ऊना/सुशील पंडित पुलिस अधिकारी सुशील कुमार पुलिस थाना सदर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेश कुमार उर्फ कुकी निवासी गांव बहडाला की दुकान कुकी बरगर स्थित बहडाला की तलाशी लेने पर 8 ग्राम चरस/भांग बरामद की। पुलिस ने इस सन्दर्भ में राजेश कुमार उर्फ कुकी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।