Blog

  • पंजाबः शहीदी जोड़ मेले में सुरक्षा को लेकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे DGP गौरव यादव और DIG गुरप्रीत भुल्लर

    पंजाबः शहीदी जोड़ मेले में सुरक्षा को लेकर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे DGP गौरव यादव और DIG गुरप्रीत भुल्लर

    फतेहगढ़ साहिब: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए और प्रदेश में अमन-शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ डीआईजी रूपनगर रेंज गुरप्रीत भुल्लर व फतेहगढ़ साहिब के एसएसपी भी साथ मौजूद रहे। इस दौरान डीजीपी ने फतेहगढ़ साहिब में शहीदी जोड़ मेले के सुचारू संचालन के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

    बता देंकि शहीदी जोड़ मेले में 26 से 28 दिसंबर तक जिला फतेहगढ़ साहिब में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 3000 पुलिस पदाधिकारियों तैनात किए जा रहे हैं। पूरे भारत से आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 5 समाधान केंद्र स्थापित किए गए हैं और एक आधुनिक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है। वहीं मेले में भीड़ को देखते हुए निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है और आकस्मिकताओं का जवाब देने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है। पंजाब पुलिस भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • इंसानियत शर्मसार  :  नाबालिग को 3 राज्यों में 5 लोगों को बेचा, आरोपियों ने बार-बार किया रेप

    इंसानियत शर्मसार : नाबालिग को 3 राज्यों में 5 लोगों को बेचा, आरोपियों ने बार-बार किया रेप

    राजस्थान : राजस्थान से एक इनसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 14 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया गया। बाद में उसका सौदा करने का सिलसिला शुरू हुआ। नाबालिग लड़की को 3 राज्यों में 5 अलग-अलग लोगों को बेचा गया। इस दौरान खरीदारों ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर जैसे-तैसे अपने घर लौटी। उसके बाद पीड़िता ने धम्बोला थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण कर बेचने वाले मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक धम्बोला थानाधिकारी हजारीलाल मीणा ने बताया की 14 वर्षीय नाबालिग ने 17 दिसंबर को थाने में आकर अपहरण, बेचने और रेप की रिपोर्ट दी थी। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि एक साल पहले वो घर से दुकान समान लेने गई थी। इस दौरान उसे वहां अलवर निवासी गट्टूलाल अहारी मिला, जिसने उसे बाइक पर छोड़ने का कहा। वह उसके साथ बाइक पर सवार हो गई। लेकिन गट्टूलाल उसे घर छोड़ने की बजाय गुजरात के मोडासा इलाके इटाडी ले गया। वहां पर गट्टूलाल ने मंजू नाम की एक महिला के सहयोग से उसे भरत मकवाना को 55 हजार रुपये में बेच दिया।

    गट्टूलाल पीड़िता का एक के बाद एक सौदा करता गया

    इसके बाद करीब एक महीने तक भरत ने उसे अपने पास रखा। वहां से मंजू के सहयोग से नाबालिग को वापस लाया गया और उसे पुनावाडा निवासी मोहन डामोर को 55 हजार लेकर बेच दिया गया। मोहन ने उसे 2 माह तक अपनी पत्नी बनाकर रखा। उसके बाद एक अन्य महिला के सहयोग से गट्टूलाल ने उसे वापस लाकर रामा डामोर को बेच दिया। रामा ने उसे 3 माह तक पत्नी बनाकर रखा। 3 माह बाद उसे वापस गट्टूलाल को सौंप दिया गया। इसके बाद गट्टूलाल ने राजस्थान के बांसवाड़ा निवासी अपने भांजे लक्ष्मण के चचेरे भाई हकरू को बेच दिया। वहां पर हकरू ने उसे 2 माह तक रखते हुए उसके साथ रेप किया।

    मौका देखकर भागी पीड़िता

    नाबालिग के साथ अत्याचार का सिलसिला यहीं नहीं रुका। गट्टूलाल ने नाबालिग को बाद में मध्यप्रदेश निवासी कमल नाम के युवक को बेच दिया। कुछ दिन नाबालिग कमल की पत्नी बनकर रही। वहां पर एक दिन कमल नाबालिग को बाजार में समान लेने के लिए साथ ले गया। इस दौरान नाबालिग मौका देखकर एक होटल वाले के पास गई और अपनी पीड़ा बताई। होटल वाले ने पीड़िता को एमपी की बाजणा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने धंबोला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज हो जाने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अलवर निवासी गट्टूलाल अहारी और पुनावाडा निवासी खरीदार मोहन डामोर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

  • पंजाबः तालाब से व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    पंजाबः तालाब से व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप

    मोहालीः कुराली में स्थित बरोली गांव से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आज सुबह बरोली से घड़ूआं जाने वाली सड़क के किनारे तालाब में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। तालाब से व्यक्ति के शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक जगतार सिंह पुत्र गरदेव सिंह निवासी मोरिंडा का रहने वाला है पर वह परिवार सहित घड़ूआं गांव में किराए के मकान में रहता था।

    मृतक जगतार सिंह गांव बरोली में एक मेडिकल की दुकान चलाता था। बीती रात जब वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था तो घने कोहरे के कारण सड़क नहीं देख पाने की वजह से वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • बांके बिहारी मंदिर में भक्तों और निजी सुरक्षाकर्मियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    बांके बिहारी मंदिर में भक्तों और निजी सुरक्षाकर्मियों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

    मथुराः वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की व्यवस्थाओं को संभालने के लिए तैनात निजी सुरक्षाकर्मी गुंडई पर उतारू हो रहे हैं। आए दिन श्रद्धालुओं के साथ बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। वहीं मंदिर के सेवायत भी इन सुरक्षाकर्मियों की मनमानी और दबंगई से खासे परेशान हैं। मंदिर प्रबंधन सब जानते हुए भी अनजान बना बैठा है। अब लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर के निजी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

    बांके बिहारी मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं के साथ निजी सुरक्षाकर्मियों ने मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। श्रद्धालुओं का दल शुक्रवार की शाम बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर श्रद्धालु और गार्ड के बीच कहासुनी हो गई। सुरक्षा कर्मी ने गुंडई दिखाते हुए मंदिर परिसर में ही श्रद्धालु के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। अपने बचाव में श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की लेकिन इसी दौरान कई और सुरक्षाकर्मी वहां आए। सुरक्षाकर्मियों ने एकजुट होकर श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया।

    आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी के हाथ में प्लास्टिक का माइक भी था, जिससे उसने श्रद्धालुओं पर हमला कर घायल कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओं को पटक पटककर मारा। इस घटना से मंदिर में अफरातफरी मच गई। लोग बचने के लिए भागने लगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के मुनीष शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि श्रद्धालुओं के मंदिर परिसर से न हटने पर सुरक्षाकर्मी उन्हें जाने की कह रहा था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। मारपीट पहले श्रद्धालुओं की ओर से की गई थी, फिर भी मारपीट करने वाले सुरक्षाकर्मी को हटा दिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है।

    शुक्रवार को अमावस्या का असर सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिखाई दिया। मंदिर के गेट नंबर दो और तीन पर भीड़ के कारण कई बार हालात बिगड़ते-बिगड़ते बचे। लोग धक्का-मुक्की करते हुए मंदिर में प्रवेश कर गए। इसके बाद मंदिर के अंदर परिसर में भी भीड़ का दबाव कुछ कम नहीं रहा। मंदिर के अंदर की व्यवस्था में लगे गार्ड लोगों को धक्का देकर बाहर की ओर धकेल रहे थे लेकिन भीड़ का दबाव था कि कम होने का नाम नहीं ले रहा था। आस्था में डूबे भक्त ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन पाकर जयकारे लगाते हुए निकल गए। सुबह के बाद शाम को भी भीड़ रही। 

  • कोरोना महामारी दौरान ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर हाई अलर्ट

    कोरोना महामारी दौरान ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर हाई अलर्ट

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर दिए ये निर्देश

    नई दिल्लीः कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार ने कमर कसनी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें कोरोना से निपटने के लिए सभी तैयारियां करने का निर्देश दिया गया है। मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोरोना मैनेजमेंट के लिए अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई और अन्य इक्वीपमेंट्स सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 201 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके साथ कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,397 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 0.15 फीसदी और साप्ताहिक दर 0.14 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1,36,315 सैंपल की जांच की गई।

    • पीएसए प्लांट्स को पूरी तरह चालू रखा जाए और उन्हें जांचने के लिए नियमित मॉक ड्रिल आयोजित की जाए।
    • स्वास्थ्य सुविधाओं में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) की उपलब्धता और उनकी रिफिलिंग के लिए बिना रुकावट के आपूर्ति चेन सुनिश्चित की जानी चाहिए।
    • बैकअप स्टॉक और मजबूती के साथ ऑक्सीजन सिलेंडरों की पर्याप्त सूची रिफिलिंग सिस्टम को बनाए रखा जाए।
    • वेंटीलेटर्स, बीआईपीएपी जैसे लाइफ़ स्पोर्टिंग इक्वीपमेंट्स की उपलब्धता और SpO2 सिस्टम की उप्लब्धता सुनिश्चित की जाए।
    • ऑक्सीजन के लिए राज्य स्तर पर ऑक्सीजन कंट्रोल रूम को फिर से सक्रिय किया जाना चाहिए।
    • ओडीएएस प्लेटफॉर्म के लिए ऑक्सीजन का इस्तेमाल करने वाली सभी स्वास्थ्य सुविधाओं की ऑन-बोर्डिंग लागू करने के लिए रोजाना ऑक्सीजन की मांग और खपत पर नजर रखी जाए।

    आंकड़ों के मुताबिक, भारत में देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.4 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

  • केंद्र सरकार का ऐलानः जानें कब तक  81 करोड़ भारतीयों को मिलेगा फ्री राशन

    केंद्र सरकार का ऐलानः जानें कब तक  81 करोड़ भारतीयों को मिलेगा फ्री राशन

    नई दिल्लीः मोदी सरकार ने नए साल से पहले लोगों को तोहफा दे दिया है। अब लोगों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त राशन मिलेगा। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीटिंग के बाद कहा कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 80 करोड़ लोगों को अब मुफ्त अनाज मिलेगा। गोयल ने आगे कहा कि लोगों को दिसंबर 2023 तक अनाज लेने के लिए एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उनके मुताबिक, सरकार इस पर सालाना करीब दो लाख करोड़ रुपये का खर्च करेगी। 

    लोगों को कितने चावल और गेहूं मिलेंगे?

    नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत, सरकार मौजूदा समय में हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलोग्राम अनाज 2 से 3 प्रति किलो की कीमत पर देती है। अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत कवर होने वाले परिवारों को हर महीने 35 किलोग्राम अनाज मिलता है। इस कानून के तहत, गरीब लोगों को चावल 3 रुपये किलो और गेहूं 2 रुपये किलो पर मिलता है।

    केंद्रीय कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत, मुफ्त अनाज देने का पूरा बोझ उठाएगी।

    सरकार ने PMGKAY को आगे नहीं बढ़ाने का किया फैसला

    इस बीच सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। यह योजना 31 दिसंबर को खत्म होने जा रही है। इस योजना के अंदर, नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत कवर होने वाले 81.35 करोड़ लाभार्थियों को हर महीने प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज मुफ्त मिलता है। यह एनएफएसए के तहत मिलने वाले सब्सिडी वाले अनाज के अलावा होता है।

    बता दें कि सितंबर में, मोदी सरकार ने इन योजना को तीन और महीनों की अवधि के लिए 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया था। यह योजना अप्रैल 2020 में शुरू की गई थी। इसे कोविड काल में गरीबों की मदद के लिए शुरू किया गया था। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के अधिकारियों ने कैबिनेट के फैसले को देश के गरीब के लिए नए साल का तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि इससे NFSA के तहत आने वाले 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को अब मुफ्त अनाज मिलेगा। लाभार्थियों को अनाज लेने के लिए एक रुपये का भी भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

  • ओवरलोड टिप्पर पेड़ से टकराया, चालक घायल

    ओवरलोड टिप्पर पेड़ से टकराया, चालक घायल

    गांव पंडोगा में ओवरलोड टिपर पेड़ से टकराया, चालक घायल

    ऊना/ सूशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हरौली  विधानसभा के तहत पंडोगा गांव में पुलिस चौकी के नजदीक आज सुबह रेत से भरा एक टिप्पर टायर फटने से पेड़ के साथ जा टकराया हादसा इतना भयानक था की ड्राइवर को बड़ी मुश्किल से टिप्पर के बीच से निकाला गया इस हादसे में टिप्पर का अगला हिस्सा काफी नष्ट हो गया है।

    टिप्पर रेत से भरा हुआ था पुलिस के मुताबिक हादसा टिप्पर का टायर फटने के चलते और अनबैलेंस होने के कारण हुआ है। आसपास के लोगों की मदद से टिप्पर चालक को बड़ी मुश्किल से  बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला के सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया है, जिस पेड़ से टिप्पर टकराया हैं उस पेड़ के कुश बड़े हिस्से भी टूट कर जमीन पर गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है एडिशनल एसपी ने बताया है कि प्रथम दृष्टि से टिपर का टायर फटने से हादसा होना प्रतीत हो रहा है, फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और ड्राइवर के बयान कलम बंद किए जाएंगे।

  • कोरोना को लेकर एक्शन में केंद्र, चीन समेत इन 5 देशों से आने वालों का RT-PCR जरूरी

    कोरोना को लेकर एक्शन में केंद्र, चीन समेत इन 5 देशों से आने वालों का RT-PCR जरूरी

    नई दिल्लीः दुनिया के कई देशों में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है और पूरी सावधानी बरत रही है। इसके मद्देनज़र अब चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा है कि अगर इन देशों के किसी भी यात्री में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं या टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर दिया जाएगा।

    चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी देने के लिए कोविड-19 एयर सुविधा फॉर्म भरना अनिवार्य किया गया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुछ यात्रियों का शनिवार से रैंडम कोरोना वायरस जांच परीक्षण किया जाएगा। नागर विमानन मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि चालक दल के सदस्यों को इसके लिए चुने गए यात्रियों को हवाई अड्डे में स्थित जांच सुविधा तक लाना होगा।

    चीन और कई अन्य देशों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने प्रत्येक उड़ान में कुल यात्रियों के दो प्रतिशत का आगमन के बाद हवाई अड्डे पर रैंडम परीक्षण कराने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डा परिचालकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की रैंडम जांच के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करना होगा. मुंबई हवाई अड्डे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने कोरोना वायरस परीक्षण के लिए छह पंजीकरण काउंटर और तीन सैंपलिंग बूथ बनाए हैं।

  • पंजाबः इस गांव में दुकानों पर नहीं बिकेगा तंबाकू, लगेगा जुर्माना

    पंजाबः इस गांव में दुकानों पर नहीं बिकेगा तंबाकू, लगेगा जुर्माना

    संगरूरः पंजाब के संगरूर के एक गांव में नए साल से दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। पंचायत के इस फैसले की सराहना करते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अन्य गांवों को तंबाकू उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने के उपाय करने को कहा है। जानकारी के अनुसार संगरूर के ब्लॉक सुनाम के गांव झाड़ों के यूथ स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब और ग्राम पंचायत ने मिलकर इस फैसले को लागू किया है।

    इस निर्णय के अनुसार एक जनवरी से गांव की दुकानों में तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट, जर्दा आदि की बिक्री नहीं होगी। एक जनवरी के बाद अगर कोई दुकानदार तंबाकू उत्पाद बेचते पकड़ा गया तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं अगले 7 दिनों तक दुकान भी बंद रहेगी।

    इस मामले में खाने-पीने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गांव की सड़क, बस स्टैंड, स्कूल व आम जगहों पर धूम्रपान करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शिरोमणि कमेटी ने इस फैसले का स्वागत किया है। शिरोमणि कमेटी के प्रवक्ता हरभजन सिंह ने कहा कि गांव का यह फैसला सराहनीय है। अन्य गांवों को भी ऐसे फैसले लेने चाहिए ताकि निकट भविष्य में पंजाब को तम्बाकू मुक्त बनाया जा सके।

  • पंजाबः स्टूडेंट्स ने साथियों सहित टीचर पर तेजधार हथियारों से किया हमला 

    पंजाबः स्टूडेंट्स ने साथियों सहित टीचर पर तेजधार हथियारों से किया हमला 

    मोहालीः शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां 12वीं कक्षा के स्टूडेंट ने साथियों सहित टीचर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जहां टीचर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि टीचर के सिर पर चार टांके लगे है। इस घटना के बाद टीचर ने पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

    सूत्रों अनुसार अध्यापक ने विद्यार्थी को किसी बात से फटकार लगाई थी, जिस कारण विद्यार्थी गुस्से में था। अस्पताल में उपचाराधीन अध्यापक सरबजीत सिंह ने बताया कि वह सुबह प्रार्थना सभा में खड़ा था। स्कूल का 12वीं कक्षा का विद्यार्थी अपने बाहर के दोस्त के साथ आया और उस पर पीछे से हमला कर दिया।

    हमलावर ने उसे तेजधार हथियार से हमला करके उसके सिर पर वार किया, जिस कारण सिर पर गहरी चोट आई है। अन्य अध्यापकों को आते देख हमलावर भाग गए। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।