Blog

  • शारदा माता मंदिर में चोर गोलक लेकर फरार

    शारदा माता मंदिर में चोर गोलक लेकर फरार

    पंचकूलाः पंचकूला के छोटा त्रिलोकपुर में शारदा माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां दो चोर मंदिर से गोलक उठाकर ले गया। मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है, जहां एक चोर रेकी कर रहा है और दूसरा चोर गोलक उठाकर ले जाता दिख रहा है।

    मंदिर कमेटी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी ने बताया कि गोलक में चढ़ावा कितना था इसका अभी पता नहीं है।

     

  • Punjab News: बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली विभाग के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, लगाए आरोप, देखें वीडियो

    ममदोटः ममदोट कस्बे के पोजो के उत्तर गांव में बिजली विभाग के खिलाफ नारे लगाते ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कर्मचारी पावर ग्रिड से दूसरे गांवों को बिजली सप्लाई कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार उन्होंने गांव के पास पॉवर ग्रिड बनाने के लिए बिजली विभाग को लगभग दो एकड़ ज़मीन दी थी, जिस पर ये ग्रिड बना है।

    ग्रामीणों का कहना है कि पावर ग्रिड बनने से पहले उन्होंने एक प्रस्ताव दिया था कि अगर इस ग्रिड से किसी दूसरे गांव को बिजली सप्लाई की जाती है, तो ऐसा उनके गांव की सहमति के बिना नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी मनमाने ढंग से इस ग्रिड से कुछ अन्य गांवों को बिजली सप्लाई करना चाहते थे, जिसका ग्रामीणों ने हमेशा विरोध किया है। ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को भी बुलाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अगर बिजली विभाग मनमाने ढंग से दूसरे गांवों को बिजली सप्लाई करता है, तो वे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

     

  • गलियों में बेच रहे थे गाय का मांस, आरोपियों को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

    गलियों में बेच रहे थे गाय का मांस, आरोपियों को लोगों ने पकड़ा, देखें वीडियो

    फरीदाबादः फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को कथित रूप से गाय का मांस खरीदते पकड़ लिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।

    पुलिस ने मौके से मिले संदिग्ध मांस को भी कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद मांस किसका है। फिलहाल तीनों लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

     

     

  • हाई वैल्यू नट मिशन से बागवानों के लिए समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे

    हाई वैल्यू नट मिशन से बागवानों के लिए समृद्धि के नए अवसर खुलेंगे

    शिमला: हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार वर्ष 2026 से 2031 तक हाई वैल्यू नट मिशन की शुरूआत करेगी। इस मिशन के तहत अखरोट, बादाम, खुमानी तथा चिलगोजा जैसी उच्च मूल्य वाली समशीतोष्ण (टेम्परेट) नट फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

    यह मिशन बागवानी क्षेत्र के सामने मौजूद प्रमुख चुनौतियों, जैसे पुराने हो चुके बागानों, कम उत्पादकता, कटाई के बाद पर्याप्त आधारभूत संरचना की कमी तथा मूल्य संवर्धन के सीमित अवसरों का समाधान करेगा। इसका उद्देश्य वैज्ञानिक बाग प्रबंधन, आधुनिक अवसंरचना तथा बेहतर बाजार पहुंच के माध्यम से बागवानी के सतत् विकास के लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है। मिशन के अंतर्गत लगभग 1,000 हेक्टेयर क्षेत्र को बागों के कायाकल्प और उच्च घनत्व पौधारोपण के तहत शामिल किया जाएगा। इनमें से 900 हेक्टेयर पुराने और कम उत्पादन वाले बागों का वैज्ञानिक तरीकों से पुनरुद्धार किया जाएगा। इसके लिए कैनोपी प्रबंधन, टॉप-वर्किंग, पुराने एवं अनुपयोगी पेड़ों का प्रतिस्थापन, मृदा स्वास्थ्य में सुधार तथा जल प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

    इसके अतिरिक्त, 100 हेक्टेयर क्षेत्र में मॉडल उच्च घनत्व वाले बाग विकसित किए जाएंगे, जहां उच्च गुणवत्ता वाली पौध सामग्री, सूक्ष्म सिंचाई, जलवायु-अनुकूल खेती की तकनीकें तथा अन्य आधुनिक कृषि उपाय अपनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार प्रमाणित एवं रोगमुक्त पौध सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख नट उत्पादक क्षेत्रों में चार हाई-टेक नर्सरियां तथा दो उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करेगी। ये संस्थान, अनुसंधान, प्रशिक्षण, प्रदर्शन तथा विस्तार सेवाओं के केंद्र के रूप में भी कार्य करेंगे, जिससे बागवान आधुनिक बाग प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर उत्पादकता बढ़ा सकेंगे।

    मूल्य श्रृंखला को मजबूत बनाने और बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए मिशन के तहत 10 आधुनिक संग्रह, ग्रेडिंग, छंटाई, पैकेजिंग, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इन सुविधाओं से कटाई के बाद होने वाले नुकसान में कमी आएगी, उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर होगी तथा किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होंगे। मिशन के अंतर्गत किसान उत्पादक संगठनों को बढ़ावा दिया जाएगा, सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के माध्यम से निजी निवेश को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा कृषि अवसंरचना निधि जैसी योजनाओं के तहत वित्तीय संस्थानों तक किसानों की पहुंच आसान बनाई जाएगी।

    चिलगोजा के पारिस्थितिक एवं आर्थिक महत्व को ध्यान में रखते हुए मिशन के तहत जनजातीय क्षेत्रों में इसके संरक्षण और पुनर्जीवन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए प्राकृतिक पुनर्जनन को बढ़ावा देने, समुदाय आधारित वन प्रबंधन तथा चिलगोजा बीजों के अंकुरण हेतु विशेष प्रसार सुविधाओं की स्थापना जैसे कदम उठाए जाएंगे। इससे जैव विविधता के संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित होंगे।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हाई वैल्यू नट मिशन हिमाचल प्रदेश के बागवानी क्षेत्र में विकास, विविधीकरण और आधुनिकीकरण के नए युग की शुरूआत करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में समशीतोष्ण नट फसलों की खेती की अपार संभावनाएं हैं और यह मिशन आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री तथा बेहतर आधारभूत संरचना के माध्यम से किसानों को इन संभावनाओं का पूरा लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल उत्पादकता और लाभप्रदता में उल्लेखनीय वृद्धि करेगी तथा ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। प्रदेश सरकार बागवानी को एक सुदृढ़, तकनीक आधारित और बाजारोन्मुखी क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुक्खू ने कहा कि मिशन के तहत बागों के कायाकल्प, मूल्य संवर्धन, ब्रांडिंग और निर्यात संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे बागवानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि चिलगोजा संरक्षण द्वारा महिलाओं, जनजातीय समुदायों और किसान उत्पादक संगठनों को लक्षित सहायता के माध्यम से समावेशी एवं सतत् विकास सुनिश्चित होगा, जिससे हिमाचल प्रदेश के हजारों बागवान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

     

  • Oman तट के Commercial जहाज पर हुआ बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

    Oman तट के Commercial जहाज पर हुआ बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने की कड़ी निंदा

    11 भारतीय नागरिक थे सवार नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय की ओर से ओमान तट पर एक कमर्शियल जहाज GFS Galaxy पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि – जहाज पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को बचा लिया है। वहीं एक भारतीय नागरिक अभी भी लापता है।

    ओमान के अधिकारियों ने किया आभार व्यक्त

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, ओमान के तट पर वाणिज्यिक जहाज जीएफएस गैलेक्सी को निशाना बनाकर किए गए हमले के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया था। जहाज पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया है लेकिन एक लापता भारतीय की तलाश अभी भी चल रही है। ओमान में मौजूद भारतीय दूतावास स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं। इस दौरान चल रहे सर्च-रेस्क्यू ऑपरेशन में ओमान के अधिकारियों के साथ एक्टिव रुप से समन्वय कर रहा है। भारत ने संकट के इस समय के साथ देने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। मंत्रालय ने अपने बयान में इस बात पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। इस क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यह बहुत चिंताजनक है। भारत सरकार ने वैश्विक मंच से एक बार फिर दोहराया है। क्षेत्र में तनाव को तुरंत कम किया जाना चाहिए। इसके साथ ही चल रहे राजनयिक वार्ताओं को किसी तार्किक और शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचाया जाना बहुत जरुरी है। इस पूरे क्षेत्र में फिर से शांति और स्थिरता लौट सके।

    भारत ने जताया कड़ा रुख

    भारत ने इस दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में वाण्जियिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने का ये सिलसिला अब हर हाल में बंद होना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सिद्धांतों के अनुरुप क्षेत्र के सभी अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से मुक्त और बेरोकटोक नौवहन तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को जल्द से जल्द खत्म करना चाहिए ताकि सुरक्षित तरीके से वैश्विक व्यापार चल सके।  
  • Punjab News: रेप के केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने नकली Police Officer बन नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

    Punjab News: रेप के केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने नकली Police Officer बन नाबालिग से किया रेप, गिरफ्तार

    लुधियानाः लुधियाना में एक नाबालिग लड़की से एक शर्मनाक घटना सामने आई। जहां एक व्यक्ति ने पुलिस अफसर बनकर लड़की को डराया और ये कहकर अपने साथ ले गया कि वह रोज गार्डन में गलत काम कर रही थी। इस दौरान आरोपी उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया है।

    वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पता चला है कि वह पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ रेप के दो मामले पहले से दर्ज है।

    जानकारी के मुताबिक पीड़ित नाबालिग लड़की एक कॉलेज में पढ़ती है। वह लुधियाना के रोज गार्डन में टहलने आई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद को पुलिस अफसर बताकर उसे रोका। उसने लड़की को धमकाया और कहा कि वह गार्डन में गलत काम कर रही थी और वह उसे अधिकारियों के सामने पेश करने के लिए अपने साथ ले जा रहा है। इस दौरान लड़की का भरोसा जीतने के बाद आरोपी उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक सुनसान जगह ले गया और वहां उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

    शिकायत मिलने पर पुलिस स्टेशन डिवीजन-8 ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने नाकेबंदी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नवंबर के आसपास रख बाग में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। अब पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

  • विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला चाकू-पत्थरों से हमला कर कुएं में फेंका; मौत

    विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला चाकू-पत्थरों से हमला कर कुएं में फेंका; मौत

    बीजापुरः छतीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का एक मामला सामने आया है। जहां युवक के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर कुएं में फैंक दिया, जिसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाहिता महिला ने उसे मिलने के घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

    मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि दिलीप का एक वर्ष से विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। दोनों नगर पालिका बीजापुर में कार्यरत थे। आरोप है कि विवाहिता के घर पर पहले से कई युवक थे, जिन्होंने दिलीप पर चाकुओं से हमला कर दिया तथा उसे एक कुएं में फेंक दिया।

    घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवक को पहले जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस ने शव का परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: सिख जत्थेबंदियों ने शिव सेना चेतन की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख जत्थेबंदियों ने शिव सेना चेतन की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    लाडोवाल टोल प्लाजा किया फ्री

    लुधियानाः सिख संगठनों ने शिव सेना चेतन शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि चेतन शर्मा ने सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिब और सिख धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। इस दौरान सिख संगठनों ने लुधियाना से जालंधर जाने वाले नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले 25 दिनों से चेतन शर्मा की गिरफ्तारी की लगातार मांग की जा रही है, लेकिन 25 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

    इसी वजह से संगठनों ने आज पहले लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री कराया और फिर जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करते हाईवे जाम कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

     

     

     

     

  • Salsa on St. Clair’ festival में गोलीबारी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Salsa on St. Clair’ festival में गोलीबारी, 2 की मौत, देखें वीडियो

    टोरंटोः टोरंटो में एक उत्सव के आयोजन स्थल के पास शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है, जहां दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इस मामले में टोरंटो पुलिस ने कार्रवाई की है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    टोरंटो पुलिस ने बताया कि ‘सेंट क्लेयर एवेन्यू वेस्ट’ और ‘अर्लिंगटन एवेन्यू’ के पास गोलीबारी की घटना के बाद सात लोग गोली लगने से घायल मिले थे। वहां ‘साल्सा ऑन सेंट क्लेयर’ उत्सव आयोजित किया जा रहा था, जहां दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हैं। मामले में अभी तक पुलिस द्वारा किसी की आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ओंटारियो के प्रीमियर डग फोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि साल्सा ऑन सेंट क्लेयर उत्सव में हुई हिंसा की इस घटना से दुखी हूं। इसमें दो लोगों की जान चली गई और अन्य लोग घायल हुए हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके परिवारों और इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।    
  • ईरान ने अमेरिका को सरेआम दे डाली चेतावनी, Straight Of Hormuz को लेकर कही ये बात

    ईरान ने अमेरिका को सरेआम दे डाली चेतावनी, Straight Of Hormuz को लेकर कही ये बात

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर से बढ़ता हुआ दिख रहा है। ईरान ने अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अब अगली सूचना आने तक बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद तुरंत अमेरिका ने ईरान पर इस हफ्ते तीसरा सैन्य हमला शुरु कर दिया है। अमेरिका ने यह आरोप लगाया है कि ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले एक व्यावसायिक कंटेनर जहाज पर हमला किया है। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई है।

    ईरान ने दी चेतावनी

    ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा कि एक जहाज तय समुद्री मार्ग का पालन नहीं कर रहा था। उसने कई चेतावनियों के बाद अपना रास्ता नहीं बदला है। इसके बाद चेतावनी के तौर पर फायरिंग कर जहाज को भी रोक दिया गया है। इसके साथ ही ईरान ने घोषणा कर दी है कि अमेरिकी हस्तक्षेप खत्म होने तक अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से किसी भी जहाज को गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ईरान ने यह भी चेतावनी दी कि किसी भी जवाबी कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

    Mou का किया जिक्र

    हैदराबाद में स्थित ईरानी वाण्जिय दूतावास के ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर यह बोला गया है कि समझौता दोनों पक्षों की पारस्परिक जिम्मेदारी है और एक पक्ष से पालन की उम्मीद तब तक नहीं की जा सकती है जब तक दूसरा पक्ष अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी न करें। पोस्ट में यह भी बोला गया है कि एमओयू के अनुसार, ईरान ने 60 दिनों तक बिना किसी शुल्क के फारस की खाड़ी से ओमान सागर तक व्यावसायिक जहाजों के सुरक्षित आवगमन की व्यवस्था करने पर सहमति जताई थी।

    कई ठिकानों पर हुई है एयर स्ट्राइक

    अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान के हमले में कंटेनर जहाज का एक नागरिक चालक दल का सदस्य लापता हो चुका है। जहाज के इंजन रुम में आग लगने के कारण भी भारी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि – ईरान ने गलत फैसला लिया है। अब उसे इसकी कीमत भी चुकानी होगी।

    वैश्विक एनर्जी आपूर्ति और तेल बाजार पर पड़ेगा असर

    ईरान के कई तटीय इलाकों में विस्फोटों की खबरें आई हैं। संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कतर में मिसाइल और ड्रोन अलर्ट जारी किया गया है। होर्मुज जलडमरुमध्य दुनिया के तेल और गैस व्यापार का सबसे अहम समुद्री मार्ग माना जाता है। ऐसे में इसके बंद होने और अमेरिकी ईरान के बढ़ते टकराव से वैश्विक एनर्जी आपूर्ति और तेल बाजार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका बढ़ चुकी है।