पंजाबः 100 पेटी अवैध शराब सहित तस्कर गिरफ्तार, 2 गाड़ियां बरामद, देखें वीडियो

मोगाः त्योहारों को देखते हुए मोगा पुलिस दुबारा जिले में अमन कानून की स्थिति को बरकरार रखने के लिए पूरी मुस्तैदी की जा रही है। वही दशहरे पर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए है। वही जिले में नाका बंदी भी की गई।

इसी नाके बंदी की चेकिंग के दौरान सी आई ए स्टाफ की ओर से थाना बढ़नी के एरिया में आने जाने वालो की चेकिंग की जा रही थी। वहा से गुजर रही एक स्कार्पियो गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी को रोक कर जब उनकी चेकिंग की गई तो उनमें से एक गाड़ी में 48 पेटी और दूसरी गाडी से 52 पेटी देसी शराब पंजाब मार्का बरामद की। जो टोटल 1200 बोतल बनी वही पुलिस ने थाना बढ़नी में चार लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी भागने में सफल हो गए जिनकी पुलिस दुबारा तलाश की का रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *