Blog

  • संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा

    आचार्य रोहित शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा

    बददी/सचिन बैंसल: 19 नवंबर। बददी के निकट शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा के पंाचवे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने कथा में  श्रीकृष्ण के बाल जीवन लीला का वर्णन किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा प्रवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और मनन करने मात्र से मानव जीवन को मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने इसे मानव जीवन की मुक्ति का एकमात्र साधन बताया। कथा प्रवक्ता ने श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और मनन को मुक्ति का सरल और व्यावहारिक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बचपन में अज्ञानता से भटकने के बाद गुरुजनों की कृपा से ज्ञान का प्रकाश मिलता है, उसी प्रकार भागवत कथा में भक्त और भगवान के पावन चरित्र का चिंतन और श्रवण करने से चित्त भगवान में लीन हो जाता है।

    आचार्य ने आगे बताया कि जब शरीर छूटता है, तो प्राण श्री भगवान में समाहित हो जाते हैं, जिससे संसार के आवागमन से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल सामान्य जीवों के लिए ही नहीं, बल्कि राजा परीक्षित और धुंधकारी प्रेतात्मा जैसे पात्रों को भी श्रीमद्भागवत कथा से मुक्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से धर्मनीति को संबल मिलता है और मानव जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आचार्य ने बताया कि जब व्यक्ति धर्म के प्रति सच्चे अनुराग से जुड़ता है, तो वह विपरीत मार्ग की पीड़ा से बचता है। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि सृष्टि में केवल भगवान ही जीव के मोक्षदाता हैं। इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए। सच्चा सुख वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो निश्छल भाव से परमात्मा का अनुसरण करता है।

    कथाव्यास ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीति और धर्मपालन के शाश्वत प्रेरक हैं। कलियुग में हरिनाम संकीर्तन और भगवान की कथा का सत्संग ही जीवन को कष्टमुक्त बना सकता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में सुचरित्रता और परोपकार की भावना से जीने की प्रेरणा देने वाला आदर्श ग्रंथ बताया। विशेष रूप  गौ माता की सेवा का संकल्प लिया गया।  आज कथा में से बलविंदर ठाकुर, गुरमेल चौधरी ओर प्रधान भाग सिंह, राज कुमार, मान सिंह , अवतार सिंह , अशोक कुमार ,राम लाल , हंस राज , राम कुमार , छिंदर पाल , चिंतन कुमार  भाग सिंह,देवी राम, नरेश कुमार और बददी शीतलपुर, लंडेवाल , कल्याणपुर , ओर ग्राम पंचायत संडोली के  सैकड़ों लोगों ने कथा का आनंद लिया।

  • इस दिन मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो करें ये काम

    इस दिन मनाई जाएगी पौष पुत्रदा एकादशी, भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो करें ये काम

    धर्म: सनातन धर्म में पौष महीना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस महीने में अनेक व्रत और पर्व आते हैं। इस महीने में पड़ने वाले पौष पुत्रदा एकादशी का भी खास महत्व होता है। यह पवित्र तिथि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित होती है। संतान प्राप्ति, वंश बढ़ाने और पारिवारिक सुख-शांति के लिए यह व्रत विशेष रुप से फलदायी माना जाता है।

    साल में दो बार आती है पुत्रदा एकादशी

    पुत्रदा एकादशी साल में दो बार आती है। पहली सावन महीने में और दूसरी पौष महीने में शास्त्रों में यह कहा गया है कि इस व्रत को करने से दंपत्ति का योग्य, स्वस्थ और दीर्घायु संतान का आशीर्वाद मिलता है। परिवार में चल रही बाधाएं भी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन भक्त उपवास करते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि विधान के साथ पूजा करते हैं। एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को सबसे ज्यादा प्रिय है। इस दिन जो भी भक्त व्रत करते हैं उनके सभी पापों का नाश होता है।

    इस दिन मनाई जाएगी एकदाशी

    पंचागों के अनुसार, पौष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 दिसंबर 2025 को सुबह 7:50 बजे शुरुआत होगी और 31 दिसंबर 2025 को सुबह 5:00 बजे खत्म होगी। परंपरा के अनुसार, आम लोग 30 दिसंबर को व्रत रखेंगे और वैष्णव संप्रदाय परंपरा के अनुसार, यह एकादशी 31 दिसंबर को मनाई जाएगी। व्रत खोलने अर्थात पारण का समय भी बहुत जरुरी माना जाता है। व्रत का पारण 31 दिसंबर दोपहर 1:29 बजे से 3:33 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि के दौरान भगवान विष्णु को तिल, पंचामृत, तुलसी और फलों के साथ अर्पण करके व्रत का समापन करना शुभ माना जाता है।

    खास विधि के साथ करें पूजा

    यदि आप एकादशी का व्रत रखने वाले हैं तो इस दिन सुबह उठकर नहाने के बाद संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु को पीला चंदन, रोली, मोली, अक्षत, पीले फूल, ऋतुफल, मिष्ठान से पूजा करें। धूप-दीप से आरती करके दीपदान जरुर करें। यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा से व्रत कर रहे हैं तो पीले वस्त्र पहनकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल स्वरुप में पूजा करें। इसके बाद संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। पूरे दिन छल, कपट, क्रोध और द्वेष जैसी भावनाओं से दूर रहें और भगवान विष्णु की सच्चे मन से पूजा करें।
  • Jalandhar News: Flipkart पर पार्सल की आड़ में हो रही थी चोरी, कर्मी काबू, देखें Live

    Jalandhar News: Flipkart पर पार्सल की आड़ में हो रही थी चोरी, कर्मी काबू, देखें Live

    गोदाम से भारी मात्रा में पार्सल बरामद

    जालंधर, ENS: फोक्ल प्वाइंट में युवराज स्पोर्ट्स फैक्टरी के मालिक ने गोदाम से भारी मात्रा में अपना चोरी का सामान पकड़ा है। जिसको लेकर मौके पर भारी हंगामा हो रहा है। इस मामले को लेकर युवराज स्पोर्ट्स के मालिक करण तिवारी के भाई का आरोप है कि शंभू मंडल का गोदाम फोकल प्वाइंट में स्थित है। उनका कहना हैकि फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन पार्सल की शिकायत आने पर सामान वापिस किया जाता है। इसकी आड़ में फ्लिपकार्ट का कपिल नामक व्यक्ति शंभू हब वाले के साथ मिलकर उनके सामान की शिकायत करते सामान को बदल लेता था और उनका जिम ट्रेसर का सामान को शंभू हब वाले के पास बेच देता था। जिसके बारे में जब उन्हें पता चला तो उन्होंने कपिल को काबू किया और उससे सख्ती से पूछताछ के बाद उन्हें पता चला कि शंभू नामक व्यक्ति का फोकल प्वाइंट पर गोदाम है। जहां उन्होंने भारी मात्रा में उनके पार्सल रखे हुए है। इस दौरान तिवारी और उसका भाई जब गोदाम पर पुलिस और मीडिया के साथ पहुंचे तो उन्होंने गोदाम से 400 से 500 पार्सल पकड़े। तिवारी के भाई ने बताया कि पहले तो उनके साथ पीसीआर की टीम और फोकल प्वाइंट पुलिस की टीम मौके पर आई, लेकिन उन्होंने लैदर कॉप्लैक्स पुलिस चौकी के अधीन मामला आने के कारण कार्रवाई नहीं की। वहीं तिवारी के भाई ने कहा कि उन्होंने लैदर कॉप्लैक्स पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दे दी है। पीड़ित ने बताया कि काबू किए कर्मी ने माना कि वह पिछले एक साल से सामान लेकर आ रहा है। पीड़ित के अनुसार उनका 40 से 50 लाख का सामान पकड़ा गया है। दूसरी ओर शंभू हब के गोदाम के कर्मी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया। कर्मी का कहना हैकि पार्सल की वापसी का सामान उनके गोदाम में पड़ा है और यह उनकी कंपनी का अकेले का सामान नहीं है, बल्कि कई कंपनियों का वापसी का सामान उनके गोदाम में पड़ा है।
  • अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में किया पेश, मांगा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में किया पेश, मांगा इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल अनमोल बिश्नोई को दिल्ली इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। जहां एनआईए द्वारा कोर्ट से अनमोल बिश्नोई का 15 दिन का रिमांड मांगा गया। वहीं अनमोल बिश्नोई को कोर्ट में पेश करने की वीडियो भी सामने आई है।

    जिसमें देखा जा सकता हैकि अनमोल बिश्नोई को कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जा रहा है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत में डिपोर्ट कर दिया गया है। दरअसल, एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य साजिशकर्ता अनमोल को 19 नवंबर को आईजीआई एयरपोर्ट पर एनआईए और दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया था।

    अनमोल को 2022 से फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका में छिपा हुआ खोजा जा रहा था। अनमोल बिश्नोई बाबा सिद्दीकी, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलीबारी और विदेश से ऑनलाइन धमकी समेत 18 से अधिक गंभीर मामलों में आरोपी है। वह विदेश से ही आपराधिक गतिविधियों को निर्देशित करता था और एक्सटॉर्शन रैकेट चलाता था।

  • Punjab News: घर में पूजा पाठ के नाम पर 3 तोले सोना लेकर शातिर फरार

    Punjab News: घर में पूजा पाठ के नाम पर 3 तोले सोना लेकर शातिर फरार

    मानसाः जिले में शातिरों द्वारा धार्मिक पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। इसी के चलते घर में पाठ पूजन करने के नाम पर लाखों के गहने ठगने की एक घटना सामने आई है। दरअसल, गांव कोटधरमू में घर में पूजा पाठ के नाम पर राजस्थान का एक शातिर बदमाश 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस चौकी कोटधरमू को दे दी है।

    वहीं पुलिस ने परिवारिक सदस्यो के बयान पर शातिर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वासी जीत सिंह ने बताया कि राजस्थान के जिला सीकर निवासी व्यक्ति को पाठ पूजा के लिए वह अपने घर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने जब घर में पूजा पाठ शुरू किया तो उक्त व्यक्ति ने उनसे 3 तोले सोने के गहने पकड़ते अलमारी में रखने के लिए कहा।

    शातिर ने उसके बाद उन्हें आंखे बंद करके पाठ पूजा करने के लिए बोल दिया गया। जिसके बाद वे उनकी अलमारी में रखा गया 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। परिवार के अनुसार गहने की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस चौकी कोटधरमू के एएसआई दलजीत सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

     

  • ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीच कार्यक्रम में छुए PM Modi के पैर, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो

    ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीच कार्यक्रम में छुए PM Modi के पैर, सोशल मीडिया पर Viral हुआ वीडियो

    मनोरंजन: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। एक्ट्रेस अब हाल ही में आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में स्थित श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी के साथ खास मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पीएम का पैर छूकर भी आशीर्वाद लिया। पीएम के साथ ऐश्वर्या की यह मुलाकात हर किसी के लिए यादगार पल बन गई है।

    पीएम के छूए पैर

    इस ऐतिहासिक समारोह में ऐश्वर्या राय ने धर्म और जाति पर एक खास स्पीच दी। उन्होंने धर्म, जाति को लेकर अपनी राय दुनिया के सामने रखी। स्पीच देने से पहले ऐश्वर्या ने स्टेज पर मौजूद पीएम मोदी का आशीर्वाद भी लिया। ऐश्वर्या के संस्कारों ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जाति-धर्म पर दी स्पीच

    ऐश्वर्या ने इस कार्यक्रम में मानवता, धर्म, जाति पर जबरदस्त स्पीच दी। उनकी यह स्पीच अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। अपनी स्पीच में ऐश्वर्या ने कहा कि – ‘सिर्फ एक ही जाति है वो है मानवता की जाति सिर्फ एक ही धर्म है और वो है प्यार का धर्म, सिर्फ एक ही भाषा है और वो है दिल की भाषा और सिर्फ एक ही भगवान है जो हर मौजूद है’।

    ऐश्वर्या ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद

    ऐश्वर्या राय ने पीएम मोदी का इस दौरान धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि – ‘नरेंद्र मोदी जी का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं क्योंकि वो आज हमारे साथ इस समारोह में शामिल हुए हैं। उन्होंने इस खास मौके की शोभा बढ़ाई है। मैं आपके बुद्धिमान और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं’। आपका यहां पर होना इस जन्म शताब्दी समारोह को और भी पवित्र और खास बना रहा है। यह हमें स्वामी के उस संदेश की याद दिलाता है कि असली नेतृत्व सेवा करना है और इंसान की सेवा करना ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है’। बता दें कि इस कार्यक्रम में श्री सत्य साई बाबा की विरासत को याद किया गया। उनका जन्म 23 नवंबर 1926 को पुट्टापर्थी में सत्यनारायण राजू के तौर पर हुआ था। एकता और निस्वार्थ सेवा जैनी शिक्षाओं के कारण वो दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। श्री सत्य साई बाबा का 24 अप्रैल 2011 को 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो अपने लाखों भक्तों के लिए अनमोल विरासत छोड़ गए। दुनिया के करोड़ों लोग उनको अपना आध्यात्मिक गुरु मानते हैं।  
  • Punjab News: आप पार्टी ने बलतेज पन्नू को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    Punjab News: आप पार्टी ने बलतेज पन्नू को सौंपी अहम जिम्मेदारी

    मोहालीः आप पार्टी ने सीनियर नेता बलतेज पन्नू को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी द्वारा जारी किए पत्र में बलतेज पन्नू को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। आप पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा और प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पार्टी आलाकमान से विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्ति की है। उन्होंने बलतेज पन्नू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-

    https://encounternewspaper.com/punjab/aap-reposed-faith-in-baltej-pannu-entrusted-with-the-big-responsibility-of-state-general-secretary/

  • प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: जतिन लाल

    प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, ऊना की जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति, ऊना की बैठक बुधवार जिला मुख्यालय पर स्थित बचत भवन में उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और ज़िला के अराजपत्रित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में गैर-राजपत्रित कर्मचारियों से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें वेतनमान व भत्तों से सम्बिधित विसंगतियां, पदोन्नति, वरिष्ठता सूची, कार्यस्थल पर सुरक्षा व अन्य सुविधाओं के उन्नयन, एनजीओ भवन का निर्माण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासकीय कार्यप्रणाली में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और सरकार की नीतियों व योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में कर्मचारियों का प्रमुख योगदान है। उन्होंने कर्मचारियों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्ठा, तत्परता व ईमानदारी तथा अनुभवों से समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल से कार्य करें, जिससे विकास को नई दिशा तथा प्रशासनिक कार्य प्रणाली को और गति मिल सके। उपायुक्त ने कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि जिला स्तरीय सभी मांगों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और राज्य स्तरीय मांगों को शीघ्र आगे प्रेषित किया जाएगा। एनजीओ भवन निर्माण पर उठाए गए मुद्दे पर एक्सियन लोक निर्माण विभाग ने कहा कि आबंटित भूमि लोक निर्माण विभाग के अधीन है और विभाग को आबंटित भूमि पर केवल लोक निर्माण के अधीन योजनाओं का निर्माण करने का प्रावधान है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस भूमि अधिग्रहण मामले को पुनः प्रेषित किया जाए ताकि इस मामले को शीघ्र हल किया जा सके। पशु चिकित्सालय भवन हरोली की खराब हालत पर उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस भवन को जल्द डिस्मेंटल किया जाए ताकि नये भवन का निर्माण किया जा सके। आईपीएच के तकनीकी कर्मचारियों के तीन टायर वेतनमान के मामले पर उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस मामले पर सकारात्मकता से विचार करके हल किया जाए। जबकि बैठक में बैंकों में वेतन खाते पर कर्मचारी की मृत्यु पर दी जाने वाली सुविधाओं बारे कर्मचारियों को जानकारी दी जाने, पंचायत सचिवों को अवकाश वाले दिन विशेष ग्राम सभाओं के दिन डयूटी देने के बदले अवकाश का प्रावधान करने जैसे मामलों पर उचित कार्रवाई शीघ्र करने का आश्वासन दिया। आईपीएच परियोजनाओं तक मशीनरी लाने और ले जाने के लिए के रास्तों के निर्माण की मांग पर उपायुक्त ने सम्बन्धित एसडीएम को निर्देश दिये कि जिन परियोजनाओं तक रास्तों के निर्माण में असुविधा हो रही हैं, वहां की वास्तुस्थिति का अवलोकन कर उपयुक्त कार्रवाई की जाए। आपात सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा हो ज़िला ऊना में आपत सेवा में कार्यरत अग्निशमन कर्मियों को अस्पतालों मंे कैशलेस  चिकित्सा सुविधा दिये जाने के मामले पर उपायुक्त ने कहा कि अग्निशमन कर्मीयों की जोखिमपूर्ण सेवा है। अतः इस संदर्भ में आवेदन प्रस्तुत करें ताकि राज्य स्तर पर मामला हल करवाया जा सके। इस अवसर पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने उपायुक्त जतिल लाल का स्वागत किया और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के समाधान के लिए तत्परता, व्यक्तिगत रुचि दिखाने व सकारात्मक सहयोग के लिए उनका आभार प्रकट किया। बैठक में सहायक आयुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीएसपी अजय ठाकुर, सीएमओ डा. एसके वर्मा और विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार सहित जिला ऊना सहित सभी विकास खण्डों के कर्मचारी प्रतिनिधि और अन्य कर्मचारी नेता भी उपस्थित थे।
  • Jalandhar News: आज फिर मेन बाजार में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: आज फिर मेन बाजार में कार्रवाई करने पहुंची नगर निगम और पुलिस, देखें Live

    टिकिया वाले चौक पर फिर दिखा अवैध कब्जा, भड़के दुकानदार ने दी धमकी

    जालंधर, ENS: महानगर में आज एक बार फिर से नगर निगम और थाना 4 की प्रभारी अनु टीम के साथ अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने पहुंची है। दरअसल, 2 दिन पहले भी टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन टीम के जाने के बाद ही दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर लिए जाते है। ऐसे में लोग इसे नगर निगम के इंस्पेक्टर अमित और थाना 4 की टीम की कार्रवाई को खाना पूर्ति बता रहे है। टीम द्वारा कार्रवाई को लेकर वीडियो ग्राफी भी की जाती है, लेकिन टीम के बाजार में आने से पहले उन्हें सूचना मिल जाती है और वह अवैध कब्जे पहले से हटाना शुरू कर देते है। जिसके बाद टीम के बाजार से जाने के बाद दोबारा से बाजार में अवैध कब्जे होने शुरू हो जाते है। ऐसे में इस कार्रवाई से जाहिर होता है कि दुकानदारों में प्रशासन की कार्रवाई का कोई खौफ नहीं है। वहीं टिकिया वाले चौक पर 2 दिन पहले अवैध कब्जे को लेकर सिलेंडर टीम द्वारा उठाया गया था। वहीं आज फिर से उसी जगह पर दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा किया गया। जिसके बाद आज दोबारा से टीम ने सिलेंडर उठा लिया और आज फिर से टीम द्वारा वार्निंग दी गई। इस कार्रवाई को लेकर लगता है टिकिया वाले चौक पर स्थित दुकानदार पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन का कोई खौफ नहीं है। दुकान से कई फीट बाहर अवैध कब्जा करके दुकानदार द्वारा सामान बेचा जा रहा है। यह पहली बार नहीं है कि दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा किया गया। आसपास के लोगों और प्रशासन का कहना है कि दुकानदार को कई बार वार्निंग दी जा चुकी है, लेकिन उसके बाद फिर से दुकानदार द्वारा अवैध कब्जा कर लिया जाता है। वहीं नगर निगम इंस्पेक्टर अमित ने कहाकि आज दुकानदारों को वार्निंग के साथ चालान काटे जाएंगे। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदार भड़क गया और खुद दवाई खाकर मरने की धमकी देने लगा। दुकानदार ने माना कि प्रशासन के जाने के बाद सभी दुकानदार फिर से अवैध कब्जे करने लग जाते है।
  • शादी के मंडप में जयमाला से पहले पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    शादी के मंडप में जयमाला से पहले पुलिस लेकर पहुंची पहली पत्नी, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    बस्तीः उत्तर प्रदेश में बस्ती के गांव पिरैला में शादी के मंडप में जयमाला के दौरान हंगामा शुरू हो गया। दरअसल, शादी के मंडप में उस समय हंगामा शुरू हो गया, जब व्यक्ति के शादी करने के दौरान पहली पत्नी पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गई। इस दौरान महिला ने हंगामा खड़ा करते हुए बताया कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा था। जयमाला समारोह के दौरान, महिला ने दूल्हे पर पहले से शादीशुदा होने का आरोप लगाया और हंगामा मचा दिया। वह फूट-फूट कर रोने लगी। इस दौरान वर और वधू दोनों पक्षों के लोग असहज नजर आए। महिला की ऐसी एंट्री देखकर दोनों पक्ष के लोग कुछ देर के लिए सन्न नजर आए।

    CLICK HERE TO WATCH VIDEO

    इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने उसे किसी तरह शांत कराया और कारण पूछने लगे। जिसके बाद महिला ने बताया 3 साल पहले उसकी युवक के साथ कोर्ट मैरिज हुई थी। चर्चा है कि दोनों के बीच तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। युवती का कहना है कि इस लड़के से उसकी शादी हो चुकी है। शादी की तस्वीरें वीडियो और मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी उसके पास है। हालांकि, आदमी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा – मैं इस महिला को नहीं जानता, मेरी कभी शादी नहीं हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। दूसरी ओर लड़के ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा मैं इस लड़की को नहीं जानता मेरी कोई शादी नहीं हुई है। पुलिस ने भी युवक को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माना इसी बीच लड़की के आरोप सुनकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई। कुछ देर के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापिस लौट गई। चर्चा तो यह भी है कि जब मंडप में पहुंची महिला हंगामा कर रही थी तो, बारातियों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वे बिना खाना खाए ही बारात छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगी रही। रिपोर्ट के अनुसार वाल्टरगंज, गणेशपुर निवासी विनय अंगद शर्मा उर्फ ​​लवकुश की शादी पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव की एक लड़की से तय हुई थी। रात बैंड-बाजे के साथ बारात लड़की के गांव पहुंची। जयमाला की रस्म के बाद मंडप में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। बाहर बाराती डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इस बीच रात करीब साढ़े 11 बजे रेशमा शर्मा नाम की एक महिला पुलिस के साथ पहुंची। पुलिस ने शादी की रस्में रुकवा दीं। रेशमा स्टेज के पास पहुंची और दूल्हे से बोली- तुम तो मुझसे पहले ही शादी कर चुके हो, फिर दूसरी शादी क्यों कर रहे हो? दूल्हे ने आरोपों से पूरी तरह इनकार किया। विनय ने कहा- मैं इस महिला को नहीं जानता।