ के खिलाफ कनाडाई इमिग्रेशन विभाग को एक शिकायत मिली थी।

    इसमें लिखा गया था कि उन पर एफआईआर दर्ज है। इसके चलते कनाडा के इमिग्रेशन विभाग ने 17 जनवरी को उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया। इसके बाद कनाडा के अधिकारियों ने रूपनगर के एसएसपी से संपर्क भी साधा। एसएसपी गुलनीत खुराना ने पूर्व विधायक संदोआ को क्लीन चिट देते हुए एक पत्र कनाडा के अधिकारियों को भेजा। सात घंटे बाद संदोआ को जाने दिया गया। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने कहा कि पूर्व विधायक के बारे में उनसे जानकारी मांगी गई थी। उन्हें भेजे पत्र में स्पष्ट किया गया कि उनके खिलाफ एक मामला था, जिसे हाईकोर्ट ने खत्म कर दिया था। 

    पूर्व विधायक अमरजीत सिंह संदोआ 2018 में भी कनाडा गए थे। तब भी संदोआ को भारत डिपोर्ट कर दिया गया था। यह मामला मामला 2010 का है। पूर्व विधायक संदोआ दिल्ली में टैक्सी चलाते थे। रोपड़ का एक बच्चा था, जो उनके पास टैक्सी चलाना सीख रहा था। वह बच्चा संदोहा के पास ही रहता था। 2010 को बच्चा रोते-रोते रोपड़ पहुंच गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मेडिकल हुआ। मेडिकल में बच्चे से मारपीट सामने आई। बच्चे ने उन पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। बाद में दोनों पार्टियों में समझौता हो गया था।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ+त

    अबोहर : गांव खुईयां सरवर में 2 दिन पहले रेलवे लाइन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में जीआरपी पुलिस ने 3 सगी बहनों के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया था।  मृतक युवक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। ये तीनों बहनें गांव बीलां पटी की रहने वाली बताई जा रही हैं।

    जीआरपी के एसआई दीदार सिंह व एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि सप्पांवाली निवासी मृतक महेंद्र के बड़े भाई ने ने रवींद्र​​​​​​ बताया कि मेरा भाई पास के गांव की शादीशुदा लड़की से फोन पर बात करता था। इस बात का पता चलने पर लड़की की 2 अन्य बहनें महेंद्र को ब्लैकमेल करने लगीं। इससे वह काफी समय से मानसिक रूप परेशान था।

    इसी कारण  महेंद्र ने खुईयां सरवर के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रवींद्र​​​​​​ के बयान के आधार पर तीनों बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के मुताबिक तीन बहने महेंद्र को परेशान कर रही थी। जिसके चलते महेंद्र ने आत्महत्या का कदम उठाया है। जिस पर तीनों बहनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल

    जालंधर, ENS: देहात के खुरला किंगरा के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते साईं मंदिर के नजदीक 12 युवकों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए खुरला किंगरा के रहने वाले मुलखराज ने बताया कि उसका दोस्त करन और संदीप निवासी फ्रेंड्स एवेन्यू उसे घर छोड़ने के लिए आए थे। जैसे ही वह वापस जाते हुए एक फास्ट फूड की दुकान पर बर्गर खाने को रुके तो उससे रंजिश रखने वाले युवकों ने करन और संदीप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावारों ने उनकी बाइक को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः गुरुद्वारा में हत्या करने वाले निहंग मंगू मठ के डोप टेस्ट में हुआ खुलासा

    फगवाड़ाः गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी करने की कोशिश के मामले में निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के डोप टेस्ट में खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक डोप टेस्ट में खुलासा हुआ है कि मंगू के खून से ‘ड्रग्स के अंश’ मिले है। उसके ब्लड सैंपल से डाक्टरों को ब्यूपरनोर्फिन, बेंजोडायजेपाइन और मॉर्फिन मिली है। इससे पहले मंगू पर 9 FIR लुधियाना के अलग-अलग थानों में दर्ज है। मंगू पर अमृतसर सहित अन्य राज्यों में केस दर्ज है। मंगू का पुराना आपराधिक रिकार्ड पुलिस खंगाल रही है। उधर, फगवाड़ा गुरुद्वारे में निहंगों द्वारा मारे गए युवक के चाचा द्वारा उसकी पहचान की गई। मृतक विशाल कपूर का शव करतारपुर के रहने वाले उनके चाचा को सौंप दिया गया था जिन्होंने उनका अंतिम संस्कार किया। विशाल के चाचा एनआरआई हैं। जिन्होंने कहा कि वह लंबे समय से अपने भतीजे के संपर्क में नहीं थे।

    राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा द्वारा पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा को लिखे एक पत्र ने पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है क्योंकि उन्होंने उनकी हत्या से तीन घंटे पहले सूचना के बावजूद मामले को समय पर संभालने में उनकी विफलता पर सवाल उठाया है। हालांकि इस मामले की जांच कर रहे फगवाड़ा के एसपी गुरप्रीत सिंह ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस को सूचना दी गई तब तक हत्या हो चुकी थी। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) गुरिंदर ढिल्लों ने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। हम एक-दो दिन में और अधिक खुलासे करेंगे। निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने हत्या करने से पहले युवक की वीडियो बनाई। जिसमें निहंग युवक से पूछताछ कर रहा है। युवक कहता है कि उसे बेअदबी के लिए 2 से 3 हजार रुपए मिलने थे। युवक ने कहा कि उसे सुखी ने भेजा। उसे कहा कि गुरुद्वारे में जाकर बैठना और उल्टा-सीधा काम करना। मगर मैंने कुछ किया नहीं। मैं ईमानदार और मेहनती हूं।

    आगे निहंग ने पूछा कि क्या उसे बाणी के साथ कुछ करने को कहा था तो युवक बोला कि हां, मुझे छेड़छाड़ और अपशब्द लिखने को कहा था। युवक बार-बार कहता रहा कि मैंने कुछ नहीं किया। युवक ने पूछताछ में पहले कहा कि वह फगवाड़ा का रहने वाला है। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह दोसांझ कलां का रहने वाला है। उसे सुक्खा नाम के व्यक्ति ने बेअदबी के लिए भेजा था। गुरुद्वारा के सेवादारों ने कहा कि युवक से कुछ फोन नंबर प्राप्त किए गए हैं जोकि हरियाणा के बताए जा रहे हैं। गुरुद्वारा कमेटी और पुलिस के बीच हुई मीटिंग भी हुई थी। कमेटी की तरफ से पुलिस को आरोपी की पहचान करने के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।

  • आज का राशिफल, 19 जनवरी  2024

    आज का राशिफल, 19 जनवरी 2024

    Aaj Ka Rashifal 19 January 2024: आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 45 तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरे दिन और पूरी रात रवि योग रहने वाला है। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट भरणी नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 जनवरी 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि: 

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। आज आपके मित्र आपको सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    वृष राशि:

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    मिथुन राशि: 

    आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

    कर्क राशि: 

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन कोई व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे।

    सिंह राशि: 

    आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही  सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितो को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

    कन्या राशि: 

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    तुला राशि: 

    आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें जिससे आपको बॉस के द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरें कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

    वृश्चिक राशि: 

    आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार  का फुल सपोर्ट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी हैबिट बनायें। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे।

    धनु राशि: 

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरुरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि: 

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में
    मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि: 

    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढ़िया डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

    मीन राशि: 

    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे इम्प्रेस्सेड होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार  के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

  • बड़ा हादसा: नाव पलटने से 12 बच्चों सहित 2 टीचर की मौ’त, देखें वीडियो

    वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में नाव पटलने से बड़ा हादसा हो गया है। हरनी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 12 बच्चे और दो टीचर शामिल हैं। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 11 बच्चों और 2 टीचर्स को बचा लिया गया है। 

    नौकायन के लिए आए थे बच्चे

    मिली जानकारी के अनुसार, हरणी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए स्कूली बच्चों को लेकर एक स्कूल के टीचर आए हुए थे। नाव में 23 बच्चे और चार टीचर थे। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। नाव चलाने वाले के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

    मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक मदद मिलेगी

    वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

    पिकपिन मनाने आए थे बच्चे

    हरनी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए बच्चे किस स्कूल के थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य समाप्त हो जाने के बाद मृतकों की पहचान की जाएगी और उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल अभी प्रशासन का ध्यान बचाव कार्य पर है।

    शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

    गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा, मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव के झील में पलट जाने से कुछ बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य कर रहे हैं। वडोदरा के जिलाधिकारी एबी गोर ने कहा कि नौका में 27 लोग सवार थे। वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा, यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जारी नौका दोपहर में हरनी झील में पलट गई।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ‘ਚ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਨਰਸ ਤੇ ਚੱਲਿਆਂ ਗੋਲਿਆਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਪੱਟੀ ਚ ਸਰਹਾਲੀ ਰੋਡ ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਅਤੇ ਇੱਕ ਨਰਸ ਤੇ ਫਾਇਰਿੰਗ ਹੋਣ ਦਿ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਹੈ, ਦੋਨਾਂ ਨੂੰ ਸੰਧੂ ਹਸਪਤਾਲ ਪੱਟੀ ਵਿਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਡਾਕਟਰ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਵਾਸੀ ਦਦੇਹਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਨਰਸ ਸਿਵੇਤਾ ਸ਼ਰਮਾ ਜੋ ਕਿ ਪੱਟੀ ਸਰਹਾਲੀ ਰੋਡ ਤੇ ਹੋਮਿਓਪੈਥੀ ਦੀ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸ ਕਰਦੀ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਲੋਂ 3/4 ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਇਆ ਗਇਆ। ਗੋਲੀ ਲਗਣ ਤੇ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਇਲਾਜ ਲਈ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। 

    ਜਿੱਥੇ ਮੁਢਲਾ ਇਲਾਜ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਪੱਟੀ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਕਿ ਡਾਕਟਰ ਦੇ ਪੱਟ ਵਿਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਹੈ, ਜਦ ਕਿ ਨਰਸ ਦੇ ਵੀ ਬਾਂਹ ਵਿਚ ਗੋਲੀ ਲੱਗੀ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।  ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਹਾਲਤ ਖ਼ਤਰੇ ਤੋ ਬਾਹਰ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪੁਲੀਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।