Blog
-

हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए नियुक्त किए जाएंगे नोडल अधिकारीः डीसी
ऊना/सुशील पंडित: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया जा रहा है, जिसके तहत हर घर, राजकीय, निजी, औद्योगिक और शैक्षणिक भवनों में तिरंगा फहराने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अभियान के संबंध में बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए संबंधित एसडीएम उपमंडल स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, जो झंडों के वितरण करने से लेकर हर घर में झंडा लगाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में झंडों का वितरण पंचायतों के माध्यम से तथा शहरी क्षेत्रों में ईओ करेंगे। उन्होंने कहा कि एसडीएम पंचायत सचिवों व पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान की सफलता के लिए आगामी रणनीति बनाएं।डीसी ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह झंडा लगाने से संबंधित नियमों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। राघव शर्मा ने कहा कि लोगों को नाममात्र कीमत पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना का हर व्यक्ति भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की बनाई गई वेबसाइट www.harghartiranga.comपर जाकर वर्चुअल झंडे पर क्लिक कर 13-15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त कर सकता है और अपने घर पर झंडा लगाने के बाद सेल्फी भी इसी वेबसाइट पर अपलोड कर सकता है। -

ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन आवश्यकः सत्ती
जिला परिषद हॉल ऊना में मनाया गया बिजली महोत्सव, पीएम का कार्यक्रम भी हुआ लाइव
ऊना/सुशील पंडित: किसी भी देश की तरक्की के लिए ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऊर्जा मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों तथा ऊर्जा उत्पादन से जुड़े संस्थानों द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। परिणाम स्वरूप देश में 4 लाख मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है, जो वर्ष 2014 की तुलना में 1.5 लाख मेगावाट अधिक है। यह बात छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला मुख्यालय ऊना में आयोजित बिजली महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने लिए प्रत्येक नागरिक द्वारा ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ ऊर्जा के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करना अत्यंत आवश्यक है।
सतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान तथा मजदूर वर्ग की आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है तथा इसके लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत ऐसे गरीब व्यक्ति जिनके घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है तथा उनका नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना में दर्ज है, उन्हें मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है, जबकि जिन परिवारों का नाम सामाजिक आर्थिक जनगणना में दर्ज नहीं है, उन्हें मात्र 500 रूपए की लागत पर गरीब विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। सौभाग्य योजना के तहत ऊना जिला में 435 पात्र उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पूरे देश में सबसे सस्ती दरों पर उपभोक्ताओं को बिजली प्रदान कर रहा है तथा वर्तमान में सरकार द्वारा 125 यूनिट प्रतिमाह बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर बिजली बोर्ड द्वारा गांवों में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्यों व विद्युत आवंटन प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर आधारित लघु फिल्में भी दिखाई गई। इसके अलावा एनटीपीसी पीजीसीएल तथा एसईसीआई द्वारा विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के विषय में भी लघु फिल्में दिखाई गई। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आर के कला मंच के कलाकारों द्वारा ऊर्जा संरक्षण तथा सौर ऊर्जा उत्पादन के विषय में लघु नाटक के माध्यम से मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक जानकारी प्रदान की।
इससे पूर्व विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा समारोह आयोजन के महत्व बारे विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय और एमएन आरई द्वारा उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पहल के तहत देशभर में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में पहला कार्यक्रम 25 जुलाई को चलोला में आयोजित किया जा चुका है।
इस अवसर पर भारत सरकार के मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी कार्यक्रम में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से दिखाया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों के विद्युत उपभोक्ताओं तथा विद्युत संबंधी योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों से सीधा संवाद भी किया। समारोह का आयोजन जिला प्रशासन, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड तथा सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड द्वारा संयुक्त रुप से किया गया था।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, बिजली बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अनिल सहगल, बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता खुशबिंदर सिंह, अशोक परमार व सुशील कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सतलुज जल विद्युत निगम के उप महाप्रबंधक भूपेंद्र धीमान, हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी सोहन लाल, बिजली बोर्ड तथा हिम ऊर्जा विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय भी उपस्थित थे।
-

सीएमओ ने कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतू जारी की एडवाईजरी
ऊना/सुशील पंडित: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि ज्यादातर लोगों द्वारा कोविड सुरक्षा नियमों को नज़रअंदाज किया जा रहा है जिसके चलते जिला में कोविड मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने कहा मास्क का प्रयोग न करना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करना है। ऐसे व्यक्ति जिनकी इम्युनिटी कम है या किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं उनके लिए यह स्थिति घातक सिद्ध हो रही है।
सीएमओ ने जिलावासियों से अपील की है कि सभी शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों, सामाजिक समारोहों व् भीड़ भाड वाले स्थानों में मास्क जरूर पहनें तथा कोविड-19 के सुरक्षा नियमों पालना करना सुनिश्चित करें ताकि कोविड-19 महामारी से बचा जा सके।
-

जालंधरः टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी रेहड़ी वालों पर चढ़ाई कार, कई घायल
जालंधर, (हर्ष मेहरा): जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित रामामंडी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में टैक्सी ड्राइवर ने जीटी रोड पर लगे रेहड़ी चालकों गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में 3 रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है।
इस मामले को लेकर घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि मुकेश गुप्ता अजय पंडित और धीरज सिंह अपनी रेहड़ी पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार चालक ने अपनी कार उनपर कार चढ़ा दी। इस हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर कैंट से पीसीआर टीम मौके पहुंच गई।
पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। नशे की हालत में होने के कारण बेकाबू कार रेडी से जा टकराई। अधिकारियों ने बताया कि कार चालक जालंधर से चेहरू जा रहा था। पीसीआर कर्मियों ने उक्त ड्राइवर को जालंधर कैंट की पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं कार की टक्कर से घायल हुए पीड़ितों को रामा मंडी के नजदीक उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
-

इनोसेंट हार्टस में माहौल हुआ भक्तिमय; बच्चों ने मधुर स्वर में गाए भजन और शबद
जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस में कैंट जंडियाला रोड तथा कपूरथला रोड स्थित स्कूल में बच्चों ने मधुर भजन व शबद गाकर सारा माहौल भक्तिमय कर दिया। इस अवसर पर बच्चों की माताओं तथा दादी को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित करके की गई।
पाँचवी व छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने ओ पालनहारे, निरगुण ओ न्यारे गाकर निर्गुण, निराकार परमात्मा की आराधना की। पायो जी मैंने राम रतन धन पायो भजन गाकर सगुण परमात्मा का स्मरण कर नाम की महिमा का बाख़ान किया है। विनु बोल्यां सब कुछ जानदा शबद गाकर उन्होंने ईश्वर के सर्वज्ञ रूप का ध्यान किया। इही नाम है अधारा शबद गाकर परमपिता परमात्मा को याद किया।
इस अवसर पर कपूरथला रोड स्थित स्कूल में हरलीन गुलरिया (इंचार्ज प्राइमरी व मिडलविंग) तथा कैंट जंडियाला रोड स्थित स्कूल में गुरमीत कौर इंचार्ज (कोऑर्डिनेटर इनोकिड्स) उपस्थित थे। उन्होंने आई हुई माताओं को समझाया कि वे अपने बच्चों को भगवान का धन्यवाद करने के संस्कार अवश्यदें, क्योंकि जब बच्चा एक बार भगवान का धन्यवाद करना सीख जाता है तो बड़ों के प्रति उस बच्चे के मन में कृतज्ञता के भाव अवश्य पोषित होते हैं।
इनोसेंट हार्टस ग्रुप की डिप्टीडायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा ने बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि इस प्रकार की गतिविधि करवाने का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक व सांस्कृतिक मूल्यों व संस्कारों का समावेश करना है।
-

पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन का लुकआउट सर्कुलर जारी
लुधियानाः जिलें में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम समेत बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। पुलिस ने सुब्रमण्यम का लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है और इस संबंधी एयरपोर्ट आथारिटी को जानकारी दे दी है। बता दें कि सुब्रमण्यम पहले ही लुधियाना में नहीं हैं और साउथ में नेचुरोपैथी के जरिए अपना इलाज करवाने गए हुए हैं। मगर विजिलेंस का शक है कि वह विदेश भाग सकते हैं। इसलिए ही उनका लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इससे पहले विजिलेंस उनके पीए संदीप शर्मा, इओ कुलजीत कौर को गिरफ्तार कर चुकी है। पीएम संदीप शर्मा, क्लर्क प्रवीन शर्मा और इओ कुलजीत कौर का तीन दिन का पुलिस रिमांड विजिलेंस ने लिया हुआ है।
बता दें कि विजिलेंस ने ऋषि नगर में फ्लैट के लिए प्रस्तावित जमीन पर दिए गए 5 एलडीपी प्लांटों (प्लांट नंबर 102, 103, 103, 104, 105 और 106) में हुई धांधली के आरोप में पूर्व चेयरमैन रमन सुब्रमण्यम, इओ कुलजीत कौर, एसडीओ अंकित नारंग, सेल्ज क्लर्क प्रवीन कुमार, क्लर्क गगनदीप और चेयरमैन के पीए संदीप शर्मा के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
पुलिस को अब एसडीओ अंकित गर्ग, सेल्ज क्लर्क प्रवीन कुमार और गगनदीप की तलाश है। विजिलेंस ने बाकी आरोपितों को पकड़ने के लिए जिला पुलिस की सहायता लेकर कई जगहों पर छापामारी की है। विजिलेंस के मुताबिक इस मामले में कुछ बड़े लोगों की शमूलियत की जांच भी अभी चल रही है। गौरतलब है कि ईओ से पूछताछ में सामने आया है कि ट्रस्ट के अधिकारियों ने गलत तरीके से कई प्लाट बेच दिए हैं। नियमों का उल्लंघन कर रिश्वत के तौर पर मोटी रकम लेने के सुबूत विजिलेंस को मिले हैं।
-

जालंधरः पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस सहित 2 युवक काबू
जालंधर, (वरुण/हर्ष): जिले में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसने के मुहिम तेज कर दी है। शहर पुलिस ने स्कॉर्पियो सवार युवक को रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी नकोदर हरजिंदर सिंह ने बताया कि सिटी थाना प्रमुख हरजिंदर कौर के अगुवाई में एएसआई कुलविंदर सिंह, एएसआई हरमेश कुमार, सिपाही गगनदीप सिंह गश्त के दौरान फुआरा चौक नकोदर मौजूद थे।
इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सतविंदर सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी ग्राम मुलेवाल खैरा, आर्यनप्रीत पुत्र ग्राम नमाजीपुर शाहकोट निवासी राजिंदर सिंह और अन्य अज्ञात युवक के पास अवैध पिस्टल और हथियार है। वे लड़ाई झगड़ा करने के फिराक में में हैं और इस समय वह स्कॉर्पियो गाड़ी में नकोदर बस स्टैंड में बैठे है।
पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त 2 युवकों को 1 पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस दौरान वहां से कुछ युवक मौका पाकर फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्तियों और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ सदर नकोदर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-

जालंधर: लांबड़ा में हुए मर्डर केस में 2 आरोपी गिरफ्तार
कत्ल के पीछे हैरान करने वाली वजह आई सामने
जालंधर, (वरुण, हर्ष) : देहात में लांबड़ा क्षेत्र के गांव चिट्टी में हुए कत्ल केस को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 25 जुलाई को जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के चिट्टी गांव के पूर्व सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी अचानक सड़क किनारे एक शव देखा गया। पुलिस ने इस घटना को ट्रेस करना शुरू किया।
पुलिस को शव और इलाके की सीसीटीवी बरामदी और शराब की बोतल के फिंगरप्रिंट से पता चला कि मृतक का नाम विशाल कुमार है, जो अवतार नगर, जालंधर का निवासी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से मनोज शर्मा जालंधर के अवतार नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा मोनू बस्ती बावा खेल का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता पूछताछ में पता लगा कि मृतक मनोज वर्मा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था और मना करने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद मनोज और मोनू ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। यहां यह भी स्पष्ट किया गया है कि हत्या के बाद मृतक विशाल के शव को गांव चिट्टी के पास फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।
बता दें कि जालंधर के लांबड़ा गांव से सटे चिट्टी गांव में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए लांबड़ा थानाध्यक्ष अमन सैनी ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिट्टी गांव की नहर के पास खून से लथपथ शव पड़ा है। जब हम यहां पहुंचे तो जांच शुरू की। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसे मारकर इसी जगह फेंक दिया।
-

जालंधर: लांबड़ा में हुए मर्डर केस में 2 आरोपी गिरफ्तार
कत्ल के पीछे हैरान करने वाली वजह आई सामने
जालंधर, (वरुण, हर्ष) : देहात में लांबड़ा क्षेत्र के गांव चिट्टी में हुए कत्ल केस को लेकर पुलिस ने सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि 25 जुलाई को जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र के चिट्टी गांव के पूर्व सरपंच ने पुलिस को सूचना दी थी कि वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी अचानक सड़क किनारे एक शव देखा गया। पुलिस ने इस घटना को ट्रेस करना शुरू किया।
पुलिस को शव और इलाके की सीसीटीवी बरामदी और शराब की बोतल के फिंगरप्रिंट से पता चला कि मृतक का नाम विशाल कुमार है, जो अवतार नगर, जालंधर का निवासी है। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें से मनोज शर्मा जालंधर के अवतार नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा मोनू बस्ती बावा खेल का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद पता पूछताछ में पता लगा कि मृतक मनोज वर्मा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करता था और मना करने पर भी वह नहीं माना। जिसके बाद मनोज और मोनू ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। यहां यह भी स्पष्ट किया गया है कि हत्या के बाद मृतक विशाल के शव को गांव चिट्टी के पास फेंक दिया गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेंगे।
बता दें कि जालंधर के लांबड़ा गांव से सटे चिट्टी गांव में नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए लांबड़ा थानाध्यक्ष अमन सैनी ने बताया था कि उन्हें सूचना मिली थी कि चिट्टी गांव की नहर के पास खून से लथपथ शव पड़ा है। जब हम यहां पहुंचे तो जांच शुरू की। शव को देखकर ऐसा लगता है कि किसी ने उसे मारकर इसी जगह फेंक दिया।
-

ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा कुटलैहड़ में हुई एक दिवसीय कार्यशाला
ऊना/सुशील पंडित: चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों का वोटरों से संपर्क साधने का दौर तेज हो रहा है इसी मद्देनजर कांग्रेस सेवा दल द्वारा पिछले 1 महीने से कुटलैहड़ हल्के के 118 बूथों को 2 जोन में बांटकर प्रथम हार्डीकर जोन में तीसरी कार्यशाला का आयोजन आयोजन किया गया। इसमें 50 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष दौलत राम ने ध्वज फहराया तथा कैप्टन राम रखा सोंखला ने ध्वजा रक्षक की भूमिका निभाई। कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा ने चुनावों की तैयारियों को लेकर तथा बूथ प्रबंधन की बारीकियों से कार्यकर्ताओं को पाठ पढ़ाया।
डॉ डोगरा ने कार्यकर्ताओं को अपना व दाएं और बाएं के बूथ में एक दस्ते के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि हम व्यक्ति विशेष के न होकर कांग्रेस के चुनाव चिन्ह के साथ चलकर जो भी प्रत्याशी कुटलैहड़ से हो उसे विजयी बनाएं । उन्होंने कुटलैहड़ में तथा प्रदेश में हो रहे घोटालों की जानकारी भी समझा की।
डॉ डोगरा ने कहा कि अब समय आ गया है भारतीय जनता पार्टी की सरकारों द्वारा महंगाई तथा बेरोजगारी को जिस तरह से बढ़ावा दिया गया है उसे रोकने के लिए कांग्रेस का स्वत: ही सत्ता में वापस आना अति आवश्यक है ताकि प्रदेश और देश में सौहार्द का माहौल बना रहे उन्होंने प्रदेश सरकार तथा केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए और कहा कि कांग्रेस के आला नेताओं को ईडी से डराने धमकाने का काम जो मोदी सरकार कर रही है उससे कांग्रेस डरने वाली नहीं है । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को यह भी समझाया कि चुनावों के लिए यह जो 90 दिन हैं बहुत अहम हैं तथा हमें तत्परता और कर्मठता के साथ जी जान लगाकर अपने बूथ को सुरक्षित रखना है एक-एक कीमती मत कांग्रेस में कांग्रेस के पक्ष में जुड़वा कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएं ताकि 2024 में केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकें। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉ विजय डोगरा द्वारा किया गया तथा ध्वज फहराने की विधि और उतारने की विधि विशेष रूप से बताई गई और दो नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम ने आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय प्रशिक्षक द्वारा बताए गए मार्ग पर हम सभी कांग्रेस सेवा दल के साथी अनुसरण करेंगे और कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस मौके पर ब्लाक महासचिव केवल कृष्ण शर्मा, हार्डीकर जोन प्रथम संयोजक रमेश चंद, सह संयोजक कैप्टन रामरखा सोंखला, महात्मा गांधी जोन 2 संयोजक उप प्रधान दर्शन सिंह, सह संयोजक राकेश कुमार, ब्लॉक सचिव अशोक कुमार, अवधेश कुमार, महिला सेवा दल अध्यक्ष बबली देवी, वीना कुमारी, कमला देवी, ब्रह्मी देवी, धन्नो देवी, सीमा देवी महासचिव, रामपाल कुंडलस, शशी सिंह ब्लॉक अध्यक्ष यंग ब्रिगेड, भूषण शर्मा सचिव, राजकुमारी सचिव आदि उपस्थित रहे।