Blog

  • Punjab News: घर से दंपति के शव मिलने से मचा हड़कंप, दरवाजा तोड़कर निकाले बाहर, देखें वीडियो

    Punjab News: घर से दंपति के शव मिलने से मचा हड़कंप, दरवाजा तोड़कर निकाले बाहर, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित बंद मकान से बुजुर्ग दंपति के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।घटना का उस समय पता चला जब बंद घर से बदबू आने लगी। जिसके बाद लोगों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ने घर का दरवाजा तोड़ा और घर से दपंति के शव बरामद करके बाहर निकाले।

    लोगों ने बताया कि घर से काफी बदबू आ रही थी। ऐसे में अनहोनी की आंशका को लेकर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को 2 दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला और न ही गली में दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि वे घर के भीतर ही होंगे। लेकिन दोपहर को बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

     

  • Punjab News: चुनावों नतीजों में रीकाउंटिंग में एक वोट से हारी अकाली दल उमीदवार

    Punjab News: चुनावों नतीजों में रीकाउंटिंग में एक वोट से हारी अकाली दल उमीदवार

    पठानकोटः नगर निगम पठानकोट के चुनावों के नतीजे बीते कल घोषित किए गए। इस चुनावी नतीजों में भाजपा के 22, कांग्रेस के 18 ओर आम आदमी पार्टी के 10 उमीदवार विजयी रहे। लेकिन वार्ड 46 के अकाली उमीदवार मोनिका ने प्रशासन पर लगाए धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। अकाली उमीदवार के पति हरीश कुमार हिप्पो ने बताया कि पहले उन्हें चुनाव में विजयी घोषित कर दिया। जिसके बाद आप पार्टी की ओर से रीकाउंटिंग करवाई गई और उसके बाद उन्हें 1 वोट से हरा दिया।

    जिस के चलते उनके समर्थकों में भारी रोष पाया जा रहा है। इश विरोध में देर रात समर्थकों ने हाईवे जाम कर दिया। आज फिर उनके समर्थकों ने रोष प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की। इस मामले को लेकर मौके पर सुजानपुर के हल्का इंचार्ज संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि इस धक्केशाही के बारे में पार्टी हाई कमान को सूचित कर दिया है। सोमवार को इस धक्केशाही के विरोध में हाई कोर्ट में रिट पेटीशन दाखिल कर पुनः मतदान करवाने की मांग की जाएगी।

  • गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर ट्रक और कार चालक में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर ट्रक और कार चालक में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    मनालीः हिमाचल प्रदेश के मनाली में कार सवार युवक और ट्रक चालक में विवाद हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में देखा जा सकता है कि कार सवार युवक पहले ट्रक पर हाथ मारता है और उसके बाद वह कार से तेजधार हथियार (दराट) निकाल कर ले आता है। जिसके बाद वह तेजधार हथियार से ट्रक पर हमला कर देता है। इस दौरान भारी संख्या में रोड पर जाम लग जाता है। लोग युवक द्वारा मचाए जा रहे उत्पाद को देखते रहते है, लेकिन कोई भी दोनों को छुड़वाने की कोशिश नहीं करता।
    मिली जानकारी के अनुसार मनाली में ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। तभी संजय कुमार नाम के मनाली के युवक ने अपनी गाड़ी से दराट निकाला और ट्रक ड्राइवर व उसकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना में ट्रक के शीशे टूट गए। यह घटना वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर दी। इसके बाद, कुल्लू जिले के गाहर गांव निवासी शिकायतकर्ता प्रेम चंद ने पुलिस में शिकायत दी। प्रेम चंद ने बताया कि वह अपने ट्रक (HP-34E-8542) में टाइल लेकर कुल्लू से लेह जा रहा था। उनके साथ ठाकुर दास बतौर कंडक्टर मौजूद थे। होटल नीलम रांगड़ी के पास पहुंचने पर वाहन (HP-58A-9691) के ड्राइवर मनाली के रांगड़ी निवासी संजय कुमार ने उनके ट्रक को ओवरटेक कर आगे गाड़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। संजय कुमार ने गाली-गलौज और बहसबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दराट से गाड़ी पर हमला किया और ट्रक की चाबी निकालकर मौके से फरार हो गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मनाली थाने में मामला दर्ज कर लिया है। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 352, 324(2), 351(2) के तहत छानबीन की जा रही है।
  • अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    गुस्साए ग्रामीणों ने खराब सड़क को लेकर जताया गुस्सा, किया प्रदर्शन

    देवासः शिप्रा बायपास स्थित रूपाखेड़ी के समीप रेलवे ब्रिज पर सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की खामियों और राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया। अधिकारियों और स्थानीय विधायक की समझाइश के बाद जाम समाप्त किया गया।
    जानकारी मुताबिक, नायता पुवाल्डा निवासी हैदर (40), अंसार और इमरान शनिवार सुबह इंदौर काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। तीनों मोटर निकालने का काम करते हैं। सुबह करीब 8:30 बजे रूपाखेड़ी रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज पर सड़क ऊंची-नीची होने के कारण कार असंतुलित हो गई। करीब 100 फीट तक बेकाबू दौड़ने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हैदर और अंसार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इमरान को इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि एंबुलेंस और अन्य राहत सेवाएं समय पर नहीं पहुंचीं। घायलों और मृतकों को निजी वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्का-जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी, सीएसपी सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक मनोज चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया। सड़क की खामियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।  
  • धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- CM Nayab Singh Saini

    धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए सिख समाज की कुर्बानियों पर पूरे देश को है गर्व- CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज की अटूट वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सिख एक बहादुर कौम है, जिसने धर्म की रक्षा के लिए सिर तो कटा दिए, लेकिन कभी झुके नहीं। उनकी इस महान विरासत, कुर्बानियों और वीरता पर आज हर भारतवासी गर्व महसूस करता है। मुख्यमंत्री शनिवार को हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित उनके (मुख्यमंत्री) धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाह गुरु नानक देव जी से लेकर दशम पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने हमें सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी और चारों साहिबजादों का बलिदान भारत को बचाने की इसी महान गुरु परंपरा का हिस्सा है।

    मोदी सरकार के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का किया गया है संरक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के भीतर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत आनंदपुर साहिब- फतेहगढ़ साहिब- चमकौर साहिब-फिरोजपुर-अमृतसर-खटकड़ कलां-कलानौर-पटियाला विरासत सर्किट के विकास को हरी झंडी दी है। इसके अलावा, डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन और अमृतसर से नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा की शुरुआत भी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदमों में शामिल है। साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है।

    हरियाणा में गुरुओं के नाम पर शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचे का किया जा रहा है विकास

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिख समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर और टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम ‘ गुरु तेग बहादुर मार्ग’ रखा गया है। असंध के कॉलेज का नाम सरबंसदानी गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर और लखनौर साहिब में माता गुजर कौर के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन और यादगारी गेट का निर्माण किया गया है। साथ ही, यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है।

    ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ से तीर्थयात्रियों को मिली है बड़ी राहत

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत हजूर साहिब (नांदेड़), श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दो विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के महान सिद्धांतों, आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी। इस अवसर पर संत बाबा जसदीप सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी बी बी भारती, राजेश सपरा, राम निवास गर्ग, सरदार गुरुदेव सैनी, सरदार बलजीत सिंह, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य गणनान्य लोग मौजूद रहे।
  • Punjab News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, 5 गांवों का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश ने खोली प्रशासन की पोल, 5 गांवों का टूटा संपर्क, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले के मुल्लांपुर गरीबदास के पास कंडी एरिया के 5 गांवों का संपर्क तब टूट गया जब पहली बारिश ने ही प्रशासन की पोल खोल दी। लोगों ने बताया कि इन गांवों में नदियों पर पुलों की मांग पिछले 75 साल से गांव के लोग, नेता और सरकार के सामने करते आ रहे हैं, लेकिन किसी की सुध नहीं ली गई। इस वजह से हर मानसून में इन लोगों का आने‑जाने का रास्ता कट जाता है। अगर किसी को डिलिवरी होनी हो या कोई गर्भवती अस्पताल जाना पड़े तो उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

    आज बारिश होने के कारण सारे रास्ते बंद हो गए और लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन हर साल दावे तो करता है, लेकिन इन गांवों के पुलों की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि इन नदियों पर पुल बनाए जाएं ताकि लोग भी सुकून की सांस ले सकें और लोगों के आने‑जाने के साधन सुगम हों। गांव के लोगों ने बताया कि 600 साल से भी पुराने ऐतिहासिक माता जैंती देवी मंदिर और शिव मंदिर भी नदी के पानी से बड़े खतरे में हैं, जहां श्रद्धालुओं की बहुत आस्था जुड़ी हुई है।

  • Punjab News: डॉक्टर पर हमले को लेकर प्रदर्शन, OPD सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर पर हमले को लेकर प्रदर्शन, OPD सेवाएं ठप, देखें वीडियो

    मोहालीः डेराबस्सी सिविल अस्पताल के डॉक्टर पर हुए हमले को लेकर आज डॉक्टरों और कर्मचारियों ने रोष जताते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉक्टरों और कर्मियों द्वारा ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई। दरअसल, डॉक्टरों का आरोप है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि, मरीजों की सुविधा को देखते हुए इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गई हैं। जानकारी के मुताबिक, सिविल अस्पताल में तैनात एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. जोत नूर शुक्रवार शाम अपनी कार के पास पहुंचे, जो कि जंगलात विभाग कार्यालय के पास पार्क थी। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उनका पेशा पूछने लगे। डॉ. जोत नूर द्वारा खुद को डॉक्टर बताने पर दोनों ने कथित तौर पर उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

    डॉक्टर किसी तरह खुद को बचाकर अपनी कार में बैठ गए, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। खास बात यह है कि घटना डेराबस्सी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों में भारी रोष है। उनका कहना है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने कहा कि यदि ड्यूटी पर जाने वाले डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो स्वास्थ्य सेवाओं पर इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

    डॉक्टरों का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। वहीं मामले में थाना प्रभारी सुमित मोर का कहना है कि घटना की शिकायत मिली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कानून के अनुसार कार्यवाई करेगी।

  • Punjab News: बारिश के कारण घर की छत गिरने से मलबे में फंसे लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश के कारण घर की छत गिरने से मलबे में फंसे लोग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के गांधी नगर स्थित अमरूदों वाली झुग्गियों के पास बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां एक घर की छत अचानक गिर जाने से भारी नुकसान हो गया। हादसे के समय घर के लोग अंदर मौजूद थे, जिससे घर में मौजूद शिवानी मेहरा व रमन मेहरा को चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि छत काफी समय से जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश व खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ।

    हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वे लंबे समय से खराब हालत में रह रहे हैं और कई बार प्रशासन से मदद की मांग कर चुके हैं।

    लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। अब इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए और झुग्गियों की मरम्मत या सुरक्षित आवास की व्यवस्था की जाए। फिलहाल प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि इस हादसे के बाद उनकी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।

  • CM Bhagwant Mann ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दी बड़ी सौगातें, ठेकेदारी सिस्टम होगा खत्म, देखें Live

    CM Bhagwant Mann ने आउटसोर्स कर्मचारियों को दी बड़ी सौगातें, ठेकेदारी सिस्टम होगा खत्म, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सुगातें देने की घोषणा की है। सीएम भगवंत मान ने लाइव होकर कर्मचारियों की कई मांगों को पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने ठेकेदारी सिस्टम भी जल्द खत्म करने की बात कही है।

    सीएम भगवंत मान ने संबोधित करते हुए बताया कि आज विधानसभा में पंजाब सरकार ने 2 कानून लाने का ऐतिहासिक फैसला किया है। इसमें पहला सबसे बड़ा फैसला लम्बे समय से काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को पंजाब राज में सीधे भर्ती करने का है। द पंजाब स्टेट आउटसोर्स पर्सनल बिल 2026 पेश किया गया है। इसी के साथ आगे से इस क्लास थ्री और फोर में सरकारी भर्ती ही होगी। सरकार के इस फैसले से करीब सवा लाख कच्चे मुलाजिमों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत 65048 कर्मचारियों इस योजना के दायरें में आएंगे, जो 51 विभिन्न विभागों में काम कर रहे हैं।

    भगवंत मान ने कहा कि सरकार ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस संबंध में कैबिनेट ने अध्यादेश (ऑर्डिनेंस) को मंजूरी दे दी है। अब इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा और बाद में इसे विधानसभा में बिल के रूप में पेश किया जाएगा। वहीं इस ऐतिहासिक फैसले का आउटसोर्स कर्मचारियों को बहुत लाभ होगा, क्योंकि आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबे समय से यह मांग थी कि उन्हें पक्का किया जाए, और अब सरकार ने उन्हें पक्का करके उनकी बड़ी मांग को पूरा कर दिया है।

  • Phagwara News: सासंद चब्बेवाल का बयान, कांग्रेस में दरार बरकरार, RTI Activist Simranjit Singh को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Phagwara News: सासंद चब्बेवाल का बयान, कांग्रेस में दरार बरकरार, RTI Activist Simranjit Singh को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लॉ गेट के बाहर गोलियां जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। घटना को लेकर आप पार्टी के सासंद राजकुमार चब्बेवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह की मौत की दुखद घटना का उन्हें पता चला है। पंजाब से हरियाणा में क्राइम चरम पर है। पंजाब पुलिस लगातार मामले की बारीकी से जांच कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाएगा। वहीं कांग्रेस की हाईकमान के साथ मीटिंग को लेकर चब्बेवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिन प्रताप बाजवा के वॉकआउट किए जाने को लेकर भले कयास लगाए जा रहे है, लेकिन एक बात स्पष्ट हैकि कांग्रेस का अंदरूनी क्लेश सातवें आसमान पर है।

    कांग्रेस में कला क्लेश अक्सर चलता रहा है और यही कांग्रेस की कमजोरी का कारण है। कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबसे ज्यादा सीएम के दावेदार पार्टी के अंदर है। पार्टी की कमजोरी का कारण यह भी बनेंगे। इस मामले को लेकर किस पार्टी को फायदा होगा, वह स्पष्ट नहीं कर सकते, लेकिन बीते दिन निकाय चुनाव में कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली की सीटों का जोड़ भी आप पार्टी के बराबर नहीं पहुंच रहा। वहीं चुनावों में झड़प को लेकर कहा कि किसी भी सरकार का इतिहास खोलकर देख लिया जाए, अक्सर चुनावों के दौरान मामूली झड़प देखने को मिलती है, लेकिन आप पार्टी के वर्कर मजबूत है।

    फ्रंट पर अच्छे तरीके से डटा हुआ है। पंजाब भाजपा के नए प्रधान केवल सिंह ढिल्लों बनने पर चब्बेवाल ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। भाजपा ने किसे प्रधान बनाना है, किसे नहीं बनाना, यह पार्टी का मसला है। भाजपा के नए प्रधान बनने पर केवल सिंह ढिल्लों को वह बधाई देते है। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा शहरी वोट में अपना बड़ा आधार मानती थी, लेकिन कल चुनावी नतीजों में उसकी वह पोल भी खुल गई। यहां तक कैप्टन अमरेंद्र सिंह नए प्रधान बनाने पर नाराज चल रहे है और भाजपा पार्टी के अंदर भी नेताओं में जंग जारी है।