Blog

  • फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    नई दिल्ली: ऊर्जा और ईंधन संकट से जूझ रहे अलग-अलग देशो को एक बार फिर से झटका लग सकता हैं। इस बात की पूरी आशंका हैं की आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में भारी उछाल आ सकती हैं। मुख्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह इजाफा हो सकता हैं। दरअसल यह बढ़ोत्तरी एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय वजहों से होगी। तेल उत्पादक देश यानी ओपेक कंट्रीज ने बड़ा ऐलान कर दिया हैं। 23 ओपेक देशो ने फैसला किया हैं की वह अब हर दिन 19 करोड़ लीटर क्रूड आयल के उत्पादन में कमी लाएंगे। जाहिर हैं इससे मांग और आपूर्ति पर गहरा असर पड़ेगा और विकासशील देशो को पेट्रो उत्पादों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी।

    विशेषज्ञ मानते हैं की अगर ओपेक देशो ने अपने इस फैसले को अमल में लाया तो वैश्विक स्तर पर पेट्रोल डीजल किए कीमतों में यह वृद्धि 10 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। ओपेक देशो के इस ऐलान ने एक बार फिर से कई देशो को चिंता में डाल दिया है। खासकर ऐसे देश जो या तो गंभीर आर्थिक, वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं या फिर जिन देशो में पेट्रोलियम की खपत बड़े पैमाने पर हैं। बता दे की भारत तेल खपत के मामले में शीर्ष देशो में शामिल हैं जबकि पड़ोसी पकिस्तान का खजान लगभग खाली हो चूका हैं और वह पेट्रोलियाँ प्रोडक्ट्स के कीमतों पर पहले से आग लगी हुई है।

  • पुलिस की गिरफ्त से 2 आतंकी हुए फरार, देखें CCTV

    पुलिस की गिरफ्त से 2 आतंकी हुए फरार, देखें CCTV

    बारामूलाः उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में शामिल दो आतंकवादी पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। बारामूला में एक शराब की दुकान पर पिछले साल 17 मई को हुए ग्रेनेड हादसे में एक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने बताया कि मारूफ नजीर और शाहिद शौकत के रूप में पहचाने गए लश्कर के दो आतंकवादी, जिन्हें पिछले साल 19 मई को गिरफ्तार किया गया था, आज सुबह बारामूला पुलिस स्टेशन से भाग गए। उन्होंने कहा कि घटना के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

    बारामूला पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आतंकवादी बारामूला पुलिस स्टेशन में बंद थे और सहरी के समय फरार हो गए। सूत्रों का कहना है कि ये दोनों लश्कर के चार आतंकवादियों और एक सहयोगी में शामिल थे, जो बारामूला में एक शराब की दुकान पर ग्रेनेड हमले के लिए जिम्मेदार माने जा रहे थे। इसमें एक राजौरी निवासी की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। उन्होंने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।”

    दरअसल जम्मू-कश्मीर के बारामूला में खुली शराब की एक दुकान पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। जानकारी के मुताबिक हमलावर शराब खरीदार बनकर दुकान पर आए थे और उन्होंने ग्रेनेड फेंक दिया। इस हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे। हमले का शिकार हुए चारों लोग दुकान के कर्मचारी थे। इस हमले के चलते जहां रंजीत सिंह की मौत हो गई तो वहीं गोवर्धन सिंह, गोविंद सिंह और रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

  • जालंधर: बड़े स्तर पर इंस्पेक्टर सहित कई SI के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर: बड़े स्तर पर इंस्पेक्टर सहित कई SI के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। वहीं आज प्रशासन द्वारा जालंधर में बड़े स्तर पर 58 पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए गए। जिनमें इंस्पेक्टर और एसआई शामिल है। देखें लिस्ट

  • फिर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का MMS, आपत्तिजनक स्थिति में आईं नजर, कौन कर रहा साजिश?

    फिर वायरल हुआ अक्षरा सिंह का MMS, आपत्तिजनक स्थिति में आईं नजर, कौन कर रहा साजिश?

    नई दिल्ली: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सरी सोशल मीडिया में चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं और फैंस उनकी तारीफ भी जमकर करते हैं। इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एमएमएस फिर वायरल हो गया है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो टेलिग्राम और रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही हैं।

    गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का यह वीडियो पहली बार वायरल नहीं हो रहा है, इससे पहले भी अभिनेत्री का एक एमएमएस वायरल हो चुका है। वीडियो में दावा किया जा रहा था कि उसमें अक्षरा सिंह ही हैं।  हालांकि अभी जिस वीडियो के वायरल होने की बात सामने आ रही है कहा जा रहा है कि उसमें अक्षरा और उनके बॉयफ्रेंड कॉम्प्रोमाइजिंग पोजीशन में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में अक्षरा सिंह ही हैं या फिर कोई अन्य है। पिछली बार एमएमएस के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आकर इस बात की जानकारी दी थी कि वह वीडियो उनका नहीं है, बल्कि उनको बदनाम करने की साजिश है। बता दें कि अक्षरा सिंह सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि रियलिटी शोज में भी नजर आती रहती हैं। वह बिग बॉस ओटीटी में भी सामने आ चुकी हैं।

  • आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर  2 संचालक किए गिरफ्तार

    आर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने रेड कर  2 संचालक किए गिरफ्तार

    नेपाल और असम की 10 युवतियों को छुड़वाया

    पटनाः बिहार में पूर्वी चंपारण जिले(मोतिहारी) के कोटवा थाना क्षेत्र में आर्केस्ट्रा की आड़ में युवतियों से देह व्यापार कराये जाने का खुलासा हुआ है। देह व्यापार के खिलाफ मुम्बई की सामाजिक संस्था और पुलिस की बुधवार की अहले सुबह की गई संयुक्त कार्रवाई में देह व्यापार में शामिल 10 नाबालिग युवतियों को आर्केस्ट्रा संचालक के चुंगल से मुक्त कराया गया है। दरअसल, सूचना मिली की देश के विभिन्न राज्यों के लड़कियों को बहला फुसलाकर बंधक बनाकर मोतिहारी में ओर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां छापेमारी की और दो संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल गिरफ्तार संचालकों से पुलिस पुछताछ कर रही है।

    इस छापेमारी में मुक्त कराई गई लड़कियों का मेडिकल चेकअप कराया जायेगा और उसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा। बरामद लड़कियों में 8 नेपाल की और 2 असम की है। यह छापा पुलिस ने मुंबई की रेस्क्यू फाउंडेशन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की सूचना पर की गई है। इस छापे  के संबंध में फाउंडेशन की त्रिवेणी आचार्य ने बताया कि मोतिहारी के कोटवा में कई आर्केस्ट्रा संचालित है। जहां नाबालिग बच्चियों से जबरन गलत काम कराया जाता है। जानकारी के मिलने के बाद बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर इसकी जानकारी दी गई। बाल संरक्षण इकाई से पत्र मिलने के बाद एसपी कांतेश कुमार मिश्र से मिलकर कार्रवाई के लिए बात की। फिर एसपी ने एक टीम बनाई और बुधवार को कोटवा के राजपुर, दिपऊ और मठिया में तीन आर्केस्ट्रा संचालकों के यहां पुलिस के साथ छापेमारी की गई।

    जिस क्रम में 10 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया गया और साथ ही दो आर्केस्ट्रा संचालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। वही मुक्त कराइ गई सभी युवतियां को पहले बालिका गृह में रखा जाएगा और फिर क़ानूनी प्रक्रिया के तहत सभी को उनके घर भेजा जाएगा। इस कारवाई के संबंध में कोटवा के प्रभारी थानाध्यक्ष नर्मदेश्वर सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एनजीओ की टीम के साथ मिलकर थाना क्षेत्र के तीन जगहों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया है। साथ हीं दो आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार हुए हैं। जिनमें एक राजपुर का मंजय यादव और दूसरा मठिया का नंदू यादव है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः महिला ने की आत्महत्या, ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

    पंजाबः महिला ने की आत्महत्या, ससुराल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

    बठिंडा : इंसान की अधिक पाने की लालसा कभी खत्म नहीं होती। जिसके चलते आज भी दहेज की बलि कई औरतें चढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा के झुबा गांव से सामने आया है जहां एक विवाहिता ने ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि बच्चा नहीं होने पर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाता था।

    मृतक लड़की के माता-पिता द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, लड़की से हमेशा दहेज की मांग की जाती थी। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी पढ़ी-लिखी थी और ढाई साल से बच्चा नहीं होने पर उसे ताने मारकर तंग परेशान किया जाता था। जिसके बाद उसने परेशान होकर ऐसा कदम उठाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • 28 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत 

    28 वर्षीय युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत 

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना मैहतपुर के तहत आते गांव चताड़ा में एक युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी तबीयत खराब होती देख परिजन ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जतिन्द्र (28) उर्फ छोटू पुत्र रोशन लाल निवासी चताड़ा के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को अपने कब्जे में लिया।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चताड़ा गांव के करीब 28 साल के युवक ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे युवक की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद युवक के परिजन उसे उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में ले गए। यहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही ऊना पुलिस थाना की टीम अस्पताल में पहंंची। पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा हैं। जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।

  • जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल ने पूर्व कांग्रेस विधायक को आप में करवाया शामिल, देखें Live

    जालंधरः सीएम मान और केजरीवाल ने पूर्व कांग्रेस विधायक को आप में करवाया शामिल, देखें Live

    जालंधर/वरुणः लोकसभा उपचुनाव को लेकर आज सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए वेस्ट हलके से पूर्व विधायक सुशील रिंकू को आप पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान सीएम मान ने विपक्ष पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम मान ने सुशील रिंकू सहित उनके कई नेताओं के पार्टी में शामिल होने का धन्यावाद किया। वहीं सीएम मान ने उम्मीदवार के ऐलान को लेकर कहा कि अभी पार्टी ने इस मामले को लेकर कोई फैसला नहीं किया है। सीएम मान ने कहा कि पार्टी के द्वारा सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे में जिसका भी नाम सामने आएगा, पार्टी उसे ही लोकसभा उपचुनाव को लेकर अपना उम्मीदवार घोषित करेंगी।

    सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के पूर्व विधायक की आप में एंट्री से पार्टी का एक खेमा खासा नाराज भी है। यह खेमा जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल को टिकट की मांग कर रहा था। लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी के आला नेताओं ने परिवारवाद न चलने देने का तर्क देकर मांग को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू के शामिल होने से आप पार्टी की मजबूती बढ़ गई है। दरअसल, एससी समुदाय में रिंकू की अच्छी खासी पकड़ है। आप पार्टी संगरूर की तरह अब जालंधर में कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। वह रिजर्व सीट पर रिंकू की एससी समुदाय में अच्छी पैठ को भुनाकर साम दाम दंड भेद हर फॉर्मूला अपना कर सीट निकलना चाहती है।

  • पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    पंजाबः हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने 25 मार्च को नाकाबंदी दौरान दो युवकों को फॉर्च्यूनर गाड़ी में गिरफ्तार किया था। दोनों युवकों से पुलिस को अवैध हथियार भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले दीपक कुमार दीपू से असला लेकर आए थे। पुलिस को गुप्त सूचना थी कि आरोपी अवैध असला लेकर खन्ना से लुधियाना जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी की और तालाशी दौरान युवकों को पकड़ लिया। तीनों आरोपियों से पुलिस को कुल 3 पिस्टल 32 बोर,44 जिंदा कारतूस 7.65MM, एक फॉर्च्यूनर कार बरामद की है।

    आरोपियों की पहचान अमनदीप सिंह खुराना निवासी शिवपुरी चौक और वरुण सूरी निवासी न्यू करतार नगर के रुप में हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि आरोपी वरुण सुरी पर थाना सदर फगवाड़ा में शराब तस्करी का भी मामला दर्ज है। अमनदीप का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं आज राजस्थान के गंगानगर निवासी हथियारों के मुख्य तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी दीपू को अदालत में पेश पुलिस रिमांड हासिल करेंगी ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किन-किन लोगों को हथियार सप्लाई किए है।

  • इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला में रक्कड़ कॉलोनी में इनोवा कार की टक्कर से 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति सुबह शनिदेव मंदिर रक्कड़ के पास सैर कर रहा था। इसी दौरान नंगल से ऊना की ओर आ रही एक इनोवा कार संख्या (एचपी 01 डी 9997) ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

    मृतक व्यक्ति की पहचान नानक सिंह, पुत्र प्यारा सिंह, निवासी ऊना के रूप में हुई है।मृतक नानक सिंह पीडब्ल्यूडी विभाग रक्कड़ में चौकीदार कार्यरत था। वहीं इनोवा कार चालक प्रवेश कुमार पुत्र मनमोहन भाटिया निवासी गांव टिक्का बन्नी डा योल कैंट धर्मशाला, जिला कांगड़ा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर सब परिजनों के हवाले कर दिया है वहीं मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।