Punjab News: घर से दंपति के शव मिलने से मचा हड़कंप, दरवाजा तोड़कर निकाले बाहर, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित बंद मकान से बुजुर्ग दंपति के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर के नाम से हुई। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।घटना का उस समय पता चला जब बंद घर से बदबू आने लगी। जिसके बाद लोगों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ने घर का दरवाजा तोड़ा और घर से दपंति के शव बरामद करके बाहर निकाले।

लोगों ने बताया कि घर से काफी बदबू आ रही थी। ऐसे में अनहोनी की आंशका को लेकर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुलदीप सिंह और हरमीत कौर को 2 दिन पहले तक गली में सामान्य रूप से घूमते-फिरते देखा गया। उस समय तक सब कुछ बिल्कुल ठीक-ठाक था। शुक्रवार और शनिवार को जब दोनों में से कोई भी घर से बाहर नहीं निकला और न ही गली में दिखाई दिया, तो लोगों को लगा कि वे घर के भीतर ही होंगे। लेकिन दोपहर को बदबू फैलने के बाद मामले का खुलासा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *