Blog

  • 7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का हुआ बददी में आयोजन

    7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का हुआ बददी में आयोजन

    बददी,सचिन बैंसलः 7वीं हिमाचल हॉल ऑफ ताइक्वांडो चैंपियंस 2026 का आयोजन बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम बी बी एन डी ए में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स की ओर से करवाया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन लेजेंड्स मार्शल आर्ट के डायरेक्टर और फ़ाउंडर समीर कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
    उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट बच्चों,युवाओं वह सभी आयु वर्ग के लोगों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी सशक्त बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश के का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
    चैंपियनशिप में विभिन्न आयु और भार वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक और साहस का प्रदर्शन किया। विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया।
    आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोचों, रेफरी, अभिभावकों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। समापन समारोह में सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा भविष्य में और बड़े स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई। समापन समारोह में भी प्रोफैशनल तायक्वोंडो खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन ताइक्वांडो का ड्रामा स्टेशन प्रस्तुत किया गया जिसने सभी उपस्थित बच्चों और अभिभावकों का मन मोहा।
    अवार्ड सेरेमनी में वर्ष 2025 में ताइक्वांडो खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों जैसे कि नेशनल ताइक्वांडो चैंपियन, हिमाचल राज्य गोल्ड मेडलिस्ट, स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2025, फुल अटेंडेंस ऑफ़ द ईयर 2025, ब्लैक बेल्ट एचीवर ऑफ़ द ईयर 2025 आदि अनगिनत अवार्डों से बच्चों को नवाज़ा गया।
    बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश प्राइज, आकर्षक ट्रॉफी और प्रोफेशनल तायक्वोंडो यूनिफार्म जैसे आकर्षक उपहार दिए गए। इस प्रतियोगिता में बतौर मेडिकल पार्टनर अमृत सागर हॉस्पिटल बद्दी का भी अहम योगदान रहा जिन्होंने पूरे दिन बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा और किसी भी प्रकार के शारीरिक समस्या होने पर तत्काल निजात दिलाने के प्रयास किए जिससे बच्चे आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन कर पाए।
  • Punjab News: बांसा वाले बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

    Punjab News: बांसा वाले बाजार में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक, देखें वीडियो

    मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची, एक की मौत

    अमृतसरः जिले के रामबाग बांसा वाले बाज़ार में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां, भीषण आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन आग इतनी तेज़ी से फैली कि कई दुकानें और सामान इसकी चपेट में आ गए।

    इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए राजीव कुमार राजू ने बताया कि वे रामबाग चौक में बर्फ के कारोबार से जुड़े हैं और पिछले 40 सालों से इस इलाके में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी सालों में उन्होंने ऐसी भीषण दुर्घटना कभी नहीं देखी।

    उन्होंने बताया कि बांस बाज़ार में बड़ी मात्रा में सूखा सामान पड़ा होने के कारण आग बहुत तेज़ी से फैली। उनके अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी हो सकती है, लेकिन असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

    राजीव कुमार ने कहा कि आग की लपटों ने कुछ ही समय में पूरे बाज़ार को अपनी चपेट में ले लिया और कई दुकानों का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि इस समय सटीक नुकसान का अंदाज़ा लगाना मुश्किल है, क्योंकि स्थिति अभी भी पूरी तरह से काबू में नहीं है।

    इलाके के निवासियों का कहना है कि आग लगने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ियां बहुत देरी से मौके पर पहुंचीं। लोगों का कहना है कि गाड़ियां एक-एक करके बड़ी मुश्किल से आ रही थीं, जिसके कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था।

    इलाके के निवासियों ने बताया कि जब उन्होंने कमिश्नर को फोन किया, तो उन्होंने कहा कि बकरीद की छुट्टी के कारण कुछ दिक्कत आ गई थी, लेकिन इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। लोगों ने प्रशासन के कामकाज पर सवाल उठाए और कहा कि अगर दमकल की गाड़ियां समय पर पहुंच जातीं, तो नुकसान को कम किया जा सकता था।

    वहीं, इलाके के विधायक डॉ. अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली, वे 5 मिनट के भीतर ही मौके पर पहुँच गए। रास्ते में उन्होंने फायर ब्रिगेड के अधिकारियों, PSPCL के अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर से संपर्क किया और सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए।

    डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और लगभग छह फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ मौके पर पहुँच चुकी हैं, जबकि दो और गाड़ियाँ भी रास्ते में हैं। उन्होंने कहा कि अगर ज़रूरत पड़ी, तो और गाड़ियाँ भी बुलाई जाएँगी। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान का शुक्र है कि अब तक किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

    इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे खुशकिस्मत थे कि वे राम बाग के वंसन वाले चौक पर मौजूद थे। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। कई दुकानों में आग लग गई है। फ़िलहाल, लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

     

  • Punjab News: 15 साल से किस्मत आजमा रहे युवक की खुली किस्मत, 3 करोड़ की निकली लॉटरी, देखें वीडियो

    Punjab News: 15 साल से किस्मत आजमा रहे युवक की खुली किस्मत, 3 करोड़ की निकली लॉटरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः 15 साल तक किस्मत आजमाने वाले टेलर की की जिंदगी रातों-रात बदल जाती है। जहां, लुधियाना में कपड़ों की सिलाई का काम करने वाले एक साधारण युवक की किस्मत ने ऐसी पलटी कि वह सीधे करोड़पति बन गया। बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रहने वाले दिनेश कुशवाहा ने सिक्किम स्टेट लॉटरी में पूरे 3 करोड़ रुपये का बंपर इनाम जीत लिया है।

    15 साल से खरीद रहे थे लॉटरी टिकट
    दिनेश कुशवाहा पिछले करीब 10 से 15 सालों से लगातार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। वह नियमित तौर पर लॉटरी टिकट खरीदते थे। बीती 16 मई को सिक्किम स्टेट लॉटरी का ड्रॉ निकाला गया, जिसमें दिनेश के टिकट नंबर 999327 ने पहला इनाम जीत लिया। इस टिकट पर उन्हें पूरे 3 करोड़ रुपये की राशि मिली है।

    घंटा घर चौक पर हुआ जोरदार स्वागत
    जब दिनेश अपना विजेता टिकट लेकर लुधियाना के प्रसिद्ध घंटा घर चौक स्थित भनोट एंटरप्राइजेज के आउटलेट पर पहुंचे, तो वहां उनका ढोल-नगाड़ों और फूलों के हार पहनाकर स्वागत किया गया। इसी आउटलेट से दिनेश ने 16 मई को यह लॉटरी टिकट खरीदा था। आउटलेट संचालकों ने बताया कि इनाम की राशि लेने के लिए जरूरी कानूनी और कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    फैक्ट्री में 12 घंटे करते थे सिलाई का काम
    दिनेश ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। लुधियाना की एक फैक्ट्री में वह रोजाना करीब 12 घंटे सिलाई और स्टिचिंग का काम करते थे। इसी काम से वह अपने परिवार का खर्च चलाते थे। उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।

    बच्चों के भविष्य को लेकर हुए भावुक
    लॉटरी जीतने के बाद दिनेश काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें इतनी बड़ी रकम मिलेगी। दिनेश ने बताया कि वह कई सालों से लगातार लॉटरी खरीद रहे थे और आखिरकार उनकी मेहनत और किस्मत दोनों ने साथ दिया।

    उन्होंने कहा कि अब वह अपने परिवार के साथ बैठकर सोच-समझकर फैसला करेंगे कि इस पैसे का इस्तेमाल कहां करना है। दिनेश का कहना है कि इस इनाम ने उनके परिवार की आर्थिक परेशानियों को काफी हद तक खत्म कर दिया है और अब उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

     

  • Jalandhar News: दमोरिया पुल के नीचे लगी आग, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दमोरिया पुल के नीचे लगी आग, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के दमोरिया पुल के नीचे भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि दमोरिया पुल के नीचे फेंके गये कूड़े में अचानक आग लग गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में धुंआ फैल गया। जिसे देख लोगों ने फायर बिग्रेड विभाग को सूचित किया। हालांकि फायर बिग्रेड का एक सब स्टेशन दमोरिया पुल के पास भी स्थित है। जब लोगों ने सब स्टेशन पर मौजूद अधिकारी से मदद मांगी तो वह छुट्टी का बहाना बना कर मौके से रफ्फू चक्कर हो गया।

    जिसके बाद बस्ती अड्डे के पास स्थित शहर के मेन फायर स्टेशन से संपर्क साधा गया। सूचना पाते ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक बताया जा रहा कि पुल के नीचे फेंके गये कूड़े के ढेर में किसी शरारती ने आग लगा दी। अक्सर इस कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

  • प्रदेश में प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी

    प्रदेश में प्रत्येक नागरिक को पर्याप्त एवं निर्बाध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- सिंचाई मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी

    चंडीगढ़: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज प्रदेश में पेयजल उपलब्धता एवं जल प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सिंचाई विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्यभर में पेयजल आपूर्ति, जल भंडारण क्षमता तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

    इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जिलों में जलघर, डिग्गियों एवं तालाबों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि गर्मी के दौरान किसी भी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इस दिशा में सभी विभाग पूर्ण समन्वय एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

    जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बैठक में अवगत कराया कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में पूर्व में आई बाढ़ तथा कई जिलों में मिट्टी की सतह कमजोर होने के कारण कुछ जलघर एवं जल भंडारण टंकियां प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित संरचनाओं के उन्नयन एवं पुनर्गठन का कार्य शीघ्र गति से प्रारंभ किया जाएगा, जिससे भविष्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।

    मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा जहां भी किसी प्रकार की समस्या सामने आए, उसका त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों के साथ-साथ पशु-पक्षियों एवं अन्य जीव-जंतुओं के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

    मंत्री ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र स्तर पर सक्रिय रहकर कार्य करने एवं आमजन की समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में सिंचाई विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को हरसंभव तकनीकी एवं संसाधन संबंधी सहयोग उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर सिंचाई विभाग द्वारा अतिरिक्त जल उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक सहयोग तत्काल प्रभाव से उपलब्ध करवाया जाएगा।

  • Ranveer Singh की फिल्म Don-3 पर हुए विवाद में आया Poonam Dhillon का बयान

    Ranveer Singh की फिल्म Don-3 पर हुए विवाद में आया Poonam Dhillon का बयान

    मनोरंजन: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 को लेकर जो विवाद चल रहा है वो अब नया मोड़ ले चुका है। दोनों के बीच में चल रही तकरार अब FWICE और CINTAA के बीच में अनबन पैदा हो गई है। हाल ही में आए बयान से यह समझ आ गई है कि दरअसल FWICE की रणवीर के साथ काम न किए जाने की अपील पर CINTAA की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने दूसरी फिल्म बॉडी की गलती ठहराते हुए कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी पहले नहीं दी गई थी। रिपोर्ट्स हैं कि रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने से कुछ हफ्ते पहले ही डॉन-3 छोड़ दी थी। इससे फिल्म के प्रोड्यूसर्स को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। विवाद तब और बढ़ गया जब 25 मई 2026 को FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन यानी साथ न करने का फैसला लिया है। संगठन ने कहा कि जब तक मामला सुलझ नहीं जाता है। उनके सदस्य रणवीर के साथ काम नहीं करेंगे।

    पूनम ढिल्लों का आया बयान

    मीडिया चैनल ने बात करते हुए बताया कि – मुझे इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है इसलिए मैं बिना पूरी बात जाने कोई राय नहीं देना चाहती लेकिन FWICE में हमें भरोसे में लेना चाहिए था। हम भी उनसे जुड़े हुए हैं। अगर वो हमसे बात करते तो हम इस मामले को सुलझाने की कोशिश करते हैं। हम रिसर्च करते और ज्यादा शामिल रहते है। उन्होंने आगे कहा कि – किसी भी कलाकार के लिए बैन जैसा शब्द बहुत बड़ा होता है। खासकर ऐसे मेहनती कलाकार के लिए जिसने अपने दम पर नाम कमाया हो। आमतौर पर कलाकार खुद हमारे पास आते हैं। विवाद सुलझाने में मदद मांगते हैं लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ है। हमें इसकी जानकारी मीडिया से मिली जो सही तरीका नहीं है।

    FWICE को दिया जवाब

    इस पर FWICE के बीएन तिवारी ने जवाब देते हुए कहा कि – मैंने पूनम जी को चिट्ठी लिखी थी कि यदि वो रणवीर को अच्छे से जानते हैं तो इस मामले को सुलझाने में मदद करें हालांकि ये उनका विभाग नहीं है। हमें डायरेक्टर्स एसोसिएशन और अशोक पंडित की ओर से पत्र मिला था कि फरहान की मदद की जाए। हर एसोसिएशन को मीटिंग से बुलाना संभव नहीं होता। यदि पूनम जी आकर साथ जुड़ना चाहें तो हम उनका स्वागत करेंगे। हम किसी को नीचा दिखाना नहीं चाहते और न ही अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। मैंने इस मुद्दे के बाद उन्हें दो बार फोन भी किया लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया। हमारा मकसद सिर्फ इस मामले को सुलझाना है ये कोई अहंकार की लड़ाई नहीं है। बीएन तिवारी ने साफ किया कि – हमने सिर्फ इतना कहा कि जब तक रणवीर सिंह अपना पक्ष नहीं रखते तब तक हम उनके साथ काम नहीं करेंगे। हमारा इरादा उन्हें बैन करने का नहीं है। जो भी इस मामले को सुलझाने में मदद करना चाहते हैं उसका स्वागत है।  
  • यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त, यमुनानगर के उद्योगों को दिए कड़े निर्देश

    यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एचएसपीसीबी सख्त, यमुनानगर के उद्योगों को दिए कड़े निर्देश

    चंडीगढ़: यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और नदी के पर्यावरण तंत्र को सुरक्षित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने पूरी तैयारी कर ली है। यमुना एक्शन प्लान (वाईएपी) के तहत जिला स्तर पर निगरानी प्रणाली को बेहद मजबूत और कड़ा कर दिया गया है।

    एचएसपीसीबी के अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के आदेशानुसार और सदस्य सचिव श्री योगेश कुमार के कुशल क्रियान्वयन के तहत सभी संबंधित जिलों में वाईएपी की गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए एसईई और सीईई रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    इसी कड़ी में आज यमुनानगर के एचएसपीसीबी के एसईई-सह-नोडल अधिकारी श्री नवीन गुलिया की अध्यक्षता में स्थानीय औद्योगिक संगठनों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मेटल इंडस्ट्रीज एसोसिएशंस, बल्लारपुर पेपर मिल, सरस्वती शुगर मिल और ब्लू क्राफ्ट स्टार्च मिल सहित कई प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान नोडल अधिकारी श्री नवीन गुलिया ने पूर्ण पर्यावरणीय अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी उद्योगों के लिए चार बड़े और अनिवार्य निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिन उद्योगों का अपशिष्ट जल डिस्चार्ज 10 केएलडी से कम है, उन्हें भी अब अनिवार्य रूप से ऑनलाइन फ्लो मीटर और पीटीजेड कैमरों से लैस रियल-टाइम ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना होगा।

    उन्होंने कहा कि यमुना नदी में मिलने वाले स्थानीय नालों में कोई भी उद्योग बिना उपचारित या आधा उपचारित केमिकल या गंदा पानी नहीं बहा सकेगा। इस पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। सभी औद्योगिक इकाइयों को अपने एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) को लगातार और पूरी क्षमता व कुशलता के साथ चलाना अनिवार्य होगा।

    उद्योगों को ‘हजार्डस एंड अदर वेस्ट्स रूल्स’ को सख्ती से लागू करते हुए खतरनाक कचरे का वैज्ञानिक भंडारण और सुरक्षित निपटान सुनिश्चित करना होगा। बोर्ड के इन कड़े निर्देशों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए बैठक में उपस्थित औद्योगिक प्रतिनिधियों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने नदी की सुरक्षा के लिए पूरा सहयोग देने का वादा किया है।

    बैठक में एपीएस भट्टी, हंसराज बारटा, श्रीकांत गर्ग, पारस सेठी, प्रदीप गुप्ता, दीक्षांत आहूजा व कई गणमान्य उद्योगपति शामिल रहे।

     

  • Punjabi Rapper Gopi Longia ने काटी खुद की उंगली, फिर हुए भावुक, देखें वीडियो

    Punjabi Rapper Gopi Longia ने काटी खुद की उंगली, फिर हुए भावुक, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबी रैपर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी लोंगिया लगातार सुर्खियों में है। हाल ही में उन्होंने गायकी छोड़ने का वीडियो जारी करके ऐलान किया था। वहीं अब गोपी लोंगिया की अपनी उंगली काटने की नई वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि वह अपनी उंगली तेजधार हथियार से काट रहे है। वीडियो को रैपर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के भीतर कलाकारों के मानसिक तनाव पर एक नई बहस छेड़ दी है। इस खौफनाक कदम को उठाते हुए रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई, अपने सात साल के लंबे संघर्ष और पंजाब के सामाजिक मुद्दों को उठाने के बदले मिले दर्द को बयां किया है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की मुद्दे पर उंगली उठाता रहा हूं। लोग उनपर उंगली उठाते रहे।
    वीडियो में गोपी लोंगिया ने बेहद भावुक और आक्रामक अंदाज में कहा कि लोग लंबे समय से उन पर और उनके काम पर उंगलियां उठाते आ रहे हैं। इसी से तंग आकर उन्होंने अब उसी उंगली को काट दिया है और इसे एक ‘उपहार’ की तरह याद रखेंगे। रैपर ने आगे एक हैरान करने वाला दावा करते हुए कहा कि वह इस कटी हुई उंगली का एक लॉकेट बनवाएंगे और उसे अपने गले में पहनेंगे। उनका कहना है कि जब भी वह इस लॉकेट को देखेंगे, यह उन्हें याद दिलाएगा और सवाल करेगा कि आखिर लोगों को उनके बारे में इतनी नकारात्मक बातें करने की जरूरत क्यों पड़ी। रैपर ने म्यूजिक इंडस्ट्री और सिस्टम पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने रैप म्यूजिक से जो भी पैसा कमाया, उसका इस्तेमाल हमेशा स्थानीय रैप को बढ़ावा देने और पंजाब के गंभीर मुद्दों को उठाने में किया। उन्होंने अपने गानों के जरिए पंजाब के दर्द और यहाँ की जमीनी हकीकत को बेबाकी से दर्शाया, लेकिन इसके बदले में उन्हें इंडस्ट्री द्वारा दरकिनार कर दिया गया और पंजाब के बड़े मंचों से दूर कर दिया गया। अपनी आर्थिक और मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने दर्द बयां किया कि अब उनके पास पहले जैसा जुनून और पैसा नहीं बचा है। उन्होंने एक गहरी बात कहते हुए कहा, “लोग कहते हैं कि सच सुनना तकलीफ देता है, लेकिन मैं कहता हूं कि सच बोलना भी तकलीफ देता है।”
  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने बंद की दुकानें, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले लाठी-डंडे, लोगों ने बंद की दुकानें, 2 घायल, देखें वीडियो

    ज़ीरकपुरः बलटाना मार्केट स्थित रामलीला ग्राउंड रोड पर देर रात 2 गुटों के बीच हुए खूनी झड़प हो गई। इस घटना के दौरान दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे के ऊपर डंडे बरसाए। मारपीट के दौरान अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दरअसल, मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में एक गुट ने दूसरे पक्ष के दो युवकों को घेर लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों में डर का माहौल बन गया। कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इस घटना की वीडियो भी सामने आया है। 3 मिनट के वीडियो में सड़क पर कुछ युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वे एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। उनके हाथों में डंडे हैं। इस दौरान एक युवक गाली निकालते हुए कहता है कि ये लोग चिट्टा बेचते हैं। इसके बाद मारपीट जारी रहती है। वीडियो में 15 से 20 लोग दिखाई दे रहे हैं। एक युवक को जमीन पर पटकर डंडों से पीटा गया। इस हिंसक झड़प में दो युवकों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। चौकी इंचार्ज हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमें वीडियो सोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुआ है। हम वीडियो की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।  
  • Punjab News: नौजवान मोड़ा सिंह साथियों सहित AAP में शामिल

    Punjab News: नौजवान मोड़ा सिंह साथियों सहित AAP में शामिल

    फिरोजपुरः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं पार्टी छोड़कर गए युवा नेता ने दोबारा से कैबिनेट मंत्री व पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा की अगुवाई में आप पार्टी में वापसी की है।

    जिले से आम आदमी पार्टी के युवा नेता मोड़ा सिंह ने विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के बाद पार्टी को अलविदा कह दिया था। लेकिन अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और अमन अरोड़ा द्वारा किए गए कामों को देखते हुए वह अपने सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी में फिर से शामिल हो गए। जहां पार्टी में दोबारा वापसी करने पर अमन अरोड़ा ने उनका स्वागत किया।