जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास बच्चों से भरी S.K.V.N School Bus चालक ने 2 वाहनों में टक्कर मार दी। इस घटना में ई-रिक्शा चालक से सिर पर गहरी चोटें आई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं बस चालक ने एक टाटा टियागो गाड़ी को भी टक्कर मारी। घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे को लेकर घटना स्थल पर भारी हंगामा हो रहा है। मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि बस में छोटे-छोटे बच्चे सवार थे।
गनीमत यह रही कि बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। कार चालक ने बताया कि बस ने पीछे से ई-रिक्शा और उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। घटना में ई-रिक्शा चालक का सिर पर गहरी चोटें आई है, जिसे कपूर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस चालक को काबू कर लिया है। घटना की सूचना पुलिस द्वारा स्कूल प्रंबंधक को दे दी है।
बिलासपुरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, आंगनबाड़ी में खेल रही मासूम के ऊपर लोहे का पाइप गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल 3 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना 14 अगस्त की है, परन्तु इस मामले को पुलिस एक सप्ताह तक दबाई बैठी रही। आम आदमी पार्टी के विरोध और शिकायत के बाद अब जाकर पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी मुताबिक, तालापारा की रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांग मोहल्ले के आंगनबाड़ी में पढ़ने जाती थी। रोज की तरह 14 अगस्त को भी वो आंगनबाड़ी गई थी। इस दौरान खेलते समय परिसर में रखे लोहे का पाइप बच्ची के ऊपर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद बच्ची को सिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और वकील प्रियंका शुक्ला को मिली, तो उन्होंने पुलिस अफसरों से जानकारी ली, तब पहले उन्होंने इस तरह की घटना होने से इनकार कर दिया। फिर बाद में पता चला कि सिविल लाइन पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। लेकिन, एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसका विरोध करते हुए उन्होंने परिजनों के साथ मिलकर शिकायत करने और आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि जिस प्राइमरी स्कूल परिसर में आंगनबाड़ी चलता है, वह चारों ओर से बाउंड्री से घिरा हुआ है। आंगनबाड़ी और स्कूल एक साथ संचालित हैं। इसी परिसर में डीजे संचालक रोहित देवांगन ने अपने डीजे का सामान और लोहे के पाइप रख दिया था। 14 अगस्त को करीब सुबह 11:15 बजे मुस्कान अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी लोहे का एक पाइप अचानक उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी और जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।
फरीदाबादः शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे ने ही अपने पिता की पीट पीटकर कर हत्या कर दी। अपने गुनाह और शव को छिपाने के लिए आरोपी बेटे ने पॉलिथीन और कपड़ोंं में शव को लपेट दिया और पहाड़ी इलाके में बने एक नाले में फेंक दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल हत्यारोपी दोनों मां और बेटे को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।
फरीदाबाद में करीब 40 दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर हरवीर सिंह मलिक (47 वर्ष) की लाश सूरजकुंड थाना क्षेत्र के सिद्धदाता आश्रम से लगभग 300 मीटर दूर जंगलों में एक पुलिया के नीचे से बरामद हुई है। शव को कपड़ों और चादर से लपेटकर गट्ठर की तरह बांधकर नाले के नीचे फेंका गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया था। जिसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया और संस्कार कर दिया गया।
मृतक हरवीर बीपीटीपी थाना क्षेत्र की सेक्टर-75 स्थित टेरा लवेनिम सोसाइटी में पत्नी संगीता और 22 वर्षीय बेटे साहिल के साथ रहते थे। हरवीर सिंह मलिक की शादी 1999 में हुई संगीता नाम की महिला से शादी हुई थी और अजरौंदा गांव के रहने वाले है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और फाइनेंस का काम करते थे। परिजनों के अनुसार, हरवीर 10 जुलाई से अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद से उनका मोबाइल पर भी ‘स्विच ऑफ’ आने लगा। परिजनों ने जब हरवीर की पत्नी संगीता से बार-बार उनके बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। 15 जुलाई को संगीता अपने बेटे साहिल के साथ अजरौंदा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंच गई और वहां परिजनों को बताया कि हरवीर नेपाल घूमने गए हैं। लगातार टालमटोल भरे जवाब और गुमराह करने वाली बातें सुनकर परिजनों का शक और बढ़ने लगा। लगातार तलाश और पूछताछ के बावजूद जब हरवीर का कोई सुराग नहीं मिला तो उनके भाई कुलबीर मलिक ने 31 जुलाई को बीपीटीपी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 10 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। बाद में मामला CIA यूनिट सेंट्रल को सौंप दिया गया। 20 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सूरजकुंड क्षेत्र में जंगलों के बीच एक पुलिया के नीचे संदिग्ध हालात में लाश पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलाया। जब शव को खोला गया तो पहचान हरवीर के हाथ में पहने कड़े और बालों से हुई। मृतक के चाचा ने बताया कि पुलिस को यह जगह बेटे साहिल की निशानदेही पर मिली।
मृतक के चाचा अमर सिंह मलिक और भाई कुलबीर ने बताया कि हरवीर के लापता होने के बाद से ही उन्हें उसकी पत्नी और बेटे पर शक था। कई बार जब उनसे पूछा तो उन्होंने गुमराह करने वाले जवाब दिए। दोनों का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें अब यकीन है कि हरवीर की हत्या इन्हीं दोनों ने की है।
वहीं इस मामले में पुलिस प्रवक्ता ने बताया की मृतक और उसके बेटे की आपस में कहासुनी हो गई थी, बेटे ने सर में चोट मारकर उसकी हत्या की और मां, बेटे ने मिलकर मृतक के शव को ठिकाने लगा दिया, जब मां, बेटे से पूछताछ हुई तो उन्होंने हत्या की बात कबूल की और शव को बरामद भी करवाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के रिमांड पर लेकर आगामी पूछताछ और जांच शुरू कर दी है।
कांकेरः जिले के स्कूल परिसर में बने नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराने पर युवक को नक्सलियों ने मार डाला। नक्सलियों ने युवक पर पुलिस मुखबिरी का भी आरोप लगाया। वहीं वीरवार को युवक के तिरंगा फहराने का वीडियो सामने आया था।
जानकारी के मुताबिक, मनेश नुरूटी (25) ग्राम बिनागुंडा का रहने वाला था। 15 अगस्त को उसने ग्रामीणों के साथ नक्सली स्मारक पर तिरंगा फहराया था। 16 अगस्त को नक्सलियों ने जनअदालत में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। 17 अगस्त को नक्सलियों ने बैनर लगाकर मुखबिरी की बात कही थी। नक्सलियों ने बैनर में लिखा कि सरपंच रामजी धुर्वा ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड जवानों और टीआई के साथ मिलकर कई लोगों को अपने साथ जोड़ा। उन्होंने इलाके की गुप्त सूचना देकर मुठभेड़ करवाई। बिनागुंडा मुठभेड़ के लिए बैजू नरेटी को जिम्मेदार ठहराते हुए नक्सलियों ने उसे भी धमकी दी है।
वहीं एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि मनेश नुरेटी की हत्या की गई है, जिसे लेकर नक्सलियों ने 17 अगस्त को बैनर लगाया है। हत्या की वजह मुखबिरी बताया गया है। साथ ही स्कूल में झंडा फहराने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
हेल्थः शरीर में कमजोरी आमतौर पर उम्र बढ़ने के साथ आती है लेकिन आजकल कम युवाओं और बच्चों में भी ये दिक्कत दिखने लगी है। क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें हर वक्त की कमजोरी का शिकार होना पड़ता है। हालांकि इसके लिए आपको अपनी डाइट में शरीर को ऊर्जा देने वाली चीजें शामिल करनी चाहिए। जिनमें विटामिन, आयरन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
आपको रोजाना अलग-अलग दिन पर हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, रंग-बिरंगी सब्जियां जैसे लाल-पीली-हरी शिमला मिर्च, गाजर, बैंगन, चुकंदर, सभी तरह की दालें और साबुत अनाज खाना चाहिए। आपको ड्राई फ्रूट्स और सीड्स का भी सेवन करना चाहिए। इसके अलावा यहां हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं जो आपकी सेहत को बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
रोज खाएं केलेः केला एक ऐसा फल है जो लगभग हर मौसम में मिलता है। ये पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट का एक बेहतरीन स्रोत होते हैं। केले शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और ये मांसपेशियों के काम में भी मददगार होते हैं। सेब बेहद पौष्टिक फल होता है जो शरीर को ढेरों फायदे पहुंचाता है। यह विटामिन्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है जो आपके पेट, पाचन, दिल, वजन और स्किन को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। यह मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिससे आपके शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।
खट्टे फलों का सेवन बढ़ाएंः खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो आपकी इम्युनिटी के लिए बेहद जरूरी होता है। इसलिए आपको संतरे, नींबू, कीवी, मौसमी और अमरूद जैसे फलों का सेवन जरूर करना चाहिए।
बेंगलुरुः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह चित्रदुर्ग जिले और बेंगलुरु के कई स्थानों पर कांग्रेस विधायक के. सी. वीरेंद्र और उनके भाइयों के घरों पर छापेमारी की। बताया जा रहा हैकि ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स में कथित अवैध धन हस्तांतरण की जांच के तहत चल्लकेरे कस्बे में कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र पप्पी और उनके भाइयों के आवासों पर छापेमारी की गई। अधिकारियों के अनुसार, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु और गोवा सहित 17 स्थानों पर एक साथ छापे मारे गए।
20 वाहनों में सवार 40 से अधिक ईडी अधिकारियों ने केसी नागराज और केसी टिप्पेस्वामी के घरों सहित वीरेंद्र से जुड़ी कई संपत्तियों की तलाशी ली। यह कार्रवाई 2016 में वीरेंद्र के आवास पर आयकर विभाग के छापे के वर्षों बाद हुई है, जिसमें एक बाथरूम में छिपाकर रखे गए 5 करोड़ रुपये से अधिक नकद और 30 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। ईडी सूत्रों का आरोप है कि वीरेंद्र की कंपनियों – रत्ना गोल्ड, रत्ना मल्टी सोर्स, पप्पी टेक्नोलॉजी और रत्ना गेमिंग सॉल्यूशंस – का इस्तेमाल गेमिंग ऐप्स से जुड़े अवैध धन हस्तांतरण के लिए किया गया था। गौरतलब है कि 2016 में, विधायक वीरेंद्र, जो उस समय जेडी(एस) पार्टी में थे, को आयकर विभाग द्वारा उनके बाथरूम में एक गुप्त कक्ष में 5.70 करोड़ रुपये के नए नोट छिपाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।
अधिकारियों को चल्लकेरे कस्बे में उनके आवास पर बाथरूम की टाइलों के पीछे 32 किलोग्राम सोने के बिस्कुट और आभूषण के साथ-साथ 90 लाख रुपये के पुराने नोट भी मिले थे। इस मामले में वीरेंद्र के साथ, चित्रदुर्ग के दो बिचौलियों और चार बैंकों के अज्ञात अधिकारियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए थे। बाद में सीबीआई जांच से पता चला कि विधायक वीरेंद्र के साथ एक आपराधिक साजिश में, बैंक अधिकारियों ने 2016 में 5.76 करोड़ रुपये के पुराने नोटों को 2,000 रुपये और 500 रुपये के नए नोटों से बदल दिया था। सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया है कि बैंक अधिकारियों ने रिकॉर्ड में हेराफेरी की और कई व्यक्तियों के नाम पर जाली पहचान और पते के दस्तावेजों का इस्तेमाल करके यह दिखाया कि पैसे एटीएम काउंटरों के माध्यम से बदले गए थे।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सौंद, हरचंद सिंह बर्स्ट और बलतेज पन्नू ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
पटियालाः जिले में नवनियुक्त इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट नाभा के अध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सी सोहियां वाला ने आज कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद, संत दारा सिंह, आम आदमी पार्टी के नशा मुक्ति मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू, पंजाब मंडी बोर्ड के अध्यक्ष हरचंद सिंह बर्स्ट, जिला योजना समिति के मनोनीत अध्यक्ष तेजिंदर मेहता और अन्य हस्तियों की उपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला को बधाई देते हुए ग्रामीण विकास एवं पंचायत, पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, श्रम एवं आतिथ्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि जस्सी सोहियां वाला जमीन से जुड़े एक वरिष्ठ नेता हैं और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें दो बार चेयरमैन का महत्वपूर्ण पद देकर सम्मानित किया है। सौंद ने कहा कि ईमानदार नेता जस्सी सोहियां वाला ने पार्टी हाईकमान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा का विश्वास जीता है, जिसके लिए उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी वह नाभा हलके के विधायक देव मान समेत सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आम लोगों, पंजाब और पार्टी की पूरी निष्ठा से सेवा करते रहेंगे।
वहीं चेयरमैन जस्सी सोहियांवाला ने अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत पार्टी का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी और पंजाब सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरेंगे और हमेशा अपने लोगों की सेवा में हाजिर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें तीन साल के लिए जिला योजना समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और अब उन्हें इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है और शहर की बेहतरी के लिए सभी के सहयोग से काम किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने भाजपा के नेतृत्व में केंद्र में सत्तारूढ़ डीप स्टेट द्वारा अल्पसंख्यकों, खासकर सिखों को दबाने के प्रयास की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमंत्रित एक अमृतधारी सिख को दिल्ली के लाल किले में प्रवेश करने से रोक दिया गया, क्योंकि उसने कृपाण पहन रखी थी और ऐसे मामले हमारी स्वतंत्रता और सम्मान पर हमला हैं, जिन्हें बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
कैबिनेट मंत्री सौंद ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर उन्हें पंजाब से थोड़ी भी हमदर्दी है तो वह ग्रामीण विकास कोष, एनएचआरएमएल और प्रधानमंत्री योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा रोके गए हजारों करोड़ रुपये के फंड को पंजाब से लाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि पंजाब के हजारों करोड़ रुपये के फंड रोककर केंद्र सरकार राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात कर रही है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार आगामी धान सीजन में किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए उचित तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिला परिषद के चुनाव अक्टूबर के पहले सप्ताह में होंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
अपना पदभार ग्रहण करने से पहले चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया और अरदास कर ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर एडीसी नवरीत कौर सेखों, एसडीएम इस्मत विजय सिंह, डीएसपी मनदीप कौर चीमा, लोकसभा हलका प्रभारी बलजिंदर सिंह ढिल्लों, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, जिला योजना कमेटी संगरूर के चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के वाइस चेयरमैन विक्की घनौर, मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरदीप सिंह टिवाणा, युवा नेता लाली फतेहपुर, पूर्व चेयरमैन सुरिंदरपाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन अमरदीप खन्ना, चरण सिंह एग्रोटेक, गुरप्रीत सिंह मलकीत शामिल थे। वहीं सिंह प्रीत ग्रुप, अशोक अरोड़ा, पार्षद गुरबख्शीश सिंह भट्टी, रोजी नागपाल, गौतम बातिश, हरप्रीत सिंह, दविंदर सिंह कुलारां, सोम नाथ ढल्ल, सुभाष सहगल, बाबू राज कुमार, संदीप शर्मा, एडवोकेट नरिंदर शर्मा, अशोक किंगर, राम कृष्ण भल्ला, सुनील गुप्ता, विकास गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रिंसिपल अश्विनी मैदान, आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष शांति देवी और अध्यक्ष सोनिया रानी, जीवन बंसल, अशोक अरोड़ा स्वीट्स, खुशी मोहम्मद, अजीज मोहम्मद, लाडी खैरा, सुखजीत सिंह हंस, हरविंदर सिंह खैरा, जसकरनवीर सिंह तेजे, हनी पहाड़पुर, गामा अगौल, गोपी फैजगढ़, एडवोकेट राजिंदर सिंह मोहल, अग्रवाल सभा से रजनीश गोयल, भगवंत सिंह मनकू, बुध सिंह संधानौली के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न समाजसेवी, धार्मिक नेता, पंच, सरपंच और शहर व विधानसभा क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया और चेयरमैन जस्सी सोहियां वाला को बधाई दी।
चंडीगढ़ः व्यापारियों के लिए पंजाब सरकार बड़ा बदलाव करने जा रही है। पंजाब में इंडस्ट्री के लिए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से NOC को लेकर बदलाव किया जा रहा है, ताकि इंडस्ट्री को किसी भी तरह की परेशानी ना आए। सीएम मान ने लाइव होकर आज नई नीति की शुरूआत की है। जिससे व्यापारियों को काफी लाभ होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जानकारी देते बताया कि पंजाब से कई शिकायतें हमारे सामने आई। जिसमें कहा जाता था कि इंडस्ट्री लगाने के लिए पता ही नहीं चलता था कि परमिशन कहां से लेनी है। जिसमें व्यापारियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएम मान ने कहा कि अब इस मुश्किल से निजात मिलेगी। जिसमें पंजाब सरकार की ओर से इंजीनियर को इंपैनल किया जाएगा।
जिसमें व्यापारी अब किसी भी इंजीनियर के पास जाकर आपना काम करवा सकता है। बस शर्त ये है कि वह इंजीनियर गवर्नमेंट की ओर से सर्टिफाइड हो। जिसकी परमिशन मिलने पर वह अपना काम शुरू सकते है जिसमें लोगों को बड़ा फायदा होगा। सीएम ने कहा कि अब सर्विस समय के दौरान जो कुछ भी आप सीखेंगे उसको बाद में इस्तेमाल किया जाएगा।
नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है। दरअसल, उनके कार्यक्रम में घुसकर एक शख्स ने हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से उसे वहां से निकाल दिया। बता दें कि बुधवार 20 अगस्त 2025 को ही सीएम रेखा गुप्ता पर उस वक्त हमला कर दिया गया था, जब वह पब्लिक मीटिंग में जनता से सीधा संवाद कर रही थीं। इसमें उनको चोटें भी आई थीं।
सीएम रेखा गुप्ता ने इस घटना के बाद कहा था कि इस तरह के इंसीडेंट के चलते वह जनता से सीधा संवाद करने के अपने कार्यक्रम को स्थगित नहीं कर सकती हैं। बुधवार की घटना के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उस घटना के बाद अब एक बार फिर से रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को एक शख्स ने बखेड़ा कर दिया।
गुरदासपुरः स्वाभिमान जगाओ, आजादी दो और राज स्थापित करो, क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट पंजाब यूथ अध्यक्ष बब्बा गिल के बैनर तले धारीवाल स्थित निजी पैलेस में एक विशाल बैठक हुई। बैठक के दौरान पहुंचे क्रिश्चियन नेशनल फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष लॉरेंस चौधरी ने ईसाई समुदाय से संबंधित चर्च की सुरक्षा, कब्रिस्तानों के लिए जमीन, पादरियों का सम्मान, यरुशलम की यात्रा, ईसाई समुदाय के लिए आरक्षण, ईसाई रेजिमेंट की बहाली, अल्पसंख्यक ईसाई छात्रों के लिए छात्रवृत्ति, गरीब ईसाई परिवारों के लिए मकान निर्माण आदि मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया और एक नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा की और 2027 का पंजाब विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान किया।
बैठक दौरान ईसाई समुदाय के पादरियों, नेताओं और विभिन्न धर्मों के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लारेश चौधरी द्वारा घोषित नई राजनीतिक पार्टी का समर्थन किया और कहा कि पारंपरिक राजनीतिक दलों ने ईसाई समुदाय और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को वोट पाने तक सीमित कर दिया है और उनके अधिकारों को प्राप्त करने और उनकी रक्षा के लिए एक राजनीतिक पार्टी का गठन समय की मुख्य आवश्यकता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरे पंजाब में अपने उम्मीदवार उतारेगी और पार्टी पूरे ईसाई समुदाय, दलितों और किसानों को साथ लेकर इन चुनावों में जीत भी हासिल करेगी।