Home Himachal>Una रायपुर सहोडाँ स्थित आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में 11 मार्च को होगा मॉक अभ्यास 

रायपुर सहोडाँ स्थित आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में 11 मार्च को होगा मॉक अभ्यास 

0
रायपुर सहोडाँ स्थित आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में 11 मार्च को होगा मॉक अभ्यास 

मॉक अभ्यास के सफल आयोजन को लेकर एडीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई टेबल टॉप बैठक

ऊना/सुशील पंडित:  इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) बॉटलिंग प्लांट, रायपुर सहोडाँ, मैहतपुर में 11 मार्च (बुधवार) को औद्योगिक आपदा से संबंधित मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक अभ्यास जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 14वीं बटालियन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अतिरिक उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस मॉक एक्सरसाइज के सफल आयोजन को लेकर आयोजित हुई टेबल टॉप बैठक में दी।  इस दौरान सभी विभागों के साथ मॉक अभ्यास की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में एनडीआरएफ टीम, अग्निशमन विभाग, होमगार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

एडीसी ने बताया कि इस मॉक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य जिले में औद्योगिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों की आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और मानक संचालन प्रक्रियाओं का परीक्षण करना है। इसके साथ ही पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, होमगार्ड तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। मॉक अभ्यास के दौरान प्लांट क्षेत्र में सायरन अथवा हूटर बजने की संभावना हो सकती है, जो केवल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं की जांच के उद्देश्य से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से पूर्व निर्धारित अभ्यास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here