Blog

  • प्रेमी ने लड़की का सिर काट लाश के टुक्ड़े कर नाले में बहाया…

    प्रेमी ने लड़की का सिर काट लाश के टुक्ड़े कर नाले में बहाया…

    नई दिल्लीः बांग्लादेश के खुलना में दिल्ली के श्रद्धा वालकर जैसा मर्डर केस सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स ने अपनी हिंदू प्रेमिका का सिर काटकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़े किए और उन्हें नाले में बहा दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    बांग्लादेश पोस्ट के मुताबिक- मारी गई लड़की का नाम कविता और आरोपी का नाम अबु बकर है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दिन से उसके और कविता के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी से तंक आकर उसने कविता का कत्ल कर दिया।

    बांग्लादेश पुलिस ने बताया- कविता और अबु रिलेशन में थे। कविता को पहले यह पता नहीं था कि अबु शादीशुदा है। अबु ने उसे कभी यह बताया भी नहीं। जब लड़की को यह पता लगा कि अबु ने उसे धोखा दिया है तो उसने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में रोज लड़ाई होने लगी।

    इसके बाद अबु ने कविता को रास्ते से हटाने का फैसला किया। पहले सिर काटकर कत्ल किया। इसके बाद शरीर के 3 टुकड़े किए और एक बैग में रख दिए। बाद में उन्हें नाले में बहा दिया। देश में इस वक्त श्रद्धा मर्डर केस सुर्खियों में है। यहा आफताब नाम के आरोपी ने श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी थी। उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे। वह हर रोज बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह फेंकता था। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आफताब ने फ्लैट के बाथरूम में श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। इस दौरान वह शॉवर चालू रखता था, ताकि बॉडी से निकला खून सीवेज में बह जाए।

    सूत्रों ने यह भी बताया है आफताब ने फ्रिज को केमिकल से साफ किया था, ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस के मुताबिक 28 साल के आफताब ने 18 मई को 27 साल की श्रद्धा का मर्डर कर दिया था। दोनों लिव-इन में रहते थे। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए थे। इन्हें रखने के लिए 300 लीटर का फ्रिज खरीदा था। वह 18 दिन तक रोज रात 2 बजे जंगल में शव के टुकड़े फेंकने जाता था।

  • देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनरों की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

    देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनरों की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

    बददी/ सचिन बैंसल: ईएसआईसी से सेवानिवृत पेंशनरों की प्रदेश इकाई के चुनाव में सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।   बद्दी के क्षेत्रीय कार्यालय में हुए चुनाव में  सेवानिवृत  उपनिदेशक बंसी लाल गुप्ता की देखरेख में चुनाव कराए गए। जिसमें  अध्यक्ष पद के लिए सभी पेंशनरों ने  देवव्रत यादव के नाम पर मोहर लगाई। इसके अलावा  मस्त राम को सचिव, आरके कक्कड को उपाध्यक्ष, बीके  बख्शी सयुंक्त सचिव और अमीचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया।
    ठाकुर, सिंह, बंसीलाल गुप्ता और नूतन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। 
    नव निर्वाचित अध्यक्ष देवव्रत यादव ने  निगम के क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार से  पेंशनर एवं उनके परिजनों के लिए एक सुपर स्पैशिलिटी अस्पातल का चयन करने की मांग रखी,  जिसमें बिना किसी रैफरेंस के निशुल्क उपचार हो सके । 
    पेंशनरों को समय पर पेंंशन मिले। ईएसाआईसी अस्पताल परवाणू एवं काठा में अलग अलग दो कमेटियों का गठन  पेंशनर एसोसएिशन  को विश्वास को लेकर करने की मांग की।  संजीव कुमार ने सभी मांगो को स्वीकार किया। सुचारू रुप से चुनाव संपन्न कराने के लिए बंसीलाल गुप्ता का  सभी ने आभार व्यक्त किया। नव नियुक्ति अध्यक्ष ने क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार, उप निदेशक प्रशांत बैजल एवं सहायक निदेशक छेरिंग सैंपल को स्थान उपलब्ध कराने, सदस्यों की समस्याओं को सुनने एवं मौके पर सकारात्मक कार्रवाई करने पर आभार प्रकट किया।
  • बड़ी ख़बरः पंजाबी गायक Babbu Maan की जान को खतरा, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    बड़ी ख़बरः पंजाबी गायक Babbu Maan की जान को खतरा, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

    चंडीगढ़ः पंजाब में वीआईपी लोगों और पंजाबी गायकों को लगातार गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक बब्बू मान की जान का खतरा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इटेंलिजेंस एजेंसी के जरिए पंजाब पुलिस को बब्बू मान को लेकर कुछ इनपुट मिले है। जिसके तहत पंजाब पुलिस द्वारा बब्बू मान के मोहाली सेक्टर 70 घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंबीहा गैंग पर हमले की साजिश रचने का शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बब्बू मान का फैंस बनकर कोई टीनएजर उनको टारगेट कर सकता है। इसी के तहत उनके घर के बाहर पंजाब पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    वहीं मोहाली पुलिस के अधिकारी जायजा लेने के लिए बब्बू मान के घर पहुंचे है। गौर हो कि बब्बू मान को पहले भी सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन अब उनकी सुरक्षा बढ़ाने व उसे ओर मजबूत करने का फैसला लिया गया है। बता दें कि हाल ही में अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की सरेआम हत्या कर दी गई, वहीं कोटकपूरा में डेरा प्रेमी प्रदीप की हत्या कर दी गई है।

  • पंजाबः 563 स्कूल हुए शॉर्टलिस्ट, केंद्र सरकार देगी इतने फीसदी फंड

    पंजाबः 563 स्कूल हुए शॉर्टलिस्ट, केंद्र सरकार देगी इतने फीसदी फंड

    लुधियानाः पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से स्कूल योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत देश भर से 14,000 से अधिक स्कूलों का चयन किया जाएगा और अगले 5 वर्षों के लिए धनराशि जारी की जाएगी। 2022-2027 से प्राप्त होने वाली फंड की कुल राशि 27,360 करोड़ रुपये होगी। इसमें खास बात यह रहेगी कि स्कूलों को 60 प्रतिशत फंड केंद्र और 40 प्रतिशत फंड राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराया जाएगा।

    जिला लुधियाना के बीत करें तो इस स्कीम के तहत कुल 563 स्कूलों को शार्टलिस्ट किया गया है जिनमें 115 अपर प्राइमरी और 448 प्राइमरी स्कूल्स शामिल है। लुधियाना के कुल 19 ब्लाक में से दो-दो स्कूलों को चयन होगा। इस तरह से कुल 38 स्कूल चयनित होगा, जिनमें नई शिक्षा नीति-2022 के तहत अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्कूलों में सिलेबस नई शिक्षा नीति के तहत होगी, इंफ्रास्टक्चर की आधुनिक सुविधाएं होंगी, स्मार्ट क्लासरूम, टीचर्स की शार्टेज, मिड डे पूरा मुहैया कराया जाएगा।

    जिले के जिन 563 स्कूलों को शाटलिस्ट किया गया है, उनमें भारत सरकार की ओर से ही चैलेंज मोड के जरिए कुल 38 स्कूलों का चयन किया जाएगा। जिनमें एनईपी के सभी पैरामीटर्स को लागू किया जाएगा। फिलहाल शार्टलिस्ट स्कूलों को सरकार की ओर से जारी पोर्टल पीएमश्रीस्कूल्सडाटएजूकेशनडाटजीओवीडाटइन पर जाकर मांगा गया ब्यौरा देना होगा। एक बार तो स्कूलों को इसके लिए 16 नवंबर तक का समय दिया गया था कि इस पर ब्यौरा दे दें लेकिन पता चला है कि अभी भी ऐसे बहुत से स्कूल हैं जिन्होंने जानकारी दी ही नहीं है। उम्मीद है कि यह तारीख आगे बढ़ा दी जाए।

    शार्ट लिस्ट किए गए स्कूल में शामिल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल समिट्री रोड की प्रिंसिपल चरणजीत ने कहा कि स्कूल ने उक्त स्कीम के तहत पोर्टल पर जानकारी अपलोड कर दी गई है। अपलोड की गई जानकारी में अलग-अलग सेक्शन थे जिनमें पूछा गया था कि स्कूल में अध्यापकों और विद्यार्थियों की कितनी गिनती है। इंफ्रास्ट्रक्चर कितना है, स्कूल की फोटो अपलोड करने के साथ-साथ यह भी बताना था कि आपका स्कूल क्यों इस स्कीम के तहत चुना जाए, 100 शब्दों में जवाब दिया जाए इत्यादि। शार्ट लिस्ट किए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल खुर्द की प्रिंसिपल कमलजीत कौर ने भी कहा कि स्कीम के तहत जानकारी अपलोड कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चयनित होने वाले स्कूलों को स्कीम के तहत सीधे तौर पर फंड ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

  • सड़क उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत

    सड़क उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बिगड़ी तबीयत

    नई दिल्लीः केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई है। सिलीगुड़ी में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मंच के पास एक कमरे में चाय पीते वक़्त अचानक से उनकी तबियत खराब हो गई।

    ओटिया अस्पताल के जाने माने डॉक्टर पीबी भुटिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम नितिन गडकरी का इलाज कर रही है। जी मीडिया संवाददाता के अनुसार, नितिन गडकरी को बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के आवास पर ले जाया गया है। सिलीगुड़ी के माटीगारा में भाजपा सांसद राजू बिस्टा के आवास पर तीन डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वह थोड़ा बेहतर महसूस कर रहे हैं। उसे दिल्ली ले जाया जा सकता है।

    वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नितिन गडकरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली है। उन्होंने सीपी सिलीगुड़ी से उनके स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को कहा है। सीएम ममता बनर्जी ने उम्मीद जताई कि नितिन गडकरी जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

    बता दें कि नितिन गडकरी सिलीगुड़ी के उत्तरी छोर पर एनएच 10 के साथ प्रस्तावित 13 किमी चार लेन वाली एलिवेटेड रोड के निर्माण का शुभारंभ करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इस बीच केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के बीच में बेचैनी की शिकायत की। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। बीजेपी के एक नेता ने बताया कि ब्लड शुगर अचानक लो होने के कारण केंद्रीय मंत्री बीमार हो गए।

  • जालंधरः विवाह में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस मंत्री केपी की कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट

    जालंधरः विवाह में शामिल होने जा रहे पूर्व कांग्रेस मंत्री केपी की कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाब के फिल्लौर से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री मोहिंदर सिंह केपी की कार का फिल्लौर के पास ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट हुआ है। बताया जा रहा है कि वह खुद गाड़ी चलाकर परिवार सहित एक शादी में जा रहे थे।

    इसी दौरान उनकी कार का ट्रैक्टर के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत यह रही कि हादसे में केपी तथा उनके साथ कार में सवार परिवारिक सदस्य सुरक्षित हैं। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • स्कूल फीस जमा ना करवाने से परेशान पिता और दो बेटियों ने की आत्महत्या

    स्कूल फीस जमा ना करवाने से परेशान पिता और दो बेटियों ने की आत्महत्या

    बरामद डायरी में मान्या ने बयां की दर्दभरी दास्तां

    उत्तर प्रदेशः गोरखपुर जिले में एक व्यक्ति और उसकी दो बेटियों ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शाहपुर में रहने वाले जितेंद्र श्रीवास्तव (45) और उसकी दो बेटियों मान्या (16) और मानवी (14) के शव बुधवार को छत से फंदे से लटकते पाए गए।

    उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव कथित रूप से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। उनके अनुसार पुलिस को मौके पर तलाशी के दौरान मान्या की एक डायरी मिली है जिसमें वह अपनी दुखद कहानी लिखा करती थी।

    सूत्रों के अनुसार उसने अपनी डायरी के पन्ने पर लिखा है “जिंदगी मुझे बख्श दो। अब तो रुक जाओ। इतनी निर्दयी मत बनो।” पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों की मां की दो साल पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी और उनके पिता वर्ष 1999 में एक रेल हादसे में अपना दाहिना पैर गवां चुके थे। सूत्रों ने बताया कि दोनों बच्चियों के स्कूल की फीस नहीं जमा थी और परिवार काफी तंगी से जूझ रहा था।

    सूत्रों ने बताया कि दोनों लड़कियों के दादा ओम प्रकाश एक निजी सुरक्षा गार्ड हैं और उनके पिता दर्जी थे और वह काफी कर्ज के बोझ तले दबे थे।  मान्या और मानवी को आज उनके स्कूल में श्रद्धांजलि दी गई। इस घटना से एक दिन पहले दोनों लड़कियों ने स्कूल में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। स्कूल की प्रधानाचार्य निवेदिता कौशिक ने बताया कि मान्या कक्षा नौ की छात्रा थी और वह और उसकी बहन मानवी पढ़ने में अच्छी थीं।

  • पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    पंजाबः डेरा प्रेमी मर्डर केस में 2 शूटर सहित एक गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः डेरा प्रेमी मर्डर केस मामले में पुलिस ने 2 शूटरों सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट के जरिए दी है। आरोपियों को जालंधर, होशियारपुर और फरीदकोट पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर होशियारपुर से गिरफ्तार किया है।

    ट्वीट में डीजीपी ने लिखा, ” पंजाब मॉड्यूल के 2 शूटर्स मनप्रीत मनी और भूपिंदर गोल्डी को होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है, जो फरीदकोट के रहने वाले है। वहीं  शूटर्स की मदद करने वाला आरोपी बलजीत मन्ना भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  शूटर्स ने डेरा प्रेमी पर 60 गोलियां चलाई थीं।

  • पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    पंजाबः गुंडागर्दी का नंगा नाच, अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का काटा हाथ

    मलोटः इंदिरा रोड मलोट स्थित बग्गी लाइट हाउस के मालिक पर आज सुबह कुछ अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर किया दिया। इस घटना में दुकानदार का हाथ कट गया। मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावार दुकान के कर्मचारी से झगड़ा करने आए थे।

    लेकिन युवकों ने दुकान मालिक पर हमला कर दिया। हमले दौरान युवकों ने तेजधार हथियार से दुकानदार का हाथ काट दिया। इस गुंडागर्दी के नंगे नाच के बाद इंदिरा रोड मलोट के दुकानदारों ने विरोधस्वरूप अपनी दुकानें बंद कर न्याय की मांग को लेकर थाना सिटी मलोट की के बाहर रोष प्रदर्शन कर दिया है। 

  • साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    साधु के वेश में आए युवक ने TDP नेता पर तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

    आंध्र प्रदेशः काकीनाडा जिले के त्यूनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां साधु के वेश में एक हमलावर आया और टीडीपी नेता से भिक्षा  मांगने लगा। जैसे ही टीडीपी नेता साधु को भिक्षा देने लगे तो साधु के वेश में आए हमलावार ने अचानक तेजधार हथियार निकाला और तेलुगु देशम नेता पोलनती शेषगिरि राव के सिर व गर्दन पर हमला कर दिया।

    इस हादसे में टीडीपी नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं हमलावार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आप देख सकते है कि जैसे ही टीडीपी नेता भिक्षा देने लगते है तो युवक दातर निकालकर टीडीपी नेता पर हमला कर देता है।