जालंधरः टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर खड़ी रेहड़ी वालों पर चढ़ाई कार, कई घायल

जालंधर, (हर्ष मेहरा): जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित रामामंडी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में टैक्सी ड्राइवर ने जीटी रोड पर लगे रेहड़ी चालकों गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में 3 रेहड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए है।

इस मामले को लेकर घायल व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि मुकेश गुप्ता अजय पंडित और धीरज सिंह अपनी रेहड़ी पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार बेकाबू कार चालक ने अपनी कार उनपर कार चढ़ा दी। इस हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर कैंट से पीसीआर टीम मौके पहुंच गई।

पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। नशे की हालत में होने के कारण बेकाबू कार रेडी से जा टकराई। अधिकारियों ने बताया कि कार चालक जालंधर से चेहरू  जा रहा था। पीसीआर कर्मियों ने उक्त ड्राइवर को जालंधर कैंट की पुलिस के हवाले कर  दिया। वहीं कार की टक्कर से घायल हुए पीड़ितों को रामा मंडी के नजदीक उपचार के लिए  निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *