चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजीलेंस की टीम ने पनसप के इंस्पेक्टर को काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला में तैनात पनसप के इंस्पेक्टर रमन गौड़ को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में पटियाला के गांव अजनौदा खुर्द के पूर्व सरपंच को पंचायत फंडों में 5.70 लाख रुपये की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Blog
-

मलकू माजरा के एक दर्जन से अधिक परिवार कांग्रेस में शामिल
बददी/सचिन बैंसल: दून के पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने अपने जन सम्पर्क अभियान के तहत मंगलवार को ग्राम पंचायत मलपुर के गांव मलकुमाजरा में गये।इस गांव में एक दर्जन परिवार भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने बताया कि दून की जनता अब भाजपा नेतृत्व से तंग आ गई है। इसी कारण लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे है। मलकू माजरा चेत राम ने बताया कि भाजपा विधायक के समय मे दून का विकास 15 साल पीछे चला गया है।आज मुख्य रूप से चेत राम, महिंदर सैनी, राम दास(पोला), बिंदर, शमशेर सिंह, जय पाल नेगी, शिंदर, जरनैल सिंह, पूर्व पंच तरसेम लाल, अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा को छोड़ड़ कांग्रेस में शामिल हुए। चौधरी राम कुमार ने सभी को हार पहनाकर कांग्रेस में आने का स्वागत किया। इस मौके पर राम कुमार के साथ पूर्व प्रधान हंस राज, पूर्व प्रधान जीत राम, संडोली के पूर्व प्रधान भाग सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, राकेश कुमार,राम निरंजन, युवा कांग्रेस के महासचिव जोगिंदर सिंह, प्रदेश महासचिव सुभाष ठाकुर, जीवन दास युवा कांग्रेस, आज्ञा राम सैनी, पूर्व प्रधान संजू, गोगी चौधरी शामिल रहे। -

पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू मामले में डीजीपी ने 4 सदस्यीय SIT की गठित
मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू के जेल से भगाने के मामले में डीजीपी गौरव यादव ने 4 सदस्यीय SIT टीम गठित की है। डीजीपी पंजाब पुलिस के निर्देश पर एआईजी घुमन, एसएसपी मानसा और डीएसपी बिक्रम बराड़ के साथ आईजीपी एमएस छिना की देखरेख में दीपक टीनू के हिरासत से भागने की जांच के लिए एजीटीएफ और जिला अधिकारियों सहित 4 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि एसआईटी को पूरे षडयंत्र का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए है और किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच तेजी से पूरी की जाए। बता देंकि इस मामले में मानसा सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आज प्रितपाल के घर से 3 अवैध पिस्तौल बरामद किए है। बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह ने 3 घंटे तक आरोपी प्रितपाल सिंह से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को उसके साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए हैं।
-

पंजाबः निजी होटल से युवक का शव बरामद, परिवार ने लगाए ये आरोप
अमृतसर: जिलें के एक निजी होटल आर कॉन्टिनेंटल से बड़ी ख़बर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक होटल से नौजवान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। मृतक लड़के के परिवार ने होटल मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि होटल मालिक और एक लड़की द्वारा नौजवान को मौत के घाट उतारा गया है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि होटल कर्मचारियों द्वारा उन्हें घटना की सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई जा रही। उन्हे यह कह कर टाला जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज केवल पुलिस अधिकारियों को दिखाई जा सकती है। परिजनों का कहना है कि पुलिस अधिकारी भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सदस्यों से संपर्क कर उन्हे जानकारी दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
-

दवा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों रुपये का नुकसान, भगदड़ में 2 कर्मचारी घायल
करनालः हरियाणा में करनाल के सेक्टर 3 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को एक दवा पैकेजिंग की फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। जिसमें 2 कर्मचारी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं आग से फैक्ट्री में रखी लाखों की दवाइयां और कच्चा माल जलकर राख हो गया।
दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने करीब अढ़ाई से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में आग लगने के बाद आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 150 के करीब कर्मचारी काम कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित दवा पैकेजिंग की इजो पैक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री में पड़ी दवाइयां, केमिकल सहित काफी सामान जलकर राख हो गया। पैकेजिंग के लिए फैक्ट्री में लाया गया कच्चा माल भी जल गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री मे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जैसे ही आग लगी तो वह फैक्ट्री में पड़े ज्वलनशील केमिकल के संपर्क में आई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गई। फैक्ट्री से काला धुआं दूर से निकलता हुआ दिखाई दिया। फैक्ट्री के प्रथम फ्लोर पर आग लगी थी। जिस समय फैक्ट्री में आग लगी तो प्रथम फ्लोर पर करीब 100 कर्मचारी काम कर रहे थे। अन्य 50 के करीब कर्मचारी फैक्ट्री में ही दूसरी जगहों पर काम रहे थे। जैसे ही आग लगी तो सभी कर्मचारी अपने बचाव को लेकर फैक्ट्री से बाहर निकल गए।
इस दौरान दो कर्मचारी घायल हो गए। जिनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है। सिटी थाना के एसएचओ कमलदीप ने बताया कि दोपहर को सेक्टर 3 स्थित दवा पैकेजिंग की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची करीब अढ़ाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। फैक्ट्री में लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है।
-

पंजाब: CIA के पूर्व इंचार्ज के घर से अवैध पिस्तौलें बरामद
बठिंडाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में आरोपी गैंगस्टर दीपक टीनू को भगाने में मदद करने वाले मानसा सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह के घर से तीन अवैध पिस्तौल बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने इसको कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस पड़ताल में अब तक यह सामने आ चुका है कि सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह दीपक टीनू को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ मिलवाने के लिए अपने घर पर लेकर गया था। इस दौरान उनको अलग से कमरा देकर आप व सो गया और इसके बाद वे दोनों वहां से भाग निकले।
उसके घर से तीन अवैध पिस्तौल मिलने से एक बात साफ हो गई है कि आरोपी सीआइए के पूर्व इंचार्ज प्रितपाल सिंह के गैंगस्टरों के साथ संबंध थे। इसके चलते ही वह दीपक को अपनी निजी गाड़ी में अपने घर पर लेकर आया और उसको अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने का मौका दिया। बठिंडा रेंज के आईजी मुखविंदर सिंह ने 3 घंटे तक आरोपी प्रितपाल सिंह से पूछताछ की। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को उसके साथ सख्ती से पेश आने के आदेश दिए हैं। बता दें कि, गैंगस्टर के फरार होने के मामले में बर्खास्त किए गए सीआइए स्टाफ के प्रभारी एएसआइ प्रितपाल सिंह को मानसा कोर्ट ने सात अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
-

पंडित डोगरा की भविष्यवाणी: गुजरात में बड़े-बड़े दिग्गज होंगे धराशायी
हिमाचल और गुजरात के एक साथ होने वाले हैं विस चुनाव
ऊना/सुशील पंडित: वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने गुजरात के राजनीतिक समीकरणों को लेकर भविष्यवाणी की है। हिमाचल प्रदेश और गुजरात में एक साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। आइए इस गणना के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं कि गुजरात में मुख्यमंत्री की गद्दी किसको नसीब होगी। क्या कहता है अंक गणित और किसके पक्ष में जा रहे हैं सौरमंडल के ग्रह।
पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार देश का एक ऐसा राज्य गुजरात जिसने देश को अपनी संस्कृति को विश्व के पटल पर लाने वाला प्रधानमंत्री दिया। जहां पर 1995 से लेकर भाजपा की सरकार है। जो 27 वर्ष से राज कर रही है। गुजरात जहां पर 182 सीटों के लिए विधानसभा के चुनाव 2022 में होने जा रहा हैं। इस वर्ष का 2 + 0 + 2 + 2 = 6 अंक बनता है। गुजरात का 7 + 3 + 1 + 1 + 9 + 1 + 2 = 24 = 2 + 4 = 6 अंक बनता है। जो द्विजन्मा योग बना रहा है। द्विजन्मा योग मान प्रतिष्ठा पर प्रश्न वाचक चिन्ह लगाता है। जिसके कारण बीजेपी को संकट का सामना करना पड़ेगा। पंडित डोगरा के अनुसार अंक गणित की माने तो गुजरात में भाजपा की राह इतनी आसान नहीं है। बीजेपी का 1 अंक बनता है। यह 1 सूर्य का अंक है। सूर्य सत्ता का कारक। 2022 में 182 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 1 + 8 + 2 = 11 = 1 + 1 = 2 अंक बनता है। यह 2 चंद्र का अंक है। चंद्र मन का कारक है। 6 शुक्र का अंक बनता है। शुक्र ग्रह चंद्र व सूर्य का शत्रु अंक है। जिसके कारण शुक्र जनता के मन को विचलित करेगा, जिसके कारण परेशानी होगी। शुक्र स्त्री कारक भी है। स्त्रियों के द्वारा भी परेशानी दे सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जिनका जन्म 15 जुलाई 1962 का है। इस हिसाब से 1 + 5 = 6 अंक शुक्र का अंक है। 6 अंक का बार-बार आना शुभ संकेत नहीं है। भीड़ तो बहुत दिखेगी परंतु जनता में गुप्त रूप से विरोध रहेगा। बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव हार जाएंगे, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंक 8 कोई चमत्कार करे तो अलग बात है। बाकि अंक गणना के मुताबित सत्तारुढ़ भाजपा के लिए पुन: सत्ता पर काबिज होने की राह आसान नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ग्रहों के हिसाब से वक्त सही नहीं है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
-

ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अम्ब के अंतर्गत आते गांव घेबट बेहड़ में ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सुबह करीब दस बजे घर के पास कॉलेज के लिए गांव के एक युवक से लिफ्ट लेकर स्कूटी पर जा रही थी। इसी दौरान चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते स्कूटी चला रहा युवक तो बच गया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के अगले टायर के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक छात्रा की पहचान अक्षिता पुत्री प्रवीण कुमार निवासी घेबट बेहड़ के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक छात्रा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। इस हादसे के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-

जिला में 3 नवम्बर तक चलाया जाएगा एनीमिया मुक्त अभियान: सीएमओ
ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 3 नवम्बर तक छः माह से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों के लिए एनीमिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसमें शिक्षा विभाग तथा आईसीडीएस विभाग भी शामिल होंगे। अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक पाठशाला में बच्चों के रक्त स्तर की एनीमिया जाँच की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जिला स्तर पर 34 टीमें बनाई गई हैं जिनके द्वारा 60522 बच्चों की जाँच की जाएगी। इसके साथ ही जिला में चल रहे 40 एनआरएसटी केन्द्रों में भी बच्चों का रक्त स्तर को जांचा जायेगा। बच्चों में खून कि कमी पाई जाने पर उन्हें आयरन की गोलियां दी जाएंगी। इसके अलावा गंभीर रूप से खून कि कमी पाए जाने पर बच्चों को इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से चिकित्सक के पास रेफर किया जायेगा। एनएफएचएस-5 सर्वे के अनुसार 5 साल तक के 58.7 प्रतिशत बच्चों में खून की कमी पाई गई।
सीएमओ ने बताया कि एनीमिया होने पर शरीर में आयरन कि कमी हो जाती है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी, थकावट, सांस फूलना, हृदय गति का तेज होना, चक्कर आना, जीभ-नाखूनों एवं पलकों के अंदर सफेदी, चेहरे व पैरों पर सूजन इत्यादि जैसे लक्ष्ण हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अभियान के अंतर्गत 06 माह से 10 वर्ष तक के बच्चों की जाँच अवश्य करवाएं ताकि गंभीर स्थिति से बचा जा सके।
-

राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए वीरेंद्र कंवर
आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास के लिए प्राचीन शिक्षा पद्धति बेहद जरूरी: वीरेंद्र कंवर
75 लाख रुपए से नवनिर्मित पंचायत घर मुछाली के भवन एवं सामुदायिक भवन का भी किया लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: शिक्षा के द्वारा ज्ञान में बढ़ोतरी के साथ-साथ कौशल विकास वर्तमान समय की आवश्यकता है ताकि शिक्षित युवा पीढ़ी रोजगार एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर सम्मान पूर्वक जीवन यापन कर सकें। भारत की प्राचीन शिक्षा पद्धति व्यक्ति में आत्मनिर्भरता के साथ-साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण थी। लेकिन गुलामी के दौर में भारत की प्राचीन समृद्ध संस्कृति व शिक्षा पद्धति को विदेशी ताकतों द्वारा समाप्त किया गया। यह जानकारी ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर ने राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए दी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान दौर में युवा पीढ़ी को लक्ष्य निर्धारित कर उसके प्रति समर्पित होकर परिश्रम करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि करीब दो दशक पूर्व कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र था जहां पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल के क्षेत्र में बहुत कम सुविधाएं थीं। उन्होंने कहा कि गत दो दशकों में इन सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि धूमल सरकार के प्रथम कार्यकाल तक तहसील मुख्यालय बंगाणा में पांचवी कक्षा तक का विद्यालय था जबकि वर्तमान में बंगाणा में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय कार्यरत है। जहां पर लगभग 12 सौ छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार इस क्षेत्र में लड़कियों के शिक्षा स्तर में बढ़ोतरी हुई है।
ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में 14 करोड रुपए की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण किया जा रहा है। जबकि 1.5 करोड़ रुपए की लागत से वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा का साइंस ब्लॉक का भवन निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाणा में साढ़े चार करोड पर की लागत से बनने वाले खेल स्टेडियम की निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा।
वीरेंद्र कंवर ने बताया कि उपमंडल मुख्यालय बंगाणा में मिनी सचिवालय भवन, बीडीओ कार्यालय भवन तथा अग्निशमन कार्यालय तथा उप रोजगार कार्यालय इत्यादि खोले गए कार्यालय इस क्षेत्र में हुए अभूतपूर्व विकास के साक्षी हैं। वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा महाविद्यालय स्टाफ और छात्रों की मांग पर एक जल भंडारण टैंक बनाने तथा भविष्य में अन्य विषयों में स्नातक विषय में कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व बंगाणा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सतेंद्र कुमार ने महाविद्यालय से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने जानकारी दी कि इस कालेज में जिला ऊना के अलावा सीमावर्ती जिला कांगड़ा व हमीरपुर के छात्र छात्राएं भी शिक्षा ग्रहण करते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के बनने से लेकर अब तक हुई प्रगति व विकास कार्यों बारे विस्तृत जानकारी दी।
वीरेंद्र कंवर ने बंगाणा में 75 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत मुछाली के पंचायत घर एवं सामुदायिक भवन के विधिवत लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य डॉ सतेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदु दड़ोच, बीडीसी बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, ग्राम पंचायत पलाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर, ग्राम मुछाली पंचायत के प्रधान विजय शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, हिमफैड के निर्देशक चरनजीत शर्मा, हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी मदन राणा, कुटलैहड़ वैटनर्ज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल केसी शर्मा, भाजपा मंडल प्रवक्ता सुरेंद्र हटली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी जी मौजूद थे।
