Home Himachal>Una वादों के शांतिपूर्ण निपटारे को बढ़ावा देगा ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0’ अभियान

वादों के शांतिपूर्ण निपटारे को बढ़ावा देगा ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0’ अभियान

0
वादों के शांतिपूर्ण निपटारे को बढ़ावा देगा ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0’ अभियान
ऊना सुशील पंडित : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन के बीच मध्यस्थता एवं आपसी सहमति से विवादों के समाधान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0’ नामक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के प्रति लोगों को जागरूक करना है| उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि मध्यस्थता समय और धन की बचत करने के साथ-साथ आपसी संबंधों को भी बनाए रखने में सहायक सिद्ध होती है। यह एक गैर-विवादास्पद प्रक्रिया है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से शांतिपूर्ण समाधान निकाला जाता है|उन्होंने कहा कि अभियान के तहत  न्यायालयों में लंबित दीवानी, पारिवारिक, वाणिज्यिक तथा शमनीय आपराधिक मामलों के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, संपत्ति विभाजन, भूमि अधिग्रहण तथा उपभोक्ता मामलों जैसे सुलह योग्य विवादों को प्राथमिकता दी जा रही है। शिखा लखनपाल ने आम नागरिकों से अपील की कि वे विवादों के समाधान के लिए मध्यस्थता को प्राथमिकता दें तथा मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here