Blog

  • Punjab News: AAP Party के इंचार्ज को मारी गोली, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP Party के इंचार्ज को मारी गोली, गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के कोट आत्मा राम इलाके में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां छोटी-सी तकरार गोलीबारी में बदल गई। इस घटना में आम आदमी पार्टी के इंचार्ज जयपाल सिंह और एक अन्य व्यक्ति नरिंदर सिंह जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मौके पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी क्षेत्र से विधायक डा. इंदरवीर सिंह निज्जर भी अस्पताल पहुंचे और जख्मी जयपाल सिंह का हाल-चाल जाना। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके क्षेत्र में गोलीबारी हुई है और जयपाल सिंह अमनदीप अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल डॉक्टरों से बात करके मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली जा रही है और पूरी घटना के बारे में अभी विस्तार से जानकारी जुटाई जा रही है।

    डॉ. निज्जर ने कहा कि जयपाल सिंह आम आदमी पार्टी के सीनियर वांलंटियर और पार्टी इंचार्ज हैं। वह पहले भी नगर निगम के चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पक्षों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घटना के असली कारण क्या थे। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की राजनीतिक रंजिश की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

    इस मौके वार्ड नंबर 47 से पार्षद वरपाल सिंह बब्बर ने बताया कि जयपाल सिंह उनके करीबी साथी हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। उनके अनुसार शुरुआती जानकारी के अनुसार गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हुई थी, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के दौरान जयपाल सिंह को एक गोली लगी, जबकि अन्य भी फायर किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जयपाल सिंह के पुत्र पर हमला करने की कोशिश की गई।

    वहीं थाना बी डिवीजन के पुलिस अधिकारी बलजीत सिंह औलख ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह घटना कोट आत्मा राम इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि करण नामक युवक द्वारा गाड़ी पार्क करने को लेकर तजिंदर सिंह के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलाई गईं।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में जयपाल सिंह और नरिंदर सिंह जख्मी हुए हैं और दोनों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि गोली सेल्फ डिफेंस में चलाई गई थी। फिलहाल पुलिस मौके की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: फिर सुर्खियों में आई Nooran Sister की बहन Ritu Meer , हाथों में पकड़ी Gun, वीडियो वायरल

    Jalandhar News: फिर सुर्खियों में आई Nooran Sister की बहन Ritu Meer , हाथों में पकड़ी Gun, वीडियो वायरल

    जालंधर, ENS: सूफी सिंगर नूरां सिसटर्स की बहन रितु मीर नूरां काफी समय से सुर्खियों में चल रही है। हाल ही में नूरां पिता गुलशन मीर किडनी की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती रहे। इस दौरान नूरां सिसटर्स का विवाद काफी सुर्खियों में रहा था। जहां रितु नूरां के पूर्व पति ने उस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं अब इस विवाद के थमने के बाद रितु नूरां गन कल्चर को लेकर सुर्खियों में आ गई।

    दरअसल, मान सरकार की ओस रे पंजाब में गन कल्चर पर लगाम लगाने के लिए बैन किया हुआ है। वहीं अब रितु नूरां की सोशल मीडिया पर हाथों में गन पकड़कर वीडियो बनाया गया, जोकि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रितु नूरां ने बिस्तर पर बैठी हुई है और हाथों में गन पकड़ी हुई है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है गन असली है या नकली। सूत्रों के अनुसार रितु नूरां के पास असहले का लाइसेंस नहीं है। ऐसा में अब देखना यह है कि पुलिस रितु नूरां के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।

    दरअसल, 2022 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदूक रखने और उसके प्रदर्शन को लेकर सख्त आदेश जारी किए थे। आदेश में कहा गया था कि बंदूक का ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। ऐसे गाने जो हथियार या फिर हिंसा को महिमामंडित करते हैं, उनपर सख्ती से रोक लगाई गई। इसके अलावा शादी या अन्य कार्यक्रमों में फायरिंग करना अपराध माना जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ केस दर्ज किए गए और कड़ी कार्रवाई की जा रही। वहीं गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में देखना यह होगा कि क्या पुलिस रितु नूरां के खिलाफ भी गन कल्चर की वीडियो अपलोड करने के मामले में कोई एक्शन लेगी या नहीं।

     

  • पंजाब में मौसमी बीमारियों के खिलाफ मजबूत कवच बन रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’

    पंजाब में मौसमी बीमारियों के खिलाफ मजबूत कवच बन रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’

    चंडीगढ़: पंजाब में बदलते मौसम और बढ़ती उमस के बीच मौसमी बीमारियों के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सरकारी अस्पतालों में बुखार, श्वसन संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (SHA) के आंकड़ों के अनुसार, भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पिछले चार महीनों में एक्यूट फेब्राइल इलनेस के 5,840 मामले दर्ज किए गए, जिन पर करीब ₹1.31 करोड़ के कैशलेस इलाज दावे किए गए। इसके अलावा एंटरिक फीवर, निमोनिया और एक्यूट ब्रोंकाइटिस के मामलों में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बारिश, मच्छरों की बढ़ती संख्या और खराब स्वच्छता के कारण आने वाले दिनों में मौसमी बीमारियों का खतरा और बढ़ सकता है। सिविल अस्पताल पटियाला के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. विकास गोयल ने कहा कि अत्यधिक गर्मी और उमस के कारण बुखार, उल्टी, दस्त, सिरदर्द और श्वसन संक्रमण जैसे मामले हर साल बढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है क्योंकि इससे उन्हें बिना आर्थिक बोझ के समय पर कैशलेस इलाज मिल रहा है, जिससे इलाज में देरी की संभावना कम होती है।

    वहीं, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि कांत धीर ने बच्चों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे और शिशु अत्यधिक गर्मी और संक्रमण की चपेट में जल्दी आते हैं। उन्होंने अभिभावकों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी कर्मचारियों और स्कूलों से जागरूकता अभियान, स्वच्छता और टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर इलाज और जागरूकता ही मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।

     

  • Himachal News: 15 जून से पहले शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा रेरा कार्यालय, एक जून को निरीक्षण करेगी टीम

    Himachal News: 15 जून से पहले शिमला से धर्मशाला शिफ्ट होगा रेरा कार्यालय, एक जून को निरीक्षण करेगी टीम

    शिमला, 27 मई: हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) का कार्यालय जल्द ही शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य सरकार और प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जानकारी के अनुसार रेरा कार्यालय को 15 जून से पहले धर्मशाला शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है।

    बताया जा रहा है कि रेरा कार्यालय को धर्मशाला नगर निगम कार्यालय परिसर से संचालित किया जाएगा। इसके लिए एक जून को रेरा के सदस्य और अधिकारियों की एक टीम धर्मशाला पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय संचालन के लिए उपलब्ध भवनों और कमरों का अंतिम चयन किया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार रेरा कार्यालय में फाइलों और अन्य दस्तावेजों की पैकिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। शुरुआती चरण में जरूरी फाइलें और आवश्यक सामान धर्मशाला भेजा जाएगा, ताकि नए कार्यालय से कामकाज जल्द शुरू किया जा सके।

    वर्तमान में रेरा का कार्यालय शिमला में एक निजी भवन से संचालित हो रहा है। राज्य सरकार का प्रयास है कि विभिन्न विभागों और कार्यालयों को निजी भवनों से हटाकर सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाए, जिससे किराये पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को कम किया जा सके।

    सरकार की इस पहल को प्रशासनिक खर्च कम करने और सरकारी संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विभागीय कार्यालयों को सरकारी परिसरों में स्थानांतरित करने से आर्थिक बचत के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।

    उधर, उद्योग विभाग के खनन विंग को भी शिमला में स्थित मजीठा हाउस भवन में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर इसके लिए भी आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    धर्मशाला में रेरा कार्यालय शिफ्ट होने के बाद कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी सुविधा मिलने की संभावना है। वहीं, सरकार आने वाले समय में अन्य विभागीय कार्यालयों के पुनर्गठन और स्थानांतरण को लेकर भी फैसले ले सकती है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में दफ्तर के बाहर बैठी महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में दफ्तर के बाहर बैठी महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ गया है। हालात यह हो गए है कि अब दफ्तरों के बाहर भी बैठना सेफ नहीं रह गया। दरअसल, ताजा मामला खलवाड़ा गेट से सामने आया है, जहां दफ्तर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की बालियां झपटकर स्नेचर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए सिमरनजीत कौर ने कहा कि उनकी सास रोजाना की तरह दफ्तर में बैठती है। घटना के दौरान बेटा भी सास के पास दफ्तर के बाहर बैठा हुआ था और वह अभी उठकर गया, तभी 2 बाइक सवारों में से एक नौजवान दफ्तर के बाहर बैठी सास की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

    वहीं पीड़ित परमजीत कौर ने वह दफ्तर में बैठी हुई थी। इस दौरान उसे लगा कि कोई पीछे आया, जैसे ही पीछे मुड़कर देखा कि एक नौजवान आया और उसकी दोनों कानों की बालियां छीनकर फरार हो गया। घटना के दौरान दूसरा नौजवान कार के पास खड़ा था। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान पहले फोन सुनने के बहाने महिला के पास से गुजरता है। उसके बाद वह पीछे से महिला के पास चला जाता है। जिसके बाद वह बड़ी चालाकी से महिला के दोनों कानों से बालियां छीनकर भाग जाता है। इस दौरान महिला शोर मचाती है, तभी कुछ दूरी पर बाइक पर बैठे साथी के साथ स्नेचर फरार हो जाता है।

  • Punjab News: नौजवान की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, हादसे में 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, हादसे में 3 घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के अटारी गांव में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कबूतर मुकाबले में शामिल हुए एक नौजवान की बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। नौजवान को छुड़ाने की कोशिश की, दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि जब गांव वासियों ने नौजवान को हमलावरों से बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने गांव के लोगों पर भी हमला कर दिया। इस दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आई है। हमले में एक पक्ष के 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी इनवेस्टिगेशन मनजीत सिंह ने कहाकि घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेजी गई थी। मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इलाके में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई करती है।

  • भगवंत मान सरकार पुलिस और प्रशासन के साथ मजबूती से खड़ी: Baltej Singh Pannu

    भगवंत मान सरकार पुलिस और प्रशासन के साथ मजबूती से खड़ी: Baltej Singh Pannu

    चंडीगढ़: धूरी नगर निगम चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के व्यवहार को लेकर पंजाब की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बिट्टू के रवैये को बेहद शर्मनाक और सत्ता के घमंड का प्रतीक बताया। पन्नू ने आरोप लगाया कि बिट्टू ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलौज की, एक महिला एसएसपी का अपमान किया और कानून की खुलेआम अवहेलना की। उन्होंने कहा कि कैमरे पर इस तरह का व्यवहार किसी जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री को शोभा नहीं देता।

    बलतेज पन्नू ने कहा कि रवनीत बिट्टू ने ड्यूटी कर रहे एक गुरसिख पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ा, पुलिस को अपमानजनक शब्द कहे और संगरूर की एसएसपी नवजोत कौर ग्रेवाल के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने आतंकवाद खत्म करने से लेकर नशों के खिलाफ अभियान तक देशभर में शानदार काम किया है और ऐसी फोर्स का अपमान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पन्नू ने बिट्टू को याद दिलाया कि उनके अपने भाई को पूर्व सरकार के दौरान पंजाब पुलिस में भर्ती किया गया था, इसलिए उन्हें पुलिस बल का सम्मान करना चाहिए।

    पन्नू ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नेता पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि पंजाब पुलिस कानून-व्यवस्था और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में देश में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार पंजाब पुलिस और उसके अधिकारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पन्नू ने रवनीत बिट्टू से पंजाब पुलिस, महिला अधिकारी और संबंधित कर्मचारियों से बिना शर्त माफी मांगने की मांग भी की।

  • 30 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी सूमो, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    30 फीट गहरी खाई में गिरी टैक्सी सूमो, 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    कुल्लूः जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी (सूमो) दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 9 से 10 सवारियां थी। गाड़ी सड़क से 30 फीट गरही खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हुई है और 9 लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदनलाल कौशल ने कहा कि घायलों को कुल्लू अस्पताल लाया गया है।

  • Haryana News: व्यक्ति की सिर पर वार करके उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यक्ति की सिर पर वार करके उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-11 में एक व्यक्ति की सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस और 10 चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि अभी शुरुआत की जांच चल रही है। हत्या के पीछे क्या कारण है इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। मृतक व्यक्ति सेक्टर-11 के एक मकान में चौकीदार का काम करता था।

  • Pathankot-Chamba National Highway पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Pathankot-Chamba National Highway पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    चंबाः पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के पास ‘गोली’ नामक स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर जा रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोड़ पर अचानक ट्रक चालक बाइक को आता देखकर घबरा गया और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पहाड़ की ओर मोड़ दिया। घटना में ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों बाल-बाल बच गए।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    चश्मदीदों के मुताबिक कुछ सेकंड की सूझबूझ और किस्मत ने बाइक सवार की जान बचा ली। वहीं ट्रक के सड़क के बीचों-बीच रूकने के लोग भागकर चालक के पास पहुंचे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक भी ट्रक लेकर मौके से चला गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।