CM की सुरक्षा में फिर चूक, कार्यक्रम में व्यक्ति ने किया हंगामा देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्लीः दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है। दरअसल, उनके कार्यक्रम में घुसकर एक शख्‍स ने हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से उसे वहां से निकाल दिया। बता दें कि बुधवार 20 अगस्‍त 2025 को ही सीएम रेखा गुप्‍ता पर उस वक्‍त हमला कर दिया गया था, जब वह पब्लिक मीटिंग में जनता से सीधा संवाद कर रही थीं। इसमें उनको चोटें भी आई थीं।

सीएम रेखा गुप्‍ता ने इस घटना के बाद कहा था कि इस तरह के इंसीडेंट के चलते वह जनता से सीधा संवाद करने के अपने कार्यक्रम को स्‍थगित नहीं कर सकती हैं। बुधवार की घटना के बाद उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। उस घटना के बाद अब एक बार फिर से रेखा गुप्‍ता के कार्यक्रम में शुक्रवार 22 अगस्‍त 2025 को एक शख्‍स ने बखेड़ा कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *