विवाहिता ने प्रेमी को घर बुला चाकू-पत्थरों से हमला कर कुएं में फेंका; मौत

Written by

in

बीजापुरः छतीसगढ़ के बीजापुर जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र से प्रेम संबंध से जुड़े विवाद का एक मामला सामने आया है। जहां युवक के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर कुएं में फैंक दिया, जिसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाहिता महिला ने उसे मिलने के घर बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

मृतक की पहचान दिलीप के रूप में हुई। मृतक के भाई ने बताया कि दिलीप का एक वर्ष से विवाहिता के साथ प्रेम संबंध था। दोनों नगर पालिका बीजापुर में कार्यरत थे। आरोप है कि विवाहिता के घर पर पहले से कई युवक थे, जिन्होंने दिलीप पर चाकुओं से हमला कर दिया तथा उसे एक कुएं में फेंक दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर घायल युवक को पहले जिला अस्पताल बीजापुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल जगदलपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का परीक्षण कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *