Blog

  • Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

    Dalhousie में हुई घटना के मामले Himachal Police ने पीड़ित की शिकायत को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

    चंबाः हिमाचल के डलहौजी में अमृतसर के NRI जोड़े के साथ पार्किंग विवाद हो गया। जिसके बाद इस घटना में घायल हुए सिख व्यक्ति के हक में राजनीति नेता उतर आए। हाल ही में चन्नी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ इस घटना को लेकर बातचीत की और उन्होंने सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं इस मामले को लेकर अब चंबा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत जारी कर चौकाने वाला खुलासा किया है। जारी शिकायत में पीड़ित कवंलजीत का कहना है कि वह इस मामले में को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। शिकायत में पीड़ित जोड़े ने लिखा है कि वह घूमने के लिए खजियार आया था, जहां पार्किंग को लेकर उनका विवाद हो गया। इस झगड़े में व्यक्ति के सिर और शरीर पर गहरी चोटे आई है।

    पुलिस द्वारा जारी की गई शिकायत में पीड़ित ने लिखा है कि वह किसी तरह के कानूनी झमेले में फंसना नहीं चाहता है और वह इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है और ना ही कोई मेडिकल करवाना चाहता हूं। आगे लिखा है कि यह बयान मैं साथ आए अपने भाई जीवनजोत सिंह के सामने दर्ज करवा रहा हूं। बता दें कि हिमाचल के पार्किंग को लेकर कुछ हमलावरों ने स्पेनिश जोड़े की पिटाई कर दी थी। घटना में स्पेनिश पत्नी, उसके पंजाब मूल के पति और जीजा को चोटें आई। घायल हुए पति की हालत इतनी गंभीर बनी रही कि वह दो दिन तक अस्पताल में बेहोश रहा। आज यानी शनिवार को जब पीड़ित को होश आने पर सारा मामला मीडिया के सामने आया।

    दंपती ने बताया कि डलहौजी में पार्किंग को लेकर पार्किंग ठेकेदार से बहस हो गई थी। इसी बीच ठेकेदार ने मौके पर सौ से ज्यादा लोगों को इकट्ठा कर लिया और उसके परिवार पर हमला कर दिया। एनआरआई परिवार के मुखिया और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं एनआरआई कंवलजीत सिंह की स्पेनिश पत्नी ने कहा कि वह हिमाचल घूमने गई थी, जहां यह पूरी घटना घटी। स्पेनिश महिला ने कहा कि हमारे यहां कोई सुरक्षा नहीं है। हमें बुरी तरह पीटा गया, किसी ने हमें बचाया तक नहीं। महिला ने बताया कि, उन्होंने झगड़े का वीडियो भी बनाया था, जिसे हिमाचल पुलिस ने उसके मोबाइल फोन से डिलीट कर दिया।

    महिला ने कहा कि पुलिस के हस्तक्षेप से वह बच गई, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित एनआरआई कंवलजीत सिंह ने कहा कि वह 25 साल से अधिक समय से स्पेन में रह रहे हैं। अब उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब में रोजगार शुरू करने की बात कही थी। जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ सब कुछ छोड़कर पंजाब के लोगों को रोजगार देने के लिए पंजाब लौट आए। लेकिन उन्हें क्या पता था कि हालात अभी भी खराब हैं। उन्होंने कहा कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, हम तो सिर्फ हिमाचल घूमने गए थे और हिमाचल के लोगों ने हम पर हमला कर दिया।

  • Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    Punjab: नगर निगम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने लगाया धरना, लगाए गंभीर आरोप

    लुधियानाः नगर निगम की तहबाजारी टीम के खिलाफ रेहड़ी-फड़ी वालों ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, एक दिन पहले रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी टीम ने जनकपुरी इलाके कार्रवाई करते वहां से रेहड़ी वालों को हटा दिया था। जिसको लेकर आज रेहड़ी-फड़ी वालों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए धरना लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। बड़ी तादाद में पहुंचे रेहड़ी-फड़ी वालों ने धरना लगा सड़क जाम कर दी, ओर जमकर नारेबाजी की।

    रेहड़ी-फड़ी वालों ने नगर निगम कर्मचारियों पर पैसे लेने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। आज धरना लगाकर बैठे मजदूरों ने नगर निगम कर्मियों पर परेशान करने के आरोप लगाते हुए कहा कि सालों से वह इस इलाके में रेहड़ी लगा परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। लेकिन अब जानबूझ कर नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा हमें परेशान किया जा रहा हैं, जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    वहीं इस कार्रवाई को लेकर नगर निगम कर्मियों का कहना था कि वह सड़क किनारे रेहड़ियां लगाकर खड़ेे हो जाते है, जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। उनका कहना है कि वह कई बार रेहड़ी-फड़ी वालों को नोटिस भी दे चुके हैं, लेकिन कार्रवाई करने के कुछ देर बाद दोबारा रेहड़ी वाले वहां पर रेहड़ी लगा लेते है। प्रशासन का कहना है कि यह इलाका भीड़भाड़ वाला होने के चलते आम लोगो को परेशानी होती है। रेहड़ी वाले सड़क किनारे खड़े हो रेहड़ियां लगाते हैं। जिनकी कुछ दुकानदार भी मदद करते हैं। जो कानूनी रूप से गलत है।

  • तस्कर के घर पर चला पिला पंजा, देखें Video

    तस्कर के घर पर चला पिला पंजा, देखें Video

    पंचकूला। शहर से एक गांजा तस्करी करने वाले के घर पर पीला पंजा चलाने का मामला सामने आया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कम्बोज की अध्यक्ष में की गई है। एसीपी क्राइम ब्रांच ने बताया कि संयुक्त क्राइम ब्रांच ने मिलकर ये कार्रवाई की। आरोपी बारे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपा माही ने सेक्टर 3 में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को कुछ समय पहले 25 किलो नशीला पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

    आरोपी अपने परिवार के साथ मिलकर सेक्टर में बने अवैध मकानों में नशा बेचने का काम करता था। आरोपी ओडिसा से नशीला पदार्थ लाकर आस-पास के क्षेत्र में सप्लाई करता था। इस मामले में आरोपी माही और उसके बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

    एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज ने कहा अपराध के पैसो से बनाई अपराधियों की प्रॉपर्टी पहले भी ध्वस्त करवा चुके है। एसीपी क्राइम ने कहा आगमी दिनों में इस प्रकार की कार्यवाई जारी रहेगी।

  • उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    उपचुनाव को लेकर Congress ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, देखें लिस्ट

    मैंगलोरः कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 3 और उत्तराखंड की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ विधानसभा सीट से लखपत बुटोला, मैंगलोर से काजी निज़ामुद्दीन के नामों की घोषणा की गई है।

    हालांकि, पार्टी ने अभी तक हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 जून है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा से इस्तीफा देने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर उम्मीदवार बनाया है।

  • BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    BJP ने इन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सहप्रभारी किए नियुक्त, देखें लिस्ट 

    चंडीगढ़ः बीजेपी ने 10 जुलाई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 4 राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 4 राज्यों की नियुक्तियां की है। जारी सूची के मुताबिक महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू कश्मीर के प्रभारियों और सह प्रभारियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में महाराष्ट्र में भूपेद्र यादव और अश्वनी वैष्णव, हरियाणा में धर्मेंद्र प्रधान और बिप्लब कुमार देव, झारखंड में शिवराज चौहान और हिमंता विश्व सरमा और जम्मू-कश्मीर में जी किशन रेड्डी को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देखें लिस्ट

  • उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग,  मचा हड़कंप

    उड़ान के दौरान विमान के इंजन में लगी आग, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : उड़ान के दौरान एक विमान के इंजन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार न्यूजीलैंड में  उस समय एक बड़ा विमान हादसा टल गया सोमवार को एक यात्री विमान का इंजन बंद हो जाने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से न्यूजीलैंड के हवाई अड्डे पर उतारा गया है।

      फायर एंड इमरजेंसी न्यूजीलैंड के शिफ्ट सुपरवाइजर लिन क्रॉसन ने बताया कि क्वीन्सटाउन से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद जब विमान इन्वरकार्गिल पहुंचा तो फायर ब्रिगेड कर्मियों को पहले से ही वहां तैनात किया गया था। एयरपोर्ट की प्रवक्ता कैथरीन निंड ने बताया कि इंजन में आग लगने का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। 

    53,000 की आबादी वाला क्वीन्सटाउन न्यूजीलैंड के साउथ आइलैंड का लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो स्कीइंग, एडवेंचर टूरिज्म और अल्पाइन विस्टा के लिए प्रसिद्ध है।

  • स्पीकर पद को लेकर NDA सियासत हुई तेज, Rajnath Singh को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    नई दिल्लीः भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। इस चुनावों में भाजपा को 240 सीटों से संतुष्ट होना पड़ा है। बहुमत के आंकड़े से दूर होने के चलते भाजपा को एनडीए के साथ गठंबधन करके सत्ता में आना पड़ा। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। लेकिन स्पीकर पद को लेकर सियासत तेज हो गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में 240 सीट हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी अपने पास लोकसभा अध्यक्ष का पद रखना चाहती है और घटक दलों को उपाध्यक्ष का पद ऑफर कर सकती है। इसी के चलते केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए के सहयोगी दलों से बातचीत करने का जिम्मा सौंपा गया है।

    वहीं 18वीं लोकसभा के लिए संसद का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। एक दिन पहले दोपहर तक उम्मीदवार के नाम का खुलासा होगा। इसे लेकर विपक्षी दलों का कहना है कि एनडीए के सहयोगी दलों के पास लोकसभा उपाध्यक्ष का पद होना चाहिए। सूत्रों का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो लोकसभा उपाध्यक्ष पद के लिए इंडिया महाठबंधन अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। एनडीए की सरकार में किंगमेकर जेडीयू और टीडीपी के बीच लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद नजर आ रहा है। भाजपा चाहती है कि उसके पास ही लोकसभा अध्यक्ष का पद रहे।

    भाजपा के इस फैसले से नीतीश कुमार सहमत हैं, लेकिन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी चाहती है कि लोकसभा स्पीकर पद को लेकर पहले एनडीए में चर्चा हो, इसके बाद उम्मीदवार के नाम फाइनल हो। इसे लेकर जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी और टीडीपी एनडीए का हिस्सा है। उनकी पार्टी लोकसभा स्पीकर पद के लिए भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर हमेशा सत्तारूढ़ दल का होता है। टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कामारेड्डी ने कहा कि एनडीए के सहयोगी दल साथ बैठकर तय करेंगे कि स्पीकर के लिए उम्मीदवार कौन होगा? एक बार आम सहमति बनने के बाद उस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और फिर टीडीपी समेत सभी सहयोगी दल उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

  • Punjab : पुलिस कर्मी की पत्नी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव

    लुधियाना : जिले में घरेलू विवाद के चलते सोमवार को सिधवां बेट थाने में तैनात पुलिस कर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका ने अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सोनिया (30) पत्नी मनदीप सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने के पर डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

     जानकारी के अनुसार सिधवां बेट थाने के पीछे बने क्वार्टर में पुलिस कर्मी मनदीप सिंह की पत्नी का शव पंखे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक सुबह पति-पत्नी के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में पत्नी ने घर पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया है।

    मृतका के परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस गहराई से जांच कर रही है। मृतका की मां सिमित्रा देवी ने बताया कि उन्हें सुबह मनदीप का फोन आया था कि सोनिया को कुछ हो गया है, वह सिधवां बेट आ जाए। जब वह घर पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था और दमाद मनदीप खुद घर पर नहीं था। उन्होंने अपने दमाद पर आरोप लगाते कहा कि उनकी बेटी को मारकर लटकाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर BJP ने 38 स्टार प्रचारकों को उतारा मैदान में, देखें लिस्ट 

    विजय सांपला, तरुण चुघ, सुशील रिंकू सहित ये नेता करेंगे प्रचार

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। जारी की गई सूचि के मुताबिक 38 नेताओं को प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। जिसमें पंजाब प्रधान सुनील जाखड़, विजय सांपला, सुशील रिंकू, तरूण चुघ सहित कई दिग्गज नेता शामिल है। देखें लिस्ट 

    बता दें कि भाजपा ने वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर शीतल अंगुराल को मैदान में उतारा है। शीतल अंगुराल लोकसभा चुनावों से पहले ही आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वही आप पार्टी की ओर से विधायक थे। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके चलते इस सीट के अब 10 जुलाई को उप चुनाव होने जा रहे है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि वह आप पार्टी की गतिविधियों से परेशान होकर पार्टी छोड़ रहे है। उनका आरोप है कि पार्टी झूठ बोलकर सत्ता में आई है। आज टिकट मिलने के बाद भी शीतल अंगुराल ने आप पार्टी पर जमकर निशाने साधे।

    उन्होंने आप पार्टी को मीडिया के सामने चैलेंज किया कि 28 महीनों में जालंधर के लिए स्कूल- कॉलेज या फिर अस्पताल बनाने का जो वादा किया था अगर उन्होंने पूरा किया है तो वह उसका डाटा दिखा दे तो वह होने वाले उप चुनाव नहीं लड़ेंगे। शीतल का आरोप है कि पार्टी ने 28 महीनों में झूठ बोला है। शीतल ने कहा कि जीत के बाद वह सबसे पहले वेस्ट हलके में नशे और लाटरी को खत्म करेंगे। वहीं मोहिंदर भगत तो टिकट दिए जाने पर शीतल ने आप पार्टी पर आरोप लगाया है कि आम कार्यकर्ताओं को टिकट देने का दावा करने वाली पार्टी आज अरबपति को टिकट देकर मैदान में उतार रही है। शीतल का आरोप है कि वह वेस्ट हलके में भी नहीं रहते है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत वेस्ट हलके से 10 किलो मीटर दूर अर्बन एस्टेट में रह रहे है, लेकिन फिर भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है।

  • Jalandhar  National Highway पर स्थित मंदिर में मिली पाकिस्तानी करेंसी

    Jalandhar National Highway पर स्थित मंदिर में मिली पाकिस्तानी करेंसी

    पठानकोट : जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद पठानकोट में भी रेड अलर्ट जारी है। इसी दौरान सुबह पठानकोट के मशहूर बर्फानी मंदिर में शिवलिंग से पाकिस्तान का 100 रुपए का लाल नोट मिलने से शहर भर में हड़कंप मच गया। बता दें कि यह मंदिर जालंधर नेशनल हाइवे पर स्थित है, तथा जहां लोकल लोगों के अलावा टूरिस्ट लोगों का भी आना जाना लगा रहता है।

     सुबह जब लोग मंदिर में पाठ पूजा करने गए तो वह शिवलिंग पर चढ़ाए पाकिस्तान के 100 के लाल नोट को देखकर हक्के बक्के रह गए। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्थानीय राकेश सिंह ने बताया कि वह हर रोज की तरह आज भी सुबह पूजा अर्चना के लिए मंदिर आए। उन्होंने बताया कि जब वह शिवलिंग पर जल ढालने के लिए आए तो शिवलिंग के समीप 100 रुपए का पाकिस्तानी नोट देखकर हैरान हो गए। 

    उन्होंने उसी समय अपने MC को फोन लगाया तो उन्होंने उसी समय आकर पुलिस को फोन कर दिया तथा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जब इस संबंधी पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर वहां पहुंचे हैं, 100 रुपए का नोट मिला है, जो पाकिस्तान का है। CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।