Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3  ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 3  ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਤੇ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਹਿਤ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸਾਂਝੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚਲਦੇ 3 ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੋਰਾਨ ਇਕ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਤੋਂ ਚਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਦੂਸਰੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਤੇ ਅਪਤੀ ਜਨਕ ਦਵਾਈਆਂ ਮਿਲੀਆਂ ਅਤੇ ਤੀਸਰੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਤੇ ਕੋਈ ਬਿਲ ਨਹੀਂ ਸੀ।‌ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 3 ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਚੈਕ ਕੀਤੇ ਹਨ ਇੱਕ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਤੋਂ ਚਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਅਸੀਂ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਹੈ ਦੂਸਰੇ ਤੇ ਵੀ ਜੋ ਅਪਤੀ ਜਨਕ ਦਵਾਈਆਂ ਸਨ। ਉਹ ਵੀ ਸੀਲ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਸ਼ੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਹੈ। ਜੋ ਵੀ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰਾਂ ਤੇ ਨਸ਼ੀਲੀਆਂ ਦਵਾਈ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਤੇ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਡੀਐਸਪੀ ਨਰਕੋਟਿਕ ਸੈੱਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਮੁਹਿੰਮ ਚਲ ਰਹੀ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਬਕਸ਼ਾਗੇ। ਅੱਜ ਵੀ ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਇਕ ਬਿਨਾਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਹੈ।

    ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਦੇ ਮਾਲਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਕਾਫੀ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟੋਰ ਚਲਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮਾਲਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਕੋਲ ਲਾਇਸੈਂਸ ਨਹੀਂ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਉਸਨੇ ਅੱਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ।

  • पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 5 काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब : पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, 5 काबू, देखें वीडियो 

    गुरदासपुर: डेरा बाबा नानक के पास पुलिस गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिली। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कोई बड़ी वारदात होने वाली है। इसके तहत उनकी टीम ने डेरा बाबा नानक मैं नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान स्विफ्ट गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कर सारे युग को नहीं गाड़ी तेज रफ्तार से भगा ली।

    इस दौरान कालांवाली चौक पर एक पुली के साथ गैंगस्टरों की गाड़ी टकरा गई। जिस दौरान गाड़ी में से पांच लोग उतरे। जिसमें गैंगस्टरों ने पहले पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस फोर्स ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जबकि कुल 5 युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें घायल एक युवक को डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अश्वनी गोटियल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले में और भी खुलासे होंगे।

  • कांग्रेस ने की चुनाव समिति की घोषणा, देखें लिस्ट

    कांग्रेस ने की चुनाव समिति की घोषणा, देखें लिस्ट

    तेलंगाना: राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जिसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव समितियों के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। और कई बड़े दिग्गज नेताओं के साथ मिलकर एक चुनाव समिति की घोषणा की है।

  • बच्चों बैग और टिफिन बॉक्स से हो रही ड्रग्स की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

    बच्चों बैग और टिफिन बॉक्स से हो रही ड्रग्स की तस्करी, ऐसे हुआ खुलासा

    नई दिल्ली: बांग्लादेश में ड्रग्स की तस्करी कभी घास की बोरियों की आड़ में, तो कभी साइकिल ट्यूब के नीचे की जाती है। दरअसल, जैसे-जैसे सुरक्षा बढ़ती जा रही है, तस्करी के विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। अब ड्रग्स तस्करी का नया मोड्स आपरेंडी सामने आया है। बच्चों के स्कूल बैग-टिफिन बॉक्स में छिपाकर ड्रग्स, सोने और मादक पदार्थ भेजे जा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारत-बांग्लादेश की सीमा से बच्चों को ड्रग्स के साथ पकड़ा है और उसके बाद इस नए तरीके का खुलासा हुआ है।

    बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार स्कूल जाने वाले बच्चों के टिफिन बॉक्स में रोटी-सब्जी के साथ जाली नोट दिए जा रहे हैं। हेरोइन और ड्रग्स भरे जा रहे हैं और इस तरह से आये दिन मुर्शिदाबाद सीमा के जरिए बांग्लादेश से ड्रग्स, जाली नोट और सोने की तस्करी हो रही है। हाल में बीएसएफ ने मुर्शिदाबाद के शमसेरगंज, सुती, जलांगी जैसे सीमावर्ती इलाकों से तस्करी के आरोप में एक के बाद एक पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया है।‌ पुलिस के मुताबिक, आबादी वाले इलाकों में तस्करी के सामान का सुरक्षित आदान-प्रदान करने के लिए नाबालिगों को करियर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।

    बीएसएफ जवानों और पुलिस से बचने के लिए बच्चों को तस्करी के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। मूल रूप से सीमावर्ती इलाके में रहने वाले किसान, युवा और बुजुर्ग कुछ अतिरिक्त आय के लिए तस्करी में शामिल हो जाते हैं और बच्चों को अब इसमें शामिल होने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। हाल में पुलिस ने शमसेरगंज इलाके के डाकबंगला इलाका राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 34 पर पुलिस ने सोहेल राणा नाम के 15 साल के स्कूली छात्र को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 500 रुपए के 112 नकली नोट मिले थे।

    एक और उदाहरण इसी साल जून में पुलिस को मिला। मुर्शिदाबाद के बाउरिया से तीन लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया था। उसमें एक 10वीं का छात्र तो दूसरा 11वीं का है। वे अपने स्कूल बैग में नकली पैसे छिपाकर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

    इसके पहले मुर्शिदाबाद के सुती थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर सजुरमोर से पुलिस ने स्कूल यूनिफॉर्म पहने तीन छात्रों को गिरफ्तार किया था। तीन लोगों के बैग की तलाशी लेने पर दो लाख रुपये के नकली नोट और 150 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस पूछताछ में आठवीं कक्षा के तीनों छात्रों ने बताया कि उन्हें अपने-अपने पिता से पैसे मिले थे। उन्होंने साफ कहा था कि नकली नोट और हेरोइन के पैकेट उनके पिता ने उनके बैग में रखे थे। ऐसी ही एक और घटना कुछ दिन पहले जालंगी में हुई थी। बीएसएफ को जानकारी मिली कि पिता ने याबा टैबलेट की तस्करी के लिए बेटे को इस्तेमाल किया है। इसके बाद लड़के को पकड़ लिया गया।

    सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस का खुफिया विभाग ऐसी कई घटनाओं को लेकर चिंतित है। नाबालिग बच्चों के जरिए तस्करों तक ड्रग्स, सोना, जाली नोट पहुंचाने के इस तरीके को रोकने के लिए पुलिस और बीएसएफ काम कर रही है।‌ बीएसएफ के डीआइजी दक्षिण बंगाल फ्रंटियर एके आर्य टीवी 9 हिंदी से कहा, ”तस्कर हर कुछ दिनों में अपनी रणनीति बदलते हैं। हम उस रणनीति के माध्यम से उनकी तस्करी की योजनाओं को भी सावधानीपूर्वक विफल कर देते हैं। हम नाबालिगों की तस्करी की योजना से अवगत हैं। कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।”

  • शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे: डिप्टी सीएम

    शिक्षा में गुणात्मक सुधार व ढांचागत विकास के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे: डिप्टी सीएम

    खड्ड कॉलेज में इंडोर स्टेडियम की रखी आधारशिला
     
    एनएसएस यूनिट के छात्रों ने 35 हज़ार एक सौ रूपये का चैक आपदा राहत कोष में किया भेंट
    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार तथा ढांचागत विकास के लिए अनेक सार्थक कदम उठा रही है तथा गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए सरकार हर संभव मदद मुहैया करवा रही है। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री में हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव खड्ड में 14 करोड रुपए की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम की आधारशिला रखने के पश्चात उपस्थित खिलाड़ियों व क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इंडोर स्टेडियम बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये प्रथम किस्त के रूप में मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम में बहु-उद्देशीय इंडोर हॉल, फिटनस सेंटर, योगा हॉल व मैडीटेशन हॉल की सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से कॉलेज के बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2016 से खड्ड कॉलेज आरंभ हुआ था तथा अब तक तीन बैच लगभग 500 बच्चें कॉलेज से पासआउट होकर निकल चुके हैं। उन्होंने खड्ड कॉलेज के प्रधानाचार्य को पासिंगआउट होकर निकल चुके तीन बैचों के बच्चों के नाम डिजिटल रिकोर्ड में रखने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 300 बच्चे खड्ड कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड कॉलेज में वर्तमान में आरंभ किए गए कोर्सों के अलावा अन्य कोर्सों को भी जल्द आरंभ किया जाएगा तथा स्टाफ की रिक्तियों को भी जल्द भरने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने खड्ड कॉलेज के प्रधानाचार्य को आने वाले समय में पासिंग आउट हुए बच्चों को हर साल विशेष कार्यक्रम के साथ जोड़ने को कहा ताकि वे अपने अनुभव वर्तमान में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के साथ सांझा कर सकें। 
    उन्होंने कहा कि खड्ड में जिस कॉलेज बनने का सपना देखा था और उसे स्थापित करना एक चुनौती थी। लेकिन आज वह आकार लेकर प्रगति की सीढ़ियां चढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि लगभग 6 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से बने नए कॉलेज भवन में खड्ड कॉलेज को शिफ्ट करके कक्षाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि खड्ड में कॉलेज खुलने से लड़कियों को काफी लाभ मिला है। उन्हें घर-द्वार पर ही बेहतर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि ऊना कॉलेज अपना इतिहास लिख चुका है। लेकिन अब हरोली विस में स्थापित कॉलेज भी आगे बढ़कर अपना एक नया इतिहास रचेंगे। 
    उप मुख्यमंत्री ने खड्ड कॉलेज में सुरक्षा की दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरें लगाने, ध्वनि प्रसार यंत्र व कांफें्रस हॉल के लिए 13 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं वर्तमान में हरोली विस में 33 रावमापा, तीन कॉलेज, एक केंद्रीय विद्याल, दो आईटीआई व ट्रिपल आईटी के साथ-साथ हिमकैप्स कॉलेज बच्चों को बेहतर गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा व व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि ऊना जिला को पूरे देश में एक विशेष पहचान मिल रही है। दिन प्रतिदिन जिला प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने वर्तमान में जिला में आधुनिक रेलवे स्टेशन, अंर्तराज्यीय बस अड्डा व इंडियन ऑयल का डिपू स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य भी तीव्रता के साथ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में नेस्ले, ल्यूमिनस व क्रीमिका जैसे बड़े उद्योगिक यूनिट स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंडोगा को भी औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। यहां पर भी बड़े-बडे़ औद्योगिक यूनिट लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों से आहवान किया कि वे अपना ड्राईविंग लाइसेंस आवश्य बनावाएं। उन्होंने बताया कि लर्निंग लाइसेंस घर बैठे ही आधार लिंक करके ऑनलाईन बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय लाइसेंस भी आरटीओ के माध्यम से बनाया जा सकता है। 
    उप मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प ले तथा इसके बारे में अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार व प्रशासन द्वारा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाया गया है तथा नशा तस्करी में संलिप्तत पाए जाने वाले किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी विचारधारा या व्यक्ति के साथ जुड़ा क्यों न हो। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से भी कहा कि नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लडे़। कॉलेज व स्कूलों पास नियमित रूप से निगरानी होनी चाहिए ताकि कॉलेज परिसर में नशे जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग भी इस पर कड़ाई से अनुपालना करें। 
    इस अवसर पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खड्ड की एनएसएस यूनिट के छात्रों द्वारा ने 35 हज़ार एक सौ रूपये एकत्रित करके आपदा राहत कोष में देने के लिए उप मुख्यमंत्री को चैक भेंट किया।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, उपाध्यक्ष राम प्रसाद, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी अशोक ठाकुर, महासचिव प्रमोद कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार विटटू, जिला कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष वरिन्द्र मनकोटिया, नंगनोली के प्रधान मेहताब ठाकुर, पूर्व प्रधान खड्ड अश्वनी दत्ता, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग ऊना के अधीक्षण अभियंता जीएस राणा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, कॉलेज प्रधानाचार्य आरके शर्मा के अतिरिक्त अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • एनएसएस यूनिट खड्ड कॉलेज ने सीएम राहत कोष में 35100 की राशि डिप्टी सीएम को की भेंट

    एनएसएस यूनिट खड्ड कॉलेज ने सीएम राहत कोष में 35100 की राशि डिप्टी सीएम को की भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय  कॉलेज खड्ड की ओर से एन एस एस यूनिट की ओर से  प्रिंसीपल राजेंद्र शर्मा ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को सीएम राहत कोष के लिए 35100 का चेक भेंट किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो आरती शर्मा समेत एनएसएस यूनिट की ओर से संगम अजय साक्षी पुष्पेंद्र सुनैना राजेश आशा लवप्रीत राहुल मोहित सागर सक्षम आदि उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने एनएसएस वालंटियर की सेवाओं को सराहनीय करार दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
  • समाजिक क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहीद लाला जगत नारायण को सदैव याद रखा जाएगा: उप मुख्यमंत्री

    समाजिक क्षेत्र में किए उत्कृष्ट कार्यों के लिए शहीद लाला जगत नारायण को सदैव याद रखा जाएगा: उप मुख्यमंत्री

    शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में बोल मुकेश अग्निहोत्री
    ऊना/सुशील पंडित: शहीद लाला जगत नारायण की 42वीं पुणयतिथि पर जोनल अस्पताल ऊना में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर के अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण एक सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी व समाजसेवक थे। उन्होंने शांति व सदभावना को कायम रखने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी। उन्होंने न केवल देश की राजनीति में बल्कि पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि शहीद लाला जगत नारायण को समाजिक क्षेत्र में किए गए विभिन्न उतकृष्ट कार्यों के सदैव याद रखा जाएगा। 
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान ही जीवन दान है और रक्तदान करना ही मानव जीवन में सबसे बड़ी सेवा है जिसमें सभी वर्गाे के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान करने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता है, जबकि व्यक्ति ज्यादा स्वस्थ रहता है तथा दिए गए रक्त की पूर्ति चंद घंटों में ही पूरी हो जाती है। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब केसरी समूह तथा रोटरी क्लब द्वारा समाजसेवा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि जिला के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सीय सुविधओं को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मुख्य ंअस्पतालों में भी विशेषज्ञ डाक्टरों की तैनाती करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने पीजीआई के निदेशक से मुलाकत करके उन्हें ऊना पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के कैम्पस कार्य तथा यहां होने वाली स्टाफ भर्तियों के कार्यों में तेज़ी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिला में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर खुलने से जिला ऊना के लोगों को अपने घर-द्वार पर ही चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके साथ ही अन्य पड़ोसी जिलों के व्यक्तियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
    इस अवसर पर सीएमओ संजीव कुमार वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखद्वीप सिंह सिधू, सीडीपीओ कुलदीप दयाल,प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, जितेंद्र कंवर, मुनिंदर अरोड़ा, अमित शर्मा, विशाल शांडिल्य, चन्द्र मोहन, विशाल स्याल सहित जिला के अन्य प्रेस रिपोर्टर उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸੀ ਗਲਤ ਕੰਮ, ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਪੁਹੰਚਿਆ ਵਾਪਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰਨ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਵਿਅਕਤੀ, ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸੀ ਗਲਤ ਕੰਮ, ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਪੁਹੰਚਿਆ ਵਾਪਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬੁਹਤ ਸਾਰੇ ਨੌਜਵਾਨ ਲੜਕੇ ਲੜਕੀਆਂ ਹਨ ਜੋ ਆਪਣਾ ਭਵਿੱਖ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵਿਦੇਸ਼ ਦਾ ਰੁੱਖ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਫਿਰ ਜਦ ਕਿਸੇ ਗਲਤ ਏਜੇਂਟ ਰਾਹੀਂ ਬਾਹਰ ਜਾਕੇ ਫੱਸ ਜਾਂਦੀਆਂ ਤਾਂ ਫਿਰ ਰੌਂਦੇ ਕੁਰਲਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਵਾਪਿਸ ਆਉਣ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਆਪਣੀਆਂ ਵੀਡੀਓ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਉੱਤੇ ਵਾਇਰਲ ਕਰਕੇ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਸੰਨੀ ਜੋ ਕਿ ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਬਟਾਲੇ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ। ਬਟਾਲੇ ਤੋਂ ਦੁਬਈ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਵਿਆਜ ਤੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕਕੇ ਪਰ ਉੱਥੇ ਲਗਾਤਾਰ 2 ਮਹੀਨੇ ਰਹਿਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕੋਈ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ। ਜੇਕਰ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਲੜਕੀਆਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਦਾ।

    ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਕਿਸੇ ਤਰਾਂ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਕੇ ਵਾਪਿਸ ਆਪਣੇ ਘਰ ਭਾਰਤ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਹੈ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੀ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਕੇ ਕੋਈ ਕੰਮ ਕਰ ਲੈਣ ਜਾ ਫਿਰ ਕਿਸੇ ਚੰਗੇ ਏਜੇਂਟ ਰਾਹੀਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ। ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਵਾਪਿਸ ਆਏ ਵਿਅਕਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਘਰਵਾਲੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੁਹਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਾਲ ਵਿਦੇਸ਼ ਗਿਆ ਸੀ ਤਾਂ ਜੋ ਘਰ ਦੀ ਗਰੀਬੀ ਦੂਰ ਕਰ ਸਕਾਂ। ਪਰ ਨਹੀਂ ਸੀ ਪਤਾ ਕਿ ਉਥੇ ਜਾਕੇ ਗਲਤ ਕੰਮ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਭੁੱਖੇ ਵੀ ਰਹੇ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਵੀ ਸਹਿਣ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਗਲਤ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਆਪਣਾ ਚੋਰੀ ਪਾਸਪੋਰਟ ਕਰਕੇ ਘਰੋਂ ਟਿਕਟ ਪਵਾਕੇ ਵਾਪਿਸ ਭਾਰਤ ਆਪਣੇ ਘਰ ਆਇਆ ਅਤੇ ਇਨਸਾਫ ਮੰਗ ਰਿਹਾ ਹਾਂ ਕਿ ਕਰਜੇ ਤੇ ਪੈਸੇ ਚੁੱਕੇ ਸਨ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਲਈ ਜੋ ਕਿ ਏਜੇਂਟ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਘਰਵਾਲੀ ਨੇ ਵੀ ਰੌਂਦੇ ਕੁਰਲਾਉਂਦੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

  • पंजाब में पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

    पंजाब में पुलिस ने जारी किया रेड अलर्ट

    चंडीगढ़: दिल्ली में शनिवार सुबह से जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। इस कॉन्फ्रेंस के महत्व को देखते हुए पंजाब पुलिस ने राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    पंजाब की ओर से यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और कार्रवाई करने के उद्देश्य से की जा रही है।

  • पंजाब :  15 किलोग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाब : 15 किलोग्राम हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पिछले दिनों में बाढ़ ग्रस्त सरहदी इलाकों के कई बड़े नशा तस्कर बाढ़ की आड़ में हेरोइन की खेप को पाकिस्तान से भारत की सीमा में लाने में कामयाब हुए थे। मगर काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस ने इन सभी नशा तस्करों से पाकिस्तान की ओर से लाई हैरोइन की खेप के साथ पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इस मुहिम के चलते एक बार फिर काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने फिर बड़ी सफलता हासिल की है।

    काउंटर इंटेलीजेंस फिरोजपुर की पुलिस ने फाजिल्का के सरहदी गांव मुहार जमशेर के प्रीतम सिंह एक नशा तस्कर को पकड़ा है।जो अपनी ट्राली में तुड़ी भरकर उसमें नशे की बड़ी खेप छुपा कर आ रहा था। तभी काउंटर इंटेलीजेंस की पुलिस को इस पर शक हुआ। इसको पूछताछ करने के बाद ट्रॉली की छानबीन की गई, तो तुड़ी के नीचे छुपाई हुई 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।