Blog
-

नकली दवा मामले में तीन दिन और बढ़ा मोहित बंसल का रिमांड
बददी/सचिन बैंसल: नकली दवा बनाने के मामले मेें गुरुवार को सभी आरोपियों को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया जहां से मुख्य आरोपी मोहित बंसल का पुलिस रिमांड तीन दिन तक बढ़ा दिया गया। उनसे ड्रग विभाग ने अभी काफी पूछताछ करनी है वहीं रिकवरी भी करनी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले के सह आरोपी विजय कुमार व अतुल को अदालत ने 9 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चूंकि इन दोनों से अब किसी भी प्रकार की रिकवरी व पूछताछ नहीं बाकी थी इसलिए इनको अब सोलन न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वहीं मोहित बंसल के संधोली बायपास के निकट मिले गोदाम व कच्चा माल बरामद होने से उससे अभी पूछताछ होनी बाकी है इसलिए उसका रिमांड तीन दिन तक बढ़ाया गया है। अभी ड्रग विभाग व पुलिस को मोहित बंसल से वह ठिकाने भी जानने हैं जहां पर इन नकली दवाईयों के रैपर व पैकिंग प्रिंट हुई थी। ड्रग कंट्रोलर नवनीत मरवाहा ने कहा कि अभी इस मामले में मोहित बंसल से और पूछताछ की जानी जरुरी थी इसलिए विभाग ने रिमांड मंागा था। विभाग पिछले छह दिन से दिन रात एक करके मोहित के और ठिकानों को जानने की कोशिश कर रहा है।कुछ मामलों में मोहित सहयोग कर रहा है जबकि कुछ में नहीं कर रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा भी नकली दवा बनाने के मामले में कूद जाने से विभाग की सर्तकर्ता और जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग के लिए यह राहत भरी बात है कि उसने स्वयं रेकी करके समय रहते इस गिरोह का भांडा फोड कर दिया था और गिरोह के सरगना को धर दबोचा था। अगर यह न पकडे जाते तो यह मामला और ज्यादा बढ़ जाना था। विभाग ने आगरा जाकर नकली दवाईयां भी बरामद कर ली ताकि उसका बाजार में वितरण न हो सके। -

फगवाड़ाः आप पार्टी में कैबिनेट मंत्री के दो गुटों में हुई झड़प, कई घायल
फगवाड़ाः जिले में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के आगमन के बाद आम आदमी पार्टी के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आपस में हाथापाई पर करने लगे। दोनों गुटों में जमकर हाथापाई। इस हाथापाई में दोनों पक्षों के सदस्य घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
-

महंगाई की मारः वेरका कंपनी ने इस प्रोडक्ट्स के दामों में की बढ़ौतरी
चंडीगढ़ः वेरका ने पहले दूध के मूल्य में दो रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की। इसके बाद दही की पैकिंग की मात्रा घटा दी। अब 200 ग्राम पनीर के पैकेट के दाम 75 रुपये से बढ़ाकर 78 रुपये कर दिया है। इस तरह सीधे तीन रुपये की वृद्धि की है। जानकारी के मुताबिक वेरका की ओर से हाल ही में बढ़ाए गए दूध के दामों का असर अब दूसरे उत्पादों पर भी देखने को मिल रहा है।
एक के बाद एक हर उत्पाद के दाम बढ़ते जा रहे हैं। इससे लोगों की रसोई का बजट पर सीधा असर पड़ रहा है। फल और सब्जी के बाद अब दूध-दही और पनीर के खातिर भी अधिक जेब ढीली करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को कोई कानून लाकर खाद्य उत्पादों की कीमतों की बढ़ोतरी पर लगाम लगानी चाहिए। अगर ऐसे ही चलता रहा तो लोगों को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो जाएगा।
-

BCCI ने नई क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी का किया ऐलान, ये 3 लोग किए शामिल
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वीरवार को अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) की नियुक्ति की घोषणा की। तीन सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं। मल्होत्रा ने 7 टेस्ट और 20 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और हाल ही में भारतीय क्रिकेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।
परांजपे ने भारत के लिए 4 वनडे मैच खेले हैं और वह वरिष्ठ पुरुषों की चयन समिति का हिस्सा थे। नाइक, जिन्होंने 11 साल के करियर में भारत के लिए दो टेस्ट, 46 वनडे और 31 T20I खेले हैं, तीन सदस्यीय सीएसी का हिस्सा बनी हुई हैं। बीसीसीआई ने जो सीएसी चुनी है वो सिलेक्शन कमेटी के लिए आए आवेदनों को शॉर्टलिस्ट करेगा और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा।
-

हमारे बीच घूमेंगे दिमाग में चिप लगे लोग! जानिए कैसे
नई दिल्ली: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने दावा किया है कि उनकी कंपनी न्यूरालिंक अगले 6 महीनों में इंसानी दिमाग में चिप लगा देगी। न्यूरालिंक ने 2021 में दावा किया था कि उसने एक बंदर में ब्रेन चिप इंप्लांट की है। उस बंदर का वीडियो भी न्यूरालिंक ने शेयर किया था। बुधवार को एलन मस्क ने न्यूरालिंक शो में कहा कि इंसानी दिमाग में चिप लगाने की दिशा में कंपनी कठिन परिश्रम कर रही है।
लगभग 6 महीनों में मानव में पहला न्यूरालिंक स्थापित करने में सफलता मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने कहा कि कंपनी का प्रारंभिक लक्ष्य दृष्टि और पैरालिसिस को ठीक करना है। जन्म से ही अंधे लोगों की आंखों में न्यूरालिंक की सहायता से रोशनी लाई जा सकती है। रीढ़ की हड्डी टूटने से पूरी तरह अपंग गए लोगों को फिर हष्ट-पुष्ट बनाने में भी न्यूरालिंक की तकनीक मददगार साबित होगी।
मस्क ने कहा कि मनुष्य के लिए आज आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस का मुकाबला करना बहुत जरूरी हो गया है और इसके जोखिमों को कम करने के लिए हमें कदम उठाने होंगे। अब तक यह माना जा रहा था कि मस्क की ब्रेन मशीन इंटरफेस डेवलपमेंट कंपनी न्यूरालिंक जानवरों में ब्रेन चिप इंप्लांट करने की कोशिश के शुरुआती चरण में है. कंपनी का मकसद है कि इसे इंसानों के दिमाग में डालकर उसकी क्षमता को बढ़ाया जा सके और इंसानी दिमाग को कंप्यूटर से भी जोड़ा जा सकेगा।
-

पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में हुई मुठभेड़ को लेकर सीपी का आया बयान, देखें वीडियो
अमृतसरः छेहरटा इलाके के नारायणगढ़ में आज पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं पुलिस और गैंगस्टरों में हुई मुठभेड़ को लेकर पुलिस कमिश्नर का बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि इनोवा गाड़ी में दोनों बदमाश आए थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टरों से 5 पिस्तौल बरामद किए गए है।
वहीं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हमारी पूरी टीम ने बड़े अच्छे तरीके से 3-4 किलोमीटर भाग कर गैंगस्टरों का पीछा किया। लोगों की जान बचाते हुए पुलिस ने आरोपियों को हथियारों सहित काबू किया है। इस पूरे मामले में उन्होंने अपने स्टाफ को शाबाशी दी है और कहा कि इन पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा। वहीं पुलिस कमिशनर ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
बता दें कि आज पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गैंगस्टर आ रहे है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी गैंगस्टरों पर जवाबी फायरिंग की। जिसके बाद आरोपी फायरिंग से बचने के लिए एक घर में छिप गए थे। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई इस मुठभेड़ के दौरान दो गैंगस्टर 5 पिस्तौल समेत गिरफ्तार कर लिए गए है।
-

लुटेरों ने चौकीदार को बनाया बंधक, नकदी नहीं मिली तो ट्रैक्टर ले गए लुटेरे, देखें वीडियो
फिल्लौरः बीती रात फिल्लौर में ट्रैक्टर एजेंसी राय आटो में लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में चौकीदार दलजीत सिंह ने बताया कि वह राय आटो में चौकीदारी का काम करता है। बाते मंगलवार रात लगभग एक बजे चार युवक एजेंसी के अंदर दाखिल हुए और उसे रस्सियों से बांधकर नकदी ढूंढने लगे। जब उन्हें नकदी नहीं मिली तो एजेंसी से दो नए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए।
कंपनी के मालिक कंवरजीत ने बताया कि रोजाना की तरह कंपनी पहुंचा तो मुख्य गेट के ताले टूटे हुए थे और अंदर चौकीदार को रस्सियों से बांधा हुआ था । लुटेरे जिस तरफ भागे थे वे उस तरफ गए तो कुछ ही दूरी पर उनका नया एक ट्रैक्टर रास्ते में खड़ा मिल गया जिसका तेल खत्म होने के कारण लुटेरे उसे वहीं छोड़ गए और नया ट्रैक्टर अपने साथ ले गए।
-

मतगणना डयूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए रिहर्सल आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : आगामी 8 दिसंबर 2022 को विधानसभा चुनावों की मतगणना से संबंधित रिहर्सल जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित की गई। पोस्टल बैलेट से संबंधित मतगणना के विषय में आयोजित इस रिहर्सल प्रक्रिया में ऊना जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 40 अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों को पीपीटी तथा वीडियो सहित सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न माध्यमों के अलावा व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मतगणना से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतगणना से संबंधित किसी भी शंका को इस रिहर्सल प्रक्रिया में स्पष्ट कर लें ताकि मतगणना के दौरान त्रुटि की कोई भी संभावना न रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ अमित शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। -

3 दिन शराब रहेगी बैन, जाने कारण
नई दिल्ली: एमसीडी चुनावों को देखते हुए दिल्ली में ड्राई डे की घोषणा की गई है, यानी 2 दिसंबर, शुक्रवार रविवार तक शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी। वहीं, वोटों की गिनती वाले दिन; यानी 7 दिसंबर को भी ड्राई डे रहेगा। बता दें कि दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। बता दें कि घोषित होने वाले ड्राई डे, वे दिन होते हैं जब सरकार दुकानों, क्लबों, बार सहित अन्य स्थानों में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाती है।
दिल्ली आयुक्त (आबकारी) कृष्ण मोहन उप्पु ने नोटिफिकेशन जारी कर दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार, यह आदेश दिया है। शासन के आदेश के अनुसार, 2 दिसंबर से 4 दिसंबर और 7 दिसंबर को ड्राई डे रहेगा। ऐसे में अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-

कपूरथलाः गांव के ही युवक ने किया नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी फरार, देखें वीडियो
कपूरथलाः जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव राजापुर की रहने वाली एक नाबालिगा को उसी के गांव में रहने वाला युवक बहला फुसला कर हिमाचल प्रदेश में स्थित पीर निगाहे माथा टेकने के लिए अपने साथ ले गया। जहां रास्तें में पड़ते जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की गई। नाबालिगा ने अपना बचाव के लिए हाथ पांव मारे तो युवक उसे उसी अवस्था में छोड़कर खुद वहां से भाग गया। नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और राहगीर की मदद से अपने घर पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया।
पारिवारिक मेंबरों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डयूटी डाक्टर ने नाबालिगा की हालत देखते हुए मेडिकल करवाने के लिए गायनी के पास भेज दिया है। वहीं नाबालिगा के पिता ने इस घटना की सूचना सबंधित थानें को कर दी है। नाबालिगा के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी बेगोवाल के अधीन पड़ने वाले गांव टांडी के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उनके गांव रजापुर का रहने वाला लक्की नाम का युवक गांव टांडी चला गया। जहां पर उसकी लड़की को बहला फुसला कर माथा टेकने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित पीर निगाहें ले गया। जहां पर उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज डाल कर उसे पिला दी। जिसके बाद उनकी बेटी बेहोश हो गई।
युवक उनकी बेटी को पास ही जंगल के अंदर ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारने की नीयत से उसका गला घोंट दिया और मारपीट कर वहीं उसे छोड़कर खुद भाग गया। रात के समय नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और मदद के लिए गाड़ियों को रुकने का इशारा करती रही। तभी बाइक पर जा रहे दो लोगों को उसने हाथ जोड़ कर रुकने का इशारा किया। बाइक जब रुकी तो उनकी बेटी ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद राहगीरों ने अपना मोबाइल फोन बेटी को दिया और बेटी ने घर पर सारी बात बताई। दूसरी तरफ जिस युवक पर आरोप लगे है वह शादीशुदा बताया जा रहा है जबकि घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पक्ष नहीं दिया है। घटना को लेकर इस मामले की जांच की जा रही है।