Home Himachal>Una महाविद्यालय बंगाणा की छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने किया यूजीसी-नेट क्वालीफाई

महाविद्यालय बंगाणा की छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने किया यूजीसी-नेट क्वालीफाई

0
महाविद्यालय बंगाणा की छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने किया यूजीसी-नेट क्वालीफाई

ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की मेधावी छात्रा मीनाक्षी ठाकुर ने हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में यूजीसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से उनके सम्मान में एक स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मीनाक्षी ठाकुर को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता न केवल छात्रा की कड़ी मेहनत और लग्न का परिणाम है, बल्कि महाविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और मार्गदर्शन का भी प्रमाण है। उन्होंने जानकारी दी कि मीनाक्षी ठाकुर के पिता जल शक्ति विभाग में कर्मचारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी माता अनिता देवी एक गृहिणी हैं।

सम्मान समारोह के दौरान मीनाक्षी ठाकुर ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा महाविद्यालय के शिक्षकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मीनाक्षी ठाकुर को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय प्रशासन ने आशा व्यक्त की कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here