जालंधरः सरेआम दातर लेकर लुटेरे ने दुकानदार पर किया हमला, मालिक ने भी निकाली किरपाण, देखें वीडियो

जालंधर/वरुणः महानगर में अब सरेआम लुटेरे दुकानों में घुसकर हमला करने लगे है। वहीं ऐसा ही एक मामला होशियारपुर बाईपास पर स्थित गांव शेखे के सामने ग्लोबल कॉलोनी पर स्थित दास सुपर स्टोर का मामला सामने आया है। जहां मंगलवार को देर रात 9.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति लूट की नीयत से स्टोर में आता है और दुकानदार पर हमले की कोशिश करता है। इसी दौरान उक्त स्टोर के मालिक ने अपने बचाव के लिए किरपाण निकाल ली और उसका डटकर मुकाबला करने लगा। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर अभी तक पुलिस लुटेरे का कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। 

वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे स्टोर मालिक उक्त लुटेरे का मुकाबला कर रहा है। घटना की जानकारी देते हुए दुकान मालिक बलविंदर शर्मा ने बताया कि उस दौरान वह दुकान में अकेला था। तभी एक व्यक्ति उनकी दुकान में आया और ईधर उधर देखने लगा। मालिक ने कहा कि उसे शक हो गया था कि उक्त व्यक्ति लूट की नीयत से आया है। इस दौरान दुकान मालिक ने टेबल के नीचे रखी हुई अपनी किरपाण निकाली और उसकी दातर के हमले से पहले किरपाण से अपना बचाव किया।

इस दौरान उक्त लुटेरे ने उन पर दो से तीन बार दातर से हमला करने की कोशिश की, जिसके जवाब में उन्होंने अपनी किरपाण से बचाव किया। उन्होंने कहा कि लुटेरे द्वारा दातर से किए गए वार से उनके काउंटर टेबल पर गहने निशान भी पड़ गए। इसके बाद उक्त लुटेरा वहां से जाता हुआ उन्हें धमकी देकर गया कि वह कल फिर आएगा। जिसके बाद दुकान मालिक और इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *