Blog

  • Airport पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

    Airport पर बम की सूचना से मचा हड़कंप, मामले की जांच जारी

    पटनाः बिहार में पटना एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना मिली है। इससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गया है। लेकिन फिलहाल कुछ मिला नहीं है। फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से आवागमन कर रही हैं। गौर हो कि इससे पहले जुलाई 2022 में पटना एयरपोर्ट से उड़ान भर रही एक फ्लाइट में यात्री ने बम होने का दावा किया था। इसके बाद फ्लाइट को टेक ऑफ करने से रोक दिया गया था। फ्लाइट को ग्राउंडेड किए जाने के बाद उसकी तलाशी ली गई थी। लेकिन यात्री के दावे के मुताबिक फ्लाइट से बम बरामद नहीं हुआ था। फ्लाइट को तलाशी पूरी होने के बाद अगले दिन रवाना किया गया था।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन और बस सटैंड पर लगे अमृतपाल सिंह के ईनामी पोस्टर, देखें वीडियो

    पंजाबः रेलवे स्टेशन और बस सटैंड पर लगे अमृतपाल सिंह के ईनामी पोस्टर, देखें वीडियो

    बटालाः अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं आज बटाला के रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने अमृतपाल की तालाश को लेकर पोस्टर लगा दिए है। इसी के साथ अमृतपाल सिंह के बस स्टैंड पर पोस्टर लगाए है। अमृतपाल सिंह की सूचना देने वाले को ईनाम रखा गया है। इसी के साथ पोस्टर में सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का जिक्र किया है। पुलिस ने उक्त पोस्टर में दो मोबाइल नंबर भी जारी किए है। हालांकि इस मामले में पुलिस मीडिया के सामने कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार उनकी ओर से यह पोस्टर लगाए जा रहे है। इन पोस्टरों पर जीआरपी के दो फोन नंबर 9779902151, 8288075736 दिए गए हैं। 

    बता दें कि हाल ही में कथूनगंल से पुलिस ने अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। जिस पर एनएसए एक्ट लगाकर उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान डिब्रूगढ़ जेल को रवाना होने से पहले पप्पलप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि वह चढ़दी कलां में है। 

  • पंजाब नेशनल बैंक का 129वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

    पंजाब नेशनल बैंक का 129वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत स्थित तलमेहडा बाजार के हनुमान चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को ग्राहकों एवं मुख्य अतिथियों की मौजूदगी में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में  सेवा निवृत्त उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड  (रिटायर्ड) मेजर रघुवीर सिंह डढवाल, ग्राम पंचायत खरयालता के प्रधान राकेश धीमान, पूर्व उप प्रधान जीवन सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारियों के साथ साथ  ग्राहक शामिल रहे।

     इस दौरान शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह ने उपस्थित मुख्य अतिथियों को शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा केक काटकर पीएनबी शाखा तलमेहडा के अधिकारियों का मुंह मीठा कराया गया।  इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेजर रघुवीर सिंह डढवाल ने बैंक के स्थापना दिवस पर वहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं ग्राहकों को शुभकामनाएं भी दीं।उन्होंने बैंक के गौरवमई इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक की स्थापना 12 अप्रैल 1895 को हुई थी। बैंक ने अपनी स्थापना के 129 गौरवमय वर्ष पूरे कर लिए हैं ।बैंक के लिए यह दिन एक ऐतिहासिक दिन है।

    बैंक पीएनबी के शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह द्वारा ग्राहकों को अच्छे सेवा देने का संकल्प लिया गया । साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं छात्र-छात्राओं एवं बुजुर्गों के लिए बैंक विशेष सुविधा देने को कृत संकल्प है। जसपाल सिंह ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को खेती करने के लिए अधिकाधिक किसानों को केसीसी के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराए गए हैं‌। वहीं लोगों को अधिक से अधिक सुविधाजनक सेवाएं प्रदान कर लोगों के जीवन को सुगम बनाया जा रहा है। इस अवसर पर पीएनबी शाखा प्रबंधक जसपाल सिंह ,कैशियर दीपक रणौत, क्लर्क विवेक राणा दफ्तरी पार्वती देवी, पूर्व प्रधान डीहर बलदेव सिंह, पूर्व बीडीसी अशोक शर्मा, ललित साहनी ,विक्रम ठाकुर, बिंदु ,ओंकार दास शास्त्री एवं अन्य ग्राहक मौजूद रहे।

  • जालंधरः सरेआम दातर लेकर लुटेरे ने दुकानदार पर किया हमला, मालिक ने भी निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    जालंधरः सरेआम दातर लेकर लुटेरे ने दुकानदार पर किया हमला, मालिक ने भी निकाली किरपाण, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः महानगर में अब सरेआम लुटेरे दुकानों में घुसकर हमला करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला होशियारपुर बाईपास पर स्थित गांव शेखे के सामने ग्लोबल कॉलोनी पर स्थित दास सुपर स्टोर का मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को देर रात 9.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति लूट की नीयत से स्टोर में आता है और दुकानदार पर हमले की कोशिश करता है। इसी दौरान उक्त स्टोर के मालिक ने अपने बचाव के लिए किरपाण निकाल ली और उसका डटकर मुकाबला करने लगा। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस लुटेरे का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। 

    वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे स्टोर मालिक उक्त लुटेरे का मुकाबला कर रहा है। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बलविंदर शर्मा ने बताया कि उस दौरान वह दुकान में अकेला था। तभी एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और ईधर उधर देखने लगा। मालिक ने कहा कि उसे शक हो गया था कि उक्त व्यक्ति लूट की नीयत से आया है। इस दौरान दुकान मालिक ने टेबल के नीचे रखी हुई अपनी किरपाण निकाली और उसकी दातर के हमले से पहले किरपाण से अपना बचाव किया।

    इस दौरान उक्त लुटेरे ने उन पर दो से तीन बार दातर से हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी किरपाण से बचाव किया। उन्होंने कहा कि लुटेरे द्वारा दातर से किए गए वार से उनके काउंटर टेबल पर गहने निशान भी पड़ गए। इसके बाद उक्त लुटेरा वहां से जाता हुआ उन्हें धमकी देकर गया कि वह कल फिर आएगा। जिसके बाद दुकान मालिक और इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

  • हिमाचल दिवस परेड को लेकर एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्यास

    हिमाचल दिवस परेड को लेकर एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया पूर्वाभ्यास

    ऊना/सुशील पंडित : छठी हि.प्र. ( स्वतंत्र ) कंपनी एनसीसी यूनिट ऊना के अंतर्गत पड़ते विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेटस व एनएसएस स्वयंसेवकों समेत अन्यों ने शहर में स्थित एस.डी. स्कूल के खेल मैदान में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर होने वाली ज़िला स्तरीय परेड को लेकर पूर्वाभ्यास किया। इस मौक़े पर एनसीसी की ओर से कमांडिंग आफ़िसर कर्नल आर.क. सैणी ( सेना मेडल ) ,  सूबेदार सुनील , हवलदार छैल सिंह मौजूद रहे।
  • पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः लोगों ने SHO सहित लड़की को किया काबू, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापर: थाना बुल्लोवाल के प्रभारी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात लोगों ने कमरे में एक लड़की के साथ एसएचओ रंगेहाथ काबू किया। एसएचओ बुल्लोवाल अक्सर किराए के कमरे में नई-नई लड़कियां लेकर आता था। जिससे मकान मालिक और मोहल्ला निवासी खासे परेशान थे। पिछली रात भी एसएचओ पंकज शर्मा लड़की लेकर आया तो मोहल्ला वासियों ने उसे काबू कर लिया।

    देर रात लोगों ने पुलिस के अधिकारियों को बुलाया। डीएसपी सुरिंदर पाल, डीएसपी कुलवंत सिंह और डीएसपी ब्रिज मोहन सहित एसएचओ हरियाना नरिंदर और महिला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात को पहले लड़की को घर से निकाला और थाने ले गई। इसके करीब पौने घंटे बाद एसएचओ को कमरे से बाहर निकाला गया। मकान मालिक महिला गुरदीप कौर ने कहा कि उन्होंने एसएचओ पंकज शर्मा के खिलाफ एसएसपी को पहले ही शिकायत दे रखी है। यह अक्सर कमरे में नई-नई लड़कियों को लेकर आता है और गलत काम करता है। गुरदीप कौर ने कहा कि जब उन्होंने मोहल्ले वालों की शिकायत पर इसे रोकने की कोशिश की तो उन्हें एसएचओ ने झूठे पर्चे की धमकी दी।

    महिला ने कहा कि देर सांय उन्हें मोहल्ला वासियों ने बताया कि एसएचओ लड़की लेकर आया है। परिवार के साथ घर आई तो घर के नीचे एसएचओ की गाड़ी खड़ी थी। एसएचओ का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो एसएचओ ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस को सूचित करने पर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डीएसपी ने बड़ी मुश्किल के साथ दरवाजा खुलवाया और लड़की को पहले बाहर निकलकर कर थाने में भिजवाया। डीएसपी सुरिंदर पाल ने कहा कि परिवार ने बताया कि एसएचओ अंदर से कुंडी नहीं खोल रहे हैं और लड़की अंदर आई हुई है। परिवार को शिकायत देने के लिए कहा है। डीएसपी ने कहा कि उनका फोन भी एसएचओ ने नहीं उठाया। लड़की के साथ क्या संबंध हैं ये जांच में पता चलेगा।

  • बंगाणा में आयोजित होगा जिला स्तरीय रेड क्राॅस दिवस – उपायुक्त

    बंगाणा में आयोजित होगा जिला स्तरीय रेड क्राॅस दिवस – उपायुक्त

    स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर भी होंगे आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : 8 मई को विश्व रेड क्राॅस दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय रेड क्राॅस कार्यक्रम बंगाणा में आयोजित होगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा जिसमें ईएनटी, आंख, स्त्री रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे और दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग द्वारा भी स्टाॅल लगाया जाएगा तथा क्वाथ का वितरण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि फिजीयोथैरेपी और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। इसके अलावा हिमकेयर और आयुष्मान का भी स्टाॅल लगाया जाएगा।

    उपायुक्त ने बताया कि रेड क्रॉस कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग का बोर्ड भी बैठेगा, जो दिव्यांगों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी करेगा। उन्होंने बताया कि पात्र दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, वाॅकिंगस्टिक, हियरिंगएड चिकित्सीय उपकरण प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने एसडीएम बंगाणा को निर्देश दिए कि जिन पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण करने हैं उन्हें पूर्व में ही सूचित किया जाए। उपायुक्त ने बताया कि 20 अप्रैल को बंगाणा में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में असैस्मेंट कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रेड क्रॉस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम बंगाणा को निर्देश दिए कि वह टीमों का गठन करें और उन्हें आवश्यक कार्य सौंपे। स्थानीय ग्राम पंचायत के अतिरिक्त रेड क्रॉस से जुड़े व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ऊना ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आगामी 8 मई को बंगाणा में पहुंच कर रेड क्रॉस कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

    उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि स्कूलों में बनाए गए रेड क्राॅस के गु्रपों में शामिल किए गए विद्यार्थियों को भी कार्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।  इस मौके पर रोड सेफ्टी और नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटिकाएं भी प्रस्तुत की जाएंगी। बैठक में एडीसी महेंद्रपाल गुर्जर, डीएसपी अजय ठाकुर, एसी वरिन्द्र शर्मा, एसडीएम बंगाणा, सीएमओ, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी, हिमाचल प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः वारिस पंजाब संस्था के कानूनी सलाहकार से मिली अहम जानकारी, देखें वीडियो

    पंजाबः वारिस पंजाब संस्था के कानूनी सलाहकार से मिली अहम जानकारी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब संस्था के कानूनी सलाहकार इमान सिंह खारा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें भारत सरकार से जवाब मांगा गया था। अब इस मामले की सुनवाई 24 अप्रैल को एनएसए के अन्य मामलों के साथ होगी।

    उन्होंने यह भी कहा कि पापलप्रीत का यह बयान कि पुलिस के मुताबिक मेरी गिरफ्तारी कल हुई है, भी सवाल उठाता है क्योंकि पुलिस हिरासत में बयान अक्सर दबाव में दिए जाते हैं। के मुताबिक मेरी गिरफ्तारी कल हुई है, भी सवाल उठाता है क्योंकि पुलिस हिरासत में बयान अक्सर दबाव में दिए जाते हैं।

  • स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, करवाया खाली

    स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, करवाया खाली

    नई दिल्ली : दिल्ली की डिफेन्स कॉलोनी में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद पूरे स्कूल को खाली करा लिया गया है। मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता जांच में जुट गया है। जानकारी के अनुसार बीआरटी रोड पर स्थित इंडियन स्कूल में आज सुबह एक धमकी भरा ई-मेल आया। जिसमें लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है, कुछ ही देर में उड़ा दिया जाएगा। इस मेल के मिलने के बाद स्कूल में हडकंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने तुरंत ही पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद स्कूल को खली करा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल की तलाशी ली। पूरे परिसर को खाली कर चेक किया। स्कूल में कोई बम नहीं मिला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

    गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी इस स्कूल में ऐसी घटना हो चुकी है। 28 नंवबर 2022 को भी द इंडियन स्कूल में बम होने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और डाग स्क्वाड पहुंच गए और स्कूल को खाली कराकर पूरे स्कूल की जांच की थी। इस दौरान स्कूल में कोई बम नहीं मिला थी।

  • पंजाबः कोरोना के बढ़ते केसों के कारण सरकार हुुई अलर्ट, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः देश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई है। बढ़ते मामलों के बीच अब केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गई हैं। केंद्र सरकार ने भी राज्यों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा करने की सलाह दी है। इसके चलते सरकारी अस्पतालों की आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत मंगलवार को सिविल अस्पताल के जिले में सेहत विभाग की कोरोना से निपटने को लेकर तैयारी का भी आंकलन किया गया। 

    इस मौके पर एंबुलेंस में एक व्यक्ति को कोरोना मरीज बनाकर बैठाया गया और उसे सिविल अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में लाया गया और कोरोना मरीज को एमरजेंसी में मिलने वाली सेहत सेवाओं को प्रैक्टिस की गई।  इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. अदिति सलारिया ने  नेशनल मॉकड्रिल  का जायजा लिया। दोपहर साढ़े 12 बजे अस्पताल में पहुंची डा. अदिति सलारिया ने सबसे पहले आईसोलेशन वार्ड चैक किया। जहां कोरोना की तीन लहरो के बाद जिले के सरकारी अस्पताल में पहली बार आईसोलेशन वार्ड में लैवल-3 के मरीजों के लिए बनाए वार्ड में लगाए वेंटिलेटरों को चला कर देखा गया।

    जिनमें 2 वेंटिलेटर वर्किग में है। जबकि 7 अन्य वेंटिलेटरो को चलाने के लिए इंजीनियर को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि  बढ़ते कोरोना मामलों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार हैं और मॉकड्रिल करके एमरजेंसी की स्थिति में तैयारियों को चेक किया गया है।