Blog

  • Punjab News: मेन मार्केट में Fancy Jewellery Shop से हथियारों और पिस्टल के बल पर 4 लाख की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: मेन मार्केट में Fancy Jewellery Shop से हथियारों और पिस्टल के बल पर 4 लाख की लूट, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में मेन मार्केट में फैंसी ज्वैलर शॉप से हथियारों के बल पर लाखों की लूट की घटना सामने आई है। जहां लुटेरे शॉप में तलवारें और पिस्टल लेकर घुसकर घटना को अंजाम दिया। शॉप मालिक अशोक कुमार शौकी ने कहा लुटेरों ने डेढ़ मिनट में घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। अशोक ने कहा कि घटना के दौरान उसके पास कस्टमर बैठा था। इस दौरान दुकान में बदमाश आए और आते ही उन्होंने तलवार से अटैक कर दिया और उसके बाद पिस्टल निकाल ली। पीड़ित के अनुसार लुटरों ने गले पर तलवार रखी और माथे पर पिस्टल तान दी। जिसके बाद लुटेरों ने पहले ग्राहक को पीटा और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। दुकानदार अशोक कुमार शौकी ने बताया कि उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उनका कहना है कि सीसीटीवी में एक-एक मूवमेंट कैप्चर हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

    जिसके बाद पीड़ित डर गया और तिजौरी से पीछे हो गया। इस दौरान एक लुटेरा काउंटर के अंदर आ गया और दराज खोलने लगा। फिर दूसरी तरफ से भी एक काउंटर के अंदर आया और दराज खोलने लगा। काउंटर पर और दराजों में कुछ चांदी का सामान था वो निकालने लगे। मेरी जेब में भी कुछ सामान था उसे भी निकाल दिया। मेरा पर्स भी निकाल लिया। फिर काउंटर से निकलने से पहले उन्होंने दराज में से चांदी के गहनों के डब्बे उठाए और साथ ले गए। जाते समय लुटेरे मुझे धक्का मारकर कहने लगे तू पीछे हो जा, बैठ जा। मैं फिर पीछे हो गया, वहीं खड़ा रहा। एक ने मुझे काउंटर पर पटका और पीछे गिरा दिया। उसके बाद वह बाहर निकल गए। बाहर का जो गेट (शटर) था, वह आधा गिरा दिया, शटर खींच दिया। फिर उसने आकर शटर को ऊपर से पूरा खोला। दो के मुंह पर रूमाल बंधे थे। एक का मुंह खुला था।

    ज्वेलर के बेटे भवन कुमार ने नुकसान की पूरी डिटेल देते हुए बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को डरा दिया था। उसका कहना है कि नुकसान तकरीबन 3 से 3.5 लाख रुपए का हुआ है। चांदी तकरीबन 1 किलो के आसपास होगी और बाकी दूसरा सामान हो गया। 5-6 ग्राम की सोने की चेन थी जी और तीन चैनें थीं 20-20 ग्राम की (सोने की)। तकरीबन 70 ग्राम के आसपास सोने की चेन हो गई और तीन डिब्बे थे। एक तो कंगन का था, कुछ चांदी की पायल थीं और चैनें थीं। तीन डिब्बे इकट्ठे ही ले गए। एस्टीमेट 1 किलो चांदी होगी। एक किलो चांदी और बाकी लाख-सवा लाख रुपए की सोने की चेन हो गई। वही है, ₹4.5 लाख के आसपास का टोटल नुकसान हुआ है। वहीं डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आरोपियों के फेस डिटेक्ट कर दिए हैं और अब उनकी पहचान की जा रही है। सभी थानों व आसपास के जिलों को भी इस बारे में अवगत कर दिया है और आरोपियों की फोटो उन्हें भेज दी गई हैं।

     

     

  • पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका, देखें वीडियो

    पोशाक गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुब्बार से दहला इलाका, देखें वीडियो

    मथुराः वृंदावन में एसी फटने से पोशाक गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। 3 मंजिला बिल्डिंग के टेरेस पर लगी आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल तक फैल गई। मौके पर दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि गोदाम संकरी गली में था। दमकल की 3 गाड़ियां, मोबाइल बाइक फायर टेंडर और 3 पानी के टैंकर मंगाकर करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, वृंदावन के छिपी गली में अमित बंसल का पोशाक गोदाम है। इसी बिल्डिंग में उन्होंने शोरूम बनाया हुआ है। 2 मंजिल पर शोरूम है, जबकि तीसरी मंजिल पर गोदाम बना हुआ है। आग सबसे पहले यहीं लगी थी, जिसके बाद देखते ही देखते आग दूसरी मंजिल तक फैल गई। पोशाक और पॉलीथिन रखी होने के कारण आग तेजी से फैली और इलाके में चारों तरफ धुआं फैल गया। वहीं धुआं उठता देख गोदाम मालिक और आसपास के लोग आग बुझाने को दौड़ पड़े। पड़ोसियों ने भी आग बुझाने के प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि हादसा AC की आउटपुट यूनिट में धमाके से हुआ। तंग गलियों में स्थित गोदाम में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने में जुट गए। बाद में लोगों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग विकराल होने के कारण मौके पर 3 और गाड़ियों के अलावा दमकल विभाग मोबाइल बाइक फायर टेंडर मंगाया गया। इसके साथ ही 3 पानी के टैंकर भी बुलाए गए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में सामान बुरी तरह जलकर राख हो गया। गणिमत यह रही कि जानि नुक्सान से बचाव रहा।  
  • Jalandhar News: 2027 विधानसभा चुनावों से पहले फिर दिखी AAP की लहर, बलकार सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2027 विधानसभा चुनावों से पहले फिर दिखी AAP की लहर, बलकार सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब तेजी से साफ होने लगी है। राज्यभर के 115 काउंटिंग सेंटरों पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों और नतीजों में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 203 से अधिक सीटें जीतकर सबसे आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर 77 सीटों से आगे चल रही है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने चौंकाते हुए तीसरा स्थान बनाया हुआ है। शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन भी कई इलाकों में बेहतर है, ऐसे में 66 सीटों से अकाली दल आगे चल रही है। वहीं जालंधर के देहात की बात करें तो लोहियां खास- नगर पंचायत लोहियां के 13 वार्डों के लिए 26 मई को हुए मतदान की मतगणना समाप्त हो गई है। नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की है। कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें मिली हैं। शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों का खाता भी नहीं खुला है। आप पार्टी के उम्मीदवारों में जश्न का माहौल देखा जा सकता है। लोग उम्मीदवारों के गलों में हार पहनाकर जीत की बधाई दे रहे है। वहीं वार्ड नंबर एक से आजाद उम्मीदवार पूजा ने जीत हासिल की। पूजा ने कहा कि 2 बार पहले चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार जीत हासिल की है। वहीं पूर्व मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव पर लोगों ने एक बार फिर से आप पार्टी पर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान के कामों को देखते हुए एक बार फिर से पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि करतापुर में 15 सीटों 9 सीटों में जीत हासिल की है। वहीं जिन सीटों से हार का सामना करना पड़ा, वह 5 से 10 वोटों का अंतर रहा है। ऐसे में उन्होंने सभी लोगों का चुनावी नतीजों पर आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार रुलिंग पार्टी ने इतनी सीटों से जीत हासिल की है। विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को फिर से लोगों ने फतवा दिया है। वार्ड 2- जतिन शर्मा (आप उम्मीदवार 95 वोट से जीते) वार्ड 3- मंगत राम (अजाद उम्मीदवार) जीते वार्ड 4- जसलीन कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 5- दिनेश अग्रवाल (बीजेपी उम्मीदवार जीते) वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 7- अमरजीत कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 8- वरुण बावा (330 वोट से जीत) वार्ड 11- राजविंदर कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 12- शाम सुंदर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 13- कुलविंदर कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते)

    करतारपुर के नतीजे

    वार्ड 1- पूजा (अजाद उम्मीदवार जीते) वार्ड 2- जतिन शर्मा (आप उम्मीदवार 95 वोट से जीते) वार्ड 3- मंगल कुमार(अजाद उम्मीदवार जीते) वार्ड 4- जसलीन कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 7- अमरजीत कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 8- वरूण बावा (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 9- सतनाम कौर (कांग्रेस उम्मीदवार जीते) वार्ड 11- राजविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 12- शाम सुंदर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 13- कुलविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 14- अशोक कुमार (कांग्रेस उम्मीदवार जीते) वार्ड 15- मनजिंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते)  
  • हवा में अटक गई जान, हजारों फीट की ऊंचाई पर Passenger को आया Heart Attack

    हवा में अटक गई जान, हजारों फीट की ऊंचाई पर Passenger को आया Heart Attack

    नई दिल्ली: बेंगलुरु से दिल्ली आ रही एक एयर इंडिया की फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। उड़ान के दौरान फ्लाइट में सवार एक 80 साल के बुजुर्ग को हार्ट अटैक पड़ गया। पायलट ने आनन-फानन में इमरजेंसी की जानकारी ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी को दी। इसके बाद एटीसी ने तुरंत फ्लाइट को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट कराया है।

    लखनऊ एयरपोर्ट पर करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

    लखनऊ एयरपोर्ट पर रात को करीबन 10 बजकर 45 मिनट पर विमान को सुरक्षित उतार दिया गया है। एयरपोर्ट पर पहले से डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस तैनात रही। डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री का तत्काल इलाज कर जान बचाई है। मामला गुरुवार का है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या A1-2418 बेंगलुरु से दिल्ली जा रही तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद एटीसी ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया है। एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद डॉक्टर्स ने बुजुर्ग का इलाज कर जान बचाई। फ्लाइट में कुल 128 यात्री सवार थे। उधर मौसम खराब का असर भई उड़ानों पर पड़ रहा है। 28 मई को हैदराबाद से जगदलपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6-ई-7104 को गुरुवार को खराब मौसम् के कारण बीच रास्ते में वापिस हैदराबाद लौटना पड़ा। विमान में कुल 79 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही है कि फ्लाइट सुरक्षित रुप से लैंड हुई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इंडिगो की यह फ्लाइट गुरुवार दोपहर 2:51 बजे हैदराबाद से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी लेकिन जगदलपुर में खराब मौसम के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद फ्लाइट को वापिस हैदराबाद लौटाने का फैसला लिया गया। करीबन ढाई घंटे बाद शाम 5:15 बजे विमान सुरक्षित रुप से हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा है। इसके बाद एयरलाइन ने ऑफिशियल तौर पर फ्लाइट रद्द कर दी है। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतार दिया गया है।  
  • छेड़खानी से परेशान लड़की ने भांजे के साथ मिलकर गैराज मालिक की पीट-पीटकर की हत्या

    छेड़खानी से परेशान लड़की ने भांजे के साथ मिलकर गैराज मालिक की पीट-पीटकर की हत्या

    वाराणसीः एक लड़की द्वारा अपने भांजे के साथ मिलकर गैराज मालिक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गैराज मालिक लड़की से छेड़खानी करता था और आए दिन पीछा करके रास्ते में रोककर अश्लील इशारे करता था। लड़की इसी बात से हमेशा परेशान रहती थी जिसके चलते उसने भांजे के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौसी-भांजे को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, सिंहपुर गांव का रहने वाला मनोज कुमार पटेल (40) गैराज का मालिक था। वह कार का मैकेनिक था। वीरवार सुबह 6 बजे मनोज रिंग रोड स्थित डंडन बाबा कुटिया के पास अपने गैराज जा रहा था। सिंहपुर स्थित दुबे कटरा के पास गांव के ही प्रिंस पटेल और उसकी रिश्ते की मौसी से मनोज का झगड़ा हो गया। जो देखते ही देखते इतना ज्यादा बढ़ गया कि प्रिंस और उसकी मौसी ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया। सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। खून से लथपथ मनोज घर चला गया और अपने कमरे में जाकर लेट गया। उसने मारपीट की बात अपने घर में भी किसी से नहीं बताई।

    मनोज के भाई संतोष कुमार पटेल ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे मनोज की पत्नी रीना और उसने मनोज को जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। उसके सिर में चोट देखकर डॉक्टर को बुलाया जिसके बाद डॉक्टर ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच के दौरान सारनाथ पुलिस ने प्रिंस पटेल और उसकी मौसी को हिरासत में ले लिया।

    वहीं पुलिस पूछताछ में लड़की ने बताया कि मनोज अक्सर शराब के नशे में रहता था। वह उससे अश्लील इशारे करता था, साथ ही उसका पीछा भी करता था। आज सुबह भी मनोज ने मां के सामने उसे अश्लील इशारे किए। इसी के बाद मारपीट हुई थी। यह बात उसने अपने भांजे प्रिंस को बताई। वह आज उसके साथ गया। जब मनोज आया, प्रिंस ने उसे रोककर गंदी हरकतें करने के बारे में पूछा। इस दौरान भी मनोज ने गालियां दीं। बात बढ़ी, तो हम लोगों ने उसे धक्का दे दिया। वह बाइक से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट आ गई। इसके बाद वह उठा और घर चला गया। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar Heights-2 के सामने दिन दहाड़े कार सवार ढोंगी बाबा ने मिस्त्री से ठगे पैसे, देखें वीडियो

    Jalandhar Heights-2 के सामने दिन दहाड़े कार सवार ढोंगी बाबा ने मिस्त्री से ठगे पैसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर हाइट्स-2 के बाहर ठगी का मामला सामने आया है। जहां मिट्ठापुरा कादियां के रहने वाले मिस्त्री को कार सवार डोंगी बाबा ने ठगी का शिकार बना लिया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील कुमार ने कहा कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। वह कंपनी बाग चौक पर काम करने के लिए साईकिल पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान कार में सवार डोंगी बाबा उसके पास आया और रास्ता पूछने लगा। सुनील के बताया कि यह जालंधर हाईट्स-2 है। इस दौरान उसे कहने लगा कि तुम्हारा नाम सुनील है और तुम्हारी जेब में इस समय 2 हजार रुपए है।

    पीड़ित ने कहाकि वह उसने बाबा को हां में जवाब दिया। जिसके बाद उसने 2 हजार रुपए उससे लिए और उसे एक पेपर दिया। इस दौरान पैसे को पेपर में फोल्ड करके जेब में डालने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार उसने पेपर जेब में जब डाला तो कार सवार डोंगी बाबा चला गया। कुछ देर बाद उसने पेपर को खोलकर देखा तो उसमें माता की फोटो और दागा मिला, लेकिन पैसे गायब थे। पीड़ित ने कहाकि कार का नंबर उसने नोट नहीं किया।

  • तालाब में नहाते हुए बच्चों को मिला शव, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    तालाब में नहाते हुए बच्चों को मिला शव, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    कोरबाः जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सेमीपाली गांव में तालाब में नहाने गए बच्चों को एक शव मिलने का मामला सामने आया है। बच्चे तालाब में छलांग लगा रहे थे, तभी एक बच्चा पानी के अंदर किसी चीज से टकराया। दोबारा छूने पर उसे पता चला कि वह एक शव है। बच्चों ने चीख-पुकार मचाते हुए बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचना दी जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। इसकी पहचान बजरंग कंवर (37) के रूप में हुई।
    जानकारी देते मृतक की पत्नी वंदना कंवर ने पुलिस को बताया कि वह काम पर गई हुई थी। घर पर 2 बच्चे थे। उनके पति बजरंग कंवर नहाने के लिए तालाब गए थे। ग्रामीणों से उन्हें पति के डूबने से मौत होने की सूचना मिली। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उन्हें नहीं पता कि उनके पति की मौत कब, कैसे, किन परिस्थितियों में हुई है। पुलिस के अनुसार, तालाब के पास मृतक के कपड़े मिले हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। डूबने से उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाना जांच का विषय है। बताया जा रहा है कि मृतक बजरंग कंवर मजदूरी का काम करते थे। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।  
  • Punjab News: निकाय चुनावों में फिर दिखी AAP की लहर, Congress-SAD में टक्कर

    Punjab News: निकाय चुनावों में फिर दिखी AAP की लहर, Congress-SAD में टक्कर

    मोहालीः पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे आज सुबह 8 बजे से आने शुरू हो गए। चुनावों को लेकर राज्यभर में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। आयोग का अनुमान है कि दोपहर तक अधिकांश निकायों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 26 मई को हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले कम दर्ज किया गया था।

    पंजाब की 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 19 नगर पंचायतों के लिए जारी मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी बड़ी बढ़त बनाकर नंबर वन पर काबिज है, जबकि कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल का प्रदर्शन भी संतोषजनक है और भाजपा ने भी कुछ सीटों पर अपना खाता खोला है। जारी आकंड़ों के अनुसार 158 सीटों पर आप पार्टी, 48 सीटों पर कांग्रेस, 44 सीटों पर शिरोमणि अकाली दल, 5 सीटों पर भाजपा और अन्य के 54 उम्मीदवार आगे चल रहे है।

     

  • Punjab News: ढोंगी बाबा ने Hotel में नशीली चीज पीलाकर लड़की से किया दुष्कर्म, दी धमकी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: ढोंगी बाबा ने Hotel में नशीली चीज पीलाकर लड़की से किया दुष्कर्म, दी धमकी, केस दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः कैंट क्षेत्र में 20 साल की लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि यह आरोप ढोंगी बाबा पर लगे है। परिवार के अनुसार पीड़ित लड़की अक्सर घर पर मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगी थी। जब पीड़ित लड़की के परिवार ने आरोपी बाबा सुखबीर सिंह उर्फ़ गुल्लू पुत्र लक्खा सिंह निवासी पहलू वाला, जिला फरीदकोट के पास लड़की को ठीक कराने के लिए पहुंचाया, बाबे की गद्दी पर लेकर गए।

    परिवार ने कहा कि दोषी आरोपी बाबा सुखबीर सिंह के पीछे लगकर उपाय करने लग गए और वह ठीक भी होने लग गई। इस दौरान बाबा सुखबीर सिंह ने लड़की को 15 फरवरी को अकेला भेजने को कहा। इसके बाद आरोपी ने फिरोजपुर कैंट बुलाकर ढाला लगाने के बहाने मंदिर में माथा टेकवाया और फिर उसे एक होटल ले गया, जहां उसे नशीली चीज पीलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा लड़की को धमकियां दीं कि तेरी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर दूंगा।

    जब लड़की डरकर यह बात अपने परिवार को बताई तो परिवार ने उसे अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भर्ती कराया। वहां थाना फिरोजपुर कैंट पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान के आधार पर आरोपी बाबा सुखबीर सिंह उर्फ़ गुल्लू पुत्र लक्खा सिंह निवासी पहलू वाला, जिला फरीदकोट और उसके साथी राहुल पुत्र मन्ना सिंह निवासी बस्ती निजामुद्दीन थाना सदर के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: सट्टेबाजी के 500 रुपए देने को लेकर हुआ हमला, आरोप 38 हजार छीनकर फरार, देखें Live

    Jalandhar News: सट्टेबाजी के 500 रुपए देने को लेकर हुआ हमला, आरोप 38 हजार छीनकर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: रास्ते मोहल्ले के पीड़ित ने दूसरे पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित सिविल अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचा। जहां पीड़ित हनीष कुमार ने आरोप लगाए कि वह दरबार माथा टेकने के लिए गया था। इस दौरान कपिल मेहरा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लॉटरी का काम करता है और उसके साथ सट्टे के पैसों का 500 रुपए के लेन-देन था। जिसको लेकर विवाद हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने ना केवल उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की, बल्कि उनकी एक्टिवा स्कूटी छीन ली और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की। आरोप है कि घटना के दौरान उसके 38 हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित ने कहाकि वह मोमोज की रेहड़ी लगाता है और उसी के पैसे उसकी जेब में थे। पीड़ित ने कहा कि 500 रुपए देने को लेकर उस पर हमला किया गया। मामला केवल लगभग 500 रुपए का था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

    पीड़ित ने बताया कि वह अपनी सास के साथ कहीं जा रहे थे, तभी अचानक तीन-चार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। उनका कहना है कि वे रोजी-रोटी के लिए मेहनत-मजदूरी करते हैं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें संभलने का मौका तक नहीं दिया। हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी बहू और सास के साथ धक्का-मुक्की भी की। घटना के बाद से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ है। पीड़ित का कहना है कि कपिल भी रास्ते मोहल्ले का रहने वाला है और वह फोन पर ही पिछले 5 से 7 सालों से सट्टेबाजी का काम करता है।

    पीड़ित का कहना है कि हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया, उनकी स्कूटी तोड़ दी और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। इस घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार जालंधर के थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। उनके पास आरोपियों के मोबाइल नंबर और अन्य सबूत भी मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है।पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ हजार रुपए के लेन-देन को लेकर इस तरह का जानलेवा हमला बेहद निंदनीय है और वे आरोपियों को सलाखों के पीछे देखना चाहते हैं। पुलिस दोनों पक्षों की बात सुनने और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।