Blog

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार वरना कार ने खाई कई पलटियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः दुगरी 200 फुटा रोड पर देर रात तेज रफ्तार वरना कार दर्दनाक सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में तेज रफ्तार कार पेड़ों से टकरा पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि घटना स्थल पर काफी देर तक धूल उड़ती रही। कहा जा रहा है कि वरना कार के आगे एक गाड़ी जा रही थी। सड़क की हालत खस्ता होने के कारण काफी धूल उस कार के जाने से उड़ गई।

    वरना कार की स्पीड ज्यादा थी। चालक ने धूल देख एकदम से ब्रेक लगा दी। जिस कारण गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ों से जा टकराई।कार में चिल्ला रहे 2 युवकों को लोगों ने बाहर निकाला। मौके पर मौजूद इलाका निवासी अमरजोत ने बताया कि कार में सवार दोनों लड़के देखने में नाबालिग लग रहे थे। घायल होने के कारण वह कार मौके पर छोड़ इधर-उधर हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घायलों की पहचान अभी हो नहीं पाई।

    घटना स्थल पर थाना दुगरी की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने कार को क्रेन की मदद से हटवा दिया है। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को थाने ले जाया गया। पुलिस मुताबिक कार का नंबर ट्रेस कर मालिक का पता लगाया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि चेक करके हादसे के असल कारणों का पता किया जाएगा।

    पक्खोवाल रोड से सर्दन बाइपास तक मिसिंग-2 लिंक रोड बन रहा है। सड़क की हालत खस्ता है। इस कारण आए दिन सड़क पर हादसे हो रहे है। एक दिन पहले करीब 3 एक्सीडेंट इसी सड़क हुए है। जिसमें एक फॉर्च्यूनर कार भी इसी तरह से पलट गई थी। उस कार में 3 लोग सवार थे। जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था।

  • भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

    नई दिल्ली : अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की 2 तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं और संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की है।लेविस्टन में मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।

    घायलों को लेने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय से जो दो तस्वीरें शेयर किया गया है, उसमें संदिग्ध रायफल के साथ फायरिंग की स्थिति में था। काउंटी शेरिफ ने संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है। मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा हमने लोगों को उनके स्थानों पर ही रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं।’

  • आज का राशिफल,  26 अक्टूबर 2023 

    आज का राशिफल, 26 अक्टूबर 2023 

    वीरवार का दिन करियर और कमाई के मामले में मिथुन और तुला राशि वालों के लिए सबसे खास होगा। इन राशियों के लोगों को शुभ योग में भाग्‍य का साथ मिलेगा और इनके धन में वृद्धि होगी। आइए देखते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा वीरवार।

    मेष: धन आगमन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। माता से अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न होगा। व्यापार में कोई सरकारी बाधा आ सकती है। जिससे व्यापार में मन कम रहेगा। नौकरी में पद्दोनत्ती हो सकती हैं, जिससे सुख सुविधा पूरी होगी। कृषि कार्य से धन लाभ होगा। भूमि भवन,वाहन के क्रय विक्रय से धन लाभ के योग बन रहे है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य लोगों को आय बढ़ने का शुभ समाचार मिलेगा।

    वृषभ: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कई आय स्रोतों से धन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ मिलेगा। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। अत्यधिक भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी। किसी अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। आपके साहस एवं पराक्रम के लिए आपको सरकार द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। जिसे मान प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ होगा। नाना नानी से मनपसंद उपहार एवं धन प्राप्त होगा।

    मिथुन: आर्थिक दृष्टि से 26 अक्टूबर का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी ऐसे व्यक्ति अथवा कार्य से धन लाभ होगा जिसकी आपको भी उम्मीद नहीं होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनाने के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक क्षेत्र में संलग्न लोगों को अपनी अपनी वाकपटुता एवं मधुर व्यवहार के कारण धन लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने के योग है। नौकरी में उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। परिवार में सुख सुविधाओं पर धन सोच समझकर खर्च करें। अन्यथा आपका बजट बिगाड़ सकता है।

    कर्क: व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। किसी महत्वपूर्ण सफलता के लिए आर्थिक मदद मिल जाएगी। प्रेम संबंध में उपहार एवं धन प्राप्त होगा। राजनीति में लाभकारी स्थिति रहेगी। उद्योग धंधे में नए अनुबंध होने के योग बनेंगे। जिससे भविष्य में लाभ होगा, वृद्धि होगी।सिंह: ससुराल पक्ष से वस्त्र आभूषण के साथ धन प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी आय होगी। नवीन कार्य प्रारंभ करना लाभकारी सिद्ध होगा। वाहन उद्योग से जुड़े लोगों को आज विदेश से धन लाभ होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर सोच समझ कर धन खर्च करें।

    कन्या: आर्थिक स्थिति में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। पैतृक धन संपत्ति यकायक मिल सकती है। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की भूमिका बनेगी।  वाहन मार्ग में बिगड़ने से समस्या के साथ धन व्यय होगा। धन उधार देने में बचें। आर्थिक स्थिति चिंतनीय रहेगी।

    तुला: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। उधार दिया गया धन वापस आएगा। किसी अभिन्न मित्र से धन एवं उपहार प्राप्त होंगें। प्रेम संबंध में वस्त्र एवं आभूषण की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। नौकरी में उच्च अधिकारी की निकटता का लाभ होगा। धन संपत्ति प्राप्त होगी।

    वृश्चिक: व्यापार में धन प्राप्त होगा। बैंक में जमा पूंजी में वृद्धि होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु जितने धन की आवश्यकता है आपके लिए उससे अधिक धन का इंतजाम हो जाएगा। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। भूमि भवन संबंधी कार्य से धन एवं मान बढ़ेगा।

    धनु: आर्थिक पक्ष कुछ कमजोर रहेगा। अध्ययन अध्यापन कार्य से जुड़े लोगों को धन एवं उपहार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में उपहार का आदान-प्रदान होगा। व्यापार में आप अपने बौद्धिक कौशल से धन लाभ करेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। जिससे उनका धन एवं उपहार की प्राप्ति होगी।

    मकर: आज आपको जिन लोगों से आर्थिक मदद की उम्मीद है वे मौके पर आपको धोखा दे जाएंगे। धन के अभाव में आपका कोई महत्वपूर्ण काम बिगड़ जाएगा। आपको धन का महत्व बार-बार महसूस होगा। व्यापार में उम्मीद के अनुसार बिक्री न होने से अपेक्षित लाभ नहीं होगा। नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता का लाभ होगा।

    कुंभ: आप यदि मिट्टी भी पकड़ोगे तो वह सोना बन जाएगा। अर्थात आप जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसी में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा। किसी प्रियजन से धन एवं उपहार मिलेंगे। प्रेम संबंध में धन एवं संपत्ति मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी व्यापारिक योजना के सफल होने के योग हैं।

    मीन: धन का अभाव बना रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आर्थिक क्षेत्र में अपेक्षित सहयोग ना मिलाने से धन मिलने में बाधा आ सकती है। बैंक में जमा पूंजी निकालने के लिए भी बहुत कष्ट का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। आर्थिक लेनदेन में वाद विवाद से बचें अन्यथा कोई बाधा उठानी पड़ सकती है।

  • जालंधरः 45 पेटी अवैध शराब सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर,ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 2 व्यक्तियों को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अर्जन उर्फ शैंकी निवासी शास्त्री और विक्रांत उर्फ बिक्कू निवासी जालंधर कैंट के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गशत के दौरान ढिलवां चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अर्जन दिल्ली नंबर गाड़ी में अवैध शराब को लेकर राजा गार्डन की तरफ जा रहा है, जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने ढिलवां चौक के पास मौजूद आरोपी के गिरफ्तार उसके कब्जे से 20 पेटी अवैध शराब की बरामद की।

    इसी तरह सीआईए स्टाफ टीम ने गश्त के दौरान रामांमडी पुल के पास मौजूद थी, जहां उन्होंने विक्रांत उर्फ बिक्कू को दबोच कर उसके कब्जे से 25 पेटी अवैध शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • जालंधर : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार की टूटी टांग , देखे Live

    जालंधर, ENS: सूर्या एन्क्लेव इलाके में गुरु गोबिंद ऐवेन्यू के सामने एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार सड़क पर बस चालक के अचानक ब्रेक लगा ली। जिस कारण पीछे आ रही इनोवा के चालक ने भी ब्रेक लगा ली, तो बाइक पर आ रहा व्यक्ति गाड़ी में जा घुसा। इस घटना में बाइक सवार युवक की टांग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायल युवक को जख्मी हालत में सरकारी एम्बुलेंस पर सिविल हस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जाँच शुरू कर दी है।

  • जालंधरः वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने वांछित भगोड़े को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुकेश सहोता निवासी दीप नगर थाना कैंट के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 22 मई 2020 को थाना कैंट में मुक़दमा नंबर 102 आईपीसी धारा 188 के तहत दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी मुकेश को 19 अगस्त 2023 को भगोड़ा करार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने अपने घर से दबोच कर संबंधित पुलिस थाने के हवाले कर दिया है।

  • पंजाबः 100 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, 2 गाड़ियां बरामद, देखें वीडियो

    मोगाः त्योहारों को देखते हुए मोगा पुलिस दुबारा जिले में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी मुस्तैदी की जा रही है। वही दशहरे पर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वही जिले में नाका बंदी भी की गई।

    इसी नाके बंदी की चेकिंग के दौरान सी आई ए स्टाफ की ओर से थाना बढ़नी के एरिया में आने जाने वालो की चेकिंग की जा रही थी। वहा से गुजर रही एक स्कार्पियो गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी को रोक कर जब उनकी चेकिंग की गई तो उनमें से एक गाड़ी में 48 पेटी और दूसरी गाडी से 52 पेटी देसी शराब पंजाब मार्का बरामद की। जो टोटल 1200 बोतल बनी वही पुलिस ने थाना बढ़नी में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भागने में सफल हो गए जिनकी पुलिस दुबारा तलाश की का रही है।

  • जालंधर: GT Road पर ट्रक और गाड़ी की हुई भिड़ंत, देखे Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास पर ट्रक और कार की भिड़ंत का मामला सामने आया है। इस दौरान कर चालक ने बीच सड़क में गाड़ी खड़ी कर कर ट्रक को रोक लिया। जिसके बाद सड़क पर भारी हंगामा हो रहा है। इस दौरान युवकों द्वारा कहा जा रहा है कि पुलिस द्वारा बंटी कार्रवाई कारवाई जाएंगी। हालांकि एक अन्य युवक के द्वारा कहा जा रहा है कि उनका ट्रक चालक के साथ समझौता हो गया है।

  • सतपाल सत्ती  ने 21 लड़कों के दल को हरी झंडी दिखा भारत भ्रमण पर किया रवाना

    भारत दर्शन योजना विद्यार्थियों को  समृद्ध धार्मिक व सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास:सत्ती


    ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा किताबी ज्ञान ही शिक्षा का एकमात्र लक्ष्य नहीं बल्कि हम कौन थे और कहाँ पहुंचे है इसे जानकर बच्चे सीखेंगे खुद पर गर्व करना ।   सांसद अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई जा रही भारतदर्शन योजना विद्यार्थियों को हमारे समृद्ध गौरवशाली धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का बेमिसाल प्रयास है। सतपाल सिंह सती ने इंदिरा ग्राउंड  से बुधवार को हरी झंडी दिखाकर 21 लड़कों के दल को भारत भ्रमण के लिए रवाना करते हुए अपने सम्बोधन में यह बात कही है।


    सती ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ही नहीं है बल्कि बच्चों को जब यह पता चलेगा कि हम कौन थे और हम आज कहां तक पहुंचे हैं तब वह खुद पर गर्व करना सीखेंगे। सती ने कहा कि हमारी सभ्यता हमारी संस्कृति हमारी धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत इतनी अधिक संपन्न समृद्ध और गौरवशाली है कि विश्व भर के वैज्ञानिक जो बात आज अपनी प्रयोगशाला में बैठकर जान रहे हैं हमारे ऋषि मुनियों ने महापुरुषों ने आध्यात्मिक ज्ञान की बदौलत वह सब आदि काल से वर्णित किया है। सत्ती ने कहा कि  युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में यदि अपनी भूमिका निभाई है तो सबसे पहले जो खतरा खड़ा है वह नशा है। युवा पीढ़ी को इससे बचना है। 


    सत्ती ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की लोकप्रिय पहल, सांसद भारत दर्शन के दूसरे चरण के लिए चयनित हुए 21 लड़के भारत भ्रमण पर आज जा रहे हैं उन सभी बधाई और शुभकामनाएं। सांसद भारत दर्शन एक शैक्षणिक दौरा है, जो कि हमीरपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के मेधावी और उत्कृष्ट छात्रों के लिए अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा निशुल्क आयोजित किया जाता है। पिछले 5 सालों मे 101 बच्चों को यह यात्रा कर चुके हैं , और आज से लेकर 1 नवंबर तक, चयनित 21 लड़के सांसद भारत दर्शन यात्रा पर जा रहे हैं। दिल्ली दर्शन के साथ, यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर भी जाएगा। 


    सत्ती ने कहा कि 21 छात्रों के साथ 2 ‘एक से श्रेष्ठ’ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। ‘एक से श्रेष्ठ’, भी अनुराग सिंह ठाकुर की पहल है, जिसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क पढ़ाया जाता है । वर्तमान मे संसदीय क्षेत्र मे 475 केंद्र चल रहे हैं जिसके माध्यम से महिलाओं को रोज़गार का अवसर भी मिला है और 9000 से भी अधिक छात्रों को बेहतर शिक्षा भी मिल रही है।

  • जालंधरः गैंगस्टर पंचम और उसके साथियों से अवैध हथियार बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सीआई स्टाफ की पुलिस ने इरादा कत्ल मामले में गैंगस्टर पंचम और उसके साथी को हिमांशु से एक पिस्तौल प्वाइंट 32 बोर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अवैध हथियार मुहैया करवाने वाले सप्लायर तक पहुंचने की कोशिश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी दिखा सकती है। एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि थाना 6 और सीआईए स्टाफ की पुलिस इरादा कत्ल मामले में गैंगस्टर पंचम और हिमांशु माटा को मुंबई के कुर्ला इलाके में होटल कामरान से गिरफ्तार किया था। 

    जिसके बाद आरोपियों को जालंधर कोर्ट में पेश कर रिमाड पर लिया था। इस मामले में नामजद आरोपी मुकेश सेठी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसे कोर्ट ने जुडिशियल कस्टडी पर जेल भेजने  के आदेश जारी कर दिए थे , लेकिन उसे मेडिकल पर निजी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।