Blog

  • इस निशान से पता चलता है किस बिमारी के होंगे शिकार

    हस्‍तरेखा शास्‍त्रों में हाथ में काला धब्‍बा होना अशुभ माना गया है। यह धब्‍बा बताता है कि जातक किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है। हथेली में काला धब्‍बा किस जगह पर है, उससे पता चलता है कि जातक को कौनसी बीमारी हो सकती है। 

    यदि जातक की मस्तिष्‍क रेखा पर एक काला धब्‍बा या कई धब्‍बे हों तो जातक को माइग्रेन की समस्‍या हो सकती है। या फिर जातक हमेशा ही किसी ना किसी मानसिक समस्‍या से परेशान रहता है। व्‍यापार में हानि होती है। जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

    यदि जातक के हाथ में जीवन रेखा पर काले धब्‍बे या काला निशान हो तो इसे भी अच्‍छा नहीं माना जाता है। ऐसा जातक हमेशा किसी ना किसी बीमारी का शिकार रहता है। वह किसी गंभीर बीमारी का शिकार हो सकता है, जो उसके जीवन पर संकट ला सकती है। ऐसे जातकों को जीवन में सुख ना के बराबर ही मिलता है। वे नौकरी-व्‍यापार में तरक्‍की नहीं कर पाते हैं। 

    यदि गुरु पर्वत पर काला धब्‍बा हो तो जातक को जीवन में कभी सम्‍मान नहीं मिलता है। उसे वह दर्जा नहीं मिलता है, जिसका वो हकदार हो। इन जातकों को वैवाहिक सुख भी नहीं मिलता, विवाह में देरी या अन्‍य कोई समस्‍या झेलनी पड़ती है। प्‍यार पाने में असफलता मिलती है।

    शनि पर्वत पर तिल, काला धब्‍बा होना बताता है कि ऐसे जातक के साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। बार-बार जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। उन्‍हें जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और ज्‍यादातर समय दुख में गुजरता है। 

    हाथ में काले धब्‍बों की तरह सफेद धब्‍बों का होना भी अहम संकेत देता है। यदि महिलाओं के हाथ में अचानक सफेद धब्‍बे दिखने लगें तो इसका मतलब है कि उसका गर्भधारण होने वाला है। वहीं पुरुष के हाथ में सफेद धब्‍बे हों तो यह धन लाभ का संकेत होता है।

    जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस की पु्ष्टी हमारा चैनल नहीं करता।

  • कार्यशाला ढहने से 6 लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : चीन में चादरों से बनी एक कार्यशाला के ढह जाने से कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी है। वहीं इस घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि निर्माण में मानकों की अनदेखी होने और अवैध होने की वजह से यह घटना हुई। जानाकरी के अनुसार मामला दक्षिणी चीन इलाके का है। जहां इस्पात की चादरों से बनी एक कार्यशाला अचानक ढह गई। इसमें दबकर 6 लोगों की मौ’त हो गई है और 3 अन्य लोग घायल हो गए हैं।

    घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। चीनी अधिकारियों ने कि गुइझोऊ प्रांत में शनिवार को यह दुर्घटना हुई। इससे मृतकों के घरों में हाहाकार मच गया। बचाव दल मौके पर जब तक पहुंचते, तब तक 6 लोगों की मौ’त हो चुकी थी। जबकि तीन घायलों का अस्पताल में भर्ती करावा कर इलाज कराया जा रहा है।  लेकिन उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

  • पंजाब: कोटन फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का समान जलकर हुआ राख

    मुक्तसरः मलोट के मुक्तसर रोड पर स्थित मक्कड़ कोटन फैक्ट्री में भीषण आग लगने से रुई की लगभग 140 गांठें जल कर राख हो गईं। फैक्ट्री मालिक सुरिंदर सिंह के मुताबिक उसका तकरीबन 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग रविवार की सुबह 5 बजे लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ियां लेकर पहुंचे। जिन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    सब फायर ऑफिसर हरदीप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर वह टीम के साथ पानी की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे। आग ज्यादा होने पर एक और गाड़ी मंगवानी पड़ी। काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री के मालिक सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह नरमे की खरीद कर रुई तैयार करते हैं। फिर इसको आगे बेचा जाता है। फैक्ट्री में कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग काफी भड़क उठी और भीषण रूप धारण कर लिया।

    कर्मचारियों ने आग की सूचना उसे दी जिसके बाद वह तुरंत फैक्ट्री में पहुंचा और दमकल कर्मियों को सूचित किया जिन्होंने आकर आग को बुझाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से उसकी 135 से 140 रूई की गांठें जल कर राख हो गई हैं। इस कारण उसका करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौ’त

    जालंधर, ENS: सुच्ची पिंड के पास रविवार सुबह सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी हुए लोगों का इलाज पठानकोट चौक से सटे एक निजी अस्पताल में चल रहा है। तीनों जख्मियों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की फिलहाल अभी पहचान नहीं हुई है।

    बताया जा रहा है कि हादसा पठानकोट चौक से सटे सुच्ची पिंड काली सड़क के पास हुआ था। जांच के लिए थाना रामामंडी की पुलिस क्राइम सीन पर पहुंच गई है। थाना रामामंडी के एडिशनल एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ था। एक ऑटो में करीब चार लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो हाईवे पर कई बार पलटा। घटना के बाद से कार सवार तुरंत मौके से फरार हो गया था।

  • पंजाबः 9 माह पहले विदेश गए पंजाबी युवक की मौ’त

    जगराओं : लुधियाना जिले के गांव पमाली के रहने वाले युवक की कनाडा में हार्ट अचानक अटैक आ जाने से मौत गई। मृतक की पहचान नवजोत सिंह के रूप में हुई है। इस सबंधी मृतक के परिजनों को पता चलते ही उनके पैरों तले जमीन निकल गई। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक युवक करीब 9 महीने पहले ही कनाडा में पढ़ाई करने गया था। इस दौरान वह पढ़ाई के साथ साथ कुछ काम भी कर लेता था ताकि परिजनों पर उसकी पढ़ाई का बोझ न पड़े। मृतक का शव गांव आने पर पूरे गांव में शोक की लहर थी।

  • मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे और बारिश का अलर्ट किया जारी

    नई दिल्ली : उत्तर भारत के कई राज्यों में एक ओर जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ स्थानों पर आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

    बारिश, बर्फबारी और घने कोहरे का अलर्ट

    मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में में भी कोहरा पड़ रहा है। यूपी में दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।

    दिल्ली का मौसम

    देश की राजधानी दिल्ली में भी तापमान लगातार गिर रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को धुंध छाए रहने की संभावना जताई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 24 और नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 

  • इन 5 फूड्स को खाने से डिप्रेशन की होगी छुट्टी

    Health tips: तनाव और डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में हमें खाने को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। अगर आपको लगे की तनाव को रहा है तो आप डार्क चॉकलेट को खा लेनी चाहिए। ये लोगों को खाना बेहद ही पंसद होता है।

    8 reasons to eat chocolate and the healthiest options - Times of India

    खट्टे फलों का सेवन भी आपको करना चाहिए। ये आपके तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इससे तनाव और अवसाद का खतरा कम होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।

    खट्टे फल

    शकरकंदी को भी आपको अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। इससे भी आपके दिमाग को काफी आराम होगा और आपको तनाव भी कम होगा। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम होता है जो आपके लिए फायदेमंद होता है।

    शकरकंद

    फैटी मछली आपके मन के तनाव को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। आपको इसको भी खाना चाहिए। ये आपके मन को शांत रखने के लिए भी काफी मददागर साबित होता है।

    फैटी मछली

    एवोकाडो तनाव को दूर करने का एक बेहतर माना जाता है इसमें काफी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो आपके तनाव के साथ-साथ आपकी काफी बीमारियों को भी दूर करने में काफी मददगार होता है।

    How To Buy The Right Avocado | how to buy the right avocado | HerZindagi

  • भीषण हादसा : शादी से लौट रही कार और ट्रक की टक्कर, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौ’त

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शादी से लौट रही कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दुल्हन और दूल्हे समेत 5 लोगों की मौत हो गईकार रामगढ़ से अकलतरा की ओर जा रही थी घटना मुलमुला थाना के पकरिया जंगल की है स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना इमरजेंसी सर्विस डायल 112 को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी कार से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला डायल 112 एंबुलेंस उन्हें लेकर रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में शामिल होकर बलौदा लौट रहे थे ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया

    दूल्हा-दुल्हन के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया

    इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही दूल्हा-दुल्हन दोनों के परिवार में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। जहां कल तक शहनाइयों की गूंज, रिश्तेदारों-नातेदारों की चहल-पहल थी वहां कुछ घंटों में ही सन्नाटा पसर गया बलौदा निवासी शुभम सोनी और शिवरीनारायण की रहने वाली नेहा शनिवार रात ही परिणय सूत्र में बंधे थे शुभम रविवार सुबह दुल्हन की विदाई कराकर कार से अपने घर लौट रहा था गाड़ी में दूल्हा और दुल्हन के अलावा परिवार के 3 और सदस्य बैठे थे सुबह 5 बजे के करीब पकरिया जंगल में चंडी देवी मंदिर के पास  सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया हादसा इतना भीषण था कि कार के परखचे उड़ गए टक्कर की आवाज सुनकर लोग हादसे वाली जगह की ओर दौड़े और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की पुलिस को सूचना दी गई, जिसने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਂਸਦ ਗੁਰਜੀਤ ਔਜਲਾ ਨੇ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਬਾਰੇ ਦਿੱਤਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਨੇਤਾ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਸਾਂਸਦ ਸਰਦਾਰ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਬਦਕਿਸਮਤੀ ਇਹ ਹੈ ਕਿ ਲੋਕ ਇੱਕੋ ਦਿਨ ਚ ਹੀ ਵਾਪਸ ਪਹੁੰਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਰੋਕ ਸਕੀਏ ਇਸ ਵਾਸਤੇ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਵਧੀਆ ਰੋਡ ਮੈਪ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪਾਈਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਦੇ ਤਰਜ ਤੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵਧੀਆ ਹੋਰ ਸ਼ੋਪਿੰਗ ਮਾਲ ਖੋਲਿਆ ਜਾਵੇ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕਰਕੇ ਆਪਣਾ ਸਮਾਂ ਬਤੀਤ ਕਰ ਸਕਣ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜਰੂਰ ਕੋਈ ਨਾ ਕੋਈ ਵਿਚਾਰ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪਾਇਲਟਸ ਮੇਲਾ ਵੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸ਼ਹਿਰ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਲੱਗਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਅਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮੈਨੂੰ ਅਤੇ ਪਾਰਟੈਕਸ ਦੇ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਟੀਮ ਨੂੰ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਮੇਲ ਨੂੰ ਹਫਤਾਵਾਰੀ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਉਥੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਮੈਂ ਵੀ ਚਾਹੁੰਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਹਫਤੇ ਲਈ ਅਗਲੀ ਵਾਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਆਮ ਲੋਕ ਆਪਣੀ ਖਰੀਦਾ ਫਰੋਕਤ ਕਰ ਸਕਣ।

    ਉਥੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਹੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬਣਨ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਅਲੱਗ ਹੀ ਦਿੱਖ ਨਜ਼ਰ ਆਵੇਗੀ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਸਵਾਲ ਉਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤ ਲਈ ਅਤੇ ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਹਿੱਤ ਲਈ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸ ਉੱਤੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਹ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਪੁੱਛਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਰਦੀ ਦੇ ਮੌਸਮ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਸਿਰਫ 15 ਦਿਨ ਹੀ ਧੁੰਦ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਜੇਕਰ ਜਿਆਦਾ ਧੁੰਦ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਦਿਨ ਅਸੀਂ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਰੱਦ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ। ਲੇਕਿਨ ਦੋ ਮਹੀਨੇ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਟ੍ਰੇਨਾਂ ਰੱਦ ਕਰਨ ਨਾਲ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਉਤੇ ਹੀ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਨੇ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਲਖੀ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਵਪਾਰ ਜਰੂਰ ਖੁੱਲਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਅਸੀਂ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਸਿਲਕ ਰੂਡ ਇਸ ਨੂੰ ਬਣਾਉਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦਾ ਵਪਾਰ ਖੁੱਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਇਤਫਾਕ ਵੀ ਜਰੂਰ ਵਧੇਗਾ। ਇੱਥੇ ਦੱਸਣ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਪਾਇਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਰੋਜਾਨਾ ਹੀ ਲੱਖਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ ਚ ਲੋਕ ਖਰੀਦਾ ਫਰੋਖਤ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਪਹੁੰਚਦੇ ਹਨ। ਲੋਕ ਇਹ ਵੀ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਹ ਪਾਇਟਸ ਮੇਲਾ ਜਿਸਦਾ ਹਰ ਸਾਲ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਤੇ ਇਸ ਪਾਇਟੈਕਸ ਮੇਲੇ ਨੂੰ ਹੋਰ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਕਿਹਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਔਜਲਾ ਵੱਲੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਤੋਂ ਆਏ ਸਟਾਲਾਂ ਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਇਤਫਾਕ ਕਾਇਮ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਸਾਨੂੰ ਇਹ ਸਰਹੱਦਾਂ ਮਟਾਉਣੀਆਂ ਪੈਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਬਿਜਨਸ ਦੋਨਾਂ ਦੇਸ਼ਾਂ ਨੂੰ ਕਰਨੇ ਪੈਣਗੇ ਤਾਂ ਹੀ ਦੋਨੋਂ ਦੇਸ਼ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਆ ਸਕਣਗੇ।

  • करणी सेना अध्यक्ष की ह’त्या के मामले में शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने किया खुलासा 

    चंडीगढ़ : राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है, जबकि तीसरे का नाम उधम है। उधम वही शख्स है, जो फरारी के दौरान इनके साथ था। 
    स्पेशल CP रवींद्र सिंह यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद से ही पुलिस इनके पीछे लगी हुई थी। जैसे ही पुलिस को इनके चंडीगढ़ में छिपे होने का पता जो टीम रात को ही यहां पहुंच गई और आधे घंटे में उन्हें होटल से दबोच लिया। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच तीनों को लेकर दिल्ली पहुंच गई है। पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी।

    सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी। दिल्ली और राजस्थान पुलिस को इन हत्यारों की लोकेशन से चंडीगढ़ में छिपे होने का पता चला है। शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था, ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सकें। आरोपी पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी बरामद करवा सकते हैं। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची।

    जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चौहान और दानाराम के संपर्क में थे। वीरेंद्र चौहान और दानाराम के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया था। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चौहान और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे। पुलिस से छिपने के लिए आरोपी मनाली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सुखदेव सिंह की हत्या करने के बाद आरोपी सबसे पहले ट्रेन से हिसार गए। हिसार पहुंचकर बस से मनाली के लिए निकल गए। उधम के साथ मनाली से मंडी और फिर चंडीगढ़ आ गए। चंडीगढ़ में होटल में रुके, जहां से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।