Punjab News: घर में पूजा पाठ के नाम पर 3 तोले सोना लेकर शातिर फरार

Written by

in

मानसाः जिले में शातिरों द्वारा धार्मिक पूजा पाठ के नाम पर ठगी करने का नया तरीका ढूंढ लिया है। इसी के चलते घर में पाठ पूजन करने के नाम पर लाखों के गहने ठगने की एक घटना सामने आई है। दरअसल, गांव कोटधरमू में घर में पूजा पाठ के नाम पर राजस्थान का एक शातिर बदमाश 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस चौकी कोटधरमू को दे दी है।

वहीं पुलिस ने परिवारिक सदस्यो के बयान पर शातिर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वासी जीत सिंह ने बताया कि राजस्थान के जिला सीकर निवासी व्यक्ति को पाठ पूजा के लिए वह अपने घर ले गए। पीड़ित ने कहा कि उन्होंने जब घर में पूजा पाठ शुरू किया तो उक्त व्यक्ति ने उनसे 3 तोले सोने के गहने पकड़ते अलमारी में रखने के लिए कहा।

शातिर ने उसके बाद उन्हें आंखे बंद करके पाठ पूजा करने के लिए बोल दिया गया। जिसके बाद वे उनकी अलमारी में रखा गया 3 तोले सोना लेकर फरार हो गया। परिवार के अनुसार गहने की कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस चौकी कोटधरमू के एएसआई दलजीत सिंह ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *