Blog
-

कांग्रेस की दस गारंटियाँ हवा हवाई : देसराज राणा
ऊना/सुशील पंडित :सरकार की 10 गारंटियां हवा हवाई साबित हुई है। जनता के सामने सरकार का कथनी करनी का सच सामने आ चुका है । अब जनता लोकसभा चुनावो में बीजेपी को जीत दर्ज करवाने का मन बना चुकी है। यह बात हिमकैप्स संस्थान के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता देसराज राणा ने कही ।उन्होंने कहा की कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठ का जाल बुना । और लुभावने वायदे करके जनता के हितों से खिलवाड़ किया ।उन्होंने कहा की 10 गारंटियो में कर्मचारियो को ओल्ड पैंशन देने का झांसा दिया और अब सत्ता मिलने पर पैंशन को 10 साल की शर्त लगा दी । महिलाओ को 1500 रुपए पैंशन देने का प्रलोभन दिया गया ।जिसे सरकार सता में आने के बाद शायद भूल गई। पार्टी ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वायदा किया उल्टा सता में आने के बाद बिजली यूनिट रेट बढ़ा दिए गए ।राणा ने कहा की प्रदेश सरकार के छः माह के कार्यकाल में ही हर वर्ग अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में बीजेपी नेता राम कुमार के पूर्व कार्यकाल में अनेकों रिकार्डतोड कार्य हुए हैं। बीजेपी कार्यकर्ता अब सभी गिले शिकवे भूल कर पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाबो में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को विजय श्री दिलवाने के लिए अभी से फील्ड में डट जाएं। और केंद्र सरकार की उपलब्धियों ट्रिपल आई टी, बल्क डर्ग फार्मा , केंद्रीय स्कूल , बंदे भारत ट्रेन ऊना रेलवे स्टेशन से शुरू करने , ऊना तलवाड़ा रेल लाईन के विस्तारीकरन के कार्यों समेत केंद्रीय योजनाओं के कार्यों को जनमानस तक पहुंचाये। -

38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ी
38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ी
ऊना/ सुशील पंडित :राजपुर जसवां पंचायत के जमन कुआली गांव में 38 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान रियाज मोहम्मद पुत्र वजीर मोहम्मद के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रियाज पेशे के ट्रक चालक हैं। ईद का त्यौहार होने के चलते वीरवार शाम को उसने ट्रक लोड करके घर में ही खड़ा किया था और त्यौहार के बाद वह शुक्रवार सुबह माल की डिलीवरी के लिए कहीं जाने वाला था। लेकिन रात एक बजे के करीब अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और स्वजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले गए। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है। रियाज की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण क्या रहे, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, डीएसपी अंब डॉ. वसुधा सूद ने कहा कि जमन कुआली के एक व्यक्ति की तबियत खराब होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पीड़ित के स्वजन से संपर्क करके मामले की जांच शुरू कर दी है।ReplyReply allForward -

पंजाब: कमिश्नरेट और एक्साइज कमिश्नरेट में तैनात 142 Tax और Excise Officers के हुए तबादले, देखें लिस्ट
चंडीगढ़: कमिश्नरेट और एक्साइज कमिश्नरेट में तैनात 142 Tax और Excise Officers के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट













-

ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल
ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल
ऊना/सुशील पंडित :उपमंडल अम्व के अंतर्गत मुबारिकपुर-भरवाईं मार्ग पर अलोह में ट्राले की चपेट में आकर बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व पहुंचाया गया। यहां पर एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपित ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी ने अनुसार जतिन कुमार (26) पुत्र जसविन्द्र सिंह निवासी नलसूहा भरवाईया व नमन पुत्र रणवीर सिंह निवासी बड़ा तहसील देहरा जिला कांगडा वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुबारिकपुर में निजी उद्योग से अपनी ड्यूटी देकर बाइक अपने घर देहरा जा रहे थे।इसी बीच अलोह स्थित सप्तदेवी मन्दिर के सामने पहुंचे तो चिंतपूर्णी की तरफ से आ रहे एक ट्राला चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। ट्राले की टक्कर से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व लाया गया । यहां पर नमन की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित ट्राला चालक पवन कुमार निवासी चकोवाल शेखां होशियारपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू दी है। -

इनोसेन्ट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने संयुक्त पंजाब बी.एड प्रवेश 2023 के लिए स्थापित किया एक हेल्प डेस्क
जालंधरः इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर ने बी.एड प्रवेश सत्र (2023-25) करने के इच्छुक उम्मीदवारों और अभिभावकों को सहायता प्रदान करने के लिए एक निःशुल्क हेल्प डेस्क स्थापित किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मेंबर्स सभी उम्मीदवारों के प्रश्नों को सुलझाने, ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया और योग्य उम्मीदवारों के ऑनलाइन केंद्रीकृत फॉर्म भरने में लगे हुए हैं। यहाँ उम्मीदवारों को उनके शिक्षण विषयों को चुनने, उनकी समस्याओं के समाधान और आवश्यक प्रिंट आउट से संबंधित मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए निः शुल्क कोचिंग भी प्रदान की जा रही है।हेल्प डेस्क न केवल उन लोगों की सेवा करता है जो इस कॉलेज में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, बल्कि उनकी भी सेवा करते हैं जो अन्य कॉलेजों में शामिल होना चाहते हैं। प्रिंसिपल डॉ.अरजिंदर सिंह ने कहा कि कॉलेज हेल्प डेस्क उन उम्मीदवारों की काउंसलिंग कर रहा है जो चिंतित हैं और महसूस करते हैं कि प्रवेश प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसने पहले ही कई उम्मीदवारों को फॉर्म भरने, विषय संयोजनों का चयन करने में मदद की है और अब इसने उनकी बी.एड प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने में मदद की है तथा बी. एड. करने के बाद नौकरी की संभावनाओं के बारे में उनका मार्गदर्शन कर रहा है। बी.एड अभ्यर्थी किसी भी पूछताछ के लिए कॉलेज के मोबाइल नंबर 9216194613 पर संपर्क कर सकते हैं। -

XUV और Tata Safari की भीष्ण टक्कर, महिला सहित 4 की मौत
फिरोजाबाद: जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे एक टाटा सफारी और एसयूवी की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशीष तिवारी सहित जिले का पुलिस बल पहुंच गया और राहत व बचाव कार्य करने के बाद यातायात सुचारू कराया। आशीष तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि सियाज कार सवार दिल्ली से मैनपुरी की ओर जा रहे थे, तभी कार चालक को झपकी आने से गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर लखनऊ से दिल्ली जा रही टाटा सफारी एसयूवी से टकरा गई।
एसपी ने बताया कि इस हादसे में सियाज कार में सवार विनय (29) निवासी बनर्जी नगर, बाईपास रोड मैनपुरी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि सियाज कार में ही सवार एक अन्य महिला की जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हुई। उन्होंने बताया कि टाटा सफारी एसयूवी में सवार सात यात्री घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तिवारी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
-

बिजली ठीक करने दौरान लाइनमैन की करंट लगने से हुई मौत
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख क्षेत्र के चिपियाना गांव में वीरवार देर शाम को बिजली का करंट लगने से संविदा पर कार्यरत लाइनमैन की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संविदा पर कार्यरत एक लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली आपूर्ति में आई बाधा को ठीक करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच बिजली के करंट की चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक की पहचान 38 वर्षीय रवि कुमार पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई है जो सई गार्डन चिपियाना का निवासी था।
उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार में पत्नी और उसके तीन बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतक लाइनमैन के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुआवजे की मांग की है।
-

पंजाबः रेड करने गई पुलिस के साथ मारपीट, फाड़ी वर्दी, तोड़ा मोबाइल
लुधियानाः कस्बा मलौद के गांव कुलाहड़ में जिले की पुलिस के साथ खन्ना में मारपीट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, लुधियाना के थाना जमालपुर की चौकी रामगढ़ से पुलिस टीम चोरी के केस में रेड करने गांव में आई थी, लेकिन जिनके घर रेड की गई, वहां के लोगों ने पुलिस को घेरकर धक्का मुक्की की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फाड़ी गई है और गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई। पुलिस कर्मी का आरोप है कि ड्राइवर का मोबाइल तोड़ दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, जमालपुर के गांव रामगढ़ में कुछ दिनों पहले मनजिंदर सिंह के घर चोरी हो गई थी। पुलिस ने मनजिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। इस केस में पुलिस के हाथ सुराग लगे थे, जिनके आधार पर रामगढ़ चौकी से एएसआई बरिंदरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी कुलाहड़ गांव में रेड करने गई थी। एएसआई ने कहा कि सतवंत सिंह, सिमरनजीत सिंह मिठ्ठू और कुलविंदर कौर समेत कुछ अन्य लोगों ने पुलिस को घेर लिया। ड्राइवर खुशदेव सिंह से मारपीट की गई और मोबाइल तोड़ दिया गया। होमगार्ड जवान कुलवीर चंद के साथ धक्का मुक्की करते हुए वर्दी के बटन तोड़ दिए गए। सिपाही हरजिंदर सिंह से भी धक्का मुक्की की गई। मलौद थाना में सतवंत सिंह, सिमरनजीत सिंह, कुलविंदर कौर तथा 3 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
एएसआई बरिंदरजीत सिंह के अनुसार, थाना जमालपुर में 11 जून 2023 को चोरी का केस दर्ज किया गया। इस केस में आरोपी जगजीत सिंह को तफ्तीश में शामिल करने के लिए पुलिस पार्टी वहां गई थी। जगजीत सिंह उन्हें वहां मिला, जिसे पूरे केस से अवगत कराया गया। इसी बीच अन्य लोग गाड़ी में मौके पर आए और पुलिस पार्टी से मारपीट करने लगे। उधर, जगजीत सिंह के परिवार वालों ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैर कानूनी बताया। उनका कहना है कि पुलिस बिना किसी सम्मन के जगजीत को उठाने आई थी। कुछ प्राइवेट लोग भी साथ थे। इसकी शिकायत उन्होंने मलौद थाने में कर दी गई है।
-

जालंधरः इलेक्ट्रॉनिक दुकान से नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसी तरह आज सुबह जालंधर गुलाब देवी रोड स्थित गुरनानक नगर नगरा में चोरों ने एक बिजली की दुकान एमके इलेक्ट्रिकल को अपना निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक मदन कुमार ने बताया कि दुकान के नजदीक पान की दुकान वाले ने उन्हें सुबह 5.30 सूचना दी कि आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। सूचना मिलते ही में वह दुकान पर पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर टूटा हुआ है और पैसे वाला गला भी खुला हुआ है। जिसमें कुछ नगद राशि भी थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। चोरी की घटना की सूचना थाना 1 की पुलिस को दे दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

पंजाबः कपड़े से लिपटा और रस्सियों से बंधा दरिया में मिला महिला का शव
फिरोजपुरः बीएसएफ की बोट नाका पार्टी को पाकिस्तान की ओर से कपड़े में लिपटा हुआ सतलुज दरिया में बहता एक महिला का शव मिला है। शव एक चद्दर के बीच लपेट कर रस्सियों के साथ बंधा हुआ था। जिसे देखने से पता चलता है कि हत्या करके यह शव दरिया में फेंका गया है। बीएसएफ के जवानों द्वारा जांच पड़ताल में पता चला कि यह शव किसी महिला का है। मगर यह महिला पाकिस्तानी है या भारतीय इस संबंधी अभी तक पता नहीं चल सका। बीएसएफ और पुलिस द्वारा बरामद किए गए शव को लेकर कारवाई की जा रही है।
बताया जाता है कि गत रात्रि देर बीएसएफ की 116 बटालियन की बोट नाका पार्टी, पीटीजेड कंट्रोल रूम और एचआईटी पार्टी ने देखा कि बीओपी शामेके सतलुज दरिया में एक पैकेज पानी के तेज बहाव के साथ पाकिस्तान की ओर से बह कर आ रहा है। जिसको बीएसएफ द्वारा अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।