कपूरथलाः गांव के ही युवक ने किया नाबालिक से दुष्कर्म, आरोपी फरार, देखें वीडियो

कपूरथलाः जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार गांव राजापुर की रहने वाली एक नाबालिगा को उसी के गांव में रहने वाला युवक बहला फुसला कर हिमाचल प्रदेश में स्थित पीर निगाहे माथा टेकने के लिए अपने साथ ले गया। जहां रास्तें में पड़ते जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की गई। नाबालिगा ने अपना बचाव के लिए हाथ पांव मारे तो युवक उसे उसी अवस्था में छोड़कर खुद वहां से भाग गया। नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और राहगीर की मदद से अपने घर पारिवारिक मेंबरों को सूचित किया।

पारिवारिक मेंबरों ने उसे घायल अ‌वस्था में उठाकर कपूरथला सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां पर डयूटी डाक्टर ने नाबालिगा की हालत देखते हुए मेडिकल करवाने के लिए गायनी के पास भेज दिया है। वहीं नाबालिगा के पिता ने इस घटना की सूचना सबंधित थानें को कर दी है। नाबालिगा के परिजनों ने बताया कि उसकी बेटी बेगोवाल के अधीन पड़ने वाले गांव टांडी के सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उनके गांव रजापुर का रहने वाला लक्की नाम का युवक गांव टांडी चला गया। जहां पर उसकी लड़की को बहला फुसला कर माथा टेकने के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित पीर निगाहें ले गया। जहां पर उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज डाल कर उसे पिला दी। जिसके बाद उनकी बेटी बेहोश हो गई।

युवक उनकी बेटी को पास ही जंगल के अंदर ले गया जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मारने की नीयत से उसका गला घोंट दिया और मारपीट कर वहीं उसे छोड़कर खुद भाग गया। रात के समय नाबालिगा किसी तरह जंगल से बाहर निकली और मदद के लिए गाड़ियों को रुकने का इशारा करती रही। तभी बाइक पर जा रहे दो लोगों को उसने हाथ जोड़ कर रुकने का इशारा किया। बाइक जब रुकी तो उनकी बेटी ने आपबीती सुनाई। जिसके बाद राहगीरों ने अपना मोबाइल फोन बेटी को दिया और बेटी ने घर पर सारी बात बताई। दूसरी तरफ जिस युवक पर आरोप लगे है वह शादीशुदा बताया जा रहा है जबकि घटना को लेकर पुलिस ने अभी तक आधिकारिक पक्ष नहीं दिया है। घटना को लेकर इस मामले की जांच की जा रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *