Blog

  • पंजाबः नशे के खात्मे के लिए निकाली साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे के खात्मे के लिए निकाली साइकिल रैली, देखें वीडियो

    पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे गए 500 से अधिक पौधे

    नवांशहरः नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जिला पुलिस ने साइकिल रैली निकाली। चंडीगढ़ रोड स्थित आईटीआई ग्राउंड में करीब 500 युवक, बच्चे और युवतियां शामिल हुए। पुलिस विभाग की ओर से सभी को एक टी-शर्ट भी दी गई। 

    एसएसपी मेहताब सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस आईटीआई पहुंची। जहां सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए 500 पौधे भी बांटे गए और सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

    एसएसपी मेहताब सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह नगर में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई है। जिसमें फगवाड़ा और श्री आनंदपुर साहिब से दूर-दूर से युवा शामिल हुए। इस दौरान उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ  रहने का संदेश दिया। इसी कड़ी के तहत पहले फुटबॉल लीग और अब साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।

  • Punjab: 2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: 2 वाहनों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के अधीन पड़ते गांव टिब्बा के पास देर रात दो वाहनों की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि तीन जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी टिब्बा में भर्ती करवाया गया। घटनास्थल पर बाइक व एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि हादसा कैसे हुआ, इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे सुल्तानपुर लोधी-तलवंडी चौधरियां रोड पर सीएचसी टिब्बा से कुछ ही दूरी पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई।

    जबकि तीन अन्य युवकों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने राहगीरों की मदद से तुरंत सीएचसी सेंटर टिब्बा भर्ती कराया। घटनास्थल पर भयंकर हादसे में तीन लोगों की मौत से चीख पुकार मच गई। वहीं सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ राजिंदर सिंह ने तीन युवकों की मौत की पुष्टि करते हुए फिलहाल यहीं बताया कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। हादसे में तीन युवक जख्मी भी हुए हैं। प्राथमिक जांच में बाइक व एक्टिवा की टक्कर का अंदेशा है। दोनों वाहनों पर युवक व अंडर नाबालिग बच्चे सवार थे।

  • Punjab : तेज रफ्तार Car ने दिव्यांग व्यक्ति को कुचला

    Punjab : तेज रफ्तार Car ने दिव्यांग व्यक्ति को कुचला

    भवानीगढ़ : नजदीकी गांव चन्नों में एक कार चालक द्वारा एक ट्राइसाइकिल से टक्कर मारकर दिव्यांग व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान निर्मल सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी नरमाना थाना सदर के तौर पर हुई है।  घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

     निर्मल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने भाई से मिलने के लिए गांव चन्नों में गया हुआ था। जब वह वहां एक बिस्कुट की दुकान से बिस्कुट खरीदने के लिए अपनी ट्राईसाइकिल पर बैठा था। इसी दौरान गांव लक्खेवाल की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। 

    इस हादसे में उसे काफी चोटें आईं और उसका ट्राईसाइकिल भी काफी दूर जा गिरा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।निर्मल सिंह ने बताया कि उसके भाई ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने निर्मल सिंह के बयानों के आधार पर कार चालक यादविंदर सिंह पुत्र केसर सिंह निवासी सदरपुर थाना पसियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: नशे की वायरल वीडियो का हुआ असर, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की वायरल वीडियो का हुआ असर, पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    एनकाउंटर न्यूज की खबर का असर, दो दिन पहले उठाया था गांव में नशे का मुद्दा

    बठिंडाः गांव बीड़ तालाब में दो दिन पहले एनकाउंटर न्यूज ने सरेआम चिट्टा पीते एक युवक का वीडियो जारी कर नशे का मुद्दा उठाया था। जिसका असर देखने को मिला है। बठिंडा पुलिस ने कार्रवाई करते लगातार दूसरे दिन भी नशा तस्करों के घरों में जांच कर वहां से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। एसपी सिटी और डीएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मी चेकिंग में शामिल हुए। 

    एसपी सिटी नरेंद्र कुमार बठिंडा ने कहा कि इस गांव को नशा मुक्त बनाना हमारा मुख्य कदम है, पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार चेकिंग जारी है। नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस गांव में कड़ी निगरानी रहेगी और 24 घंटे गश्त जारी रहेगी। 

    वहीं बस्ती के लोगों ने भी पुलिस को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर चेकिंग अभियान इसी तरह चलता रहा तो हमारे गांव की बदनामी का दाग हमेशा के लिए मिट जाएगा। पुलिस को इस गांव में सख्ती दिखानी चाहिए और गश्त बढ़ानी चाहिए। इस गांव में दूसरे राज्यों के लड़के चिट्टा व शराब पीने आते हैं और गांव को बदनाम करते हैं।

  • जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi ने Pakistani Don Bhatti को वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई, देखें वीडियो

    जेल में बंद गैंगस्टर Lawrence Bishnoi ने Pakistani Don Bhatti को वीडियो कॉल के जरिए दी बधाई, देखें वीडियो

    लॉरेंस बिश्नोई की वीडियो कॉल के बाद एजेंसियां हुई अलर्ट 

    मोहालीः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में जेल में लॉरेंस की इंटरव्यू का मामला थमा नहीं है, अब जेल में बंद लॉरेंस की एक ओर वीडियो सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस वीडियो में लॉरेंस पाकिस्तान के कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्‌टी से बात करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो कॉल के जरिए लॉरेंस भट्‌टी को ईद की बधाई दे रहा है। हालांकि माना जा रहा है कि यह वीडियो 16 जून का है। अभी इसको लेकर पुलिस का कोई औपचारिक बयान नहीं आया है। लॉरेंस इस वक्त गुजरात की जेल में बंद है। ऐसे में उसकी वीडियो कॉल से एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। ​​​​​​

    पुलिस के मुताबिक इस वक्त गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की अहमदाबाद जेल में बद है। वहीं से उक्त वीडियो कॉल पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड डॉन भट्टी के साथ किया है। पिछले साल लॉरेंस को सितंबर माह में गुजरात लेकर जाया गया था। वीडियो कॉल में साफ देखा जा सकता है कि लॉरेंस भट्टी के बात कर रहा है और कह रहा है कि आपको ईद मुबारक हो। इस पर भट्टी ने कहा- पाकिस्तान में ईद आज नहीं, बल्कि कल मनाई जाएगी। जिसके बाद लॉरेंस ने जवाब दिया कि फिर तो आपको मैं कल ही ईद की मुबारकबाद दूंगा।

    करीब 19 सेकंड की उक्त वीडियो कॉल दैनिक भास्कर के पास मौजूद है। वीडियो कॉल से पता चल रहा है कि उक्त वीडियो कॉल सिग्नल ऐप के जरिए किया गया है। सिग्नल ऐप से ही लॉरेंस अपना सारा सूचना तंत्र चला रहा है। क्योंकि सिग्नल ऐप को ट्रैक करने में दिक्कत आती है। बता दें कि जिस कुख्यात माफिया डॉन शहजाद भट्टी से लॉरेंस बात कर रहा है, वह पाकिस्तान में हत्या, भू माफिया, हथियारों की तस्करी सहित कई संगीन मामलों में नामजद है।शहजाद भट्टी कोई आम गैंगस्टर नहीं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भट्टी की पकड़ है। भट्टी का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा, पाकिस्तान दुबई सहित अन्य देशों में भी चलता है। भट्टी अपने आका फारुक खोखर के साथ मिलकर अपना सारा नेटवर्क चलाता है।

  • 2 जहाजों के डूबने से 11 की मौत, 64 लापता

    नई दिल्ली : इटली में दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है।सोमवार को इटली के दक्षिणी तट पर दो जहाजों के डूबने से 64 लोग समुद्र में लापता हो गए, जबकि 11 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 11 अन्य लोगों को बचा लिया गया और उन्हें कैलाब्रियन शहर ले जाया गया। जर्मन सहायता समूह रेस्कशिप ने सोमवार को एक्स पर लिखा कि एक जहाज के डूबने के बाद बचावकर्मियों ने इटली के छोटे से लैम्पेडुसा द्वीप के पास एक लकड़ी की नाव के डेक के नीचे फंसे 10 संदिग्ध प्रवासियों के शव बरामद किए। जहाज़ के पर 61 लोगों को पाया, जो पानी से भरी हुई थी। रेस्कशिप ने कहा हमारा चालक दल 51 लोगों को निकाल पाया, जिनमें से दो बेहोश थे। 

    10 मृतकों के शव नाव के निचले डेक में पड़े मिले। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कैलाब्रिया से लगभग 200 किलोमीटर दूर दूसरे जहाज के डूबने का हवाला देते हुए कहा कि इसमें जीवित बचे लोगों को तट पर ले जाया गया। यह जहाज आठ दिन पहले तुर्किये से रवाना और उसकी एक नाव में आग लग गई और वह पलट गई। इतालवी तटरक्षक बल ने एक बयान में कहा कि खोज और बचाव अभियान एक फ्रांसीसी नाव द्वारा मेडे कॉल के बाद शुरू हुआ। नाव उस सीमा क्षेत्र में नौकायन कर रही थी, जहां ग्रीस और इटली खोज और बचाव अभियान चलाते हैं। 

    संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि जीवित बचे लोग और समुद्र में अभी भी लापता लोग ईरान, सीरिया और इराक से आए थे। इतालवी समुद्री बचाव समन्वय केंद्र ने तुरंत पास में नौकायन कर रहे दो व्यापारी जहाजों को बचाव स्थल की ओर मोड़ दिया। यूरोपीय सीमा और तट रक्षक एजेंसी फ्रोंटेक्स की संपत्तियों ने भी मदद की। बचे हुए लोगों को कैलाब्रियन बंदरगाह रोसेला जोनिका लाया गया, जहाँ उन्हें उतारा गया और चिकित्सा कर्मियों की देखभाल में सौंप दिया गया। तट रक्षक दल ने कहा कि प्रवासियों में से एक की जल्द ही मृत्यु हो गई।

  • चंडीगढ़ के ASI के साथ की बदतमीजी पर हिमाचल पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ के ASI के साथ की बदतमीजी पर हिमाचल पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    चंबाः चंडीगढ़ से खजियार घूमने गए एएसआई परमजीत के मामले में हिमाचल पुलिस की सफाई सामने आई है। इसमें कहां गया 9 जून को चंडीगढ़ पुलिस में ASI परमजीत सिंह खजियार घूमने आए। उन्होंने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर CH-01-CE-8821 को सड़क के बीचो बीच गलत ढंग से पार्क कर दिया। जब गाड़ी को हटाने के लिए बोला गया तो वह नाराज होकर बहस करने व गाली-गलौज करने लगा। इस मामले की सदर थाना प्रभारी चंबा ने जांच की गई, जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे पाए गए। वहीं हिमाचल पुलिस के DGP अतुल वर्मा ने मामले का मंडी से सांसद कंगना रनोट के थप्पड़ कांड से कनेक्शन से इनकार किया है। उन्होंने पुलिस पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

    पुलिस अधिकारी का कहना है कि अफवाहों पर यकीन ना करें । हिमाचल टूरिस्ट प्लेस है, यहां हर टूरिस्ट का अच्छे से ध्यान रखना पुलिस का कर्तव्य है, जिसे निभाया भी जा रहा है। उन्होंने दंपती द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए नए खुलासा भी किया है। उन्होंने कहा कि NRI दंपती कंवलजीत सिंह, उनकी स्पेनिश पत्नी और उनके भाई जीवनजीत सिंह हस्तरेखा शास्त्र का अभ्यास करने के बहाने महिला पर्यटकों और स्थानीय महिलाओं का जबरन हाथ पकड़ रहे थे। इस दौरान NRI दंपती की वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों के साथ कहासुनी हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया और NRI दंपती को सुल्तानपुर पुलिस चौकी ले आए। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दंपती और जीवनजीत सिंह ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया और स्थानीय पुलिस के अनुरोध करने के बावजूद मेडिकल करवाने को मुकर गए।

  • Punjab: Toll Plaza के पास टैंकर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: Toll Plaza के पास टैंकर ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस कर्मी की मौत, देखें वीडियो

    शरीर को 2 हिस्सों में निकाला गाड़ी से बाहर 

    श्री कीरतपुर साहिब/ संदीप शर्माः पंजाब के श्री कीरतपुर साहिब सीमावर्ती गांव मौड़ा के टोल प्लाजा के पास सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत और करीब 8 लोगों घायल होने की सूचना है। हिमाचल प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटी हुई है। मरने वाला व्यक्ति पंजाब पुलिस का कर्मचारी बताया जा रहा है और वह सेना से रिटायर्ड था, हादसे के दौरान उसके शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकल गया जबकि शरीर का दूसरा आधा हिस्सा बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया।

    इस बीच पांच-छह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सामने खड़ा था, तभी एक टैंपो ट्रेवलर काफी तेज गति से आई, जिसमें टमाटर भरे हुए थे ने एक वाहन को टक्कर मारी जो कि अगली गाड़ियों से टकराते हुए लगभग 6 गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं कीरतपुर साहिब प्रशासन और बिलासपुर जिले से संबंधित प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया मौके पर घायलों को किसी तरह उनकी गाड़ियों से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया।

    देर रात हुए हादसा एनएचएआई अधिकारियों समेत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, दरअसल, जब से यहां यह टोल प्लाजा बना है तब से लोग लंबी-लंबी कतारों में फंसकर टिकट लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों को इस सड़क पर जाने के लिए पैसे चुकाने पड़ते हैं, वहीं दूसरी तरफ लंबे ट्रैफिक जाम में भी फंसना पड़ता है। लोगों ने कहा कि बेशक, देर रात हुए हादसे की वजह ट्रक ड्राइवर की गलती या ट्रक में किसी तरह की तकनीकी खराबी हो सकती है, लेकिन जिस तरह से इस टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग रहा है, वह भी हादसे की एक वजह है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि एनएचएआई को इस पर ध्यान देने की जरूरत है और इसके लिए उन्हें कुछ कदम उठाने चाहिए ताकि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें न लगें और भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

  • Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    Punjab : तीसरे दिन भी रहा सबसे बड़ा Toll plaza फ्री

    लुधियाना : सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज तीसरे दिन भी फ्री रहेगा। किसान पिछले 2 दिनों से इस टोल पर बैठे हैं। कल प्रशासनिक अधिकारियों और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवरत्न ने किसानों से मुलाकात भी की थी। दो दिनों में अब तक करीब 80 हजार वाहन फ्री टोल प्लाजा से गुजर चुके हैं। लोगों को करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स में बचत हुई है। किसानों ने अधिकारियों से साफ कह दिया है कि भले ही वे उनसे 1 महीने का समय ले लें, लेकिन धरना तभी खत्म होगा जब केंद्र सरकार उनकी मांग पूरी करेगी। किसानों की मांग है कि टोल प्लाजा पर पुरानी दर 150 रुपए प्रति वाहन के हिसाब से ही टोल लिया जाए।

    किसान यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान आज आम जनता के लिए टोल प्लाजा पर धरने पर बैठे हैं। खुद किसानों के वाहन किसान कार्ड दिखाकर बिना टैक्स दिए आसानी से टोल प्लाजा से निकल जाते हैं, लेकिन आज किसान खुद जनता की लड़ाई लड़ रहे। दिलबाग सिंह ने कहा कि आज आम लोगों को भी किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए ताकि देश के सबसे महंगे टोल प्लाजा की बढ़ी हुई कीमत को कम किया जा सके। दिलबाग सिंह ने कहा कि उन्होंने कई बार टोल अधिकारियों से टोल परमिट दिखाने के लिए कहा है लेकिन अधिकारी परमिट तक नहीं दिखा रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि पिछले कुछ महीनों में इस टोल का परमिट रद्द कर दिया गया होगा।

    दिलबाग ने कहा कि उन्हें पता है कि अब केंद्र सरकार पंजाब सरकार पर किसानों को टोल प्लाजा से हटाने के लिए लाठीचार्ज या किसी अन्य प्रकार की हिंसा करवाने का दबाव बना सकती है, लेकिन किसान शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। अगर किसानों पर लाठीचार्ज होता है तो इसके लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार जिम्मेदार होगी।

  • Punjab : मौसम विभाग ने लू का Alert किया जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने लू का Alert किया जारी

    चंडीगढ़ :  मौसम विभाग ने आज के लिए 13 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 13 शहरों का तापमान 44 डिग्री को पार कर गया है। बठिंडा 46.9 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा है। हालांकि, 19 से 21 जून के बीच पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, बिजली की खपत में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जून में बिजली की मांग 11309 मेगावाट थी, जो बढ़कर 15775 मेगावाट हो गई है।

    मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने की नसीहत दी है। जबकि अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में गर्मी की गंभीर स्थिति रिपोर्ट की हुई है। पठानकोट, हलवारा गुरदासपुर, व बठिंडा में लू की स्थिति रिपोर्ट दर्ज की गई।

    पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, लुधियाना बरनाला, मानसा व संगरूर लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर पटियाला मोहाली व मालेकोटला के लिए येलाे अलर्ट है।