Home Himachal>Una आरसेटी ऊना में जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

आरसेटी ऊना में जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

0
आरसेटी ऊना में जूट प्रोडक्ट उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

ऊना/ सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में उद्यमिता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित 14 दिवसीय ‘बेसिक्स ऑफ जूट प्रोडक्ट’ उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। समापन दिवस पर प्रशिक्षुओं की लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली गई, जिसमें सभी 24 प्रतिभागी उत्तीर्ण रहे।

कार्यक्रम के संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज ने जानकारी दी कि 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि वे स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकें। इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने जूट से तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों—जैसे जूट बैग, साइड पर्स, बोतल कवर तथा जूट के आभूषण—का निर्माण कौशल सीखा।

आकाश भारद्वाज ने बताया कि 30 मार्च से 35 दिवसीय ‘जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर’ प्रशिक्षण कार्यक्रम पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में प्रारंभ होने जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी 31 मार्च तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु 98574-42442, 01975-223147 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी ऊना से संकाय सहायक मीनाक्षी, ग्राम पंचायत छपरोह की पूर्व प्रधान गौरी देवी, मंजू वाला, हरमेश राजपूत एवं हरबंस लाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here