Home Himachal>Una कुटलैहड़: धमान्द्री पंचायत के सतलेटा गांव में 25 लाख से बनने वाले भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

कुटलैहड़: धमान्द्री पंचायत के सतलेटा गांव में 25 लाख से बनने वाले भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

0
कुटलैहड़: धमान्द्री पंचायत के सतलेटा गांव में 25 लाख से बनने वाले भवन का विधायक ने किया शिलान्यास

 कुटलैहड़ विस क्षेत्र में पंचायत स्तर पर हो रहा समस्याओं का समाधान, हर पंचायत में बिकास को दी जा रही तबज्जों

ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने ग्राम पंचायत धमांदरी के सतलेटा गांव में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक सामुदायिक भवन का विधिवत शिलान्यास किया। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि यहां पर सामाजिक, सांस्कृतिक और पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं।

विधायक ने बताया कि सतलेटा गांव में लंबे समय से सामुदायिक भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर इस भवन के निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और स्थानीय लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उनके पौने दो वर्षों के विधायकी कार्यकाल के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे गए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क और रास्तों के निर्माण को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा पहले से कहीं अधिक बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को विशेष तवज्जो दी जा रही है, ताकि गांवों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध हो सकें। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास है कि कुटलैहड़ क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़ा रहे और लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक भवन बनने से गांव के लोगों को बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के लिए उचित स्थान मिल सकेगा।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और यह गांव के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य पार्टी सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here