Blog

  • पंजाब : अमृतपाल सिंह के 12 सहयोगियों पर चलेगा केस, कोर्ट में चालान पेश

    पंजाब : अमृतपाल सिंह के 12 सहयोगियों पर चलेगा केस, कोर्ट में चालान पेश

    चंडीगढ़ : वारिस पंजाब दे के प्रमुख खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की खालसा वहीर (धार्मिक मार्च) में शामिल 12 सहयोगियों के खिलाफ खिलचियां थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने बाबा बकाला साहिब में बिक्रमजीत सिंह की अदालत में चालान पेश कर दिया है। इन पर धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 506 (जान से मारने की धमकी), 336 (जान को खतरे में डालना) और 186 (सरकारी ड्यूटी में बाधा) के तहत केस चलेगा। न्यायधीश ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 मई तय की है। अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च 2023 को केस दर्ज किया था। बाबा बकाला साहिब की अदालत में पेश चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह और पपलप्रीत सिंह के नाम शामिल नहीं हैं क्योंकि वे अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद हैं।

    उल्लेखनीय है कि 18 मार्च को जब खिलचियां थाने की पुलिस ने खालसा वहीर के दौरान अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी भगा दी और पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया था। इससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस का सहयोग करने के बजाय वे फरार हो गए। इसमें कहा गया है कि दर्शन सिंह, जगमोहन सिंह जग्गी, संधू ड्राइवर व पम्मा बाजखाना के एड्रेस पूरे नहीं हैं। रिपोर्ट में जांच किए जाने का हवाला दिया गया है।

    पुलिस ने इसके साथ ही हरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने का हवाला दिया। चालान में अमृतपाल सिंह, हरजीत सिंह, पपलप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, जग्गी जगमोहन सिंह, संधू ड्राइवर, पम्मा बाजखाना, हरजिंदर सिंह, हरजीत सिंह के नाम रखे हैं लेकिन इनके खिलाफ चालान पेश नहीं किया गया है। एनएसए के तहत गठित बोर्ड की टीम अमृतपाल सिंह और उसके साथियों से मिलने असम की डिब्रूगढ जेल पहुंची। टीम ने अमृतपाल सिंह, पपलप्रीत सिंह और उनके साथियों से अलग-अलग सवाल पूछे और उनके बयान को भी दर्ज किया। अमृतपाल व उसके साथियों ने आरोप लगाया था कि उन पर एनएसए लगाना गलत है।

    इसे लेकर उन्होंने अदालत में याचिका दायर की थी। इसकी जांच करने के लिए रिटायर्ड जस्टिस शाबिहुल हसनैन की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित किया गया था। इसमें पंजाब पुलिस के आईजी राकेश अग्रवाल, सुवीर सिओकंद, दिव्यांशु जैन शामिल हैं। पुलिस ने अमृतपाल और उसके नौ लोगों साथियों पर एनएसए लगाया गया था। बोर्ड जांच कर रहा है कि इन पर एनएसए लगाना सही है या नहीं। पुलिस ने पपलप्रीत को 10 अप्रैल को गिरफ्तार किया था जबकि अमृतपाल सिंह को 23 अप्रैल को जरनैल सिंह भिंडरावाला के गांव रोडे के गुरुद्वारा साहिब से गिरफ्तार किया था।

  • जालंधर : तेज़ रफ़्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कार्पियो को मारी टक्कर

    जालंधर : तेज़ रफ़्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कार्पियो को मारी टक्कर

    जालंधर, वरुण : कूल रोड पर आज सुबह तेज रफ्तार गाड़ी चला रहे स्कूल के छात्र ने स्कोर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। स्कूल छात्र गाड़ी इतनी तेज गति से चला रहा था कि स्कॉर्पियो गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद भी युवक से गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और बिजली के खंभे से जाकर टकरा गई।

    लोगों का कहना है कि अगर उक्त युवक की गाड़ी स्कोर्पियो से न टकराती तो वहीं सड़क पर से पैदल गुजर रहे 2 राहगीरों की मौत हो सकती थी। इस दौरान लोगों ने स्कूल के छात्र को काबू कर लिया और गाड़ी के कागजात को लेकर उससे पूछताछ करनी शुरू की।

    तो पता चला कि न तो उसके पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही गाड़ी के कोई कागज। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस गाड़ी में स्कूल छात्र से सवार था उस पर एडवोकेट का स्टिकर लगा हुआ है और पूछताछ दौरान गाड़ी लड़के के मामा की बताई जा रही है जो कि वकील हैं। जबकि उक्त छात्र के पिता बिज़नेसमैन बताए जा रहे हैं। 

  • लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव

    लिव-इन पार्टनर की हत्या कर फ्रिज में छिपाया शव

    बदबू ना आने पर शव पर लगाता रहा परफ्यूम

    हैदराबाद. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शरीर को पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़ों में काटकर फ्रिज में रखा, उसके बाद अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। आरोपी ने पीड़िता के पैर और हाथ अपने घर के एक रेफ्रिजरेटर (फ्रीज) में रख दिए थे और दरुगध से बचने के लिए उस पर इत्र का छिड़काव किया था। हैदराबाद पुलिस को 17 मई को शहर में मुसी नदी के पास एक कटा हुआ सिर मिला था। इस रहस्य को सुलझाने के बाद गुरुवार को यह चौंकाने वाला अपराध सामने आया।

    ज्ञात हो कि यह मामला दिल्ली के श्रद्धा वाकर और निक्की यादव हत्याकांड से मिलता-जुलता है, जिसमें आरोपियों ने पीड़िताओं के शरीर के अंगों को काटकर फ्रीज में रखने के बाद अलग-अलग जगहों पर फेंका था। दक्षिण-पूर्व जोन के डीसीपी रूपेश चेन्नुरी ने कहा कि पुलिस ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले अविवाहित बी. चंद्र मोहन को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। 55 वर्षीय आरोपी के 48 साल की यारम अनुराधा रेड्डी के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे। काफी समय पहले अपने पति से अलग रहने वाली महिला चंद्र मोहन के साथ दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी कॉलोनी स्थित उसके घर में रह रही थी। महिला 2018 से ब्याज पर जरूरतमंदों को पैसा उधार देती थी। उनके बीच मतभेद तब पैदा हुए, जब मोहन ने उससे ऑनलाइन व्यापार करने के लिए लगभग 7 लाख रुपये लिए थे। उसके बार-बार अनुरोध के बावजूद वह चुकाने में विफल रहा।

    जब महिला ने उस पर पैसों के लिए दवाब बनाया तो वह उससे रंजिश रखने लगा और उसे जान से मारने की योजना बना ली। 12 मई को आरोपी ने अनुराधा के साथ झगड़ा किया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसने सीने और पेट पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं। उसने धड़ से सिर काटकर काले पॉलीथिन के कवर में रख दिया। फिर उसने टांगों और हाथों को धड़ से अलग किया, टांगों और हाथों को रेफ्रिजरेटर में रख दिया और डिस्पोजल के लिए धड़ को एक सूटकेस में रख दिया।

    15 मई को आरोपी ऑटोरिक्शा से मुसी नदी के पास पहुंचा और अनुराधा का कटा सिर वहीं फेंककर चला गया। इसके बाद आरोपी ने फिनाइल, डेटॉल, परफ्यूम अगरबत्ती और कपूर खरीदा और उन्हें नियमित रूप से अनुराधा के कटे शरीर के अंगों पर छिड़कता रहा, ताकि आसपास के क्षेत्र में दरुगध न फैले। उसने सोशल मीडिया पर शरीर के अंगों को कैसे डिस्पोज किया जाए, इस पर वीडियो भी देखे। पुलिस के मुताबिक, वह मृतका के मोबाइल फोन से उसके जानने वाले लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए संदेश भेजता रहा कि वह जीवित है और कहीं और रह रही है।

    17 मई को मुसी नदी के पास अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने कूड़ा फेंकने की जगह पर सफाई कर्मचारियों को महिला का कटा हुआ सिर मिला था, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी गई। मलकपेट पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले को सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग और अन्य तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल से जुड़ी गहन जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के शरीर के अंगों को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • जालंधरः 2100 रुपए ऑनलाइन रिश्वत लेने के मामले में थाने का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    जालंधरः 2100 रुपए ऑनलाइन रिश्वत लेने के मामले में थाने का हैड कांस्टेबल गिरफ्तार

    जालंधर,वरुण/हर्षः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने बुधवार को शहर के थाना भार्गव कैंप में तैनात हवलदार (हेड कांस्टेबल) रघुनाथ सिंह (2824/जालंधर) को दो किस्तों में 2100 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त हवलदार को उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायवाला गांव निवासी मोहित सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। विजीलैंस को मोहित ने रिश्वत लेने के संबंध में हैंड कांस्टेबल के खिलाफ सीएम मान के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन ऑनलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है।

    उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त पुलिसकर्मी ने अपनी मृतक बहन की रिपोर्ट विसरा स्टेट कैमिकल एग्जामिनेशन लैबोटरी, खरड़ भेजकर रिपोर्ट लेने के एवज में उससे दो किस्तों में 2100 रुपये में लिए हैं। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने उसे रिश्वत की राशि ऑनलाइन भेजने के लिए कहा और उसने फोनपे ऐप के माध्यम से दो किश्तों में 100 और 2000 रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। प्रवक्ता ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो की जालंधर रेंज ने उक्त शिकायत की जांच की और शिकायतकर्ता से 2,100 रुपये की रिश्वत लेने का दोषी पाए जाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में उक्त पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां में सांझ केंद्र के सदस्यों ने सुरक्षा व पौधरोपण हेतु छात्रों को किया जागरूक

    इनोसेंट हार्ट्स स्कूल लोहारां में सांझ केंद्र के सदस्यों ने सुरक्षा व पौधरोपण हेतु छात्रों को किया जागरूक

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, लोहारां में 22 मई,2023 को सांझ केंद्र के सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, बाल-सुरक्षा और नारी-सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत जालंधर कमिश्नरेट के अधीन सांझ केंद्र ने की। इस अवसर पर इंस्पेक्टर गुरदीप लाल (प्रभारी जिला सांझ केंद्र जालंधर), सुरिंदर सैनी (यूनिसेफ ऑब्जर्वर नेशनल अवॉर्ड विनिंग तथा पिछले 20 वर्षों से एक एन.जी.ओ चलाने वाले), इंस्पेक्टर संजीव कुमार (इंचार्ज सब डिविजनल सेंट्रल एंड नोर्थ सांझ केंद्र कमिश्नरेट जालंधर) तथा पंजाब पुलिस महिला मित्रा मधु (हेॅड कांस्टेबल पुलिस स्टेशन सदर) वहाँ उपस्थित थे।

    उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों और महिलाओं की मदद के लिए विभिन्न कानूनों की जानकारी देकर जागरूक किया। विद्यार्थियों को आपात मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर दिए गए। छात्रों को पोक्सो एक्ट, पीड़ित राहत सेवाओं, आईपीसी के कानूनी प्रावधानों, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों और यौन अपराधों से बाल संरक्षण एक्ट 2012 के बारे में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को सांझ केंद्रों की कार्यप्रणाली तथा भारत में यूनिसेफ के कामकाज और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने भारत के नागरिक के रूप में विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।

    सांझ केंद्र की टीम द्वारा विद्यार्थियों के साथ कैम्पस में लगभग 200 पौधे (औषधीय/हर्बल) लगाए गए। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि इस महीने के दौरान शहर में करीब 2300 पौधे रोपे जाएँगे।

  • इनोसेंट हार्ट्स की फाउंडर  डायरेक्टर मैडम कमलेश बौरी की याद में लगाया गया फ़्री आई चैॅकअप  कैंप

    इनोसेंट हार्ट्स की फाउंडर  डायरेक्टर मैडम कमलेश बौरी की याद में लगाया गया फ़्री आई चैॅकअप  कैंप

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा निर्देशों के तहत इनोसेंट हार्ट्स  में मैडम कमलेश बौरी (फाउंडर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 22 मई को नि:शुल्क आई चैॅकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थल्मोलॉजी) (एफ.पी.आर.एस. फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन,मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया।  इस अवसर पर इनोसेंट आई सेंटर के प्रमुख डॉ.रोहन ने ‘विज़न कमलेश’ प्रोजेक्ट के तहत इनोसेंट हार्ट्स के साथ जुड़े हुए हेल्पिंग स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य की आँखों की जाँच की। उनकी उचित जाँच के बाद, जिन्हें सर्जरी की आवश्यकता थी, उनकी सर्जरी भी की, जो कि बिलकुल नि:शुल्क थी। इसके अतिरिक्त न केवल उन्हें सारी दवाएँ मुफ़्त दी गई बल्कि उन्हें चश्मे भी मुहैया कराए गए।

    डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह से नि:शुल्क था। न केवल आँखों के लिए बल्कि अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के समर्थन के लिए भी इस तरह के शिविर समय-समय पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित किए जाते हैं और आगे भविष्य में भी किए जाएँगे। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की सेवा हेतु सदैव तत्पर रहा है।

  • कपूरथलाः IAS करनैल सिंह ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पदभार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः IAS करनैल सिंह ने संभाला डिप्टी कमिश्नर का पदभार, देखें वीडियो

    कपूरथलाः आईएएस करनैल सिंह ने आज कपूरथला जिले के डिप्टी कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। करनैल सिंह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके अलावा वह अतिरिक्त मैनेजिंग डायरेक्टर पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं। पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने कहा कि वह अपने आपको बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें गुरु नानक देव जी द्वारा प्रतिज्ञा की गई भूमि पर सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जनहितैषी योजनाओं का जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाना और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना पूरे प्रशासन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी दफ्तरों में लोगों के मामले समय पर निपटाए जाएंगे और किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

    उन्होंने एसएसपी कपूरथला श्री राजपाल सिंह संधू और जिले के सिविल और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि पंजाब सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। पद संभालने से पहले पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इससे पहले अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमरप्रीत कौर संधू, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर फगवाड़ा डॉ. नयन जसल, नगर निगम आयुक्त अनुपम केलर, एसपी तेजबीर सिंह हुंदल, एसडीएम लाल विश्वास बैंस, चंद्रा ज्योति, डॉ. जय इंदर संजीव शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी मेजर गुरजिंदर सिंह बनिपाल ने उनका स्वागत किया।

  • जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर हुआ खूनी टकराव

    जालंधरः 2000 रुपए के नोटो को लेकर हुआ खूनी टकराव

    जालंधर, वरुण/हर्षः 2000 रुपए के नोटो को लेकर लोगों में विवाद होने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला गुलमार्ग कालोनी की चार नंबर गली से सामने आया है। जहां कबाड़िए और फैक्टरी मालिक में खूनी टकराव हो गया। दरअसल, फैक्टरी मालिक ने कबाड़िये को 800 किलो स्क्रैप बेचने के लिए बुलाया था। कीमत 30 हजार रुपए तय हुई थी। इस दौरान कबाड़िये न उक्त फैक्टरी मालिक को 30 हजार रुपए में 2000 रुपए के नोट देने की बात कही। लेकिन फैक्टरी मालिक ने 500 रुपए के नोट लेने के लिए कहा। जिसके बाद पहले तो दोनों में काफी देर तक बहसबाजी होती रही।

    जिसके बाद दोनों में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान एक का सिर फट गया, जबकि दूसरे व्यक्ति के भी काफी चोटे लगी। दोनों पक्षों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन सिविल अस्पताल में दोनो पक्षों में दोबारा से हाथापाई हो गई। इस दौरान अस्पताल में हड़कंप मच गया और इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर ने हूटर बजा दिया। जिसके बाद सिविल में मौजूद पुलिस मौके पर आ गई और मामले को शांत करवाया। इस विवाद के बाद दोनों पक्षों ने मेडिकल करवाकर थाना 8 में शिकायत दे दी है। थाना 8 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

  • बद्दी: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

    बद्दी: नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो की मौत

    बददी/सचिन बैंसल: पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय मार्ग पर हरायपुर के समीप एक सडक़ दुर्घटना में दो लोगों को दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद कैंटर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही  से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात्रि की है। एक बुलेरो एचपी 12 के-8047  बद्दी से नालागढ़ की ओर जा रही थी। इस बुलेरो गाड़ी के पीछे एक बाइक था। बुलेरो गाड़ी नालागढ़ के वार्ड नंबर 9 निवासी शंभू सहानी चला रहा था। बुलेरो में अकेले शंभु सहानी ही थी। बाइक पर हमीपुर जिले के गलोड़ तहसील के लराह गांव के अरूण कुमार और उसका साथी अक्षय कुमार भी जा रहे थे। हरायपुर गांव के समीप नालागढ़ की ओर से एक तेज रफ्तारी में केंटर आया और तेज रफ्तारी में गलत दिशा में चलते हुए पहले बुलेरो को टक्कर मारी उसके बाद बाइक को रौंदते हुए भाग गया। इस जबरदस्त टक्कर में बुलेरो के चालक शंभु सहानी और बाइक चालक अरूण कुमार और अक्षय कुमार बुरी तरह से घायल हो गए। इन तीनों घायल अवस्था में नालागढ़  अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर शंभू सहानी और अरूण ने दम तोड़ दिया जबकि अक्षय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया।एसपी मोहित चौहान ने घटना की पुष्टि करते  हुए दोनों मृतकों को पोस्टमार्टम करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिया है। घायल अक्षय की हालत में सुधार है। कैंटर के तलाश जारी है। जल्द ही कैंटर चालक को दबोच लिया जाएगा

  • पंजाब : घर के बाहर खड़ी कार लेकर उड़े चोर, देखें वीडियो 

    पंजाब : घर के बाहर खड़ी कार लेकर उड़े चोर, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा / राजेश  : फगवाड़ा में चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है ऐसा ही एक और मामला देखने को मिला फगवाड़ा के महल्ला धर्मकोट का जहां पर चोरों द्वारा रात को घर के बाहर खड़ी गाड़ी को चोर लेकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी के मालिक विजय कुमार ने बताया कि उसने वह गाड़ी अभी 8- 10 दिन पहले ही ली थी जिसका नंबर पीबी 10 EN  9508 है और वह वीट गाड़ी है वह अपने ससुराल फगवाड़ा  में रात को आया था रात को वह अपने घर के अंदर थे तकरीबन 12:15 बजे के करीब 1 कार आकर रूकती है और उसमें से एक व्यक्ति निकलता है और हमारी गाड़ी चोरी करके ले जाता है जो कि सीसीटीवी में कैद हो जाता है  इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।