Blog

  • Punjab News: डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पांच बहनों का अकेला भाई था सिद्धांत

    Punjab News: डिग्गी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत, पांच बहनों का अकेला भाई था सिद्धांत

    अबोहरः अबोहर उपमंडल के गांव मौजगढ़ से एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के निवासी दो चचेरे भाई-बहन की गत दिवस पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह तक दोनों के शव डिग्गी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मौजगढ़ निवासी दीपक और रंजीत दोनों पुत्र मुन्ना लाल गांव में ही खेतीबाड़ी का कार्य करते है। दीपक का एक बेटा और एक बेटी जबकि रंजीत के चार बेटियां थी। गत दिवस सुबह करीब 11 बजे दीपक का करीब 6 वर्षीय बेटा सिद्धांत अपने चचेरे भाई करीब 8 वर्षीय लवप्रीत पुत्र रंजीत के साथ खेल-खेल में घर से बाहर निकल गए। दोपहर तक तब यह दोनों घर नहीं आए तो उनकी तलाश शुरू हुई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। शाम तक जब बच्चे नहीं मिले तो पूरे गांव के लोगों ने उनकी तलाश शुरू कर दी।

    आसपास गांवों, खेतों और ढाणियों में उनकी तलाश की जाने लगी। इसी दौरान रात्रि करीब 2 बजे गांव से काफी दूर जाखड़ की टाफी फैक्टरी के पास बनी पानी वाली डिग्गी में लडक़ी लवप्रीत का शव बरामद हो गया। इसके बाद लोगों ने उसी डिग्गी में सिद्धांत की तलाश शुरू की और सुबह करीब 5 बजे सिद्धांत का शव बरामद किया जा सका।

    उधर, दोनों बच्चों की मौत का दुखद समाचार सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि मृतक सिद्धांत परिवार की पांच बहनों के बीच अकेला भाई था।

     

  • कार ने सड़क पार कर रही मां-बेटियों को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटियां घायल

    कार ने सड़क पार कर रही मां-बेटियों को मारी टक्कर, मां की मौत, बेटियां घायल

    अंबालाः अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू से पहले सरसिनी कट के पास एक दुखद हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक कार ने सड़क पार कर रही मां-बेटियों को टक्कर मार दी, जिससे मां की मौत हो गई, एक बेटी का पैर टूट गया और एक बेटी घायल है। मृतक महिला की पहचान गोपाल शुक्ला की पत्नी उषा देवी (46) के तौर पर हुई है। बेटियों को इलाज के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आपको बता दें हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। रोड सेफ्टी फोर्स को शाम 6:15 बजे इसकी सूचना मिली। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने कार का नंबर नोट कर लिया। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से डेराबस्सी सिविल अस्पताल भेजा गया, जबकि उषा देवी के शव को टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। लालड़ू पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बीच कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने फैंस को दिया Surprise, अपने मंगेतर को किया Introduce, देखें वीडियो

    बीच कॉन्सर्ट में Jasmine Sandlas ने फैंस को दिया Surprise, अपने मंगेतर को किया Introduce, देखें वीडियो

    मनोरंजन: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैस्मिन ने अपने करियर में कई दमदार गाने इस इंडस्ट्री को दे दिए हैं। ऐसे में जैस्मिन ने अपने फैंस को एक खास सरप्राइज दे दिया है। सिंगर के इस सरप्राइज से उनके फैंस शॉक्ड रह गए थे। नई दिल्ली में हुए अपने द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के धमाकेदार आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपनी लव लाइफ का खुलासा कर दिया है। सिंगर ने अपने ब्वॉयफ्रैंड को फैंस के सामने रिवील कर दिया है।

    स्टेज पर किया सगाई का ऐलान

    जैस्मिन ने अपनी लव लाइफ को बीच शो के रिवील कर दिया है। सिर्फ य ही बात नहीं है उन्होंने स्टेज पर अपनी सगाई का भी ऐलान कर दिया है। इसके अलावा फैंस के साथ उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रैंड को भी रिवील किया है।

    Read In English : https://encounternews.in/entertainment/jasmine-sandlas-stuns-fans-with-surprise-engagement-announcement-at-delhi-concert/

    Read In Punjabi : https://encounternewspaper.com/india/jasmine-sandlas-announced-her-engagement-during-a-live-show-in-delhi-met-her-fiance-on-stage/

    लाखों लोग के बीच किया खुलासा

    बता दें कि जैस्मिन सैंडल्स का दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ। इंडो अमेरिकन इस कॉन्सर्ट में उन्होंने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थी। ऐसे में उन्हें सुनने में आए लोग ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे इसी बीच उन्होंने माइक पकड़ा और अपनी जिंदगी से जुड़ा अहम खुलासा किया। अपनी सगाई की भी जैस्मिन ने इस दौरान घोषणा कर दी और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सबको मिलवाया। फैंस उनके इस सरप्राइज से शॉक्ड रह गए। सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

    मुझे अंगूठी पहनाई है

    सिंगर का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें यह देखा जा रहा है कि जैस्मिन अपने मंगेतर को मंच पर बुलाती है और उन्हें अपना पार्टनर बताती है। सिंगर ने अपनी सगाई की अंगूठी भी बड़ी गर्व से फैंस को दिखाई है। वीडियो में यह साफ दिखा कि जैस्मिन स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर का हाथ पकड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जैस्मिन की सगाई हो गई है। सिंगर ने कहा कि – ‘ये वही इंसान है जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है दोस्तों यही मेरे मंगेतर हैं’। इसके बाद जैस्मिन ने अपने मंगेतर को गले लगा लिया है। इसके बाद जैस्मिन और शेखर से सूपरहिट रोमांटिक ट्रैक लावां पर स्टेज पर एक साथ डांस भी किया। फैंस दोनों के लिए इस दौरान चीयर भी करते नजर आए।

    कई फिल्मों में गा चुकी हैं गाने

    दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत हुई है और नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे तरस, इलीगल वेपन, लावां, पंजेबा और सिप-सिप के साथ-साथ धुरंधर एल्बम के गाने शरारत और जाइए सजना जैसे गाने गाए हैं। द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर के अंतर्गत 18 जुलाई को मुंबई 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में परफॉर्म करने वाली हैं।
  • मनदीप सिंह की America में मौत, परिवार ने शव भारत लाने के लिए मांगी मदद, देखें वीडियो

    मनदीप सिंह की America में मौत, परिवार ने शव भारत लाने के लिए मांगी मदद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गुरुहरसहाय शहर के तहत आने वाले गांव मूसे वाला (गुद्दर पंज गराई) के निवासी गुरनाम सिंह के बेटे मनदीप सिंह की मौत की खबर मिली है। इस दुखद खबर से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    परिवार वालों के मुताबिक मनदीप सिंह करीब चार साल पहले अपने परिवार के बेहतर भविष्य और रोजी-रोटी के लिए लाखों रुपए खर्च करके अमेरिका गए थे। वहां वे कैलिफोर्निया में फूड डिलीवरी मैन के तौर पर काम कर रहे थे। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जब उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

    परिवार का कहना है कि उन्हें विदेश भेजने के लिए लिया कर्ज अभी पूरी तरह चुकाया भी नहीं गया था कि यह दुखद घटना हो गई। मनदीप सिंह के परिवार ने भारत सरकार और समाजसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे उनके बेटे के शव को जल्द से जल्द भारत लाने में हर संभव मदद करें, ताकि वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार अपने हाथों से कर सकें।

  • अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार साले-बहनोई की मौत

    अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार साले-बहनोई की मौत

    कानपुरः सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के निकट कानपुर हमीरपुर हाईवे पर ई-रिक्शा को अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर मार देने का मामला सामने आया है, जहां ई-रिक्शा में सवार साले और बहनोई सहित तीन लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। जिन्हें इलाज के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि एक का इलाज चल रहा है।

    मौदहा कोतवाली क्षेत्र के लोहारी गांव निवासी कुलदीप, राजेश एवं मौदहा के पाटनपुर गांव निवासी कुलदीप का (28) पवन रिश्तेदारी में ई-रिक्शा से कुंडौरा गांव गए थे। इसी बीच कुलदीप की पत्नी रेखा को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए और स्वजन ने कुलदीप को सूचना दी।

    पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने पर वह ई-रिक्शा से शनिवार की देर रात करीब दो बजे वापस मौदहा जाने के लिए निकला। ई-रिक्शा में उसने बाइक भी रखी थी। कुलदीप, राजेश और पवन तीनों ई-रिक्शा के आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे। जैसे ही यह लोग कुंडौरा से आगे निकले तभी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिससे 2 की मौत हो गई।

  • Pm Modi के दौरे से पहले Train में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद के नारे

    Pm Modi के दौरे से पहले Train में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद के नारे

    फिरोजपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से पहले फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिल्ली जाने वाली एक ट्रेन के कुछ डिब्बों पर खालिस्तान जिंदाबाद और मोदी मुर्दाबाद जैसे आपत्तिजनक नारे लिखे दिखाई दे रहे है। वहीं वीडियो प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस से जुड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जाने का दावा किया जा रहा है।

    गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एक संदेश भी जारी किया गया है, जिसमें आतंकवाद के दौर से जुड़े कुछ पुराने मामलों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    घटना सामने आने के बाद सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि ट्रेन के डिब्बों पर नारे किसने और कब लिखे। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

    सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पंजाब दौरा 17 जुलाई को प्रस्तावित है। इस दौरान उनके जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन की नवनिर्मित इमारत का उद्घाटन करने और चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने की संभावना है। हालांकि, प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

  • मशहूर प्लेबैक सिंगर S. Janaki Amma के निधन पर PM Modi ने जताया दुख, कई भाषाओं में गा चुकी थी गाने

    मशहूर प्लेबैक सिंगर S. Janaki Amma के निधन पर PM Modi ने जताया दुख, कई भाषाओं में गा चुकी थी गाने

    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने मशहूर प्लेबैक सिंगर रह चुकी एस. जानकी अम्मा के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके जाने को संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए एक बहुत ही बड़ी क्षति बताया है। पीएम ने आज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर कर कहा कि मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति की दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।

    अलग-अलग भाषाओं में गाए थे गाने

    पीएम मोदी ने जानकी अम्मा को याद करते हुए कहा कि -‘अलग-अलग भाषाओं में उनके द्वारा गाए गए गाने कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती और विविधता के साथ हर भावना को अपनी आवाज दी है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी धुनें अब आने वाली पीढ़ियों को भी मंत्रमुग्ध करेंगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, प्रशंसकों औऱ पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ओम शांति’।

    48 हजार से ज्यादा गाने किए रिकॉर्ड

    एस. जानकी अम्मा को दक्षिण भारत की नाइटिंगेल भी कहते थे। उन्हें प्रशंसक प्यार से जानकी अम्मा भी कहते थे। एस जानकी ने अपने संगीत के करियर की शुरुआत करीबन 20 साल की उम्र में कर ली थी। उन्होंने लगभग 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड भी किए थे। वह तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी के अलावा लगभग 20 भाषाओं में गाने गा चुकी हुई थी।

    लगभग 60 साल का रहा संगीत में करियर

    जानकी अम्मा ने 1957 में तमिल फिल्म विधिइन विलायटु्टू से बतौर प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपना करियर शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अपने पूरे करियर में 20 भाषाओं में गाने गाए। आपको बता दें कि जानकी अम्मा का संगीत में करियर करीबन 60 साल तक रहा है।

    कई अवॉर्ड्स से हो चुकी थी सम्मानित

    गायिका एस. जानकी ने 2013 में पद्म भूषण लेने से मना कर दिया था। उनका यह कहना था कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिए भी चुना जाना चाहिए था। उन्हें बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए 4 बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके साथ ही कई सारे चर्चित अवॉर्ड्स भी उन्हें मिले थे।
  • एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के कई केस दर्ज

    एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार, लूट के कई केस दर्ज

    पलवलः एसटीएफ गुरुग्राम और हथीन थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लूट के मामलों में आरोपी था। पुलिस ने 23 अप्रैल, 2026 को हथीन के वार्ड-10 में 8-10 हथियारबंद बदमाश घर में घुसे थे और पीड़ितों को बंधक बनाकर सोने के गहने और कैश लूटकर फरार हो गए थे। जिसकी शिकायत पुलिस की मिली थी। पुलिस कार्रवाई करते हुए 2 बदमाशों को पहले पकड़ लिया था, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी।

    आरोपी मुक्तसर के मैना गांव का रहने वाला है। आरोपी की पहचान शंकर पहलवान के रूप में हुई है। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 1 लाख रुपए और हरियाणा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

    हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते इस वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों, अलीगढ़ (यूपी) निवासी सुभाष और नौझील (यूपी) निवासी नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    इसी कड़ी में, संयुक्त टीम ने गिरोह के मुख्य सरगना शंकर पहलवान को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस द्वारा शंकर पहलवान को कोर्ट में पेश कर लूट के माल की बरामदगी, वारदात में प्रयुक्त हथियार व कटर बरामद करने तथा पंजाब, उत्तर प्रदेश व राजस्थान में छिपे इसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश देने के लिए चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

     

     

  • Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

    Anantnag में 60 मिनट में दो बार फटा बादल, होटल और घर जलमग्न, देखें वीडियो

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार देर रात महज 60 मिनट में दो बार बादल फटने से भारी तबाही मचा दी। पहलगाम और शांगस (शंगुस) क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ से होटल, रिसॉर्ट, घर और खेत पानी व मलबे की चपेट में आ गए। इस दौरान कई स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
    जानकारी के अनुसार पहले शंगुस के चटरगुल के ऊपरी पर्वतीय क्षेत्र में बादल फटा, जिससे आरिपथ नाले का जलस्तर बढ़ गया। इससे सेब के बागों और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया। इसके लगभग एक घंटे के भीतर दूसरी घटना पहलगाम स्थित ओवेरा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में हुई। यहां ओवेरा नाले में अचानक आई बाढ़ का पानी आधा दर्जन से अधिक होटलों, रिसॉर्ट्स और स्थानीय लोगों के घरों में घुस गया। अचानक आए सैलाब से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा राहत दल, पुलिस और अन्य एजेंसियों की टीमें तैनात कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।  
  • Hostel में खाने के बाद बिगड़ी 40 छात्रों की तबीयत, 5 ICU में भर्ती

    Hostel में खाने के बाद बिगड़ी 40 छात्रों की तबीयत, 5 ICU में भर्ती

    महाराष्ट्रः नंदुरबार जिले के शहादा स्थित समाज कल्याण विभाग (सोशल वेलफेयर) के हॉस्टल में खाना खाने के बाद 40 छात्रों की अचानक तबीयत बिगड़ का मामला सामने आया है। जिससे से हॉस्टल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिनकी हालत ज्यादा खराब थी उनको आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी (डीएम) मिताली सेठी ने शहादा अस्पताल का दौरा किया और बीमार छात्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्चों में फूड पॉइजनिंग और गैस्ट्राइटिस के गंभीर लक्षण पाए गए हैं। डीएम के मुताबिक, 20 छात्रों का इलाज शहादा के रूरल हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि ऑक्सीजन और ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे 5 छात्रों को आईसीयू में भर्ती करना पड़ा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी 25 बच्चे सुरक्षित हैं और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

    प्रशासन की ओर से बच्चों के माता-पिता के रहने और खाने-पीने का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीमारी की असल वजह का पता लगाने के लिए परोसे गए खाने और बच्चों की उल्टी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

    जिला प्रशासन इस लापरवाही को लेकर बेहद सख्त कार्रवाई के मूड में है। लैब रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी। हेडमास्टर, समाज कल्याण अधिकारी और हॉस्टल वार्डन की भूमिका की जांच की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। डीएम ने आश्वासन दिया है कि वह खुद हर 15 दिन में हॉस्टल की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगी।