Home Himachal>Una देवेन्द्र भुट्टो के निशाने पर कंवर , पार्टी समर्थित प्रत्याशी के अतिरिक्त समर्थन मांगने को बताया पार्टी विरोध

देवेन्द्र भुट्टो के निशाने पर कंवर , पार्टी समर्थित प्रत्याशी के अतिरिक्त समर्थन मांगने को बताया पार्टी विरोध

0
देवेन्द्र भुट्टो के निशाने पर कंवर , पार्टी समर्थित प्रत्याशी के अतिरिक्त समर्थन मांगने को बताया पार्टी विरोध

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कँवर के बीच राजनीतिक निशानेबाजी का खेल चल रहा है । अब नया बवाल जिला परिषद पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को लेकर सामने आया है । वायरल हुए एक कथित ऑडियो क्लिप में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर एक प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने का आरोप है , जबकि पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी कोई अन्य है । इसी विषय को लेकर देवेंद्र भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर पर निशाना साधा है , उन्होंने पार्टी समर्थित प्रत्याशी के अलावा किसी भी अन्य प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगने को पार्टी विरोधी कार्य बताया है ।

भुट्टो ने वीरेंद्र कंवर की प्रतिष्ठा को पार्टी द्वारा दिया गया कहा है , इसके साथ ही उन्होंने पार्टी निर्णय से अलग हो चुनाव लड़ रहे एक कथित प्रत्याशी के व्यापार का जिक्र किया और उनकी प्रतिष्ठा को भी पार्टी के कारण ही सम्भव बताया । भुट्टो ने अपने पास सभी जानकारी होने का भी दावा किया और हाईकमान को सभी के बारे में पता होने का भी दावा किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here